icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
488001
PSPIYUSH SHUKLA3 Sept 2025, 06:01 pm

पन्ना में जलझूलनी एकादशी: भगवान का भव्य जलविहार!

Panna, Madhya Pradesh:डोल ग्यारस में भगवान का जलविहार ========================= आज जलझूलनी एकादशी के दिन मंदिरों की नगरी पन्ना में समस्त मंदिरों (श्री जुगल किशोर, श्री बल्देव जी , श्री जगन्नाथ स्वामी आदि )के भगवान धर्म सागर तालाब में जलविहार के लिए निकले ।परंपरा के अनुसार अपने-अपने विमान में सवार होकर बैंड बाजा के साथ शंख , घंटा और चंवर से आरती होते हुए सभी देवताओं के विमान धर्म सागर तालाब पहुंचे। जहां उनका विधिवत पूजन और जलविहार कराया गया ।उसके बाद मंदिर में इस जलविहार यात्रा की वापसी हुई ।शाम से ही पन्ना में लगातार बारिश हो रही थी ,और इस पूरे कार्यक्रम के दौरान भी तेज बरसात होती रही लेकिन इस धार्मिक और परंपरा से भरे अनुष्ठान में कोई कमी नहीं आई । लोगों ने भरपूर उत्साह और भक्ति में तरीके से भगवान के जलविहार में भागीदारी की। बाइट पुजारी जी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुष्कर सिंह धामी ने संतों से मुलाकात में पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता

Noida, Uttar Pradesh:शासकीय आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में आए साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर आशीष प्राप्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन महंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में संतों और साधुओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया, जो बागेश्वर से शुरू होगी। बैठक के दौरान इस यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा की गई। पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है। यह यात्रा राज्य भर के विविध प्राचीन तीर्थस्थलों और सिद्धपीठों से होकर गुजरती है। संतों के समुदाय को एक साथ लाने के अलावा, यह उत्तराखंड में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों का स्वागत किया और पवित्र छड़ी यात्रा के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report

सूरत के पास वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव: आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:Surat (Gujarat): Stone Pelting Reported On Mumbai-ahmedabad Vande Bharat Express / Visuals / Rpf Detains Suspect, Investigation Underway/Anubhav Saxena (Pro, Vadodara Division, Western Railway) S/B गुजरात: सूरत के पास मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबर है। घटना स्थल की तस्वीरें。 पश्चिमी रेलवे के वडोदरा डिवीजन के पीआरओ अनुभव सक्सेना ने बताया, "हमारी ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस (22961), आज मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। उत्रान से रवाना होने के कुछ ही समय बाद, उत्रान और कोसाद के बीच पत्थरबाजी की घटना की सूचना हमें मिली। हमने तुरंत जीआरपी एसपी को सूचित किया और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को घटनास्थल पर भेजा... हमने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है... आरोपी सूरत का निवासी बताया जा रहा है। उसका नाम पिंटू कुमार है... जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा..." उन्होंने आगे बताया, "हमें सूचना मिली थी कि राज्यपाल आनंदीबेन ए1 कोच में थीं, जबकि पत्थरबाजी की घटना सी6 और सी10 कोचों में हुई हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बच्चों के चक्काजाम पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन देकर खत्म कराया

Khairgarh, Uttar Pradesh:धम्मा में पर्याप्त शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बच्चों का आंदोलन आखिरकार 12 घंटे बाद खत्म हो गया। पेंड्रावन में चक्काजाम कर रहे विद्यार्थियों से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने फोन पर सीधे बातचीत की और उनकी तीनों मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। खास बात यह रही कि छात्रों की मांग और आंदोलन की खबर लगातार जी मीडिया पर दिखाई गई, जिसके बाद देर रात प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हुई। बच्चों ने स्कूल में पर्याप्त शिक्षक, ओपन स्कूल बंद करने और वर्तमान प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया था। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्कूल में चार शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ओपन स्कूल बंद करने और प्राचार्य का ट्रांसफर करने की बात कही गई। मंत्री के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने रात्रि करीब 12 बजे अपना चक्काजाम समाप्त किया। करीब 12 घंटे तक सड़क पर डटे रहने के बाद बच्चों के आंदोलन खत्म करने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। छात्रों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने का भरोसा मिलने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया है। अब देखना होगा कि सरकार के आश्वासन पर अमल कितनी जल्दी होता है।
0
0
Report
Advertisement

बांदा में नाले के तेज बहाव से तीन की डूबकर मौत, दो महिलाएं समेत

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में आज देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां खेत से काम करके घर लौट रहे दो महिला किसान और एक युवा किसान की तेज बहाव के नाले में डूब कर मौत हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना मरका थाना क्षेत्र की गुजैनी गांव की है जहां 28 वर्षीय कोमल यादव, 36 वर्षीय कुसुमरानी और सियादुलारी, उम्र 52 वर्ष, सुबह खेत में मवेशियों को चराने और खेत में खाद डालने के काम करने के लिए गए थे। जब शाम को लौट रहे थे तब पानी का भाव तेज हो गया और भारी बारिश के चलते नाले के ऊपर से पानी निकलने लगा। तीनों ने नाला पार करने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। डीएसपी ने बताया कि आज दिनांक 25.08.2026 की शाम मरका क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुजैनी से सूचना प्राप्त हुई कि गांव के तीन व्यक्ति मवेशी चराकर वापस लौट रहे थे और एक बरसाती नाले को पार करते समय पानी के तेज बहाव के चपेट में आ गए हैं। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया और तीनों व्यक्तियों को पानी से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य है। बाइट क्षेत्राधिकारी बबेरू श्री कृष्णकांत त्रिपाठी। बाइट - विशंभर यादव सपा विधायक
0
0
Report

कतर्नियाघाट में पिंजरे में कैद तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. कतर्नियाघाट वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस बहराइच जिले के कतर्नियाघाट क्षेत्र से लगे आस पास के इलाकों में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। जगतापुर गुलहरिया गांव के पास वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजड़े में तेंदुआ फंसने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से जगतापुर गुलहरिया और आसपास के गांवों में तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों को शाम होते ही तेंदुए की आवाजाही का डर सताने लगता था। लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। सोमवर की देर रात करीब तीन बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया कई दिनों की निगरानी के बाद मिली सफलता वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया। सुबह उसके पिंजड़े में कैद होने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को पिंजड़े में सुरक्षित रखा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत जताते हुए वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

बहराइच: 18 साल के युवक का शव फंदे से लटक गया; परिजन उकसाने के आरोप बोल रहे

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. युवक का फंदे से लटकता मिला शव परिजनों ने कुछ लोगों पर लगाया प्रताड़ित कर खुदकुशी को उकसाने का आरोप. बहराइच, जिले के थाना हरदी क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव घर की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक व पुलिस टीम ने तहकीकात की । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला हरदी थाने के बहोरिकपुर गांव का है, जहां का निवासी गुड्डू (18) पुत्र कमलेश का शव उसके घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच के लिए सुरक्षित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर खुदकुशी के लिये उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है,
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर ने बेलसंड विधायक अमित रानू पर आठ नामजद मामले दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू की

Muzaffarpur, Bihar:सीतामढी के बेलसंड के लोजपा आर के विधायक अमित रानू पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने कसा शिकंजा, विधायक पर 8 नामजद प्राथमिक दर्ज, अब गिरफ्तारी की तैयारी, जबरन जमीन कब्जा करने का लगा आरोप, विधायक के कार्यालय से छिपे दो आरोपियों की हथियार के साथ हुई गिरफ्तार सीतामढ़ी के बेलसंड के लोजपा आर के विधायक अमित रानू की मुश्किलें बढ़ गई है और मुजफ्फरपुर पुलिस ने विधायक पर 8 नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है. मामला दर्जनों लोगों के जमीन पर कब्जा कर वहां बने घरों को तोड़ने का आरोप है. इस पूरे प्रकरण में मुख्य रूप से विधायक के भाई सोनू सिंह की भूमिका सामने आई है और इसके लिए 25 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें बेलसंड स्थित विधायक के कार्यालय से हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व विधायक के मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित निजी आवास पर छापेमारी कर एक अवैध स्टांप पेपर के साथ कई बैंक खाते बरामद किए गए हैं. दरअसल अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-उदनडीह में 20 अगस्त को जमीन पर पूर्व से बनी चहारदीवारी और घरों को जेसीबी से तोड़फोड़ किया गया था और इसमें विधायक के भाई सोनू सिंह पर प्रोटक्सन गैंग के जरिए जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस ने सुमित कुमार श्रीवास्तव, सन्नी सिंह, नन्हे सिंह और छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके अलावा 21 अन्य पीड़ितों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब तक कुल 25 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 8 में बेलसंड के लोजपा (आर) विधायक अमित कुमार रानू का नाम है. वारंट मिलते ही गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू होगी. 20 अगस्त को स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी और बाइक से पहुंचे 50 से अधिक लोगों ने झपहां-उदनडीह में जमीन पर पूर्व से किए निर्माण को तोड़ दिया. विरोध करने पर प्रोटक्सन गैंग ने मारपीट कर एक व्यक्ति को जेसीबी के नीचे फेकने की कोशिश की और जमीन खाली कर देने की धमकी दी. पीड़ित प्रहलाद कुमार के आवेदन पर अहियापुर कांड संख्या 1323/26 दर्ज किया गया और 24 घंटे में नामजद आरोपित सुमित कुमार श्रीवास्तव और अप्राथमिकी अभियुक्त सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. बाकी जमीन के कब्जाधारियों के लिए भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. पुलिस ने बेलसंड थाने के कार्यालय और मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर छापेमारी कर दोनों छिपे आरोपियों को गिरफ्तार किया और पास से पिस्टल, दो मैगजीन, नौ कारतूस और तीन मोबाइल व सिम बरामद किए. छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव के विरुद्ध सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें डकैती, लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास, चोरी की संपत्ति रखने और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. एसएसपी ने कहा कि अमित रानू और उनके भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव के विरुद्ध न्यायालय से सर्च वारंट लिया गया और बैरिया स्थित विधायक के घर पर छापेमारी की गई. वहां से पार्टनरशिप एग्रीमेंट के कागजात, बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज और वर्ष 2017 का हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टाम्प पेपर बरामद किया गया. फर्जी दस्तावेज रखने और छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के साथ बदसलूकी के आरोप में एक और प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि विधायक के भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में छिपे थे, जिन्हें उसके रिश्तेदार के घर पर गिरफ्तार किया गया. रिश्तेदार ने पुलिस टीम को धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली. इसके बाद उनके रिश्तेदार पर भी कच्ची-पक्की ओपी में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई. वही, विधायक अमित रानू के विरुद्ध सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थाना कर 2012 के रंगदारी, जबरन वसूली, चोरी की संपत्ति रखने और आपराधिक षड्यंत्र रचने से संबंधित मामला दर्ज है. पूरे प्रकरण में भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर कायवाही होगी. बाइट - कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी मुजफ्फरपुर
0
0
Report

नालंदा के नर्सिंग इंस्टिट्यूट में 120 छात्रों का हंगामा; फीस और सुविधाओं की मांग

Pariaunna, Bihar:नालंदा के सिलाव प्रखंड के सिकंदरा गांव स्थित SA Institute of Nursing के करीब 120 छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्रों ने बस सुविधा, योग्य फैकल्टी, क्लिनिकल-प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और सेंटर मैनेजमेंट के नाम पर ली गई राशि वापस करने की मांग की। सूचना पर निदेशक, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने छात्रों से बातचीत की। कॉलेज प्रशासन के सहयोग से आश्वासन के बाद छात्रों का प्रदर्शन शांत हुआ। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं तो वे सड़क जाम कर चक्का जाम कर देंगे। अधिकतर छात्र फेल होने के कारण नाराज दिखे। छात्रां का मांग है कि सेंटर मैनेज के नाम पर बसूली गई मोटी रकम वापस किया जाय। वहीं, निदेशक ने सेंटर मैनेजमेंट के नाम पर राशि लेने के आरोप को गलत बताया।
0
0
Report

लेनदेन विवाद में हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार, CCTV से साजिश के संकेत

Jaipur, Rajasthan:लेनदेन के विवाद में चाकू घोंपा, युवक की हत्या, तीन आरोपी किए गिरफ्तार जयपुर में रुपयों के लेनदेन के विवाद ने एक शख्स की जान ले ली... विद्याधर नगर थाना इलाके में शाकिर देशवाली की चाकू से हत्या कर दी गई... वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया... CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची... अब पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ है... जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में हुई शाकिर देशवाली की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है... पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश थी... वारदात से तीन-चार दिन पहले मृतक के भाई कय्यूम और रफीक उर्फ बकरी चोर के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी... इसके बाद मामला सुलझाने के नाम पर आरोपियों ने साजिश रची। पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को राजीनामे की बात करने के बहाने कय्यूम को मंदिर मोड़ पर बुलाया गया... कय्यूम अपने भाई शाकिर को भी मौके पर ले आया... इसी दौरान पहले से बनाई गई साजिश के तहत रफीक उर्फ बकरी चोर ने शाकिर पर चाकू से हमला कर दिया... हमले में शाकिर की मौत हो गई, जबकि कय्यूम भी घायल हुआ... वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही विद्याधर नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की... पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला... स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई... तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद फरीद उर्फ फदुर्ज़ चाचा, शाहखरुख और दिलशाद उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया है... पुलिस के अनुसार मोहम्मद फरीद उर्फ फदुर्ज़ चाचा हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं... वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांची जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं थी, बल्कि आरोपियों ने पहले से साजिश रची थी... पहले रफीक को अपने साथ लाया गया और फिर राजीनामे के बहाने कय्यूम को मौके पर बुलाया गया... इसके बाद शाकिर की हत्या कर दी गई... अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ हत्या में इस्तेमाल हथियार और पूरी साजिश से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है... पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top