Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गांदरबल में सेना के इफ्तार कार्यक्रम से समुदायों में भाईचारा मजबूत
WMWaqar Manzoor
Feb 28, 2026 05:46:11
Ganderbal During the holy month of Ramadan, the 2 Assam Rifles organised an Iftar party for local residents at the Mamar Kangan Army Camp. The event witnessed the participation of local residents who gathered to break their fast together in an atmosphere of unity and brotherhood. The initiative was widely appreciated by the locals. One of the local residents expressed happiness over the gesture and said that they felt like one family while observing Iftar at the camp. He said people from Hindu, Muslim, and Sikh communities sat together and shared the meal, reflecting communal harmony and mutual respect. He further added that such efforts promote peace and strengthen the bond between the Army and civilians. The residents thanked the Assam Rifles for organising the Iftar gathering and fostering a spirit of togetherness.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MTMD. TARIQ
Feb 28, 2026 07:03:39
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें भारत नेपाल देश की संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सभ्यता और संस्कृति का अद्भुत संगम बताया। दोनों देशों के कवियों ने कवि सम्मेलन में दिल छू लेने वाली रचनाएँ पेश कीं, तो लोक गायन, थारू नृत्य, चकरी नृत्य, नुक्कड़ नाटक और नेपाली लोक नृत्य ने मंच पर भारत-नेपाल की साझा विरासत को जीवंत कर दिया इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा नेपाल को भारत से अलग सोचा ही नहीं जा सकता, ये मैत्री महोत्सव दोनों देशों के पुराने रिश्तों को और मजबूत करेगा। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की इस पहल से कलाकारों और दर्शकों की जबरदस्त भीड़ रही। इस महोत्सव के आयोजन का मकसद भी साफ है कि भारत-नेपाल की दोस्ती ऐसे ही रंगीन और मजबूत बनी रहे।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 28, 2026 07:03:27
Haldwani, Uttar Pradesh:मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली मनाने पहुंचें शिव भक्त. पहली बार प्रशासन की सख्ती के साथ शुरू हुआ मसाने की होली. सुरक्षा के लिहाज से मणिकर्णिका घाट जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल की तैनाती मणिकर्णिका घाट जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग. घाट पर भारी भीड़ जमा नहीं होने के निर्देश. हजारों लोग इस बार नहीं शामिल हो पायेंगे मसाने की होली में. प्रशासन ने केवल आयोजकों को ही इस बार शामिल होने का दिया है परमिशन. आज से काशी में होगी होली की औपचारिक शुरुआत. बाबा श्मशान नाथ के भस्म आरती से शुरू होती है चिता भस्म की होली. शिव भक्तों में चिता भस्म की होली को लेकर दिखा उत्साह.
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 28, 2026 07:03:19
Jaunpur, Uttar Pradesh:मड़ियाहूं के शीतलगंज में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला घायल; पुलिस जांच में जुटी जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान एक महिला चाकू से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए चिकित्सीय परीक्षण की मांग के साथ पुलिस को तहरीर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलगंज निवासी साक्षी जायसवाल का पड़ोसियों से मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवादित संपत्ति पर कब्जे के प्रयास को लेकर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और हाथ में चोट लग गई। घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल महिला ने मड़ियाहूं कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मकान का विवाद चल रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व में कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 28, 2026 07:02:37
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Feb 28, 2026 07:01:47
Puri, Odisha:ଲୋକନାଥ ରୋଡ ବୋମିଂ ପ୍ରସଙ୍ଗ ।ପୋଲିସ କବଜାରେ-boମା ଷଡ଼ଯନ୍ତ୍ର ରଚିଥିଥିଲାମସ୍ତ ୬ ଅଭିଯୁକ୍ତ ।ଅଭିଯୋଗକାରୀ ଶିବୁନା ପଲାଇ କୁ ହତ୍ୟା କରିବାକୁ ହୋଇଥିଲା ବଡ ଷଡ଼ଯନ୍ତ୍ର ।ବୋମା ଫିଙ୍ଗି ଉଡାଇ ଦେବାକୁ ହୋଇଥିଲା ମାଷ୍ଟର ପ୍ଲାନ୍ । ଦାଦାବଟି ନ ଦେବାରୁ ଶିବୁନା ପାଲାଇ ଉପରେ ଥିଲା ରାଗ ।୧୦ ଫେବୃଆରୀ ରାତି ୧୦ ଟାରେ ଅଭିଯୋଗକାରୀ ଶିବୁନା ପଲାଇ ତଙ୍କ ହୋଟେଲ ସ୍ବପ୍ନ ଇନ୍ ନିକଟରେ ଛିଡା ହୋଇଥିବା ବେଳେ ସ୍କୁଟିରେ ଆସି ତିନି ବୋମା ଫିଙ୍ଗିଥିଲେ ଅଭିଯୁକ୍ତ। ପୂର୍ବରୁ ବିଶାଲ ପାତ୍ର,ସମୀର ସାମନ୍ତରାୟ,ସଞ୍ଜୟ ସରକାର,ପ୍ରିୟବ୍ରତ ଜେନା ,୪ ଅଭିଯୁକ୍ତ କୁ ପୋଲିସ ଗିରଫ କରିଥିବା ବେଳେ ଦାଡାବଟି ଆଦାୟ କରି ଆତଙ୍କ ରଚିଥିବା ୪୯ ବର୍ଷୀୟ ମୋଷ୍ଟ ୱାଣ୍ଟେଡ ପପୁ ଓରଫ ଧୀରେନ୍ଦ୍ର ବରାଳ ଓ ୩୯ ଖର୍ଷୀୟ ଶଙ୍କର ଓରଫ ଶଙ୍କର ଓରଫ ଶଙ୍କର୍ଷଣ ସାହୁ କୁ ଗିରଫ କରିଛି ପୋଲିସ୍ ।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 28, 2026 07:00:21
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने राजेश किराना स्टोर पर अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान से भारी मात्रा में एक्सपायरी सामान बरामद किया.जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान कोल्ड ड्रिंक, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ सहित कई अन्य रोजमर्रा की वस्तुएं एक्सपायर्ड डेट की पाई गईं. टीम ने मौके पर ही संदिग्ध और एक्सपायर्ड सामान को जब्त कर लिया.छापेमारी की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बन गया.बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और दुकान संचालक से पूछताछ की जा रही है.प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 06:58:12
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 28, 2026 06:49:20
Churu, Rajasthan:होली मायड़ भूमि कार्यक्रम में जमकर थिरके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा. सरदारशहर के ताल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गोविंदसिंह डोटासरा ने की शिरकत, तेज़ल सुपर ड suplर गाने पर जमकर नाचे गोविंदसिंह डोटासरा. चूरू सांसद राहुल कस्वा ने भी साथ में किया नृत्य, रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि भी रहे मौजूद, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा ने जताया सभी का आभार. सरदारशहर के ताल मैदान में आयोजित 4 दिवसीय "होली मायड़ भूमि" री कार्यक्रम का प्रथम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वा, विधायक अनिल शर्मा, रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक कुबेर ग्रुप के चेयरमैन भामाशाह विकास मालू ने सभी अतिथियों का अभिवादन कर स्वागत-सम्भार किया। रंगारंग कार्यक्रम में गोविन्द सिंह डोटासरा सांसद राहुल कस्वा ने तेज़ल सुपर सुपर पर गमछा डांस किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सिंगर स्वर कोकिला सीमा मिश्रा, सिंगर रविंदर उपाध्याय ने होली की धमाल और होली गीतों पर सभी को होली के रंग में रंगीन किया। सीमा मिश्रा ने राजस्थानी सॉन्ग के साथ चंगों की थाप से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। संयोजक जितेंद्र राजवी ने सभी का आभार प्रकट किया।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 28, 2026 06:49:08
Faridabad, Haryana:बलभगढ़ की जनता कॉलोनी के लगभग 1640 आवास धारकों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ होने पर जनता कॉलोनी के लोगों में होली के पर्व पर खुशी की लहर सेक्टर 8 कार्यालय पर चंडीगढ़ से पहुंचने पर विधायक पंo मूलचंद शर्मा का ढोल बाजे से पार्षद रवि भगत के नेतृत्व में कालोनी वालों ने किया जोरदार स्वागत ,खुशी में जमकर नाचे नेता और कॉलोनीवासी बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया, बल्लबगढ़ की जनता कॉलोनी में खुशी की लहर, हरियाणा सरकार ने किया सिद्ध आमजन,श्रमिक और कम आए वाले वर्ग के लोगों का रखती है ख्याल, नगर निगम ने इस मामले में कमेटी का किया गठन विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बल्लभगढ़ क्षेत्र की जनता कॉलोनी में लगभग 40 से ज्यादा साल पूर्व सरकार द्वारा श्रमिक एवं कमजोर आय वर्ग के परिवारों को आवंटित किए गए लगभग 1640 आवासों से संबंधित मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इस पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की ओर से सकारात्मक जवाब देते पात्र मकान मालिकों को उनका मालिकाना हक देने की जानकारी सदन में दी। विधायक मूलचंद शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने विधानसभा में आमजन के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और नागरिक हितों को सर्वोपरि रखने की सोच इस निर्णय में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार सदैव गरीब एवं श्रमिक वर्ग के परिवारों को स्थायित्व और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि समय के साथ विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई लाभार्थी निर्धारित समयावधि में अपनी किस्तों का भुगतान पूर्ण नहीं कर सके। ऐसे सभी लाभार्थियों को राहत देते हुए जिन लोगों ने अपनी समस्त किस्तों का भुगतान कर दिया है, उनकी रजिस्ट्री नियमानुसार कराई जाएगी, जिससे उन्हें विधिक स्वामित्व का अधिकार सुनिश्चित हो सके। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी कि इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन लाभार्थियों की किस्तें लंबित हैं, उन्हें एकमुश्त भुगतान का अवसर दिया जाएगा तथा सरकार की ओर से ब्याज माफी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह निर्णय नागरिकों पर आर्थिक भार कम करने और उन्हें कानूनी सुरक्षा एवं स्वामित्व का विश्वास देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर इस विषय में एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया है, जो शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी स्थानीय पार्षद रवि भगत एवं जनता कॉलोनी के निवासियों ने इस निर्णय पर विधायक मूलचंद शर्मा और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top