Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karnal132114

करनाल में जगन्नाथ रथ यात्रा: हजारों भगतों का अद्भुत संगम!

KAMARJEET SINGH
Jun 27, 2025 10:31:29
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल में हुआ जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, जगन्नाथ पुरी की भांति करनाल में पहली बार तीन रथों पर निकाली गई जगन्नाथ यात्रा, अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में भगतों ने इस यात्रा में लिया भाग, युवा भटक रहा है,आध्यात्मिक उद्देश्य के लिए निकाली जा रही है जगन्नाथ यात्रा - महात्मा तेजस्वी दास। करनाल के सेक्टर 32 - 33 में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जगन्नाथ पुरी की भांति करनाल में पहली बार तीन रथों में भगवान जगन्नाथ की यात्रा को निकाला गया। इस यात्रा हजारों की संख्या में भगतों ने भाग लिया। अन्य राज्य जैसे यूपी,दिल्ली,चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा से बहुत से श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में भाग लिया। यात्रा में सबसे पहला रथ बलराम जी का,दूसरे नम्बर पर सुभद्रा जी का ओर तीसरे नम्बर पर भगवान जगनाथ जी का रथ है। यात्रा का संचालन कर रहे महात्मा तेजस्वी दास ने बताया इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान की कृपा अर्जित करना है। आजकल देश का युवा दिशाहीन हो कर भटकता फिर रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं के अंतःकरण की शुद्धि होती है, मन विचलित नही होता। उन्हें सही मार्गदर्शन मिलता है और वह सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित होते है। बाईट - महात्मा तेजस्वी दास - यात्रा संचालक बाईट - महिला श्रद्धालु
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement