icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
343001
HBHeeralal Bhati8 Aug 2025, 10:18 am

प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत विद्यालय का निरीक्षण, मनोहर लाल गोदारा ने की सराहना!

Jalore, Rajasthan: भीनमाल-जालोर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मनोहर लाल गोदारा ने शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुंजाणी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, विद्यालय भवन का अवलोकन किया। पीएम श्री स्कीम के तहत विद्यालय में संपादित हो रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेकर कार्यों की सराहना की। विद्यालय में चल रहे सिविल कार्य के तहत निर्माण कार्यों की प्रगति, बाल वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, टॉयलेट, विद्यालय के संस्था प्रधान एवं स्टाफ, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर की जांच कर कार्यों की सराहना की। जांच के दौरान विद्यालय संचालन एवं व्यवस्थाओं को देखकर सराहना की।इस दौरान प्राचार्य शांतिलाल जीनगर, उप्राचार्य राजेश कुमार परमार सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाराबंकी में मुख्यमंत्री आवास से लौटती सफारी पर एक्स्टर वाहन की टक्कर, कई घायल

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- तेज रफ्तार का कहर, मुख्यमंत्री आवास से लौट रही सफारी को एक्स्टर véhicule ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में महिला, बच्चों समेत कई लोग घायल बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुख्यमंत्री आवास से लौट रही एक सफारी कार को एक्स्टर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला, बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, हालांकि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के केसरीपुर मोड़ स्थित साईं राम ढाबा के पास की है। जानकारी के अनुसार यूपी-78 बीजेड-1243 नंबर की सफारी मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ से लौट रही थी। सफारी में थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के रहने वाले लोग सवार थे। इसी दौरान यूपी-43 बीएस-3031 नंबर की एक्स्टर अनियंत्रित होकर सफारी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुलने से सवार लोगों की जान बच गई। हादसे में ज्योति मिश्रा, हेतलाल गोस्वामी, निधि गोस्वामी, सेशराम, पीहू त्रिपाठी सहित एक अन्य मासूम बच्ची घायल हो गई। वहीं एक्स्टर में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे की नाक में चोट लगने से काफी खून बहने लगा। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि 1033 highway इमरजेंसी एंबुलेंस लगभग 20 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान घायल महिलाएं अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे एंबुलेंस का इंतजार करती रहीं। दुर्घटना के बाद लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रामनगर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों के चालकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

जौहर यूनिवर्सिटी गिराने पर रोक, अदालत ने स्टे आगे सुनवाई तक बरकार रखा

Noida, Uttar Pradesh:RAMPUR (UTTAR PRADESH): DINESH CHAUHAN (DGC MORADABAD) ON COMMISSIONER COURT ORDER IN JOHAR UNIVERSITY CASE/ STATUS QUO MAINTAINED ON DEMOLITION ACTION/ COURT PROCEEDINGS UPDATE रामपुर - मुरादाबाद डिवीज़नल कमिश्नर की कोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने पर अंतरिम रोक लगा दी है। ज़िला सरकारी वकील दिनेश चौहान कहते हैं, "...आज यूनिवर्सिटी के वकील ने एक अर्ज़ी दी जिसमें कहा गया कि 28 जुलाई, 2026 को होने वाली सुनवाई शायद एक साथी वकील के निधन के कारण न हो पाए। इसलिए, उन्होंने अनुरोध किया कि स्टे (रोक) की अर्ज़ी पर उसी दिन सुनवाई हो। कारण पूछे जाने पर वकील ने बताया कि रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी कभी भी गिराने का आदेश लागू कर सकती है, और अगर मौके पर गिराने की कार्रवाई हुई, तो अपील करने का मकसद ही खत्म हो जाएगा। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, कोर्ट ने नरमी बरती और अपील की स्वीकार्यता (एडमिशन स्टेज) पर सुनवाई होने तक रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के आदेश पर रोक लगा दी। इस मामले में कोई अंतिम आदेश नहीं दिया गया है। न्याय के हित में स्टे अर्ज़ी पर जारी आदेश में सिर्फ़ यह निर्देश दिया गया है कि अपील के एडमिशन पर सुनवाई होने तक मौके पर गिराने की कोई कार्रवाई न हो। अंतिम आदेश अपील की सुनवाई के दौरान तय किया जाएगा, जहाँ यूनिवर्सिटी की ओर से सभी उपलब्ध सबूतों के साथ मज़बूती से केस पेश किया जाएगा। कोर्ट RDA और राज्य के तर्कों पर भी विचार करेगा। इस मामले में कोर्ट का अंतिम फ़ैसला सही समय पर पता चलेगा..."
0
0
Report
Advertisement

यमुना के तेज बहाव में शराबी युवकों में एक की मौत, तीन लापता

New Delhi, Delhi:शराब पीकर यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव में बहे, एक की मौत, तीन लापता नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। शराब पीने के बाद यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे में 40 वर्षीय सोनू की डूबने से मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय हेमंत, 32 वर्षीय राजन और 35 वर्षीय सचिन देर रात तक लापता रहे। बढ़े हुए जलस्तर और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक यमुना किनारे बैठे शराब पी रहे थे। इसके बाद वे नदी में नहाने के लिए उतर गए। कुछ ही देर में वे गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव इतना तेज था कि चारों देखते ही देखते पानी में बह गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी देशपाल ने बताया कि शाम करीब 7:20 बजे यमुना खादर में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां, गीता कॉलोनी और गांधी नगर थाना पुलिस के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सोनू का शव नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं हेमंत, राजन और सचिन की तलाश देर रात तक जारी रही। तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों यमुना का जलस्तर सामान्य से अधिक है, जिससे नदी में उतरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। प्रारंभिक जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने चारों युवकों के शराब पीने की बात कही है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और बचाव दल लापता तीनों युवकों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दौरान नदी में न उतरें। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए लोगों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। बाइट - दमकल अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी सदर आपताल में बालक की मौत,परिजनों ने हंगामा कर किया तोड़फोड़,चिकित्सक से की मारपीट।

Madhubani, Bihar:DEATH HOSPITAL,MADHUBANI,RIPORT-BINDU BHUSHAN THAKUR. अस्पताल में बालक की मौत से मधुबनी सदर अस्पताल बना अखाड़ा।मृतक के परिजनों ने जमकर काटा बवाल,अस्पताल में किया तोड़फोड़। मृतक बालक की पहचान राजनगर थाना के सिमरी गांव निवासी 11 वर्षीय राकेश कुमार के तौर पर हुई है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।बताया जा रहा है सड़क दुर्घटना में बालक को चोट लगी थी,जख्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया।सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज किया जा रहा था ।परिजनों का आरोप है चिकित्सक इलाज के दौरान लापरवाही बरती।बार बार बोलने के बाद भी बच्चे का इलाज नहीं किया और बालक ने दम तोड़ दिया।बच्चे की मौत के बाद परिजन उग्र जो गए और जमकर तोड़फोड़ किया ।ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से मारपीट किया।सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नही हुए।।करीब 6 घण्टे सदर अस्पताल अखाड़ा बना रहा और दर्जनों पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा जारी रहा ।सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए कहा चिकित्सक ने इलाज किया लेकिन बच्चा नहीं बच सका।लोगों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ किया ,चिकित्सक से मारपीट किया जो सही नहीं है।पब्लिक सम्पति की क्षति हुई है। बहरहाल अस्पताल में दर्जनों पुलिस कर्मी हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रयास रत्त हैं।
0
0
Report
Advertisement

नीमराना में पत्नी की संदिग्ध मौत: पति हिरासत में, पुलिस जांच शुरू

Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) शहर की शिक्षक कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाली उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला की उसके पति द्वारा कथित रूप से संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी (मोबाइल ऑपरेशन ब्यूरो) की टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी, डीएसपी और एएसपी ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने महिला के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पति मौके पर ही बैठा रहा था और उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बुलवाया था, पर अभी मामले की विस्तृत जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन-नृसिंह शोभायात्रा से हाथोज धाम गूंजा

Jaipur, Rajasthan:गुरु पूर्णिमा महोत्सव.. राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ हाथोज धाम, नृसिंह लीला की शोभायात्रा ने किया मंत्रमुग्ध जयपुर हाथोज धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत राम नाम संकीर्तन की गूंज रही। हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य के सान्निध्य में विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुए। इस दौरान नृसिंह लीला की शोभायात्रा ने नगर भ्रमण कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया。 कार्यक्रम में गुरु कृपा सत्संग मंडल, जयपुर की ओर से संगीतमय श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन एवं रामनाम के जयघोष से संपूर्ण हाथोज धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया。 इसके बाद भगवान नृसिंह अवतार की भव्य झांकी एवं नृसिंह लीला की शोभायात्रा हाथोज धाम मंदिर से प्रारंभ होकर हाथोज के मुख्य मार्ग तक निकाली गई। बैंडवादन, आकर्षक झांकियों, धार्मिक ध्वजों एवं जयघोषों के साथ निकली शोभायात्रा ने सभी का मन मोह लिया। मार्ग में जगह-जगह ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत-सत्कार एवं आरती कर शोभायात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया。 महोत्सव भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें संत समाज एवं श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक स्वागत कर प्रसादी ग्रहण कराई गई。 इस अवसर पर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही ज्ञान, भक्ति और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। राम नाम संकीर्तन, धार्मिक लीलाएँ और ऐसे आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के सशक्त माध्यम हैं। ये समाज में धर्म, संस्कार, समरसता, सेवा और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करते हैं。 महोत्सव में जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज, महन्त महावीर जती महाराज शिवमठ गाड़ोदा, महंत मनोहरशरण दास महाराज पलसाना, महंत राजाराम दास महाराज बदनपुरा गणेश मंदिर, महंत अयोध्यादास महाराज आमेर, महंत कालिदास महाराज नायन धाम, महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज गलता गेट, रामसेवक दास महाराज पापड़ के हनुमान जी, विष्णु दास नागा महाराज सहित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
0
0
Report

भीलवाड़ा: दहेज के कारण विवाहिता अंजना पारीक की मौत, सात ससुराल के खिलाफ मामला दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिले के शास्त्रीनगर क्षेत्र में विवाह के महज चार महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने पति सहित सात ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल मृतका के परिवारजन अस्पताल की मोर्चेरी के बाहर पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर बैठे हुए हैं, देर रात तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। आरोपित पक्ष को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आयी है। विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मोर्चेरी के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया, आरोपित पति को गिरफ़्तार नहीं करने तक शव का पोस्टमार्टम कराने और शव ले जाने से इंकार कर दिया। शिकायत के मुताबिक संतोष कॉलोनी, गांधीनगर, भीलवाड़ा निवासी प्रदीप कुमार पारीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी बेटी अंजना पारीक की शादी फरवरी 2026 में शास्त्रीनगर निवासी जयेश पारीक के साथ की थी। विवाह किया था दोनों पक्षों की सहमति से हुआ था और परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति जयेश पारीक, सास कांता पारीक, ससुर आनंदस्वरूप पारीक, जेठ ब्रजेश पारीक, जेठानी काला पारीक, ननद चिंकी पारीक तथा अंकुर पारीक ने अंजना को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उससे बार-बार 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया जाता था। परिजनों का कहना है कि अंजना लगातार प्रताड़ना की जानकारी उन्हें देती रही। इसके बाद परिवार ने कई बार ससुराल पक्ष से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को भी दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन दहेज की मांग पर विवाद समाप्त नहीं हुआ। शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की सुबह शिकायतकर्ता को समाज के लोगों से सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अंजना का शव अस्पताल की मोर्चरी में मिला। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज की मांग को लेकर की गई है और आरोपियों ने सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार को धमकी दी गई कि यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कोतवाली थाना, भीलवाड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर जयेश पारीक, आनंदस्वरूप पारीक, कांता पारीक उर्फ काला पारीक, ब्रजेश पारीक, चिंकी पारीक, मोना पारीक और अंकुर पारीक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी सज्जन सिंह को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top