Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

चित्तौड़गढ़ में महिला दिवस के उपरांत महिलाओं की भूमिका और प्रेरणा का संदेश

ASABHISHEK SHARMA1
Mar 08, 2026 09:33:36
Chittorgarh, Rajasthan
चित्तौड़गढ़ - एंकर - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पूरे देश के साथ चित्तौड़गढ़ जिले में भी महिलाओं के योगदान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी भूमिका को याद किया जा रहा है। बदला हुआ समय के साथ महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। प्रशासनिक सेवाओं से लेकर वन विभाग तक महिलाएं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। चित्तौड़गढ़ में भी कई महिला अधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं, जो अपने काम के साथ-साथ समाज को यह संदेश दे रही हैं कि यदि महिलाओं को समान अवसर और सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। चित्तौड़गढ़ की अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम का कहना है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। चाहे प्रशासनिक सेवा हो, पुलिस हो, सेना हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र, महिलाएं हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और महिलाओं के बिना किसी भी समाज की कल्पना अधूरी है। इसी कारण महिलाओं को समाज की आधी आबादी कहा जाता है। प्रभा गौतम का मानना है कि यदि महिलाओं को निरंतर अवसर, प्रोत्साहन और मजबूती मिलती रहे तो वे और बेहतर प्रदर्शन करते हुए नए-नए मुकाम हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहे गृहिणी हों या फिर किसी सेवा में कार्यरत हों, वे हर रूप में समाज और परिवार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार देने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ की उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल का कहना है कि महिलाओं के सामने चुनौतियां जरूर अधिक होती हैं, लेकिन यदि परिवार का सहयोग और खुद पर विश्वास हो तो महिलाएं किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके परिवार के समर्थन और उनके आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका मानना है कि जब समाज में सभी को समान अवसर मिलते हैं तो महिलाएं भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि यह समाज को यह सोचने का अवसर भी देता है कि महिलाओं को किस प्रकार अधिक अधिकार और सम्मान दिया जाए। उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां महिलाओं को समान अधिकार, समान सम्मान और सुरक्षित माहौल मिले। चित्तौड़गढ़ में कार्यरत फॉरेस्ट ऑफिसर मृदुला सिंह का कहना है कि हर महिला की अपनी एक अलग कहानी होती है, क्योंकि हर महिला अलग-अलग परिस्थितियों और परिवेश में पली-बढ़ी होती है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ और उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और आईआईटी मुंबई से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में एमटेक किया। उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें ऐसे परिवार में जन्म मिला जहां लड़का और लड़की में कभी भेदभाव नहीं किया गया और उन्हें पढ़ाई व आगे बढ़ने के बराबर अवसर मिले। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कई बार लड़कियों को उतनी स्वतंत्रता या अवसर नहीं मिलते, लेकिन समय के साथ सोच बदल रही है। उनका मानना है कि शिक्षा महिलाओं के लिए सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि यदि किसी लड़की के पास शिक्षा है तो वह जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती है। महिला दिवस के इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ की इन महिला अधिकारियों के विचार यह संदेश देते हैं कि यदि समाज में महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा और सहयोग मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। आज महिलाएं सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि प्रशासन, शिक्षा, पर्यावरण और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UJUmesh Jadhav
Mar 09, 2026 01:02:24
Thane, Maharashtra:फळेंगावांत चोरट्यांनी दुकानाचे शटर तोडून लाखोंची रोकड केली लंपास. चोरटे सीसीटीव्ही कॅमेर्‍यात कैद. अँकर... चोरट्यां सध्या आपला मोर्चा ग्रामीण भागाकडे वळविला असल्याची घटना काल रात्री फळेंगाव व रुंदे गावात घडली आहे. फळेंगावातील दिनेश आगीवले यांच्या दुकानाच शटर तोडून चोट्यांनी दुकानात शिरून दुकानातील लाखो रुपयांची रोख रक्कम लंपास केलीय. मात्र या चोरीची संपूर घटना दुकानाच्या सीसीटीव्ही कॅमेर्‍यात कैद झाली आहे. या याच रात्री दुसरी घटना रूंदे येथील रघुनाथ चौधरी यांच्या घरी घडली आहे. त्यांया घराचं ताळ तोडून चोरांनी काही रक्कम व चांदीचे ऐवज लंपास केले आहे. या दोन्ही घटनांमुळे ग्रामीण भागातील नागरीक भयभित झाले असून ग्रामीण भागात पोलिसांची गस्त वाढविण्याची मागणी होत आहे. या दोन्ही घटनांन संदर्भात कल्याण तालुका पोलीस ठाण्यामध्ये गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. पोलीस अधिक तपास करीत आहेत.
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 09, 2026 01:02:12
Thane, Maharashtra:टी २० वर्ल्डकप विजया नंतर भिवंडीत जल्लोष..क्रिकेट प्रेमींना शिवाजी चौकात केला विजयाचा जल्लोष...अँकर...टी २० वर्लडकप स्पर्धेत अहमदाबाद येथे झालेल्या अंतिम सामन्यात भारताने न्यूझीलंड संघाचा ९६ धावांनी दारुण पराभव केल्या नंतर देशभर जल्लोष साजरा केला जात असताना भिवंडीत छत्रपती शिवाजी महाराज चौकात शेकडो क्रिकेटप्रेमी व नागरिकांनी एकत्र येत एकच जल्लोष साजरा करीत भारतीरय संघाचा जयघोष केला आहे. यावेळी अनेकांनी फटाक्यांची आतषबाजी करीत आपला आनंद साजरा केला आहे. तर अनेकांनी एकत्र मॅच बघण्याचा आनंद घेत असताना भारतीय विजयाच्या आनंदा नंतर अनेकांनी जल्लोष साजरा केला. काहीं तर नाचत बागडत ओरडत भारताच्या विजयाचा घोषणा देत आनंद साजरा केला.
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 09, 2026 01:02:04
Thane, Maharashtra:शहापूरात महिला रंगला खेळ पैठणीचा... हजारो महिलांनी घेतला सहभाग... जागतिक महिला दिनाचे औचित्य साधत शिवसेना शहर प्रमुख विछय भगत, मोहिनी भगत व शहर शाखा यांच्या माध्यमातून नारी शक्तीचा सन्मान व्हावा हा उद्देश डोळ्यासमोर ठेवत महिलांसाठी हळदी कुंकू व खेळ पैठाणी या कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. या कार्यक्रमात हजारो महिलांनी सहभाग घेतला होता. या कार्यक्रमासाठी मृणाल दुसानिस यांनी हजेरी लावली तर होम मिनिस्टर फेम क्रांतीनाना मळेगांकर यांनी महिलांसोबत पैठणीच्या खेळाचा आनंद लुटला. यावेळी अनेक अकर्षक बक्षिसे ठेवण्यात आल्याने खेळ खेळत महिलांनी चांगलीच बक्षीसांची लुट केली. मोठ्या उत्साहात व आनंदी वातावरणात हा महिला दिनाचा कार्यक्रम संपन्न झाला.
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 09, 2026 01:01:51
Thane, Maharashtra:फळेगावातून कुळदैवताच्या काठीच सागावकडे प्रस्थान... سالाबादप्रमाणे यंदाही मोठ्या उत्साहत ओम चैतन्य कर्ण कानिफनाय नाथांचा छबिना उत्सव भिवंडी तालुक्यातील सागव येथे भरत असतो. हे क्षेत्र प्रति मढी म्हणून ओळखलं जात असल्याने याठिकाणी नाथांची मोठी यात्रा भरत असून ठाणे जिल्ह्याच्या गावा गावातून देवाच्या काठ्या, नाथांचे ताईत व निशाण भेट केली जाते. या पार्श्वभूमीवर कल्याण तालुक्यातील फळेगावातून कुलदैवत चैतन्य कानिफनाथ व नवनाथांची मानाची काठी (निशाण) सागाव येथे मोठ्या उत्सात नेण्यात आली. यात नाथांची वारी खेळत देवाची काठी सागाच्या दिशेने प्रयस्थ झाली आहे. ओम शिव योगी गोरक्षनाथ भक्त परिवार, फळेगांव व टिटवाळा परिसर" यांच्या प्रयनाने (निशाण) काठीचे आयोजन करण्यात आले. या सोहळ्या मध्ये अनेक तरुण व नागरीक सहभागी झाले होते. दोन दिवस हा कार्यक्रम सागाव येथे चालतो. या नंतर फळेगांव येथे १२ मार्चला फळेगांव येथे नाथ गीतांच्या जुगळबंदीचा कार्यक्रम संपन्न होणार आहे.
0
comment0
Report
STSharad Tak
Mar 09, 2026 01:00:14
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के लिए गर्व की बात है कि आबूरोड यातायात शाखा में कार्यरत महिला हेड कांस्टेबल विमला विश्नोई को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित कर सम्मान प्रदान किया। हेड कांस्टेबल विमला विश्नोई को वर्ष 2016 में मावल क्षेत्र में पेट्रोल पम्प कर्मियों के साथ हुई 15 लाख रुपये की लूट के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करवाने पर पहले ही गैलेंट्री प्रमोशन दिया जा चुका है। उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया। विमला विश्नोई के उत्कृष्ट कार्य और बहादुरी से सिरोही पुलिस का गौरव बढ़ा है और यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उनका सम्मान पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है。
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 09, 2026 00:46:12
Madhepura, Bihar:समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 मार्च को मधेपुरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मधेपुरा पहुंचने के बाद सबसे पहले नवनिर्मित पुलिस लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे। इन प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 10 मार्च को पहले सुपौल में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। वहां से कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वे मधेपुरा पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वहीं जनसभा स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 09, 2026 00:45:52
Katihar, Bihar:तृतीय चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा 12 मार्च को कटिहार में 12 मार्च को अपराह्न में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचेंगे कटिहार जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों का हुआ स्थल निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के क्रम में 12 मार्च को कटिहार पहुंचेंगे । जहां वे कटिहार जिला में प्रगति यात्रा एवं साथ निश्चय से संबंधित योजनाओं व जिले के अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे । वहीं जिलें के महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व कार्यारम्भ करेंगे । इसके बाद जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना प्राप्त है ।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 08, 2026 23:16:57
Ujjain, Madhya Pradesh:हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे लोग, पटाखों और आतिशबाजी के बीच गूंजे टीम इंडिया के जयकारे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडिया टीम की शानदार जीत के बाद पूरे देश की तरह उज्जैन में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। महाकाल की नगरी उज्जैन में हजारों क्रिकेट प्रेमी शहर के टावर चौक चौराहा पर इकट्ठा हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टॉवर चौक चौराहे पर लोगों ने जमकर बम-पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की। भारत की ऐतिहासिक जीत की खुशी में लोग सड़कों पर उतर आए और “टीम इंडिया जिंदाबाद” तथा “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। देर रात तक टॉवर चौक पर जश्न का माहौल बना रहा और शहरवासियों में टीम इंडिया की जीत को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया…
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 08, 2026 23:16:40
Ujjain, Madhya Pradesh:पटाखे फोड़ने की बात पर बढ़ा विवाद, कई लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित राज रॉयल कॉलोनी में रविवार रात भारत की जीत का जश्न मनाते समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि भारत के मैच जीतने के बाद कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे, इसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि भारत की जीत के बाद पटाखे फोड़ने की बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Mar 08, 2026 23:16:25
Katihar, Bihar:भारतीय टीम की टी-20 में शानदार जीत, कटिहार में युवाओं ने मनाया जश्न कटिहार में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला शुरुआती ओवरों से ही टीम इंडिया ने तेज़ रन गति बनाए रखी और मजबूत स्कोर खड़ा किया गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुँचने से पहले ही रोक दिया युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, हिप हिप हुर्रे और टीम इंडिया ज़िंदाबाद के नारे लगाए भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर देशवासियों का दिल जीत लिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच के हर क्षेत्र में चाहे बल्लेबाज़ी हो, गेंदबाज़ी हो या फील्डिंग हो, में अपनी पूरी क्षमता का परिचय दिया। इस जीत के साथ ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं कटिहार जिले में भी क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं के बीच खासा उत्साह देखा गया। मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा। शुरुआती ओवरों से ही टीम इंडिया ने तेज़ रन गति बनाए रखी और मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुँचने से पहले ही रोक दिया। खिलाड़ियों की सटीक रणनीति, शानदार फील्डिंग और अनुशासित गेंदबाज़ी ने भारतीय टीम की जीत को सुनिश्चित किया। इस जीत के बाद कटिहार में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मोहल्लों में युवाओं ने आतिशबाज़ी कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, हिप हिप हुर्रे और टीम इंडिया ज़िंदाबाद के नारे लगाए। क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि भारतीय टीम की यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, टीमवर्क और आत्मविश्वास का परिणाम है। लगातार बेहतर प्रदर्शन से टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। कुल मिलाकर, भारतीय टीम की इस शानदार जीत ने देश के साथ-साथ कटिहार के युवाओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, और क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून एक बार फिर देखने को मिला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top