icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
342001
RKRakesh Kumar Bhardwaj28 Jul 2025, 10:33 am

भोपालगढ़ में जर्जर स्कूल भवनों की जांच: क्या बच्चों की सुरक्षा खतरे में है?

Jodhpur, Rajasthan:जिला रिपोर्टर --राकेश भारद्वाज विधानसभा --भोपालगढ़ इनफॉर्मर-- किशोर जाखड़ भोपालगढ़ जोधपुर M-- 8094305515 kishorejak62405 खबरा गांव री भोपालगढ़ जोधपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर भोपालगढ़ विकास अधिकारी नरेन्द्र सोऊ ने क्षेत्र के स्कूलों में जर्जर भवनों का अवलोकन करने के लिए गांव-गांव घूमकर देखी।झालावाड़ जिले में स्कूली बच्चों के हादसे के मामले के बाद सरकार सख्त होने पर अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा जर्जर भवनों को लेकर किया जा रहा स्कूलों का निरीक्षण ।वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूलों का सर्वे कर रहे हैं
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में रक्षा-बंधन पर बेटी सुरक्षा के लिए 4700 वाहन और छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ

Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में कल से एक नई शुरुआत। पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) हेतु 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह होगा। इसके माध्यम से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली हमारी बहनों की उचित सुरक्षा एवं संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा。 मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को 4 वर्षों तक ₹10,000 प्रतिमाह की सहायता मिलेगी। साथ ही “बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना” का शुभारंभ होगा, जिसके अंतर्गत बेटियों को ₹50,000 से ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी。 महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है。
0
0
Report

बारावफात व रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर डीएम-एसपी ने परतावल में किया पैदल गश्त

Dipu RawatDipu RawatFollow5m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। बारावफात व रक्षाबंधन त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज और पुलिस अधीक्षक ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने चौराहे समेत आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने कहा कि बारावफात के मद्देनजर जिले में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चेन्नई में हत्या, शव के टुकड़े आगरा तक पहुंचाने का बड़ा खुलासा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक लाल ट्रॉली बैग से इंसानी शव के 18 टुकड़े मिलने के मामले में 19 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। आगरा से शुरू हुई जांच अब चेन्नई पहुंच चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग के साथ दिखाई दिए हैं। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीके को लेकर भी बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। देखिए आगरा से सैय्यद शकील की रिपोर्ट। ये वही लाल ट्रॉली बैग है… जिसने 5 अगस्त को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया था। तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रखा ये बैग जब जीआरपी के हाथ लगा और उसे खोला गया… तो अंदर का मंजर देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। बैग में एक इंसानी शव के टुकड़े मिले थे। शव किसका था… हत्या कहां हुई… और कत्ल के बाद शव को आगरा तक कैसे पहुंचाया गया… ये सवाल पुलिस के सामने किसी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की तरह थे। लेकिन 19 दिन की जांच के बाद अब इस सनसनीखेज केस की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। जांच आगरा से होते हुए चेन्नई पहुंची… जहां रेलवे स्टेशनों और दूसरे स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जांच में पुलिस को एक अहम सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक और एक युवती लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या चेन्नई में की गई थी। मृतका की पहचान हतायुन निशा के रूप में बताई जा रही है, जो गुदुवांचेरी इलाके में रहती थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि उसका एक बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपियों ने शव को टुकड़ों में काटा और उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की। जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, शव के टुकड़ों को कुकर में मैदे के साथ पकाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद शव के टुकड़ों को पॉलीथिन में पैक किया गया और लाल ट्रॉली बैग में भर दिया गया। यानी हत्या चेन्नई में हुई… शव के टुकड़े किए गए… सबूत मिटाने की कोशिश की गई… और फिर मौत का ये लाल बैग ट्रेन के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर आगरा तक पहुंच गया। 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची तो जनरल कोच से इस संदिग्ध बैग को बरामद किया गया। बैग के अंदर 18 टुकड़ों में इंसानी शव मिलने के बाद रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आगरा से चेन्नई तक इस लाल बैग की पूरी यात्रा का सुराग तलाशना शुरू कर दिया। चेन्नई रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज ने इस केस की जांच को नई दिशा दी। इसी जांच के दौरान पुलिस उस घर तक भी पहुंची, जहां से इस हत्याकांड के अहम सुराग मिले। वहां एक बर्तन में शव के अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी युवक और युवती फरार बताए जा रहे हैं। अब चेन्नई जीआरपी और जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजपुर में BSF के साथ नशीली तस्करी का बड़ा ऑपरेशन, 44.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

Firozpur, Punjab:एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने BSF के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। अभियान के दौरान 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम ‘आइस’ ड्रग बरामद की गई। आज, CI फिरोजपुर से मिली एक विशेष सूचना के आधार पर, BSF के साथ मिलकर फिरोजपुर के गांव गजनीवाला के खेतों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया। इस अभियान के दौरान तस्करी कर लाई गई नशीले पदार्थों की खेप बरामद हुई। इस मामले में NDPS एक्ट के तहत थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल, फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है। सीमा पार सक्रिय तस्करी नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने तथा सीमा पार के हैंडलरों से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस सीमा पर कड़ी निगरानी बनाए रखने और सीमा पार से होने वाली तस्करी तथा नशे से जुड़े अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report

गोंडा से गैर-बासमती चावल नेपाल निर्यात शुरू, कृषि नीति से वैश्विक बाजार को गति

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां ​उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत गोंडा गोण्डा में कृषि व्यापार को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में एक अहम शुरुआत हुई है। आज मंगलवार देर शाम गोंडा-बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मण्डी से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप रवाना की गई, जिसे डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार शाम हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। ​इस अवसर पर डीएम ने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय फलक से जोड़ना किसानों और व्यापारियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है। केवल स्थानीय मंडियों तक सीमित न रहकर जब उत्पाद विदेशी बाजारों में पहुंचेंगे, तो मांग में वृद्धि होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित व लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों और व्यापार मंडल से उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, मानक पैकेजिंग और निर्यात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।गोण्डा के गैर-बासमती चावल का नेपाल निर्यात होना जिले के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह कदम प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निर्यात प्रोत्साहन लक्ष्यों को गति देता है।नेपाल को सीधे आपूर्ति शुरू होने से स्थानीय आढ़तियों, व्यापारियों और किसानों के लिए नए व्यापारिक रास्ते खुलेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।आने वाले समय में जिले से अन्य फसलों और मोटे अनाजों को भी पड़ोसी देशों के बाजारों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। ​मण्डी समिति के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए निर्यात प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया。
0
0
Report
Advertisement

बांदा और नरैनी में अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री भंडाफोड़ किया गया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं और मौके से 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त घर में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते थे और निर्मित अवैध शस्त्रों की 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा व आसपास के जनपदों में बिक्री करते थे। नरैनी पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित अवैध तमंचे, कारतूस तथा शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। दिनांक 24/25.08.2026 की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम मोतियारी के बाहर अवैध शस्त्र निर्माण होता पाया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी एवं छापेमारी की गई, जहां 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते थे तथा निर्मित अवैध शस्त्रों को 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा एवं आसपास के जनपदों में बिक्री/सप्लाई करते थे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के इस नेटवर्क में इनके साथ काम करने वाले, सहयोग करने वाले तथा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अन्य संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नरैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई और गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। बांदा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

त्यौहार से पहले FSDA की छापेमारी: पारा-खोया में मिलावट का बड़ा खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: त्यौहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने पारा और दुबग्गा इलाकों में संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की। पारा थाना क्षेत्र में तीन गाड़ियों को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में सेहत के लिए खतरनाक तेल और बच्चों का चूरन भरा हुआ था। वहीं, लखनऊ के दुबग्गा इलाके में खोये से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसकी मौके पर जांच की गई। FSDA अधिकारियों की मौजूदगी में सैंपल लिए गए और उनकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने खोया व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि मिलावटी खोया न बेचा जाए, अन्यथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के साथ FIR भी दर्ज की जाएगी। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा, "पारा में तीन गाड़ियां पकड़ी गई हैं। ये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हम लोगों ने जांच के दौरान पकड़ी हैं। हमारी चार टीमें लगाई गई थीं, जो चार नाकों पर, लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे एंट्री पॉइंट्स पर तैनात थीं... जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तीनों गाड़ियों को हम डिटेन रखेगें..."
0
0
Report
Advertisement

विदिशा जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए पोषण प्रबंधन और देखभाल जारी

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। जिला अस्पताल में गंभीर तीव्र कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के उपचार के लिए इंटीग्रेटेड सैम मैनेजमेंट की व्यवस्था लागू है. इसके तहत बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों के साथ उनकी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी उपचार किया जा रहा है. पिछले चार महीनों में जुलाई तक 203 और चालू माह में 26 नए बच्चों सहित कुल 229 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया गया है. अस्पताल पहुंचने वाले अति कुपोषित बच्चों की स्थिति के अनुसार उन्हें पीडियाट्रिक वार्ड या पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती किया जाता है. बुखार, दस्त, डिहाइड्रेशन और सांस संबंधी समस्याओं का इलाज करने के साथ एनआरसी की निर्धारित विशेष डाइट दी जाती है. हालत सामान्य होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाता है. यहां बच्चों को 14 दिनों तक विशेष देखभाल और दिन में आठ बार पौष्टिक आहार दिया जाता है. परिजनों को वेज कॉम्पन्सेशन के तौर पर 120 रुपये प्रतिदिन की आर्थिक सहायता भी दी जाती है. डिस्चार्ज के बाद दो महीने तक हर 15 दिन में फॉलोअप कर बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी की जाती है. जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में 20 बेड की क्षमता है, लेकिन तीन स्वीकृत नर्सिंग स्टाफ के मुकाबले फिलहाल एक ही नर्सिंग स्टाफ कार्यरत है और मेडिकल ऑफिसर का पद भी रिक्त है. इसके बावजूद शिशु रोग विभाग की टीम आपसी समन्वय से बच्चों का उपचार और पोषण प्रबंधन जारी रखे हुए है. बाइट - डॉ. प्रमोद मिश्रा, शिशु विभाग प्रभारी, जिला अस्पताल विदिशा. बाइट - डॉ. बृजेंद्र छारी, शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल विदिशा. बाइट - ममता, बच्चे की परिजन.
0
0
Report

जमीन अपने नाम कराने के दबाव ने दामाद की हत्या कर दी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा.... मझिगवां में सास की मौत निकली हत्या, दामाद पर लगा आरोप.. जमीन अपने नाम कराने की जिद बनी हत्या की वजह.... दामाद ने गमछे से घोंटा सास का गला, पुलिस ने खोला राज.... बरगवां पुलिस ने आरोपी राजेंद्र यादव को किया गिरफ्तार... हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद, आरोपी भेजा गया जेल... सिंगरौली.....जमीन अपने नाम कराने की जिद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में 52 वर्षीय भानमती यादव की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की मौत हादसा या सामान्य मौत नहीं, बल्कि उसके दामाद राजेंद्र प्रसाद यादव ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी。 21 अगस्त की शाम मझिगवां गांव में भानमती यादव की मौत की सूचना पुलिस को मिली। मामला संदिग्ध था, इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच के साथ पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान शक की सुई मृतका के दामाद राजेंद्र प्रसाद यादव की ओर घूमने लगी。 सिंगरौली एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी के निर्देशन और बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। आरोपी से पूछताछ हुई तो पुलिस के सामने हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई。 पुलिस के मुताबिक राजेंद्र प्रसाद यादव की पहली पत्नी की मौत के बाद वर्ष 2025 में बच्चों की देखरेख के लिए उसकी सास भानमती यादव को अपने साथ रखा गया था। भानमती अपनी बेटी सोनमती यादव और दामाद राजेंद्र के साथ रह रही थी। करीब 4-5 साल पहले भानमती को लकवा मार गया था और वह चलने-फिरने में असमर्थ थी。 जांच में सामने आया कि राजेंद्र अपनी सास की जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराना चाहता था। वह लगातार जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन भानमती इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था。 पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की सुबह राजेंद्र ने भानमती को अकेला पाकर गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया。 पुलिस ने आरोपी राजेंद्र प्रसाद यादव को 24 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया है।
0
0
Report

SP-कलैक्टर की संयुक्त तैयारी, धौलपुर नगर पालिका चुनाव के लिए आवेदन 27 से

Dholpur, Rajasthan:पालिका चुनाव और त्योहारों को लेकर एसपी,कलेक्टर का बाड़ी विजिट एसडीएम ऑफिस में ली चुनाव से जुडी मीटिंग,थाने में सीएलजी बैठक में हुए शामिल बाड़ी : धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाड़ी का विजिट किया। नगर पालिका चुनाव को लेकर सबसे पहले उन्होंने एसडीएम कार्यालय में बनाए गए चुनाव कार्यालय से जुड़े सभी कार्मिकों की बैठक ली और उनको आवेदन प्रक्रिया से लेकर मतदान तक कि चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष रूप से भयमुक्त होना चाहिए। इसके लिए पूर्व से ही पूरी तैयारी की जाए। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी यदि कोई भी समस्या सामने आती है तो तुरंत उसका समाधान करें। बैठक के बाद कलेक्टर और एसपी ने कोतवाली थाने में आयोजित सीएलजी बैठक में पहुंच सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी,पुलिस मित्र एवं अन्य से शहर की समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शहर में सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मतदान से जुड़े किसी भी कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव को लेकर 27 तारीख से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन जमा होंगे। 3 सितंबर तक आवेदन वापस लेने का समय रहेगा। इसके बाद चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपखंड अधिकारी अमित वर्मा से शहर के कुल वार्डों और मतदान केंद्रों की भी जानकारी ली, साथ में हर बूथ पर पूर्व से ही सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आपराधिक तत्वों को किसी भी दृष्टि से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व से ही ऐसे लोगो को पाबंद किया जा चुका है। यदि कहीं कोई धनबल या भुजबल की बात सामने आती है तो सीएलजी सदस्य उन्हें जानकारी दें। जिससे उस संदर्भ में कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की की बिना भय के निष्पक्ष रूप से बिना प्रलोभन के मतदान करें और अपने वार्ड से एक अच्छे व्यक्ति को नगर पालिका में पहुंचाएं,जिससे शहर से जुड़े नगर पालिका में अच्छे बोर्ड का गठन हो बाइट 1 श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top