icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284403
ASAMIT SONI2 Sept 2025, 07:19 am

ललितपुर में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो!

Lalitpur, Uttar Pradesh:REPORTER - अमित सोनी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक 10 फिट लंबे अजगर ने खेत मे घूम रहे एक नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया । जिसको देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी , नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बनाते हुये ग्रामीणों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । पूरा मामला महरौनी तहसील अंतर्गत सिलावन ग्राम का है । बताया जा रहा है आज सुबह एक खेत में नीलगाय का झुंड घूम रहा था तभी फसलों में छुपे हुये एक विशालकाय अजगर ने नीलगाय के झुंड में से उसके एक बच्चे को अपना शिकार बनाकर अपना निवाला बना लिया । नीलगाय के बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने बछड़े को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुये । अजगर आराम से नीलगाय के बछड़े को पूरा निगल गया ,इस दौरान लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी । फिलहाल अजगर की जानकारी वन विभाग को दे दी गयी है ,जिसका रेस्क्यू कर उसे। सुरक्षित जंगल मे छोड़ा जा सके ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पेट्रोल पंप से बाइक चोरी CCTV में कैद चोर, इलाके में पुलिस खोज जारी

Kota, Rajasthan:गार्ड्स के सामने पेट्रोल पंप से उड़ाई बाइक, CCTV में कैद हुई शातिर चोर की वारदात  ​आरके पुरम थाना क्षेत्र का मामला; ओपन यूनिवर्सिटी के सामने बने पेट्रोल पंप पर वारदात, फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी पुलिस कोटा। शहर में इन दिनों बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने से वाहन चालकों में भय का माहौल है। ताजा मामला शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां ओपन यूनिवर्सिटी के सामने स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ी मोटरसाइकिल को शातिर चोर चुराकर ले गया। ​हैरानी की बात यह रही कि पेट्रोल पंप पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे, लेकिन शातिर चोर उनके देखते ही देखते बड़ी सफाई से बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। ​घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के आधार पर चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

धौलपुर के शिवालयों में सावन के आखिरी सोमवार को आस्था का सैलाब

Dholpur, Rajasthan:सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा धौलपुर धौलपुर। सावन के आखिरी सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा। चोपड़ा महादेव, अचलेश्वर महादेव, बसेड़ी के भूतेश्वर महादेव, सैपऊ महादेव, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा और मनिया सहित सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने कावड़ में जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर व्रत रखा। मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा, भांग और दूध से शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। पुजारियों द्वारा विशेष आरती और रुद्राभिषेक भी किया गया। इससे पहले सावन के दूसरे और तीसरे सोमवार पर भी ऐसी ही भारी भीड़ देखी गई थी, लेकिन आखिरी सोमवार होने के कारण आज भक्तों की संख्या कहीं ज्यादा रही। दूर-दराज के गांवों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। कई जगह कावड़ियों के जत्थे डीजे के साथ नाचते-गाते हुए जल चढ़ाने पहुंचे। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी बड़े शिव मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। चोपड़ा महादेव और मचकुंड महादेव जैसे बड़े मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सावन के आखिरी सोमवार पर पूरा धौलपुर शिवमय नजर आया और भक्तों ने उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
0
0
Report

बांसवाड़ा में कांवड़ यात्रा: बेणेश्वर से मंदारेश्वर 45 किमी नंगे पांव भक्तों के साथ भक्ति के साथ

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में दो दिवसीय भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से और भक्ति मय हुआ। बेणेश्वर से लेकर बांसवाड़ा तक आस्था,भक्ति और संकल्प का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिलेभर से कांवड़ यात्री बेणेश्वर पहुंचे और माही, सोम व जाखम नदी का पवित्र जल लेकर वापस अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए निकल पड़े। बेणेश्वर से बांसवाड़ा तक 45 किमी का सफर कांवड़ियों ने नंगे पांव किया। कंधों और हाथों में जल भरी कांवड़ लेकर बम बम भोले व भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ बांसवाड़ा मंदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और रात से ही शिवजी का जलाभिषेक किया गया । आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली, एसपी सुधीर जोशी खुद मंदिर पहुचे और जलाअभिषेक किया और व्यवस्थाओ का जायजा लिया,इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कांवड़िएं शामिल हुए। बेणेश्वर से बांसवाड़ा तक पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आया। कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया। मार्ग में सभी गांवों में कांवड़ियों की सेवा, अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था गई। यात्रा में दंडवत करते हुए बांसवाड़ा पहुंचे कावड़िए रोशन चोधरी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने 21 अगस्त को बेणेश्वर से दंडवत यात्रा शुरू की थी, जो रविवार सत 10 बजे मंदारेश्वर पहुंचकर जलाभिषेक कर संकल्प पूरा किया। कावड़ यात्रा संघ मंदारेश्वर-बांसवाड़ा के रणजीत सिंह शेखावत, कांतिलाल पटेल, बृजमोहन तूफान सहित कार्यकर्ताओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में सावन के दौरान मछली और मांस से परहेज पर इकबाल अंसारी का बयान

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत समारोह के दौरान आयोजित मछली भोज पर कहा, "अयोध्या नगरी धर्म की नगरी है और यह सावन का पवित्र महीना है। सावन के महीने में, खासकर हिंदू धर्म में, इसे पूजा-पाठ का महीना माना जाता है। पूजा-पाठ के इस महीने में लोगों को मांस और मछलियों को वर्जित रखना चाहिए... क्योंकि यह एक पवित्र महीना है। यह सावन का महीना है। यह हरियाली का महीना है। अयोध्या एक जिला है... लोगों को इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ पर ध्यान देना चाहिए। लोगों को मांस, मछली, मुर्गा और अंडे जैसी चीज़ों पर ध्यान नहीं देना चाहिए..."
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में स्वाइन फ्लू के मरीज 14, मौसम के साथ खतरे की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले मानसून सीजन शुरू होने के बाद स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी अब तक 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि सभी मरीज निजी अस्पतालों की OPD में जांच कराने पहुंचे थे स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की रिपोर्ट जारी की मरीजों में बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे सामान्य लक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की लगातार निगराणी में जुटीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने की सलाह दी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है
0
0
Report

बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Rajan KashyapRajan KashyapFollow4m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, हंसिया घोंपकर हत्या उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव में सोमवार को शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हंसिया घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके पेट में हंसिया घोंप दी। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में संविदा कर्मी करंट की चपेट में उलटे लटककर बचा, इलाज जारी

Hardoi, Uttar Pradesh:तारों में उल्टा लटका रहा लाइनमैन, 20 मिनट तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा संविदा कर्मचारी हरदोई में साण्डी कस्बे के मुख्य मार्ग पर सोमवार को विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करते समय बड़ा हादसा हो गया। बिजली की लाइन दुरुस्त करने खंभे पर चढ़े संविदा कर्मचारी रामू अचानक करंट की चपेट में आ गए। तेज झटका लगते ही वह तारों में फंसकर उल्टे लटक गए। करीब 15 से 20 मिनट तक वह हवा में तारों के बीच फंसे रहे, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हादसे की खबर फैलते ही मुख्य मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह रामू को तारों से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साण्डी ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार है। हादसे के दौरान तमाशबीनों की भीड़ बढ़ने से मुख्य मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। विद्युत सब स्टेशन के जेई मुकेश गुप्ता ने बताया कि मुख्य मार्ग की विद्युत लाइन में फाल्ट आया था। उसे ठीक करने के दौरान इनवर्टर का रिटर्न करंट आने से संविदा कर्मचारी रामू करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
0
0
Report

अयोध्या के मछली भोज विवाद पर अजय राय का बड़ा हमला, इस्तीफे तक की धमकी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने अयोध्या दौरे से जुड़े 'मछली भोज' विवाद पर कहा, "कल निषाद समाज ने मुझे बुलाया था। मैं जब भी अयोध्या जाता हूं पहले हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन करता हूं और फिर कार्यक्रम में जाता हूं...निषाद समाज के कार्यक्रम में वे मछली का भोज करा रहे थे, ये उनका काम था। मैं कार्यक्रम में शामिल हुआ और वापस लखनऊ लौट आया। मछली पालना, पकड़ा और खाना निषाद समाज की जीवनशैली में है। भाजपा निषाद समाज का अपमान कर रही है, निषाद समाज इसे भूलेगा नहीं...अगर मुख्यमंत्री आलोचना कर रहे हैं और उनके पास कोई फोटो है तो दिखा दें। मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।"
0
0
Report
Advertisement

पुरानी रंजिश के मामले में फरार आरोपी अनिल शर्मा गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 29 मई 2026 को देवरीखुर्द निवासी ईश्वर गोड के साथ पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मामले में मनोज वाडेकर और प्रत्युन साह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि संतोष पासवान की गिरफ्तारी 20 अगस्त को हुई थी। घटना के बाद से अनिल शर्मा फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच 23 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के मनुस्मृति बयान पर तीखा हमला

Noida, Uttar Pradesh:रेयबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं पिछले दिनों रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के बयान को पढ़ रहा था, उन्होंने महाराष्ट्र में एक बयान दिया है कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर अब बाहर आ जाएं। राहुल जी एक राहुल गांधी के रूप में आपसे यह देश बहुत अपेक्षा नहीं करता है...लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही बनाता है...संविधान की शपथ लेकर आप भारत की परंपरा को, विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। आप उत्तर प्रदेश के बाहर जाते हैं, उत्तर प्रदेश को अपमानित करते हैं और भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं...आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में countryद्रोही तत्वों को आप प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं, अयोध्या में प्रभु श्री राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है और लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है, यह तो देश ने 1975 में आपातकाल के काले साये को देखा है...आप मनु पर या भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं और अगर मनु को जानना है तो आप अथर्ववेद पढ़िए...आपको सारी जानकारियां मिल जाएंगी...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top