Back
इंदिरापुरम मुठभेड़: शहबाज उर्फ पोली गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
PGPiyush Gaur
Sept 14, 2025 03:48:53
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में बीती देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने शातिर लुटेरे शहबाज उर्फ़ पोली को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस टीम कनावानी पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। हिन्डन नहर की तरफ से बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और फिसलकर गिर पड़े। इसी बीच एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शहबाज घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार शहबाज ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपने फरार साथी के साथ मिलकर गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल और चैन लूटकर उन्हें दिल्ली में सस्ते दामों पर बेचता है। लूट के पैसों को वह मौज-मस्ती में खर्च करता था। बरामद मोटरसाइकिल भी दिल्ली से चोरी की गई थी और वह आज गाजियाबाद में चैन लूट की वारदात करने की फिराक में था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शहबाज उर्फ़ पोली पर लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और पुलिस मुठभेड़ जैसे मामलों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
बाइट अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
शॉट्स
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowSept 14, 2025 05:33:260
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowSept 14, 2025 05:33:122
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 14, 2025 05:33:040
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 14, 2025 05:32:540
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 14, 2025 05:32:430
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 14, 2025 05:32:340
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 05:32:210
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 14, 2025 05:32:120
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowSept 14, 2025 05:31:470
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 14, 2025 05:31:340
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 14, 2025 05:31:270
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 14, 2025 05:31:140
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 14, 2025 05:31:050
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 14, 2025 05:30:41Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UP): ASIA CUP 2025/ INDIA VS PAKISTAN MATCH/ VISUALS/ KAPIL PANDEY (INDIAN CRICKETER KULDEEP YADAV''S CHILDHOOD COACH) S/B & REAX
0
Report