Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kupwara में International Women's Day: महिलाओं की शिक्षा और समान अधिकार को मजबूती
WMWaqar Manzoor
Mar 08, 2026 08:15:29
On the occasion of International Women’s Day, several programmes were organized across the district of Kupwara to highlight the role and contribution of women in society. Speaking to the media, Basharat Kirmani, a member of the Jammu and Kashmir Teachers Forum (Female Wing) district Kupwara and daughter of noted Islamic scholar Late Molvi Manzoor Ahmad Kirmani, spoke about the importance, dignity, and rights of women from an Islamic perspective. She said that Islam has given great respect and clear rights to women in society and emphasized that women must play an active role in education, social development, and nation-building. Referring to the challenges of the present era, she highlighted the importance of awareness, moral values, and education for women to face modern-day issues confidently. Kirmani also appealed to women to recognize their potential, seek education, support one another, and contribute positively to society while upholding moral and cultural values. She added that International Women’s Day is not only a day of celebration but also a reminder to work collectively for the empowerment, dignity, and equal opportunities for women in every field.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GPGovind Prasad Pandey
Mar 08, 2026 09:34:28
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "द्रौपदी मुर्मू संथाल के एक बड़े सेलिब्रेशन में शामिल होने बंगाल गई थीं। लेकिन प्रेसिडेंट को सम्मान देने के बजाय, TMC ने इस पवित्र और ज़रूरी इवेंट का बॉयकॉट किया। वह खुद आदिवासी कम्युनिटी से आती हैं और आदिवासी कम्युनिटी के डेवलपमेंट की चिंता करती रही हैं। TMC सरकार ने उस इवेंट को मिसमैनेजमेंट के लिए छोड़ दिया। यह न सिर्फ़ प्रेसिडेंट का अपमान है, बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है। यह संविधान की आत्मा का अपमान है। यह डेमोक्रेसी की महान परंपरा का भी अपमान है..." "हमारे देश में कहा जाता है कि कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में घमंड उसे खत्म कर देता है। आज, देश की राजधानी से, मैं आप सभी से अपील कर रहा हूँ कि TMC की गंदी पॉलिटिक्स और सत्ता के घमंड ने, जिसने एक आदिवासी प्रेसिडेंट की गरिमा का अपमान किया, वह जल्द ही चकनाचूर हो जाएगा। पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता TMC को एक महिला, एक आदिवासी, देश के प्रेसिडेंट का अपमान करने के लिए कभी माफ नहीं करेगी। देश भी उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। देश उनका आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।"
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 08, 2026 09:34:02
Chhattisgarh:13 मार्च को किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त जांजगीर-चांपा जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च को किसानों को योजना की अगली किस्त मिलने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से शाम 5 बजे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। जांजगीर-चांपा जिले के करीब 1 लाख 24 हजार पात्र किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। जिले में इस दिन पीएम किसान उत्सव दिवस भी मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न गांवों में किसान बैठकों और लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना की खास बात यह है कि राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने फार्मर आईडी बनवाकर ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य पूरा करा लें, ताकि किस्त मिलने में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए किसान नजदीकी चॉइस सेंटर, सीएससी सेंटर या कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 08, 2026 09:33:36
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पूरे देश के साथ चित्तौड़गढ़ जिले में भी महिलाओं के योगदान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी भूमिका को याद किया जा रहा है। बदला हुआ समय के साथ महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। प्रशासनिक सेवाओं से लेकर वन विभाग तक महिलाएं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। चित्तौड़गढ़ में भी कई महिला अधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं, जो अपने काम के साथ-साथ समाज को यह संदेश दे रही हैं कि यदि महिलाओं को समान अवसर और सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। चित्तौड़गढ़ की अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम का कहना है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। चाहे प्रशासनिक सेवा हो, पुलिस हो, सेना हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र, महिलाएं हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और महिलाओं के बिना किसी भी समाज की कल्पना अधूरी है। इसी कारण महिलाओं को समाज की आधी आबादी कहा जाता है। प्रभा गौतम का मानना है कि यदि महिलाओं को निरंतर अवसर, प्रोत्साहन और मजबूती मिलती रहे तो वे और बेहतर प्रदर्शन करते हुए नए-नए मुकाम हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहे गृहिणी हों या फिर किसी सेवा में कार्यरत हों, वे हर रूप में समाज और परिवार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार देने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ की उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल का कहना है कि महिलाओं के सामने चुनौतियां जरूर अधिक होती हैं, लेकिन यदि परिवार का सहयोग और खुद पर विश्वास हो तो महिलाएं किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके परिवार के समर्थन और उनके आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका मानना है कि जब समाज में सभी को समान अवसर मिलते हैं तो महिलाएं भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि यह समाज को यह सोचने का अवसर भी देता है कि महिलाओं को किस प्रकार अधिक अधिकार और सम्मान दिया जाए। उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां महिलाओं को समान अधिकार, समान सम्मान और सुरक्षित माहौल मिले। चित्तौड़गढ़ में कार्यरत फॉरेस्ट ऑफिसर मृदुला सिंह का कहना है कि हर महिला की अपनी एक अलग कहानी होती है, क्योंकि हर महिला अलग-अलग परिस्थितियों और परिवेश में पली-बढ़ी होती है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ और उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और आईआईटी मुंबई से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में एमटेक किया। उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें ऐसे परिवार में जन्म मिला जहां लड़का और लड़की में कभी भेदभाव नहीं किया गया और उन्हें पढ़ाई व आगे बढ़ने के बराबर अवसर मिले। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कई बार लड़कियों को उतनी स्वतंत्रता या अवसर नहीं मिलते, लेकिन समय के साथ सोच बदल रही है। उनका मानना है कि शिक्षा महिलाओं के लिए सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि यदि किसी लड़की के पास शिक्षा है तो वह जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती है। महिला दिवस के इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ की इन महिला अधिकारियों के विचार यह संदेश देते हैं कि यदि समाज में महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा और सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। आज महिलाएं सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि प्रशासन, शिक्षा, पर्यावरण और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 08, 2026 09:33:03
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनोपपुरा और चेंची में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे लोकपाल को कई अनियमितताएं देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन मस्टरोल में 32 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर केवल 8 श्रमिक ही काम करते पाए गए। वहीं एक अन्य कार्यस्थल पर 10 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज थी लेकिन मौके पर एक भी श्रमिक मौजूद नहीं मिला। निरीक्षण के समय मेट भी अनुपस्थित पाया गया। इसके अलावा श्रमिकों के लिए छाया, पानी, बच्चों के लिए पालना और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। भीषण गर्मी में श्रमिकों को बिना सुविधाओं के काम करना पड़ रहा था। इस पर लोकपाल ने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्थाएं सुधारने और अनियमितताओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 08, 2026 09:32:31
Dungarpur, Rajasthan:होली स्नेह मिलन में रंगा श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज डूंगरपुर जिले में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज बारा चौखला की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के नई बस्ती स्थित श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के नवनिर्मित भवन में उत्साह और उमंग के साथ लोगो ने हिस्सा लिया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। ढोल-कुंडी की थाप पर महिलाओं, युवतियों और पुरुषों ओर युवाओं ने पारंपरिक गैर खेलकर होली के उत्साह को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और ढोल बजाते हुए गैर में कदम से कदम मिलाकर शानदार प्रस्तुति दी। जिससे पूरे माहौल में उत्सव का रंग छा गया। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं का सम्मान भी किया गया। समाज में एकता, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता से सराबोर रहा। ललित भट्ट, सचिव श्रीगोड ब्राह्मण समाज बारा चौखला
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 08, 2026 09:31:40
Shahdol, Madhya Pradesh:एंकर-शहडोल के बहुचर्चित रामबाई क्रिश्चियन अस्पताल के बेशकीमती जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में चार साल पहले दर्ज हुए एफआईआर पर अब जाकर इन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहडोल शहर के बहुचर्चित रामाबाई क्रिश्चियन अस्पताल गबन प्रकरण में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। करीब 15 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये के कथित गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अब्राहम क्रिस्टी और पूर्व परियोजना अधिकारी प्रयास कुमार प्रकाश को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली शहडोल में दर्ज अपराध क्रमांक 870/22 से जुड़ा हुआ है जिसमें 13 एकड़ भूमि को लीज के नाम पर करोड़ों रुपए में बेच दिया गया है जहा आज बड़े बड़े शोrooms संचालित हो रहे हैं जिसमें शहर के कई रसूखदारों के नाम भी शामिल है। FIR में दर्ज विवरण के अनुसार रामबाई क्रिश्चियन अस्पताल के संचालन को लेकर वर्ष 2012 में एक MOU किया गया था। यह समझौता संस्था और अस्पताल के संचालन से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच हुआ था। समझौते के अनुसार अस्पताल के प्रशासन और संचालन के लिए कुछ व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी गई थी। बताया गया है कि इस MOU के तहत अस्पताल के संचालन, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों के लिए स्पष्ट नियम और शर्तें तय की गई थीं। लेकिन बाद में आरोप लगा कि इन नियमों का उल्लंघन करते हुए अस्पताल से जुड़े वित्तीय लेन-देन में भारी अनियमितताएं की गईं। FIR में उल्लेख है कि अस्पताल की संपत्ति, बैंक खातों और वित्तीय संसाधनों का उपयोग नियमों के विपरीत किया गया, जिससे संस्था को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। 15 करोड़ से अधिक की राशि के गबन का आरोप FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान यह पाया गया कि करीब 15,39,80,000 रुपये की राशि का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया। वही पुलिस ने इस मामले में प्रयास कुमार क्रिस्टी अब्राहम को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 08, 2026 09:31:22
Ranchi, Jharkhand:पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के साथ हुए व्यवहार और प्रोटोकॉल के पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए झारखंड बीजेपी के नेता भी ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल की सरकार पर हमलावर हैं । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च और राजनीति से परे होता है पर कल की घटना ने देशवासियों को मर्माहत किया है। जिस तरह से राष्ट्रपति की अनदेखी की गई राजनेता तो छोड़ दें कोई अधिकारी तक नहीं गया यह क्षम्य है क्या।ममता बनर्जी ने लोक और लाज की तिलांजलि दे दी है। आदिवासियों और संथालियों का भी अपमान किया गया है。 बाइट ...संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड बीजेपी बाइट .... अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री, बीजेपी बाइट ...अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम, झारखंड
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top