Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609
बागपत में युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड किया, ससुरालियों पर आरोप झूठे!
KCKULDEEP CHAUHAN
Jul 29, 2025 06:15:26
Baghpat, Uttar Pradesh
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत में युवक की ससुराल में जलाकर मौत मामले की कहानी पूरी तरह पलट गई है।पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि युवक की ससुरालियों ने जलाकर नहीं मारा ।बल्कि उसने खुद आग लगाकर सुसाइड किया था। पति सन्नी अपनी पत्नी को कावड़ यात्रा पर ले जाना के लिए दबाव बना रहा था लेकिन जब उसने साथ जाने से मना कर दिया तो गुस्से में पति ने खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। जहा दिल्ली के अस्पताल में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों ने थाने में बॉडी रखकर ससुरालियों पर जलाकर मारने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग उठाई थी।लेकिन पुलिस ने जब मामले में जांच की तो पुरी कहानी उलट गई।मृतक को ससुरालियों ने नहीं जलाया बल्कि उसने खुद को आग लगाकर सुसाइड किया है। दरअसल मामला दोघट थाना क्षेत्र का है जहां कंडेरा गांव में रहने वाले सन्नी की शादी एक साल पूर्व गढ़ी कांगरान गांव में हुई थी ओर सन्नी की पत्नी गर्भवती थी जो अपने मायके में आई हुई थी ओर सन्नी ने उसे हरिद्वार अपने साथ कांवड़ ले जाने के लिए कहा तो गर्भवती होने के कारण उसकी पत्नी ने मना कर दिया जिससे गुस्साए सन्नी ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद के ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली थी ओर उसने व उसके परिजबो ने पत्नी व पत्नी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगते हुए थाने में शव रखकर हंगामा किया था | वहीं बागपत एडिशनल एसपी एनपी सिंह ने घटना का खुलासा किया हैं।एडिशनल एसपी ने बताया कि सन्नी बहुत अग्रेसिव था और पत्नी गर्भवती थी तो उसने साथ कावड़ जाने से मना कर दिया ।एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।गुस्से में सन्नी कही से पेट्रोल लेकर आया और ससुराल में खुद पर तेल उड़ेलकर सुसाइड कर लिया। बाईट :--- एनपी सिंह ( एएसपी बागपत )
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGManoj Goswami
Jul 29, 2025 15:37:46
Datia, Madhya Pradesh:
दतिया में डायल 100 चालकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा को आज ज्ञापन दिया। डायल 100 कर्मचारी ने ज्ञापन देने को लेकर बताया वर्तमान में BVG कंपनी के अंतर्गत डायल 100 सेवा संचालित की गई थी जिसका नवीन टेंडर GVK 112 में परिवर्तित कर दिया है जिसमें हम पुराने सभी पायलटो को नियुक्ति नहीं दी जा रही है उन्होंने कहा 10 वर्षों से सभी पायलट मेहनत ईमानदारी से अपना कार्य कर रही थे। कंपनी द्वारा बिना सूचना के सभी कर्मचारियों को काम से पृथक कर दिया। जिस कारण सभी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि कम वेतन पर कोरोना कल जैसी विपदाओं में भी डायल 100 के कर्मचारी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है । फिर इस तरीके से उन्हें निकाले जाने से उनके यहाँ रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है लगभग उम्र इस कदतिया में डायल 100 चालकों द्वारा अपनी मानों को लेकर दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा को आज मंगलवार 2:00 बजे ज्ञापन सोपा गया। डायल 100 कर्मचारी ने ज्ञापन देने को लेकर बताया वर्तमान में बीवीजी कंपनी के अंतर्गत डायल 100 सेवा संचालित की गई थी जिसका नवीन टेंडर बीबी के 112 में परिवर्तित कर दिया है जिसमें हम पुराने सभी पायलटो को नियुक्ति नहीं दी जा रही है और 10 वर्षों से सभी पायलट मेहनत ईमानदारी से अपना कार्य कर रही थे। कंपनी द्वारा बिना सूचना के हम कर्मचारियों को कम से पृथक करने से हम कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने बताया कि कम वेतन पर को कोरोना कल जैसी विपदाओं में भी हम डायल 100 की कर्मचारी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले है । फिर इस तरीके से उन्हें निकाले जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आधी उम्र उन्होंने यह कार्य किया है । डायल 100 के कर्मचारियों ने मनमानी ढंग से निकालने का आरोप लगाया है। जबकि उन्हें यह कर का भरपूर अनुभव है। बाइट - मजीद खान -चालक डायल 100र
2
Report
DSDharmindr Singh
Jul 29, 2025 15:37:34
Khanna, Punjab:
खन्ना में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां सड़क क्रास कर रही डाक्टर को कार ने टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डाक्टर टक्कर के बाद मेन रोड से उछलकर ग्रिल के ऊपर से सर्विस रोड पर जाकर गिरी। मृतका की पहचान लवनीश चौहान (26) निवासी आजाद चौक फिरोजपुर कैंट के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार लवनीश चौहान ने बीएएमएस की थी। हाल ही में वे मंडी गोबिंदगढ़ में एक यूनिवर्सिटी में एमडी (आर्युवेद) की पढ़ाई कर रही थीं। साथ ही रात के समय अस्पताल में ड्यूटी करती थीं। सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद जब सड़क क्रास कर रही थी तो बीजा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसी दौरान कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। राहगीरों ने लवनीश चौहान को सर्विस रोड से उठाकर सिविल अस्पताल लाया। वहां डाक्टरों ने मृत करार दे दिया। फिरोजपुर से खन्ना पहुंचे लवनीश के पिता संजय चौहान ने बताया कि उन्हें अस्पताल से फोन पर सूचना मिली थी जिसके बाद वे खन्ना आए। वहीं, गुरदीप बावा ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने लवनीश चौहान को टक्कर मारी। जिसके बाद लोगों ने लवनीश को अस्पताल पहुंचाया।  बाइट - संजय चौहान (पिता)             गुरदीप बावा (सोशल वर्कर)  उधर, सिविल अस्पताल के डाक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि असपताल आने से पहले ही लवनीश की मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई परगट सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है मौके से फरार चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। बाइट - डा. नवदीप जस्सल            परगट सिंह (जांच अधिकारी) 
1
Report
MSManish Sharma
Jul 29, 2025 15:36:42
Aligarh, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- कहते हैं बेटियां लक्ष्मी का रूप होती हैं...लेकिन मुजफ्फरनगर में एक महिला के तीन बेटियां होना अभिशाप बन गया है CLOSE PTC- महिला ने पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
2
Report
ASARUN SINGH
Jul 29, 2025 15:36:27
Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रूखाबाद में मामूली विवाद में दबंग ने चप्पलों से व्यक्ति की पिटाई की CLOSE PTC- दबंग आरोपी किसान यूनियन के नेता नरेन्द्र सोमवंशी का भाई बताया जा रहा है
3
Report
AAABHISHEK ADEPPA
Jul 29, 2025 15:36:14
Solapur, Maharashtra:
सोलापूर ब्रेकिंग - खासदार प्रणिती शिंदे यांच्या विरोधातील भाजपच्या आंदोलनाला काँग्रेसचे आंदोलनाने प्रत्युत्तर - सोलापुरात भाजपा नंतर काँग्रेसचही आंदोलन, केंद्र सरकार विरोधात काँग्रेसचे आक्रमक आंदोलन - भाजप आमदार देवेंद्र कोठे यांनी खासदार प्रणिती शिंदे यांच्या विरोधात आंदोलन केल्यानंतर काँग्रेस पदाधिकाऱ्यांनीही देवेंद्र कोठे यांच्या विरोधात जोरदार घोषणाबाजी करत केलं आंदोलन - पहलगाम येथील आल्यानंतर भारतीय सैनिकांनी कामगिरीच्या मुद्द्यावरून सोलापुरात राजकीय पडसाद - सोलापुरातील काँग्रेस भवन समोर काँग्रेस पदाधिकाऱ्यांकडून केंद्र सरकार विरोधात जोरदार निदर्शने - काँग्रेस पदाधिकारी निदर्शने करत असताना पोलिसांसोबत झटापटी - केंद्र सरकार विरोधात काँग्रेस पदाधिकाऱ्यांच्या जोरदार घोषणा.. Byte : चेतन नरोटे, काँग्रेस शहराध्यक्ष
1
Report
SJSantosh Jaiswal
Jul 29, 2025 15:35:40
Chandauli, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- खबर चंदौली से जहां... दबंगो ने एक परिवार पर कहर बरपाया... दो दर्जन से ज्यादा दबंगो ने ऐसा गदर मचाया कि कई लोग घायल हो गए... CLOSE PTC- हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... बाकियों की तलाश जारी है....लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि दवाब में आकर आरोपियों को छोड़ दिया गया है...
1
Report
BSBidhan Sarkar
Jul 29, 2025 15:34:47
Chinsurah, West Bengal:
লাইক শেয়ার কমেন্টের ডিজিটাল যুগে বিরোধী দলগুলোকে পিছনে ফেলে দিয়েছে সিপিআইএম। যারা এক সময় বলেছিল কম্পিউটার ও প্রযুক্তির ব্যবহারে কাজ হারাবে মানুষ।এখন কম্পিউটার প্রযুক্তি ও প্রচারের মাধ্যম হিসেবে ডিজিটাল প্লাটফর্মকে ব্যাবহার করে ভার্চুয়ালি মানুষের কাছে পৌঁছে যেতে চাইছে। মঙ্গলবার শ্রীরামপুরে সিপিআইএম জেলা পার্টি অফিসে ডিজিটাল রুম এর সূচনা করলেন সিপিআইএম কেন্দ্রীয় কমিটির সদস্য তথা হুগলি জেলা সম্পাদক দেবব্রত ঘোষ। কম্পিউটারের মাউসে ক্লিক করে ডিজিটাল রুমের উব্দোধন করেন তিনি। ২০২৬-এর বিধানসভা নির্বাচন পরিচালনা এবং নির্বাচনী প্রচারে আরও গতি আনতে ডিজিটাল প্রচার কে হাতিয়ার করতে চাইছে সিপিএম।সমাজ মাধ্যমে নিজেদের মতাদর্শ কে তুলে ধরে বামপন্থীদের বিরুদ্ধে অপপ্রচার ছড়ানোর মোকাবিলা করা হবে।বিজেপি ও তৃণমূলের মিথ্যা প্রচারের পালটা সমাজ মাধ্যমে বামপন্থীদের নানা ভাবে কোণঠাসা করার যে চক্রান্ত সেটা ব্যার্থ করা হবে। রাজনীতির সঙ্গে ধর্মকে মিশিয়ে সাম্প্রদায়িক বাতাবরণ তৈরি করে রুটি-রুজির দাবিকে পিছনে সরিয়ে রাখতে চাইছে- এই পরিস্থিতিকে মোকাবিলা করতেও বামপন্থী ছাত্র যুবদের মধ্যে আমরা যেমন হেঁটেও লড়বো, নেটেও লড়বো মনোভাব তৈরি করতেই যুগের সঙ্গে তাল মিলিয়ে ডিজিটাল প্লাটফর্ম কে ব্যাবহার করার কৌশল নিয়েছে সিপিএম। ডিজিটাল প্লাটফর্ম প্রচার মাধ্যমের দায়িত্ব প্রাপ্ত সিপিএম কর্মীদের কথায় রাজ্যে তৃণমূল আর কেন্দ্রে বিজেপির অপশাসনের বিরুদ্ধে হুগলি জেলার ১৮টি ব্লকের বুথস্তরে বিকল্প মত, সমাজতান্ত্রিক মতাদর্শ প্রচার, শ্রমজীবী জনগণের লড়াই, সামাজিক-অর্থনৈতিক-সাংস্কৃতিক সমানাধিকার প্রতিষ্ঠার লক্ষে জনগণের কাছে পৌঁছে দেওয়াই আমাদের মূল উদ্দেশ্য, মুল রাজনৈতিক কর্তব্য। এই সংগ্রামের নতুন হাতিয়ার, প্রত্যাশার প্রতীক। যেখানে সংরক্ষিত হবে হুগলীর শ্রমিক-কৃষক-মেহনতি মানুষের লড়াইয়ের ইতিহাস, তৈরি হবে ডিজিটাল রণকৌশল, শক্তিশালী জনমত। প্রযুক্তির অগ্রগতির সঙ্গে সঙ্গে মাঠে ময়দানে রাজনৈতিক কর্মকাণ্ডের সঙ্গে সঙ্গে পার্টির প্রচার ও প্রসারে জেলার সমস্ত ডিজিটাল প্ল্যাটফর্মগুলির কার্যকারিতা হবে আরও স্বচ্ছ ও জনবান্ধব। এখান থেকে পরিচালিত হবে জনগণের সঙ্গে রিয়েল-টাইম সমন্বয়, প্রশিক্ষিত হবে আমাদের নতুন কর্মীরা। এই ডিজিটাল কর্নারের দায়িত্বে থাকবেন প্রশিক্ষণ প্রাপ্ত পার্টির বাছাই করা ডেডিকেটেড পারদর্শী সদস্যরাই।ডিজিটাল প্রচারের দায়িত্ব প্রাপ্ত সিপিএমের যুব নেতা বাবাই সাহা বলেন,তৃণমূল ভুলে গিয়েছে আমাদের সরকারের আমলেই ইনফোসিস, ওয়েবেল ও আইটি তে রাজ্য শীর্ষে ছিল।তৃণমূল জমানায় সব কিছুই নষ্ট হয়ে গিয়েছে। তৃনমূল যুব সভানেত্রী প্রিয়াঙ্কা অধিকারী বলেন,সিপিএম কম্পিউটার ঢুকতে বাধা দিয়েছিল।তারা প্রাথমিকে ইংরেজি তুলে দিয়ে সর্বনাশ করেছিল।মানুষ ওদের শূন্য করে দিয়েছে।সমাজ মাধ্যমে প্রচার করে কোনো লাভ নেই।মানুষের সুখ দুঃখে সারা বছর তৃণমূল কংগ্রেস থাকে।মানুষ আবার মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কেই মুখ্যমন্ত্রী করবে।
1
Report
VRVIJAY RANA
Jul 29, 2025 15:31:45
DMC, Chandigarh:
  चंडीगढ़, 29 जुलाई – हरियाणा की वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर), डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के साथ मिलकर 1 अगस्त, 2025 को पूर्ण पैमाने पर मॉक ड्रिल 'अभ्यास सुरक्षा चक्र' का आयोजन करेगा। यह अभ्यास हरियाणा के पाँच जिलों गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में होगा।   उन्होंने बताया कि यह व्यापक आपदा प्रबंधन अभ्यास पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए 1 अगस्त, 2025 तक चार दिवसीय पहल के तहत चल रहा है, जिसका उद्देश्य भूकंप और औद्योगिक रासायनिक खतरों जैसी बड़े पैमाने की आपदाओं की स्थिति में वास्तविक समय की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का गहन मूल्यांकन और सुदृढ़ीकरण करना है। इस अभ्यास में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 18 जिलों के साथ-साथ भारतीय सेना के पश्चिमी कमान मुख्यालय और दिल्ली क्षेत्र मुख्यालय की भागीदारी शामिल है।   उन्होंने आगे कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-एजेंसी समन्वय को मज़बूत करना, मौजूदा आपदा प्रबंधन योजनाओं को मान्य करना और प्रशासन, सशस्त्र बलों, आपातकालीन सेवाओं और सामुदायिक हितधारकों, सभी स्तरों पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) को शामिल करते हुए एक एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से वास्तविक समय की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं का कठोर परीक्षण करना, आपातकालीन सहायता कार्यों (ईएसएफ) को मज़बूत करना और संसाधन अंतराल की पहचान करना है।   डॉ. मिश्रा ने ज़ोर देकर कहा, "यह पहल हरियाणा में आपदा लचीलेपन के लिए एक मानक स्थापित करती है और इससे सक्रिय योजना, प्रभावी समन्वय और समावेशी भागीदारी के माध्यम से वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों के प्रबंधन की राज्य की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।"   डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह अभ्यास चरणों में होगा। 30 जुलाई को, मानेकशॉ केंद्र और विभिन्न केंद्र, राज्य और ज़िला अधिकारियों के प्रतिक्रियाकर्ताओं के साथ एक टेबल टॉप अभ्यास (टीटीईएक्स) एक साथ आयोजित किया जाएगा ताकि परिदृश्यों पर चर्चा की जा सके और घटना कार्य योजनाएँ (आईएपी) तैयार की जा सकें। यह अभ्यास 1 अगस्त को सभी प्रतिभागी जिलों में एक साथ आयोजित पूर्ण पैमाने पर मॉक अभ्यास के साथ समाप्त होगा, जिसमें प्रत्येक जिले में पाँच स्थानों पर लाइव सिमुलेशन होंगे , इनमें  एक स्कूल, सरकारी भवन, आवासीय क्षेत्र, अस्पताल और औद्योगिक क्षेत्र शामिल होंगे।   उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को आपातकालीन संचालन केंद्रों (ईओसी) को सक्रिय करने और मॉक अभ्यास से पहले जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश मिले हैं, ताकि मंचन क्षेत्रों, चिकित्सा सहायता चौकियों, राहत शिविरों और सुरक्षित निकासी मार्गों का स्पष्ट सीमांकन सुनिश्चित किया जा सके। उन्हें आपदा मित्र, रेड क्रॉस, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस स्वयंसेवकों और गैर सरकारी संगठनों को सक्रिय रूप से शामिल करने और स्थानीय हितधारकों के साथ व्यापक समन्वय करने का भी काम सौंपा गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नागरिकों के लिए सभी जोखिम भरे वास्तविक जीवन सिमुलेशन से बचा जाएगा और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं के प्रशिक्षित कर्मी सभी बचाव अभियान चलाएंगे। डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि 1 अगस्त को पूर्ण पैमाने पर अभ्यास के दौरान सुबह 9:00 बजे सायरन बजेगा, जिससे अभ्यास शुरू होगा और उसके बाद तत्काल निकासी प्रक्रिया शुरू होगी।   अभ्यास के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में एक राज्य-स्तरीय डीब्रीफिंग और फीडबैक सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभ्यास का मूल्यांकन किया जाएगा। पर्यवेक्षक प्रदर्शन समीक्षा और स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे ताकि शक्तियों, कमजोरियों और सुधार के क्षेत्रों की पहचान की जा सके, और भविष्य में संदर्भ के लिए वीडियो और तस्वीरों सहित एक व्यापक अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।   'अभ्यास सुरक्षा चक्र' प्रधानमंत्री द्वारा बड़े पैमाने पर बहु-राज्यीय, बहु-एजेंसी तैयारी अभ्यास आयोजित करने के राष्ट्रव्यापी निर्देश का हिस्सा है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) पर विशेष रूप से केंद्रित पहला बड़े पैमाने का आपदा सिमुलेशन है, जिसमें तकनीकी, प्रशासनिक और समुदाय-आधारित प्रतिक्रियाओं को एकीकृत करने पर ज़ोर दिया गया है, जिससे क्षेत्र की समग्र आपदा प्रतिरोधक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
3
Report
VRVIJAY RANA
Jul 29, 2025 15:31:34
DMC, Chandigarh:
    अवैध गर्भपात प्रथाओं में शामिल डॉक्टरों की सटीक जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का दिया जाएगा नकद प्रोत्साहन   अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) सुधीर राजपाल ने हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार के लिए राज्य टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता की   चंडीगढ़, 29 जुलाई - हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार के लिए राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने तथा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।   बैठक में कहा गया कि सरकार के निरंतर प्रयासों से उत्साह जनक परिणाम सामने आए हैं। इस वर्ष 1 जनवरी से 28 जुलाई तक राज्य का लिंगानुपात सुधरकर 905 हो गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 899 था।   अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें दोषी पाए गए डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करना और ऐसे सभी केंद्रों/क्लिनिकों को सील करना शामिल है, जो इस तरह के कदाचार में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे अस्पतालों और केन्द्रों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध करने से हटा दिया जाए तथा ऐसे केन्द्रों को दी जाने वाली अन्य सरकारी सुविधाएं भी बंद कर दी जाएं। डायलेशन और क्यूरेटेज (डी एंड सी) प्रक्रिया की आड़ में अवैध गर्भपात करने वाले केंद्रों की भी पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।   उन्होंने कहा कि राज्य सभी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) और 12 सप्ताह से अधिक के गर्भपात के मामलों में रिवर्स ट्रैकिंग लागू कर रहा है, विशेषकर जहां महिलाओं की पहले से ही एक या अधिक बेटियां हैं। पिछले सप्ताह रिवर्स ट्रैकिंग के संदिग्ध मामलों में 10 और एफआईआर दर्ज की गईं।   बैठक में बताया गया कि 15 जिलों में पिछले वर्ष की तुलना में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो छापेमारी और डेकोय ओपरेशन जैसे लगातार क्षेत्रीय अभियानों का परिणाम है। हालांकि, पांच जिलों अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, पलवल और सिरसा ने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है और पिछले वर्ष की तुलना में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है। सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि पीएनडीटी अधिनियम के तहत इन पांच जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की सभी शक्तियां वापस ले ली जाएं और पड़ोसी जिलों के सीएमओ को दे दी जाएं। उन्होंने कहा कि नए सीएमओ तुरंत इन जिलों का कार्यभार संभालें और लिंगानुपात में सुधार के लिए काम शुरू करें।   उन्होंने यह भी आदेश दिया कि इन जिलों में पीएनडीटी अधिनियम के नोडल अधिकारियों को चार्जशीट किया जाए तथा उनके स्थान पर नए अधिकारी नियुक्त किए जाएं। इन जिलों में अवैध गर्भपात को रोकने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई की निगरानी के लिए एचसीएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित विशेष राज्य दस्ते (स्कवॉड) गठित किए जाएंगे। जिन जिलों ने लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हासिल किया है, उन जिलों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाएगा।   अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि लिंग निर्धारण परीक्षण सहित अवैध गर्भपात प्रथाओं में शामिल डॉक्टरों/झोलाछाप डॉक्टरों की प्रामाणिक और सटीक जानकारी संबंधित सीएमओ को प्रदान करने वाले किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।   बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
3
Report
VRVIJAY RANA
Jul 29, 2025 15:31:28
DMC, Chandigarh:
    चंडीगढ़, 29 जुलाई— भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के सबसे पिछड़े जिलों और ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए विकासशील भारत के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए आरंभ किए गए ‘सम्पूर्णता अभियान’ में हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।   हरियाणा सरकार के योजना विभाग द्वारा इस संबंध में 1 अगस्त, 2025 को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।   नूंह जिला बना राज्य का प्रेरणास्रोत   राज्य सरकार की प्रभावी रणनीतियों और स्थानीय प्रशासन की मेहनत से आकांक्षी जिला नूंह ने दो संकेतकों शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण प्रदर्शन  किया है जिनमें माध्यमिक विद्यालयों में बिजली की 100% उपलब्धता, शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक माह के भीतर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों की समय पर आपूर्ति पूर्णता उपलब्ध करवाना है।   इसके अलावा, राज्य के पाँच आकांक्षी खंडों ने शत—प्रतिशत मृदा स्वास्थ्य कार्ड सृजित किए हैं। इन खंडों में भिवानी जिले का बहल, लोहारू तथा चरखी दादरी जिले का बाढड़ा, नूंह जिले का नूंह, पुन्हाना, हथीन और रेवाड़ी जिले का नाहड़ ब्लॉकों को आकांक्षी खंड के रूप में चिन्हित किया गया है।   इस दिन मुख्यमंत्री सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 1 अगस्त से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसका लक्ष्य  गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, टीबी रोगियों को समुचित और पूर्ण उपचार, बच्चों का समय पर टीकाकरण, स्कूली छात्रों के प्रदर्शन में सुधार, प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शामिल है।   संवाद एवं समर्पण का प्रतीक बनेगा यह आयोजन   सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह, विकास की दिशा में हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली का प्रतिबिंब है। यह मंच, देश की आकांक्षी जिलों/खंडों को प्रोत्साहित करने और ‘विकसित भारत - 2047’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।  
0
Report
VRVIJAY RANA
Jul 29, 2025 15:31:23
DMC, Chandigarh:
  दोनों ही विभागों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा   चंडीगढ़,29 जुलाई-हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा द्वारा बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।   कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बहादुरगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के विश्राम गृह का जब औचक निरीक्षण किया था तो मौके पर गंदगी के अलावा वीआईपी कमरों में दीमक जैसी गंभीर खामियां पाई गईं। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया और एसडीई श्री राजेश तंवर जो बहादुरगढ़ में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, और जेई श्री मोहित चौहान के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (पीएंडए) नियम 2016 के तहत चार्जशीट करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एसडीई श्री मुकेश शर्मा सीडीसी, जिन्होंने 24 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला था, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के एक्सईन श्री अनिल रोहिल्ला को चेतावनी जारी की गई है।   लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं: गंगवा   जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की बात हो या फिर पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की, दोनों ही विभागों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य के प्रति सजग रहे और अपनी जिम्मेवारी को समझे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विश्राम गृह आमजन की सहूलियत के लिए बनाएं है, लेकिन अगर वीआईपी कमरों में ही लापरवाही बरती जा रही तो अन्य कमरों में क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लापरवाही की वजह से दीमक वहां फर्नीचर को खराब कर रही थी, साफ—सफाई थी नहीं, ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई बनती हैं। क्योंकि जिन अधिकारियों को इसकी सार संभाल करनी चाहिए थी, वो लापरवाही बरत रहे थे। श्री गंगवा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी कार्यालय, विश्राम गृह एवं अन्य बिल्डिंग विभाग की हैं, उनमें व्यवस्थाएं बना कर रखे, समय समय पर उनकी जांच करें क्योंकि सार—संभाल करवाना उनकी जिम्मेवारी है।
0
Report
VRVIJAY RANA
Jul 29, 2025 15:31:18
DMC, Chandigarh:
  दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा पहुंचाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी - मुख्यमंत्री   भले एक घर हो, संबंधित विभाग मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए करे आवश्यक कार्रवाई   विशेष अभियान चलाकर दो माह में सभी बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में करें संरक्षित - नायब सिंह सैनी   चंडीगढ़, 29 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण हरियाणा में अग्निशमन केंद्रों की आवश्यकता का आंकलन किया जाए ताकि आवश्यकतानुसार नए फायर स्टेशनों की स्थापना सुनिश्चित की जा सके।   मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां सीएम घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।   बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरनी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों को सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भले ही किसी क्षेत्र में एक ही घर हो, संबंधित विभाग वहां मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि किसी भी निवासी को असुविधा का सामना न करना पड़े।   बैठक में श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग और गौ सेवा आयोग के साथ समन्वय करते हुए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए ताकि दो माह के भीतर सभी बेसहारा गोवंश को सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से हटाकर गौशालाओं में संरक्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि पंचकूला, पानीपत और हिसार जिलों में नंदीशालाएँ स्थापित की जा चुकी है। शेष जिलों में भी इस दिशा में कार्य में तेजी लाई जाए। इसके लिए विभाग द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) के तहत नंदीशालाओं की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएँ । साथ ही, पहले से स्थापित सभी नंदीशालाओं में एक-एक वेटरनरी क्लिनिक की स्थापना सुनिश्चित की जाए, जहां विजिटिंग पशु चिकित्सक की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो।   अधिकारी विकास कार्यों में गुणवत्ता करें सुनिश्चित   सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को तीव्र गति से और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि आमजन को इन कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कलेसर क्षेत्र से यमुना नदी के जल को चैनल के माध्यम से पंचकूला सहित अन्य स्थानों तक लाने के लिए सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘नदी जोड़ो अभियान’ को मूर्त रूप प्रदान करते हुए जल का उपयोग कृषि सहित अन्य कार्यों में किया जा सके।   किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन करें प्रदान   मुख्यमंत्री ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब्सिडी से जुड़ी सभी योजनाओं का डाटाबेस नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शी रूप से किसानों को सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि विभाग कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से उन्नत गुणवत्ता वाले बीजों के विकास हेतु विशेष योजना तैयार करे, जिससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, बागवानी विभाग को भी इस वर्ष के एक्शन प्लान के तहत किसानों को बागवानी की ओर प्रोत्साहित करते हुए किसान उत्पादक संगठनों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए और आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।   सभी लंबित घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करवाएं   बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 से अब तक की गई सभी घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  विनीत गर्ग, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव  विकास गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।                
0
Report
VRVIJAY RANA
Jul 29, 2025 15:31:13
DMC, Chandigarh:
  - राज्य मंत्री राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का लिया जायजा   चंडीगढ़, 29 जुलाई - हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र ग्रेटर फरीदाबाद में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने यहां चल रहे कार्य की सामग्री और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।   श्री नागर ने बताया कि यह सेंटर करीब 427 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है जो कि दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर बनेगा। इसमें 2200, 1000 और 350 लोगों की क्षमता के तीन अलग - अलग हॉल होंगे। जिसमें विभिन्न प्रकार के आयोजन हो सकेंगे। इस केंद्र पर बच्चों के लिए गेमिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। वहीं करीब 1000 कार की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।   राज्य मंत्री श्री नागर ने कहा कि इस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के बन जाने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद की तरफ बड़े उद्यमियों का रुख होगा, जिसका लाभ हमारे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कन्वेंशन सेंटर पर आने वाले समय में बड़े एकेडमिक्स और इंस्टीट्यूशनल कार्यक्रम होंगे। जिससे लोगों की कनेक्टिविटी फरीदाबाद के साथ जुड़ेगी।   नागर ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया है और व्यवस्थाओं के बारे में जरूरी निर्देश भी अधिकारी और ठेकेदार को दिए गए हैं।  
0
Report
SKSwadesh Kapil
Jul 29, 2025 15:30:42
Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट अलवर शहर में मृतक अमित सैनी की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है. पहले प्रभारी मंत्री के सामने हाथ जोड़कर गुहार लगाई. फिर एसपी सुधीर चौधरी से मुलाकात की और अब जयपुर स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक से न्याय की मांग की. मृतक अमित सैनी ने सुसाइड नोट में कुछ पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों के नाम लिखे थे. जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है. इस पर एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि परिवार से मुलाकात हुई है .और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है. वहीं प्रभारी मंत्री ने भी जयपुर आकर मिलने को कहा था. जिसके बाद अब परिवार ने डीजीपी से मिलकर न्याय की अपील की है. सवाल अब यही है _आखिर अमित सैनी को न्याय कब मिलेगा. बाइट.__ सुधीर चौधरी..... अलवर एसपी
0
Report
DGDeepak Goyal
Jul 29, 2025 15:30:22
Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-2C :::::::::::: हिंगोनिया गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम हेरिटेज की आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने पदभार संभालने के बाद पहली बार गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने गायों की देखभाल और प्रबंधन की स्थिति देखी और कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त का फोकस बीमार गायों की सेहत पर रहा। उन्होंने साफ कहा बीमार गायों को भीड़ में नहीं, अलग बाड़ों में रखा जाए। गंभीर रूप से बीमार पशुओं के लिए विशेष व्यवस्था हो। हल्के कुपोषण की पहचान समय रहते हो और तुरंत हाई प्रोटीन चारा उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि गायों को नियमित रूप से गोचर क्षेत्र में घूमाया जाए ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। गायों की सुरक्षा और निगरानी के लिए गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगें और एक तय गेट से ही एंट्री हो। साथ ही, पशुओं की गिनती के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने गोशाला प्रबंधन से कहा कि वे अन्य गोशालाओं की व्यवस्थाओं का अध्ययन करें और उपयोगी तकनीकों को यहां लागू करें। मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक से फीडबैक भी लिया गया। उन्होंने कहा की बीमार गायों को मरने से बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।  निरीक्षण के समय उपायुक्त (पशु प्रबंधन) सीमा शर्मा और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा भी मौजूद रहे
0
Report
Advertisement
Back to top