Back
कैथल पहुंचे जयप्रकाश: इनेलो-भाजपा को दिए तीखे निशाने
VSVIPIN SHARMA
Sept 27, 2025 10:34:31
Kaithal, Haryana
Kaithal News
Reporter Vipin Sharma
2709ZDN_KTH_JP_R
कैथल में सांसद जयप्रकाश का हमला,
बोले– इनेलो भाजपा की ‘बी टीम’रोहतक
..रैली पर तंज: खोदा पहाड़, निकली चुहिया
..इनेलो को राजकाज से मतलब नहीं, कांग्रेस से लड़ रही है
.. किसानों पर लगातार मार पड़ रही है
..इनेलो-भाजपा दोनों पर एकसाथ साधा निशाना: सांसद जयप्रकाश के तीखे बाण
एंकर : कैथल पहुंचे सांसद जयप्रकाश, इनेलो-भाजपा पर साधा निशाना
कैथल पहुंचे हिसार के सांसद जयप्रकाश ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और प्रेस वार्ता में इनेलो व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं।रोहतक में हुई इनेलो रैली पर तंज कसते हुए जयप्रकाश ने कहा कि रैली पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। उनके अनुसार, “रैली से पहले खूब प्रचार किया गया कि बड़े-बड़े खुलासे होंगे और कई नेताओं की जॉइनिंग होगी, लेकिन न खुलासा हुआ न जॉइनिंग। खोदा पहाड़, निकली चुहिया वाली कहावत इस रैली पर बिल्कुल फिट बैठती है।
”पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि सत्ता भाजपा के पास है लेकिन इनेलो कांग्रेस का सफाया करने की बात कर रही है, जयप्रकाश ने जवाब दिया— “यही कारण है कि इनेलो हाशिए पर आ गई है। जनता समझ चुकी है कि इनेलो असल में भाजपा की ‘बी टीम’ है। सफाया तो वोट चोरों का होना चाहिए। विपक्ष का असली काम सरकार से लड़ना होता है, मगर इनेलो कांग्रेस से लड़ रही है, सरकार से नहीं।
”किसानों की समस्याओं पर टिप्पणी करते हुए सांसद ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने मंडियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कांग्रेस शासन में यह ढकोसला नहीं किया जाता था। यदि सरकार की नियत साफ हो तो किसानों को नमी में 2-3 प्रतिशत की छूट देकर उसका नुकसान सरकार पूरा कर सकती है। हमारे समय में ऐसा हुआ करता था। भाजपा सरकार में तो किसानों पर सीधी मार पड़ रही है।
”जयप्रकाश ने आगे कहा कि जिस पार्टी को केवल जात और धर्म के नाम पर वोट मिल रहे हों, उन्हें किसानों की असली समस्याओं और मंडियों में उनके चक्कर से क्या सरोकार हो सकता है।
बाइट जयप्रकाश सांसद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:35:183
Report
JPJai Pal
FollowSept 27, 2025 15:35:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:34:080
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 27, 2025 15:33:550
Report
SVShweta Verma
FollowSept 27, 2025 15:33:350
Report

0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowSept 27, 2025 15:33:060
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:32:540
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowSept 27, 2025 15:32:440
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 27, 2025 15:32:320
Report
SKSHIV KUMAR
FollowSept 27, 2025 15:32:200
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowSept 27, 2025 15:32:110
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowSept 27, 2025 15:30:570
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 27, 2025 15:30:380
Report