Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamtara815352

इरफान अंसारी का बयान: हिंदू टास्क फोर्स को सलाखों के पीछे भेजेंगे!

DBDEBASHISH BHARATI
Jul 30, 2025 12:03:32
Jamtara, Jharkhand
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का हिंदू टास्क फोर्स को लेकर दिया गया बयान राज्य की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने में हलचल पैदा करने वाला है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि हिंदू टास्क फोर्स के एक-एक व्यक्ति को सलाखों के पीछे भेजे बिना चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए मानसून सत्र में ऐसा कानून लाने की बात कही है जो अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इरफान अंसारी का यह बयान रामगढ़ में आफताब अंसारी की संदिग्ध मौत के मामले में आया है। जानकारी के अनुसार, आफताब अंसारी पर एक आदिवासी युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस उसे थाने लाई थी। लेकिन पुलिस हिरासत से वह फरार हो गया और बाद में उसकी लाश तालाब से बरामद की गई। इस पूरे घटनाक्रम पर इरफान अंसारी ने इसे साजिश बताते हुए भाजपा समर्थित बाहरी तत्वों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा: यहां के लोगों को शांति से रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम सरकार में हैं और हमें जनता ने इस भरोसे के साथ भेजा है कि हम उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। जो भी भीड़ तंत्र या नफरत फैलाने की कोशिश करेगा, उसे कानून का सामना करना होगा।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNaresh Sethi
Jul 31, 2025 09:45:24
Faridkot, Punjab:
ਐਂਕਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਕਸਬਾ ਸਾਦਕ ਦੀ ਐਸਬੀਆਈ ਬੈਂਕ ਦੀ ਬਰਾਂਚ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੁਆਰਾ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੇਰਾਫੇਰੀ ਕਰ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਗਾਇਬ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਿਲੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਮਿਤ ਢਿੰਗੜਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਮਿਤ ਢੀਂਗੜਾ ਲਗਾਤਾਰ ਫਰਾਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ । ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਅਮਿਤ  ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜਦ ਕਰ ਉਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਟਰਾਂਜੈਕਸ਼ਨ ਉਸਦੇ ਖਾਤੇ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲਗਾਤਾਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਮਿਤ ਧਿਗੜਾ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਉਥੇ ਹੀ ਟੈਕਨੀਕਲ ਸੈਲ ਦੀ ਮਦਦ ਵੀ ਉਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਵਿੱਚ ਲਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ  ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਅਮਿਤ ਯੂ.ਪੀ ਦੇ ਮਥੁਰਾ ਵਰਿੰਦਰਾਵਨ ਵਿੱਚ ਲੁਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਸ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਬੁੰਬਈ ਫਰਾਰ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗਠਿਤ ਕੀਤੀ ਇੱਕ ਟੀਮ ਤੁਰੰਤ ਮਥੁਰਾ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿੱਥੇ ਯੂ.ਪੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਅਮਿਤ ਢੀਂਗੜਾ ਨੂੰ ਇੱਕ ਪੋਸ਼ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਵਕਤ ਕਾਫੀ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਦੋ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਨੌਵੀਂ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੋਂ ਛਲਾਂਗ ਮਾਰ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਹਿਜਤਾ ਨਾਲ ਇਸ ਮਸਲੇ  ਹੋਏ ਹੈਂਡਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਮਿਤ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਅੱਜ ਦੇਰ ਰਾਤ ਫਰੀਦਕੋਟ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਅੱਜ ਐਸਐਸਪੀ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਅਮਿਤ ਢੀਂਗੜਾ ਜੋ ਕਿ ਕਾਫੀ ਸ਼ਾਤਰ ਵਿਅਕਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਇਸੇ ਬ੍ਰਾਂਚ ਵਿੱਚ ਕਲਰਕ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਤੈਨਾਤ ਸੀ ਜਿਸ ਨੇ ਉੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਾਫੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਜਿੱਤਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਸਨੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਘਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਚੋਂ ਹੀ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਗਬਨ ਕਰ ਲਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਤੱਕ ਮਿਲੀਆਂ 186 ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਕਰੀਬ 14 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਵੱਜੀ ਜਿਸ ਦੀ ਹਲੇ ਵੀ ਜਾਂਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਅੰਕੜਾ ਹਾਲੇ ਹੋਰ ਵੀ ਵੱਧ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋਰ ਵੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਹਜੇ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਬੈਂਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਜੁਟੇ ਹੋਏ ਹਨ । ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਇਸ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਲੰਬਾ ਰਿਮਾਂਡ ਲੈਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਏਗੀ ਤਾਂ ਜੋ ਰਿਮਾਂਡ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇ ਕਿ ਇਸ ਵੱਲੋਂ ਗਬੁਨ ਕੀਤੀ ਗਈ ਰਕਮ ਕਿੱਥੇ ਅਤੇ ਕਿਵੇਂ ਛੁਪਾਈ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਜਲਦ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਬੈਂਕ ਵੱਲੋਂ ਅਸ਼ਵਾਸਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦਾ ਪੈਸਾ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ। ਬਾਈਟ- ਐਸਐਸਪੀ ਡਾ ਪ੍ਰਗਿਆ ਜੈਨ
0
Report
DDDeepak Dwivedi
Jul 31, 2025 09:34:32
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल केंद्रीय जेल में ध्यान उत्सव का हुआ आयोजन ध्यान के माध्यम से कैदियों के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास संगीत के साथ ध्यान करने के बताए गुर ओशो के तर्ज पर ओशमीन ने सिखाया गुर
4
Report
ANAJAY NATH
Jul 31, 2025 09:34:21
Sambalpur, Odisha:
ପର୍ଯ୍ୟାୟ କ୍ରମେ ବନ୍ଦ ହେଲା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ଆଉ ୪ ଟି ଗେଟ | ଏବେ ୮ ଟି ଗେଟ ଦେଇ ହେଉଛି ଜଳ ନିଷ୍କାସନ| ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର କୁ ଉପର ମୁଣ୍ଡରୁ ୮୪ ହଜାର ୨୮୬ କିଉସେକ ଜଳ ପ୍ରବେଶ କରୁଥିବା ବେଳେ ତଳ ମୁଣ୍ଡରୁ ୧ ଲକ୍ଷ ୫୭ ହଜାର ୭୭୪ କିଉସେକ ଜଳ ନିଷ୍କାସନ କରାଯାଉଛି | ଦିନ ୧୨ ଟା ସୁଦ୍ଧା ହୀରାକୁଦ ଜଳ ଭଣ୍ଡାର ର ଜଳ ସ୍ତର ୬୧୦.୩୫ ଘନଫୁଟ ରହିଛି |ବାମ ପଟର ୫ ଟି ଗେଟ ଖୋଲା ରହିଥିବା ବେଳେ ଡାହାଣ ପଟର ୩ ଗେଟ ଖୋଲା ରହିଛି |
3
Report
RKRupesh Kumar
Jul 31, 2025 09:34:15
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल के लिटिल फ्लॉवर मिशनरी स्कूल में आज सुबह से ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने स्कूल पर छात्रों से तिलक और कलावा उतरवाने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल परिसर में घुस गए और जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल की प्रिंसिपल से चर्चा करने की मांग करते हुए उनके कक्ष में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई। कार्यकर्ता स्कूल परिसर में करीब तीन घंटे तक हंगामा कर रहे और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। स्कूल स्टाफ ने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं से झड़प करने का प्रयास किया, जबकि पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को संभालने में जुटी रही। एबीवीपी का कहना है कि वह लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। बाइट -1- देवेश प्रजापति,एबीवीपी कार्यकर्ता बाइट -2- मयंक धोटे, एबीवीपी कार्यकर्ता
2
Report
VSVIPIN SHARMA
Jul 31, 2025 09:34:04
Kaithal, Haryana:
Kaithal News Reporter Vipin Sharma 3107ZDN_KTH_HETET_R हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025: 30-31 जुलाई को जिले में हो रही है सुचारू रूप से संपन्न. हरियाणा में 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है। इस परीक्षा में जिले के लगभग 14,348 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए हैं, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। अभ्यर्थियों ने प्रशासन और सरकार के इंतजामों की सराहना की है। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ने पहले CET की परीक्षा में भी शानदार व्यवस्था की थी और इस बार HTET में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपनी मेहनत पर भरोसा जताते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि बिना किसी पर्ची-खर्ची के, हमारी मेहनत के दम पर नौकरी मिलेगी।" अभ्यर्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार परीक्षाओं का आयोजन और जल्द वैकेंसी निकलने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।प्रशासन और सरकार की इस पहल को अभ्यर्थियों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे पारदर्शी और सुव्यवस्थित आयोजनों की उम्मीद जताई। Byte : अभ्यर्थियों की पीटीसी रिपोर्टर विपिन शर्मा
2
Report
SKSanjay Kumar Verma
Jul 31, 2025 09:33:52
Delhi, Delhi:
दिल्ली कूड़े से आजादी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक अभियान की शुरुवात की घोषणा की इस को लेकर बीजेपी के शकूर बस्ती से विधायक करनैल सिंह इस अभियान को लेकर कहा दिल्ली को गंदगी कूड़ा मुक्त बना कर एक बेहतर दिल्ली बनाना है और इसको लेकर इस अभियान की शुरुवात की जा रही है इस अभियान को लेकर लोगों से अपील की है कि इस अभियान में शामिल होकर दिल्ली को गंदगी मुक्त दिल्ली बनाएं दिल्ली में विपक्ष के द्वारा जल भराव और गंदगी पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहां की जो लोग 12 साल से सत्ता में थे उन्होंने दिल्ली के लिए कुछ भी नहीं किया विपक्ष के सवालों पर जमकर हमला बोला टी टी करनैल सिंह विधायक बीजेपी
2
Report
ASANIMESH SINGH
Jul 31, 2025 09:33:37
Ujjain, Madhya Pradesh:
माधवनगर थाना क्षेत्र के देसाई नगर में कार से साइलेंसर चोरी की अजीब वारदात सामने आई है। एक मारुति ईको कार के नीचे घुसे दो बदमाशों ने साइलेंसर खोलकर गायब कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ रिकॉर्ड हुआ है। कार मालिक संजय गौड़ ने बताया कि अगली सुबह जब गाड़ी स्टार्ट की तो तेज आवाज सुनाई दी। मैकेनिक को दिखाने पर पता चला कि साइलेंसर गायब है। कैमरे चेक किए तो दो युवक वारदात करते नजर आए। माधवनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
1
Report
SPSatya Prakash
Jul 31, 2025 09:33:05
Raipur, Chhattisgarh:
भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में. घोटालों के मामले में उच्च पदस्थ अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर खड़े किए सवाल. सोशल मीडिया पर लिखा- अदृश्य प्रशासकीय शक्तियां इन उच्च पदस्थ अधिकारीयों को गलत तारीके से बचा रहें. कुछ विभागों मे बड़े घोटालों के बाद भी MD जवाबदार नहीं हैं, जबकि उनके स्वीकृति के बिना पत्ता भी नहीं हिलता और 3200 करोड़ के घोटाले वाले विभाग में चेयरमेन के जानकारी के बाद भी बचे.....
3
Report
BBBhupendra Bishnoi
Jul 31, 2025 09:33:00
Jodhpur, Rajasthan:
संसदीय कार्य मंत्री ने सालावास उप जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण संसदीय कार्य मंत्री ने सालावास उप जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाएं की निर्बाध एवं समुचित उपलब्धता के लिए चिकित्सा संस्थानों का किया जा रहा निरीक्षण– पटेल जोधपुर, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को उप जिला अस्पताल सालावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा प्रत्येक क्षेत्रवासी को स्वास्थ्य सेवाएं की निर्बाध एवं समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो इसलिए समय-समय पर चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों का किया अवलोकन इस दौरान जनरल ओपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर कॉम्पलेक्स, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग कक्ष,ईसीजी कक्ष, एनसीडी क्लिनिक, पुरूष वार्ड,महिला वार्ड,डायलिसिस यूनिट, शिशु रोग वार्ड,जनाना वार्ड, एक्स-रे एवं सोनाग्राफी कक्ष,लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष,पंजीकरण रजिस्टर एवं दवाओं के स्टॉक का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर को हरित परिसर के रूप में विकसित करें - पटेल पटेल ने बीसीएमओ को क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में अधिकाधिक औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, आवश्यक सामग्री एवं शुद्ध पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान हरियालो राजस्थान’ के तहत अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर अस्पताल परिसर को हरित परिसर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। सभी कार्मिकों को समय पर अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश संसदीय कार्य मंत्री ने अभियान चलाकर अस्पताल परिसर एवं सभी वार्ड्स में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में पार्किंग के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, चिकित्सकों द्वारा इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अस्पताल के वार्डों के अवलोकन के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क दवा,नि:शुल्क जांच सहित अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। ये रहे उपस्थित इस दौरान सरपंच सालावास ओमाराम पटेल, बीसीएमओ डॉ. विरन्ची आचार्य,उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. किशोर चौधरी, हजारी सिंह गहलोत, कुपाराम, नरेश गहलोत, श्रवण पटेल, छोटूसिंह राठौड़ सहित चिकित्सक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
2
Report
ACAshish Chaturvedi
Jul 31, 2025 09:32:52
Karauli, Rajasthan:
मंडरायल करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी का जल स्तर कम होने के बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीण ने की राहत, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो -  मंडरायल करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी का जल स्तर कम होने के बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीण ने राहत महसूस की है। हालांकि अभी चंबल नदी का जलस्तर खतरे से आधा मीटर ऊपर है लेकिन कल के जल स्तर से 2 मीटर कम होने के कारण राहत महसूस की जा रही है। मंडरायल करणपुर क्षेत्र के कई गांव अभी भी टापू बने हुए हैं। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना सहित अन्य अधिकारी हालातो पर नजर रखे हुए हैं। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम प्रभावित क्षेत्रों में तैनात  हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को रेस्क्यू करने के साथ पीड़ितों और गर्भवती महिलाओं को भी रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में खाने के पैकेट दूध सहित अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति कराई जा रही है। कल चंबल नदी खतरे के निशान 165 मीटर से ढाई मीटर ऊपर 167.40 मीटर जा पहुंची थी। ऐसे में मंडरायल करणपुर क्षेत्र के कसेड़, कैमकच्छ, टोड़ी, राचोली, धांस, कसेड़ और बूडन का पुरा, गोटा सहित कई गांव में घर जलमग्न हो गए हैं। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना विधायक हंसराज मीणा सहित अन्य अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की संध्या इसकी साथ ही कई गांव से ग्रामीणों को रेस्क्यू भी किया गया। कलेक्टर ने बताया कि रेस्क्यू के बाद अस्थाई कैंप में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी तैनात किए गए हैं प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।   आशीष चतुर्वेदी 8769912378  
4
Report
NPNavratan Prajapat
Jul 31, 2025 09:32:43
Churu, Rajasthan:
चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू संवाददाता- नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 सारंगसर में स्कूल जाने का रास्ता 10 दिन से बंद, खेतों के कच्चे रास्ते से स्कूल जाते थे विद्यार्थी,  उसको बंद करने के कारण अब 7 किमी चक्कर काटकर जाना पड़ रहा स्कूल, तहसीलदार को बताने के 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं,  ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने आक्रोश जताया, अपनी मांगों को लेकर कलक्टर के पास पहुंचे बच्चे, चूरू। जिले के बिदासर तहसील के सारंगसर ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक स्कूल में जाने के वर्षों पुराने कच्चे रास्ते को बंद किए जाने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इस संबंध में तहसीलदार तक को शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने अब थक हार कर गांव से 120 किलोमीटर दूर जिला कलेक्टर से सामने अपनी पीड़ा रखने पहुंचे। इस दौरान चूरू में आपणी योजना स्थित कलक्टर कार्यालय में ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में आसपास की करीब 35 ढाणियों के 50 बच्चे अध्ययनरत हैं। करीब 30 साल पहले से यह स्कूल है। बच्चे स्कूल जाने के लिए खेतों से निकलने वाले कच्चे रास्ते का उपयोग कर रहे थे। 20 जुलाई को खेत मालिक की ओर से कच्चा रास्ता बंद कर दिया गया है ।जिसके बाद से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब स्कूल जाने के लिए अधिकांश बच्चों को करीब सात किमी घूमकर जाना पड़ता है। 50 में से 20 बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे, ग्रामीणों ने आंदोलन करने की दी चेतावनी, ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण स्कूल में 50 में से 20 बच्चे ही पहुंच पा रहे हैं। सात किमी की दूरी तय करके रोज स्कूल जाना छोटे बच्चों के लिए संभव नहीं है, जिसके कारण अधिकांश बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में 6 दिन पहले ग्रामीणों तहसीलदार को भी अवगत करवाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई इससे ग्रामीणों में आक्रोश है । वहीं गांव के विमल कुमार नायक ने बताया कि सारंगसर की उतरादी रोही में गांव से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर सरकारी जमीन में राजीव बस्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। उक्त विद्यालय में जाने के लिए रास्ता बीच में से लगता है। जो पिछले 50 वर्षों से चालू था। लेकिन 20 जुलाई को खेत के खातेदारों ने उस रास्ते को बन्द कर दिया है। जिससे आज तक सभी बच्चे विद्यालय अध्ययन के लिए नहीं जा सके है। उस रास्ते से आवागमन करने वाले बच्चों व अन्य आमजन को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बन्द किए गए रास्ते से विद्यालय की दूरी केबल 250 मीटर है। बन्द किए गए रास्ते के अलावा विद्यालय जाने व आगे की ढाणियों के लिए अन्य कोई समीप का रास्ता नहीं है। और विद्यालय के लगने वाला अन्य रास्ता आसपास की ढाणियों के बच्चों व आमजन के लिए किलोमीटर की दूरी तय करने से लगता है, जो कि ढाणियों से पहले ग्राम सारंगसर और सारंगसर से वापस दूसरे रास्ते से होते हुए विद्यालय पहुंचता है। जिसमें विद्यार्थियों को 08 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। इन ढाणियों के लगभग 40 अबोध व मासूम बच्चे विद्यालय की दूरी ज्यादा होने के कारण 20 जुलाई से आज तक विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे है, जबकि सरकार की साफ और महति मन्शा गांव गांव और ढाणी ढाणी तक के बच्चों को किसी भी सूरत में शिक्षा देना है। इसलिए 50 वर्ष पूराने रास्ते को पूनः चालू करवाने का आदेश जारी करवाए। इस अवसर पर 40 विद्यार्थियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। बाइट _विमल कुमार नायक, ग्रामीण साफ ग्रामीण। बाइट _रामकुमार नायक, ग्रामीण, (सिर पर साफा) बाइट _ललिता, स्कूली छात्रा । बाइट __सुभाष, स्कूली छात्र । नवरतन प्रजापत  जी मीडिया चूरू मो. 9414776072
1
Report
BSBhanu Sharma
Jul 31, 2025 09:32:35
Dholpur, Rajasthan:
बसेड़ी, धौलपुर: पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में विधानसभा बसेड़ी के सुपरवाइजर संख्या 11 से 15 व उनके सभी बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें ईआरओ बसेड़ी सुरेन्द्र प्रसाद ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की गंभीरता से बीएलओ व सुपरवाइजर को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 05 अगस्त से निर्वाचन विभाग विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा जिसके अंतर्गत वर्ष 2002 के बाद वोटरलिस्ट में जुड़ने वाले सभी मतदाताओं का गहराई से सत्यापन किया जाएगा।
1
Report
BSBhanu Sharma
Jul 31, 2025 09:32:28
Dholpur, Rajasthan:
सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा कस्बे के ताल वाले हनुमान मंदिर पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का तरफ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य करते हुए झूला झूलते हुए पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव, पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ की गई। महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र और हरी चूडिय़ां पहनकर शृंगार किया। महिलाओं ने वर्तमान समय में विलुप्त होती पुरानी परंपरा का झूला झूलकर निर्वहन किया गया।
3
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Jul 31, 2025 09:32:18
Korba, Chhattisgarh:
कोरबा ब्रेकिंग - मुर्गा भात के सेवन से 5 लोगों कि बिगड़ी तबियत, उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज के दौरान 2 कि मौत, मृतकों में राजमीन बाई और जय सिंह शामिल, दोनों मृतक रिश्ते में हैँ सास-दामाद, राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई कि हालत गभीर, चल रहा इलाज, रिश्तेदार हैँ सभी, दोपहर में एक साथ बैठकर खाए थे मुर्गा भात, शाम होते तक बिगड़ी तबीयत होने लगी उल्टी, रजगामार चौकी क्षेत्र के कोरकोमा गाँव के शिवनगर बस्ती कि घटना... बाइट - भूषण एक्का, सीएसपी
0
Report
PKPushpender Kumar
Jul 31, 2025 09:31:53
Charkhi Dadri, Haryana:
एचटेट परीक्षा के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, बारिश के बीच भी अभ्यार्थियों में पेपर देने का जोश दिखा : महिला अभ्यार्थियों के गहने बाहर की उतरवाए, बॉडी स्कैन करके अंदर भेजे परीक्षार्थी चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एचटेट की लेवल 2 व एक की अंतिम दिन सुबह व सायं के समय परीक्षा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के बीच हुई। इस दौरान बारिश में भी अभ्यार्थियों में जोश दिखा वहीं दिव्यांग भी बारिश के बीच पेपर देने पहुंचे। महिला अभ्यार्थियों के आभूषणों को बाहर की निकलवा दिया गया और पूरी बॉडी स्कैन करके ही अंदर प्रवेश करवाया गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारयों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और नकल रहित परीक्षा शांतिपूर्ण करवाने का दावा किया। बता दें कि दो दिन के दौरान एचटेट परीक्षा के लिए दादरी में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 10 से अधिक पुलिसकर्मी के अलावा बोर्ड कर्मचारी तैनात रहे और पूरी तलाशी के बाद ही अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया गया। एचटेट लेवल-2 व 1 की परीक्षा के लिए बारिश के बीच अभ्यार्थी पहुंचे और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के बीच परीक्षा आयोजित की गई। एचटेट परीक्षा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की पूरी निगरानी रही और पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है और नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए पूरी व्यवस्थाओं पर नजरें हैं। इनपुट : बारिश के बीच परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यार्थी, तलाशी, तैनात पुलिस फोर्स व परीक्षा केंद्रों के शाटस बाइट : धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर
0
Report
Advertisement
Back to top