icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
314001
ASAkhilesh Sharma16 Sept 2025, 07:51 am

डूंगरपुर में आरयूआईडीपी से सड़के धड़कतीं, बारिश ने हालत और बिगाड़ दी

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- पहले आरयूआईडीपी का काम फिर बारिश ने बिगाड़ी शहर की सडको की दशा, आमजन परेशान, नगरपरिषद का दिवाली से पहले सड़के दुरुस्त करवाने का दावा एंकर इंट्रो- डूंगरपुर नगरपरिषद क्षेत्र में आरयूआईडीपी के चल रहे सीवरेज व पेयजल के कार्य और शहर में हुई बारिश ने सडको की दशा बिगाड़ दी है | शहर में जगह-जगह सड़के उखड़ी पड़ी है जिससे धुल के गुबार उड़ते नजर आते है | वही शहर में उखड़ी सडको से शहरवासी व व्यापारी परेशान है | हालाकि नगरपरिषद के अधिकारी दिवाली से पहले इन उखड़ी सडको की दशा सुधारने का दावा कर रहे है | बॉडी- डूंगरपुर शहर में आरयूआईडीपी की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज व पेयजल लाइन डालने का काम किया जा रहा है | जिसके चलते शहर की न्यू कॉलोनी, प्रगति नगर, आदर्श नगर सहित विभिन्न क्षेत्रो में सड़के लम्बे समय से खुदी पड़ी है | वही इस बीच डूंगरपुर शहर में हुई बारिश ने इस सडको की दशा को ओर बिगाड़ दिया है | शहर की सडको पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है | कंक्रीट निकली पड़ी है और उखड़ी सडको से धुल के गुबार उड़ते रहते है | जिसके चलते उन सडको के किनारे रहने वाले लोग और व्यापार करने वाले व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है | व्यापारियों का कहना है की उखड़ी पड़ी सडको से धुल उड़ने से धुल उनकी दुकानों में आती है ओर उनका सामान ख़राब होता है | वही लगातार धुल उड़ने से लोगो को सांस लेने में भी तकलीफ होती है | व्यापारियों ओर लोगो का कहना है अब नवरात्रा ओर दीवाली का त्यौहार भी आ रहा है ऐसे में उन्होंने नगरपरिषद से सडको को ठीक करवाने की मांग की है | बाईट-1 रितेश शाह  स्थानीय निवासी   (टीशर्ट में) बाईट-2  सुशील कुमार जैन  स्थानीय निवासी (आर्मी कलर शर्ट) दिवाली से पहले सडको को ठीक करवाने का दावा इधर इस मामले में जब डूंगरपुर नगरपरिषद के आयुक्त से बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकार की आरयूआईडीपी के चल रहे काम ओर बारिश से सडको की दशा बिगड़ी है | बारिश के चलते सडको को ठीक करवाने का काम शुरू नहीं किया था | लेकिन अब दो से चार दिनों में सडको को ठीक करवाने का काम शुरू किया जाएगा और दीवाली से पहले शहर की उखड़ी सडको को ठीक करवाते हुए आमजन को राहत दी जायेगी | बाईट-3 प्रकाश डूडी  आयुक्त नगरपरिषद डूंगरपुर बहरहाल आरयूआईडीपी की ओर से धीमी गति से चल रहे सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन के काम के साथ बारिश के बाद बिगड़ी सडको से लोगो का जीना दूभर कर दिया है | वही नगरपरिषद के आयुक्त दिवाली से पहले इन सडको की दशा सुधारने का दावा भी कर रहे है | खेर अब देखने वाली बात होगी की दिवाली से पहले डूंगरपुर शहर की जनता को उखड़ी सडको व धुल के गुबारों से राहत मिल पाती है की नहीं | अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजीपुर में नवरात्रि-दशहरा सुरक्षा हाई अलर्ट; DM-SP का पैदलmarch

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर नवरात्रि पर सुरक्षा का फुल एक्शन! सड़कों पर उतरे DM-SP, गाजीपुर में भारी फोर्स के साथ पैदल मार्च दुर्गा पूजा से दशहरा तक सुरक्षा चाक-चौबंद, जिले में करीब 500 पंडालों पर प्रशासन की नजर भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी विनय सिंह अफीम फैक्ट्री से महुआबाग, मिश्रबाजार, कोतवाली होते हुए चीतनाथ घाट तक पैदल गश्त दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली, अग्नि सुरक्षा और साफ-S सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण पूरे जनपद में करीब 500 दुर्गा पूजा पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर दशहरा पर लंका मैदान में एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, तैयारियां तेज सुरक्षा के लिए जोन और सेक्टर में बंटा जिला, पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती DM की अपील—शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, समस्या होने पर पुलिस-प्रशासन को दें सूचना शारदीय नवरात्रि और दशहरा को लेकर गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है! त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय सिंह भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। अफीम फैक्ट्री से शुरू हुआ अधिकारियों का पैदल मार्च महुआबाग, मिश्रबाजार और कोतवाली होते हुए चीतनाथ घाट तक पहुंचा। इस दौरान शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। दुर्गा पूजा हो या दशहरा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसी मकसद से डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। पैदल march के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा, बिजली के तारों, साफ-सफाई और पुलिस बल की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं को परखा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में करीब 60 से 70 दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित हैं, जबकि पूरे जनपद में लगभग 500 पंडाल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है और जहां भी कमियां मिली हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे बड़ी चुनौती दशहरा के दिन लंका मैदान में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, यहां करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रामलीला समिति के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर इंतजाम पुख्ता रहे। वहीं, बिजली से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीमों ने भी जांच की है। जहां तार नीचे पाए गए, उन्हें ऊंचा कराने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूरे जिले को विभिन्न जोन और सेक्टरों में बांटकर पुलिसकर्मियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। बाइट — अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, गाजीपुर
0
0
Report
Advertisement

रेत चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी टक्कर, चालक फरार

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल रेत परिवहन रोकने पर नायब तहसीलदार की गाड़ी को मारी टक्कर, चालक फरार शहडोल - ब्यौहारी तहसील के बुढ़वा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम समान में रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय नायब तहसीलदार अंकिता पांडे के शासकीय वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एसडीएम अर्चना मिश्रा और तहसीलदार गैलेक्सी नागपुरे ने मामले की जानकारी दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक की हुई पहचान। मामले में शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारी की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। थाना देवलौंद में वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। वाहन जब्ती तथा खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जानकारी दी गई है。
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ में अवैध क्लीनिक्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाइयों में तेज़ी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में झोलाछाप डॉक्टरों और बिना वैधानिक दस्तावेजों के संचालित क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। छुईखदान विकासखंड के सालेवारा और खादी क्षेत्र में जांच टीम ने अचानक पहुंचकर क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से क्लीनिक संचालकों में खलबली मच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश पर नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने क्लीनिकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान राकेश वर्मा क्लीनिक और खुशबू उइके क्लीनिक की भी जांच की गई। विभाग के अनुसार, निरीक्षण में क्लीनिक संचालन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज नहीं पाए गए। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने दो टूक कहा कि लोगों की सेहत और जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि इलाज के लिए जिला अस्पताल या योग्य एवं पंजीकृत डॉक्टरों से ही परामर्श लें। अब सवाल है कि जिले में ऐसे क्लीनिकों के संचालन पर प्रभावी निगरानी कैसे सुनिश्चित होगी? स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी रहेगी。
0
0
Report

FDA अधिकारी दोषी पाए गए, नरहरी झिरवळ बोले- कठोर कार्रवाई; पाँच-छह अधिकारी संदिग्ध, निलंबन संभव

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव अन्न व औषध प्रशासनाच्या अधिकाऱ्यांकडून कार्यक्षेत्राबाहेर जाऊन कारवाई करत पदाचा गैरवापर केल्याचा प्रकार समोर आला असून या प्रकरणात दोषी आढळणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कठोर कारवाई केली जाणार असल्याची माहिती अन्न व औषध प्रशासन मंत्री नरheri झिरवळ यांनी दिली आहे. संबंधित अधिकाऱ्यांवर निलंबनाची कारवाईही होऊ शकते. यासंदर्भात मुख्यमंत्र्यांसोबत चर्चा झाली असून, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री घेतील, असं झिरवळ यांनी स्पष्ट केलं. या प्रकरणात सध्या पाच ते सहा अधिकारी संशयाच्या भोवऱ्यात असून, आणखी दोन ते तीन अधिकाऱ्यांची नावे समोर येण्याची शक्यता आहे. या प्रकरणात आजी-माजी अधिकाऱ्यांचाही समावेश असण्याची शक्यता असून, दोषी कोणीही असलं तरी त्यांच्यावर कारवाई केली जाईल, असा इशारा नरहरी झिरवळ यांनी दिला आहे.
0
0
Report
Advertisement

मुलताई में दादा गुरु महाराज ने ताप्ती की रक्षा का आह्वान, भक्तों में उत्साह

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के पवित्र नगरी मुलताई में आज नवरात्रि की सप्तमी पर दादा गुरु महाराज पहुंचे। बिना अन्न और जल के केवल नर्मदा वायु के भरोसे सैकड़ो किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करने वाले निराहारी दादा गुरु ने मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पौराणिक कुंडों सहित ताप्ती उद्गम स्थल के दर्शन किए। दादा गुरु ने मां ताप्ती के प्रभाव क्षेत्र और अवरुद्ध प्रवाह क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इसी दौरaण उन्होंने मुलताई के लोगों से मां ताप्ती के प्रभाव क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने की भावुक अपील की। दादा गुरु ने कहा कि मकान, दुकान या अन्य निर्माण यदि ताप्ती के प्रभाव क्षेत्र में आ रहे हैं, तो लोग स्वयं आगे आकर इन्हें विनम्रता और सौहार्दपूर्ण तरीके से हटाएं। उन्होंने कहा कि मां ताप्ती की पवित्रता और प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। दादा गुरु ने लोगों से मां ताप्ती को निर्मल रखने, उनके प्रवाह क्षेत्र को अवरुद्ध नहीं करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ताप्ती की सेवा और संरक्षण का लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने दादा गुरु के आगमन पर कहा कि उनके पवित्र नगरी मुलताई के आगमन से बड़ा पुण्य लाभ इस क्षेत्र को मिला है उनकी अपील का बड़ा असर आने वाले दिनों में होगा। दादा गुरु के इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री,विधायक और बड़ी संख्या में ताप्ती भक्त मौजूद रहे। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
0
0
Report

नीमकाथाना में मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस ने किया विरोध, पुतला दहन

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नीमकाथाना में मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन। मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, खेतड़ी मोड़ पर फूंका पुतला।जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया के नेतृत्व में निकाली शव यात्रा, इस दौरान पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल,रणधाव सिंह सिरोही, सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीकर जिले के नीमकाथाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से खेतड़ी मोड़ तक मदन राठौड़ की शव यात्रा निकाली। इसके बाद खेतड़ी मोड़ पर पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मदन राठौड़ के बयान पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनके खिलाफ नारेबाजी की और बयान को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने मदन राठौड़ के बयान की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि उनके बयान पाकिस्तान के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश के अनेक जवान शहीद हुए थे। ऐसे में इस तरह के बयान शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले हैं।घसिया ने मदन राठौड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद पैदा करने वाली राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि मदन राठौड़ ने देश के हितों के विपरीत बयान दिया है। खंडेलवाल ने कहा कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है तो वे पाकिस्तान का साथ देंगे, ऐसा बयान देना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता दूसरों पर देशद्रोह के आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें भी अपने बयानों की जिम्मेदारी समझनी चाहिए।खंडेलवाल ने मांग की कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने भाजपा की राजनीति पर भी सवाल उठाए और पार्टी की विचारधारा की आलोचना की।विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन महासचिव सत्यनारायण अग्रवाल, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के देवेंद्र कुमार गोयर, भूपेंद्र सिंह मावंडा, रणधाव सिंह सिरोही, सुभाष अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन और नारेबाजी के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। बाइट 1 कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया 2 कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल
0
0
Report

जयपुर सेंट्रल जेल में बाहर से प्रतिबंधित सामग्री फेंके; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सेंट्रल जेल में बाहर से प्रतिबंधित सामग्री फेंकने का बड़ा खुलासा हुआ है... जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार दो युवकों ने जेल परिसर में जर्दे की पुड़िया और बीड़ी के बंडल फेंके... लेकिन इस बार जेलकर्मी मुस्तैद थे... सादे कपड़ों में तैनात प्रहरियों ने एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया... जेल परिसर में फेंकी गई सामग्री को जब्त किया गया है... बाइक भी पुलिस के हवाले की गई है... अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि जेल में बंद किन बंदियों तक ये सामग्री पहुंचाई जानी थी और इस पूरे खेल के पीछे कौन है ?\nजयपुर सेंट्रल जेल से बड़ी खबर है... जेल में बाहर से प्रतिबंधित सामग्री फेंकने वालों के खिलाफ जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है... दोपहर करीब 1 बजकर 8 मिनट पर बाइक सवार दो युवक जेल परिसर के वार्ड नंबर 10 की तरफ प्रतिबंधित सामग्री फेंकते नजर आए... युवकों ने काली थैली में जर्दे की 10 पुड़िया और बीड़ी के 7 बंडल फेंके... लेकिन इस बार उनकी हरकत जेलकर्मियों की नजरों से बच नहीं सकी...\nदरअसल, जेल में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलने की घटनाओं के बाद जेल प्रशासन अलर्ट पर था... जेल डीजी अशोक राठौड़ के निर्देश पर जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में निगरानी बढ़ाई गई... जेल उप अधीक्षक विल्सन शर्मा की टीम ने सादे कपड़ों में जेल के आसपास निगरानी शुरू की... इसी सतर्कता के चलते प्रहरियों जसवंत, निरंजन और राजेंद्र ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया..\nएक गिरफ्तार, दूसरा फरार....\nपकड़े गए आरोपी की पहचान घाटगेट निवासी शादाब अहमद के रूप में हुई है... वहीं, उसका साथी रामगंज निवासी सोहेल उर्फ कालू खां मौके से फरार हो गया... जेल प्रशासन ने फेंकी गई सामग्री में से एक खेप जब्त की है... वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है... मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है... फरार आरोपी साेहेल की तलाश जारी है...\nबाइट — डॉ. अभिषेक शर्मा, जेल अधीक्षक\nजेल में बंदियों तक पहुंचानी थी सामग्री?\nजांच का सबसे अहम पहलू यह है कि दोनों आरोपी पहले भी जेल में बंद रह चुके हैं... ऐसे में उन्हें जेल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जानकारी होने की आशंका है... पुलिस और जेल प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि प्रतिबंधित सामग्री किस बंदी तक पहुंचाई जानी थी... इसके बदले किसी तरह के लेन-देन की बात हुई थी या नहीं... और क्या इससे पहले भी इसी तरीके से जेल में सामग्री फेंकी गई थी ?\nपुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शादाब के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सोहेल उर्फ कालू खां के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं... दोनों के नशे के आदी होने की जानकारी भी सामने आई है... हालांकि, जेल में सामग्री पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा...\nबाइट — विल्सन शर्मा, जेल उप अधीक्षक\nसुरक्षा व्यवस्था पर सवाल\nजयपुर सेंट्रल जेल के आसपास घनी आबादी है... जेल परिसर के नजदीक मकान भी बने हुए हैं... ऐसे में बाहर से मोबाइल, जर्दा, बीड़ी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री फेंके जाने की आशंका लंबे समय से बनी हुई थी... जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं मिलने के मामलों के बीच अब निगरानी बढ़ाई गई है...इस कार्रवाई में एक आरोपी की गिरफ्तारी और दूसरे के फरार होने से जांच को नई दिशा मिली है... अब देखना होगा कि पूछताछ और जांच में जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क को लेकर क्या खुलासे होते हैं...
0
0
Report
Advertisement

कराडिया के पास हादसे में आठ लोगों की मौत, पोस्टमार्टम शुरू

Kota, Rajasthan:कोटा. एंकर.दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराडिया के पास हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत मामले में आज गमगीन माहौल में मृतको के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया,, एमबीएस अस्पताल व न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में अलग-अलग जगह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई,, न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच जबकि एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में तीन मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया,, पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा,, इस दौरान मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था,, आज काराडिया के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस के खाई में गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे,,, मिनी बस भोपाल से खाटू श्याम जी जा रही थी,,
0
0
Report

सिवानी में किरण चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत, नारे गूंजे सम्मेलन स्थल

Noida, Uttar Pradesh:सिवानी में किरण चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत, नारों से गूंजा सम्मेलन स्थल लोहारू हलके के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, समर्थकों ने नाचकर जताई खुशी सिवानी (भिवानी): लोहारू हलके के सिवानी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। किरण चौधरी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में लोगों ने जमकर नारे लगाए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। सम्मेलन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। लोहारू की जनता के दिलों में बसती हैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी। सम्मेलन में उमड़ा उत्साह और समर्थकों का जोश दोनों नेताओं के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता नजर आया।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में ड्रग लैब भंडाफोड़: NCB ने करोड़ों के पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन क्रिस्टल हंट: ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने की दो अवैध लैब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार.. NCB ने 379.740 किलो एम्फेटामाइन युक्त पदार्थ और 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन किया बरामद, तैयार ड्रग्स की कीमत करीब 45 करोड़ रुपये आंकी गई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ग्रेटर नोएडा में नशीले पदार्थ बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लैब गौतमबुद्ध नगर जिले के जहांनाबाद कदलपुर गांव में किराये की जगहों पर संचालित की जा रही थीं। NCB के मुताबिक, इन ठिकानों का इस्तेमाल सिंथेटिक ड्रग्स बनाने और उनकी प्रोसेसिंग के लिए किया जा रहा था। यह कार्रवाई 16 अक्टूबर 2026 को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। 45 करोड़ रुपये की ड्रग्स बनाने का सामान बरामद... NCB की कार्रवाई में कुल 379.740 किलो एम्फेटामाइन युक्त पदार्थ बरामद किया गया। इसमें 4.260 किलो क्रिस्टलाइन, 157.700 किलो अर्ध-क्रिस्टलाइन और 217.780 किलो तरल पदार्थ शामिल है। इसके अलावा 10 किलो स्यूडोएफेड्रिन भी जब्त किया गया। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, बरामद क्रिस्टलाइन और अर्ध-क्रिस्टलाइन पदार्थ से करीब 56 किलो तैयार क्रिस्टलाइन एम्फेटामाइन प्राप्त किया जा सकता था। इसकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 45 करोड़ रुपये बताई गई है। मौके से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, टोल्यून, सल्फ्यूरिक एसिड और पोटैशियम परमैंगनेट समेत बड़ी मात्रा में रसायन भी बरामद किए गए। लैब में केमिकल प्रोसेसिंग के लिए बड़े हीटिंग उपकरण, कांच के रिएक्शन वेसल, केमिकल स्टोरेज ड्रम, फिल्ट्रेशन उपकरण, वजन करने की मशीनें, रेस्पिरेटर और अन्य प्रयोगशाला उपकरण मौजूद थे। नाइजीरियाई होने का दावा करने वाला आरोपी गिरफ्तार... इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डेस्टिनी अब्राहम डुम्बिरी और मिजोरम निवासी लल्लावमजुआली उर्फ ओलिविया लालचाविमावी के रूप में हुई है। NCB के अनुसार, डुम्बिरी ने खुद को नाइजीरियाई नागरिक बताया था। हालांकि, इमिग्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, वह जनवरी 2020 में फ्रांसिस कालोकोह नाम से सिएरा लियोन के नागरिक के रूप में भारत आया था। उसके पास दिसंबर 2020 तक वैध टूरिस्ट वीजा था。 जांच एजेंसी अब अलग-अलग पहचान के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। NCB के मुताबिक, ड्रग तस्करों द्वारा जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए कई पहचान इस्तेमाल करना एक गंभीर चुनौती है。 ओलिविया पहले भी हेरोइन मामले में गिरफ्तार हो चुकी है... NCB के मुताबिक, दूसरी आरोपी ओलिविया को मार्च 2026 में गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर हेरोइन युक्त 313 ग्राम पाउडर की बरामદगी के मामले में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया था। यह मामला व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी से जुड़ा था। फिलहाल वह उस मामले में जमानत पर है。 2024 में भी कसना में पकड़ी गई थी ड्रग्स लैब... ग्रेटर नोएडा में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली अवैध लैब के खिलाफ NCB की यह पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। अक्टूबर 2024 में एजेंसी ने गौतमबुद्ध नगर के कसना औद्योगिक क्षेत्र में भी एक अवैध लैब का भंडाफोड़ किया था। उस दौरान ठोस और तरल रूप में करीब 95.5 किलो सिंथेटिक ड्रग्स बरामद की गई थी। उस मामले की जांच में मैक्सिको के ड्रग कार्टेल कार्टेल डी जलिस्को नुएवा जेनेरेसियोन (CJNG) से संभावित संबंध सामने आए थे। उस कार्रवाई में मैक्सिको के एक नागरिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फाइनेंसर से लेकर सप्लायर तक की तलाश... NCB अब मौजूदा नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन, केमिकल की खरीद और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन खंगाल रही है। एजेंसी का लक्ष्य इस नेटवर्क के फाइनेंसर, रसायन सप्लायर, तकनीकी मददगार और अन्य सहयोगियों की पहचान करना है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इसके अलावा दूसरे राज्यों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है。 किराये के मकानों में चल रही ऐसी लैब की सूचना देने की अपील.. NCB ने आम लोगों से ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। एजेंसी के मुताबिक, इन अवैध लैब से निकलने वाला रासायनिक कचरा मिट्टी, नालों और जलस्रोतों को प्रदूषित कर सकता है, जिससे जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा होता है। मकान मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों, हाउसिंग सोसायटी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सुरक्षा कर्मचारियों से अपील की गई है कि अगर किसी जगह से असामान्य केमिकल की गंध आए, रासायनिक ड्रम या लैब उपकरणों की संदिग्ध आवाजाही हो अथवा केमिकल कचरे का संदिग्ध तरीके से भंडारण या निस्तारण किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन MANAS के नंबर 1933 पर दें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top