Back
मतदाता पुनरीक्षण में बढ़ी जागरूकता, क्या आप तैयार हैं?
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गांव गांव जाकर कर रहे मतदाताओं को कर रहे जागरूक।
मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी 75 मतदान केंद्रों पर गुरुवार से मतदाता पुनरीक्षण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई। सुबह 7 बजे से ही सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। उनके साथ दो अतिरिक्त कर्मियों को भी नियुक्त किया गया है, जिनमें शिक्षक और अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी शामिल हैं।पुनरीक्षण के पहले ही दिन सभी बूथों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों का भ्रमण कर कार्य का निरीक्षण करते दिखे। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने स्वयं प्रखंड के विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाताओं को जागरूक किया और मौके पर उनकी समस्याओं का समाधान भी किया।उनके साथ प्रखंड अंचल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन भी मौजूद रहे। दोनों पदाधिकारियों ने बढ़ौनियाँ, रामपुर, दीदारगंज, दुर्गापुर आदि पंचायतों के बूथों का भौतिक निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अब लोग मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले जो प्रक्रिया लोगों को कठिन प्रतीत होती थी, वह अब बूथ पर जाकर सरल महसूस हो रही है। पुनरीक्षण कार्य के प्रति लोगों का सकारात्मक रुझान और भागीदारी प्रशासन के लिए उत्साहजनक है।
बाइट: राकेश रंजनअनुमंडल पदाधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement