500029
क्या श्रीसैलम में मुस्लिमों का प्रवेश धर्म का अपमान है?
Hyderabad, Telangana:If anyone enters the Tirupati temple wearing a cap that represents another religion and tries to propagate that faith, action is taken against them. This is a good rule. Andhra Pradesh: In Srisailam, we see Muslims roaming around the sacred area wearing skull caps. Why is no action being taken against them? I want to question the government about this today. Such negligence will cause damage to the government in the future and will be an act of desecration of the holy Srisailam pilgrimage site. Speaking on this MLA Raja Singh said ``Today in Srisailam hills, I saw two pictures one showing a Muslim wearing a white cap passing in front of the famous temple. Is there a plan to desecrate Srisailam under the guise of 'land jihad'? Why are non-Hindus not being removed? I am questioning my government: non-veg and liquor are being allowed in the Srisailam temple area, making this holy place unpopular. What is the Endowments Department doing? At the toll gate, only Hindu stickers are allowed then why are Muslim caps being allowed? I demand the removal of all non-Hindus from this sacred place. I request the AP government, CM Chandra Babu Naidu, and Dyp CM Pawan Kalyan to implement strict action against non-Hindus in Srisailam and protect our Hindu temple. This is my earnest appeal.`` Raja Sigh added.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची पुलिस का नया Preventive policing: अपराध पहले रोकें, कार्रवाई पहले
Ranchi, Jharkhand:रांची में अब अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी... अपराध होने के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध से पहले ही उसकी रोकथाम के लिए रांची पुलिस ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। रांची SSP राकेश रंजन ने अपराध नियंत्रण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी थाना प्रभारीयों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। अपराधियों की प्रोफाइलिंग होगी, गैंग की मैपिंग होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी... रांची में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अब Preventive Policing पर फोकस बढ़ा दिया है। SSP राकेश रंजन के निर्देश पर अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाकर प्रोफाइल तैयार की जाएगी। प्रोफाइलिंग को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में होंगे—पुराने अपराधी और संभावित रूप से दोबारा सक्रिय होने वाले अपराधी। जबकि दूसरी श्रेणी में शामिल होंगे—अपराध की ओर बढ़ रहे युवा और ऐसे समूह, जिनकी गतिविधियां पुलिस के लिए चिंता का विषय बन रही हैं।0
0
Report
अमेठी में पुलिस नाकामी, संत और ग्राम प्रधान के बीच धरना-हाथापाई वायरल वीडियो
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पुलिस की नाकामी आई सामने, धरने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद के अमेठी काशी प्रांत के धर्माचार्य के सामने ग्राम प्रधान प्रशासक ने की अभद्रता, धर्माचार्य ने पुलिस पर गाली गलौज के साथ अभद्रता का लगाया आरोप, आरोप है की किसी मामले को लेकर पुलिस धर्माचार्यं को थाने ले गई थी सूचना पर पहुंचे अन्य संत समाज के लोगो के साथ भी पुलिस ने की अभद्रता, जिससे नाराज संत समाज के साथ जनप्रतिनिधिओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, प्रधान और संत समाज के समर्थकों के बीच हाथापाई का वीडियो भी आया सामने धरने पर बैठे संत समाज से पुलिस व ग्राम प्रधान प्रशासक द्वारा भी की गई अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पिछले 18 घंटे से धरने पर बैठे हुए हैं संत समाज के लोग, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के महाबीरन मंदिर परिसर का है मामला0
0
Report
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार सुबह दो प्रमुख सड़क निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। हाटा-देवरिया मार्ग पर निर्माण कार्य की प्रगति महज 55 प्रतिशत मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पेड़ों की मार्किंग नहीं होने, पोल शिफ्टिंग में देरी समेत अन्य कमियां मिलीं। 74.47 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना मार्च 2026 में शुरू हुई है और मई 2027 तक पूरी होनी है। इसके बाद डीएम ने देवरिया-कसया बाईपास मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां करीब 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण और प्रगति संतोषजनक मिली। यह परियोजना 9.61 करोड़ रुपये की लागत से कराई जा रही है और जून 2027 तक पूरी होनी है। डीएम ने दोनों स्थानों पर सड़क की चौड़ाई की माप और खुदाई कराकर गुणवत्ता की जांच की तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जाटव समेत संबंधित अधिकारी व अभियंता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
झांसी सीपरी बाजार में खजाना तलाश के आरोप, महिला सहित 5 गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रुद्र करारी बिल्टा गांव में मंगलवार आधी रात को खजाना तलाशने के लिए महिला और उसकी साथी दो कारों से पहुंचे थे। यहां बने 100 पुराने खाती बाबा मंदिर के पास मेटल डिटेक्टर और पावर लैंप के सहारे खोदाई कर रहे थे। अंधेरे में लाइटें देखकर गांव वालों को शक हुआ, फिर ग्रामीणों ने घेराबंदी करके महिला समेत 5 लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनके बाकी साथी कार लेकर भाग निकले। उनके पास से कुल्हाड़ी समेत कई वस्तुएं बरामद हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे लोग गांव में पुजारी की त्रयोदशी में शामिल होने आए थे। तब गांव वालों ने पुजारी के बेटे को जगाया और छानबीन में यह बात गलत निकली, इसके बाद पुलिस सभी को पकड़ कर थाना पर ले आई जहां उनसे अभी तक पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
ग्वालियर की कृष्णा शर्मा ने चीन में भारत को एशिया कप जितवाया
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर की बेटी कृष्णा शर्मा ने चीन में भारत का परचम लहराया है,महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक खिताबी जीत में कृष्णा ने अहम भूमिका निभाई,चीन को फाइनल में 1-0 से हराकर भारत ने लगातार तीसरी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया,इस जीत के बाद ग्वालियर पहुंचीं कृष्णा शर्मा का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया,टूर्नामेंट में कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल किए,कृष्णा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, प्रशिक्षकों और ग्वालियर हॉकी अकादमी को दिया,साथ ही ग्वालियर-चंबल की बेटियों को लेकर भी खास संदेश दिया। वीओ- चीन के मोकी में खेले गए महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीत लिया।भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में ग्वालियर की बेटी और फॉरवर्ड खिलाड़ी कृष्णा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई... पूरे टूर्नामेंट में कृष्णा ने 5 गोल दागे।भारत ने प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया को 4-1, मलेशिया को 11-1, जापान को 7-0 और पाकिस्तान को 19-0 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।कृष्णा ने वर्ष 2015 में हॉकी खेलना शुरू किया और 2019 में ग्वालियर हॉकी अकादमी से जुड़ीं,इसके बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया, वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय सब-जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ और उन्होंने नीदरलैंड्स दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। वीओ- एशिया कप से पहले कृष्णा भारतीय जूनियर टीम के साथ यूनाइटेड किंगडम के अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर दौरे पर भी गई थीं,जहां उन्होंने इंग्लैंड अंडर-21 के खिलाफ भारत की 2-0 की जीत में गोल किया था,ग्वालियर लौटने के बाद कृष्णा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,परिवार, कोच और ग्वालियर हॉकी अकादमी को दिया। उनका कहना है कि देश के लिए खेलना और एशिया कप जीतना उनके जीवन का बेहद गौरवपूर्ण पल है।कृष्णा ने ग्वालियर-चंबल की बेटियों को लेकर भी खास संदेश दिया,कृष्णा का कहना है कि अंचल अब बदल रहा है,बेटियां जब घर से बाहर निकलेंगी, तब ही आगे बढ़ेंगी। खासकर बेटियों के लिए स्पोर्ट्स फील्ड में काफी स्कोप है। ऐसे में बेटियों को पढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का मौका देना चाहिए। बाइट- कृष्णा शर्मा- अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वीओ- कृष्णा की यह उपलब्धि सिर्फ एक हॉकी खिलाड़ी की सफलता नहीं,बल्कि उन बेटियों के लिए भी मिसाल है, जो खेल के मैदान में अपना भविष्य तलाश रही हैं, ग्वालियर की इस बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाकर यह संदेश दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ अंचल की बेटियां भी दुनिया में अपनी पहचान बना सकती हैं。0
0
Report
सतना के सोनौरा में चोरों ने सूने घर से नकदी-सोना-चांदी चुरा लिया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत सोनौरा गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी समेत सोने-चांदी की ज्वेलरी पार कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कायमी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नए आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले शंभू प्रसाद पांडेय कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बेटी के पास प्रयागराज चले गए थे, उनके घर पर ताला लटका रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने 14-15 सितंबर की दरमियानी रात को ताला तोड़ दिया और दबे पांव घर में दाखिल हो गए। चोरों ने सभी कमरों की तलाशी लेकर सामान उलट-पलट दिया और अलमारी के लॉकर में रखी 4 लाख 30 हजार नकदी के अलावा 5 तोला सोने के जेवर एवं 400 ग्राम चांदी के गहने समेट ले गए। बुधवार को पड़ोसी ने जब घर का ताला टूटा देखा तो फौरन शंभू प्रसाद को सूचित किया, जो आनन-फानन सतना लौटे और नुकसान की जानकारी जुटाते हुए थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर दी, जिस पर कायमी कर जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की पहचान और तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
ABVP meets Education Minister, demands reconsideration of recruitment disqualification
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग-3 शिक्षक भर्ती को लेकर ABVP ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात चयनित अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किए जाने का मामला दस्तावेज सत्यापन के बाद काउंसलिंग से बाहर किए गए अभ्यर्थी भाविप ने प्रकरणों पर पुनर्विचार की मांग की आवेदन फॉर्म और नियम पुस्तिका में विरोधाभास का दिया हवाला शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मामले में सकारात्मक रुख दिखाया शासन जल्द विधिक सलाह लेकर न्यायसंगत समाधान करेगा0
0
Report
वाराणसी में मोदी के 76वें जन्मदिन पर अहिल्याबाई घाट पर प्रार्थना और गंगा आरती
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर अहिल्याबाई घाट पर प्रार्थना और गंगा आरती आयोजित की गई।0
0
Report
जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर 24 दिन का यात्री सेवा अभियान शुरू; बिहार की कला-हस्तशिल्प प्रदर्शित
Patna, Bihar:जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय hवाई अडडडे आज यानी 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है, अभियान के दौरान हर दिन अलग-अलग थीम पर यात्री-केंद्रित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, यात्रियों की सहायता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, संवाद और सहभागिता के साथ बिहार की कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को भी अभियान में प्रमुखता दी जाएगी। अभियान के तहत एयरपोर्ट के अराइवल और डिपार्चर एरिया में प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे, बाहर से आने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों के लिए विशेष सहायता डेस्क की व्यवस्था होगी। यात्रियों से सीधे संवाद के लिए एक प्रश्न-एक परिवर्तन पहल के तहत फीडबैक वॉल भी लगाई जाएगी जहां यात्री अपने अनुभव और सुझाव साझा कर सकेंगे। यात्रियों के मनोरंजन और सहभागिता के लिए एविएशन क्विज, 60 सेकेंड चैलेंज, बच्चों के लिए किड्स एंगेजमेंट जोन, पेंटिंग, ड्राइंग, कलरिंग और गेम्स आयोजित किए जाएंगे। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में कैरम, शतरंज और ब्रेन गेम्स की सुविधा भी होगी वहीं स्वास्थ्य शिविर में यात्रियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और BMI की जांच की जाएगी। अभियान के दौरान एयरपोर्ट पर बिहार की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण और पौधरोपण किया जाएगा। आज दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ अभियान की शुरुआत होगी, 18 सितंबर को स्वच्छ लैंडसाइड, 21 सितंबर को दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगम यात्रा से जुड़ी गतिविधियां होंगी। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर अतिथि देवो भव थीम पर कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस और 3 अक्टूबर को हरित एयरपोर्ट से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 10 अक्टूबर को सेवा रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उत्कृष्ट योगदान देने वालों के सम्मान के साथ अभियान का समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में बालाजी मंदिर के पास गोपू अधिकारी पर तड़के हमला, हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में तड़के जानलेवा हमला बालाजी मंदिर के पास कार सवार गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार, खून से सनी मिली कार रामनगर में गुरुवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बालाजी मंदिर के पास कार सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, हमला में टेड़ा रोड लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज फिलहाल काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब चार बजे की है, गोपू अधिकारी उर्फ गोपू अपनी वॉक्सवैगन विंटो कार संख्या UK06 AW 7879 से बालाजी मंदिर के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनकी कार को घेरकर उन पर हमला कर दिया, आरोप है कि हमलावरों ने ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने जो दृश्य देखा, उससे इलाके में सनसनी फैल गई। कार के शीशे टूटे हुए थे, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और अंदर-बाहर खून के निशान दिखाई दे रहे थे, मौके पर खून से सने पत्थर और ईंटें भी मिलीं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. घटना की सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, वहीं फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है, जिसके मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है, घायल गोपू अधिकारी को पहले रामनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है, इधर कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले लखनपुर चुंगी के पास गोपू अधिकारी की कुछ युवकों से बहस हुई थी, इसके बाद बालाजी मंदिर के समीप हमला किए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है. कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की बात भी कही जा रही है. लेकिन पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है, उन्होंने कहाँ परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.0
0
Report
राजस्थान की युवती का अपहरण: किराये पर घर लेने वालों पर शक
Noida, Uttar Pradesh:Kidnapping Case of a Young Woman from Rajasthan Statement by House Owner Mahadev: We had performed the housewarming ceremony only 15 days ago. About 7 days ago, they brought some acquaintances and came here. They said that three people would be staying, so we rented out the house to them. On the day of the Rakhi festival, a young woman came there. They told us, “She is my sister and has come to tie Rakhi.” Believing that, we rented the house to them. Three days ago, the sister left the house. But yesterday, this incident suddenly took place. We were not present when the kidnapping happened yesterday. We had not even signed a rental agreement yet. Incidents like this make us afraid to rent out our house to anyone in the future.0
0
Report
पीएम मोदी के जन्मदिन पर तरुण चुघ ने गरीबी से लड़ने के योगदान की सराहना
Noida, Uttar Pradesh:अमृतसर, पंजाब | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा, "पीएम मोदी ने देश में गरीबी से लड़ने के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं... प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं में से एक का फायदा लगभग एक अरब भारतीयों को मिल रहा है... आज पूरी दुनिया भारत की चमक और प्रभाव देख सकती है। यह 7.8% की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है... आज उनके जन्मदिन पर, हम उनके लिए गुरु महाराज का आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगते हैं..."0
0
Report
Advertisement
PM के जन्मदिन पर बृजेश पाठक ने फल वितरित किया और रक्तदान शिविर का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंचकर वहां मरीजों को संकल्प सेवा अभियान के तहत फल वितरित किया और उनका स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही साथ रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत में क्या कुछ बताया सुनिए।0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर एक लाख दीये जलेंगे
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Preparations Underway To Light One Lakh Diyas At Rashtriya Prerna Sthal On Prime Minister Narendra Modi's Birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर एक लाख दीये जलाने की तैयारी0
0
Report
नोएडा: साइबर अपराधियों ने सर्वर हैक कर 58 खातों में करोड़ों ट्रांसफर किए
Noida, Uttar Pradesh:कंपनी का सर्वर हैक कर 58 बैंक खातों में भेजे करोड़ों रुपये, 497 ट्रांजेक्शन से मचा हड़कंप नोएडा। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-65 स्थित एक कंपनी के सर्वर को हैक कर करोड़ों रुपये की रकम 58 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। महज आठ घंटे के भीतर 497 ट्रांजेक्शन किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी के निदेशक राजकुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कंपनी ऑनलाइन वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसमें रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार आधारित नकद निकासी और घरेलू मनी ट्रांसफर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे से रात 10 बजे तक साइबर अपराधियों ने कंपनी के सर्वर में सेंध लगाकर रकम का अवैध हस्तांतरण किया। आरोपियों ने पूरी रकम को 497 ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिया। कंपनी की ओर से मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर करीब 10 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने बैंक खातों की जानकारी जुटाने के साथ रकम के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
