अनंतनाग में एनसी ने PDP कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, क्षेत्रीय मुद्दों पर कदम का भरोसा
National Conference (NC) senior leader and District Vice President Anantnag, Imran Amin Shah, on Saturday welcomed a group of prominent PDP workers into the party during a public meeting held at Seepan, Anantnag. Those who joined the National Conference included Ali Mohammad Dar, Abdul Khaliq Rather, Mohammad Iqbal Rather, along with several other notable workers. Addressing the gathering, Imran Shah said that the dual power-centre system currently operating in Jammu & Kashmir was weakening the principle of accountability. He noted that certain officials were taking undue advantage of this situation to implement anti-people measures. Shah stressed the need to fully empower the elected government so that public issues can be addressed effectively and the people’s interests safeguarded. Residents of the area raised several developmental concerns, including the widening of the Khanabal–Batpora–Seepan road and the upgradation of interior link roads. Shah assured the public that he would take up these demands with the Hon’ble MLA Anantnag-West, Mr Abdul Majeed Larmi, and work towards securing early approval for the proposed projects. Following the public meeting, Imran Shah also reached out to district administration officials regarding the issues highlighted by the local residents. He reaffirmed the National Conference’s commitment to strengthening grassroots communication and ensuring that people’s grievances receive prompt attention.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा से गैर-बासमती चावल नेपाल निर्यात शुरू, कृषि नीति से वैश्विक बाजार को गति
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत गोंडा गोण्डा में कृषि व्यापार को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में एक अहम शुरुआत हुई है। आज मंगलवार देर शाम गोंडा-बहराइच रोड स्थित नवीन गल्ला मण्डी से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप रवाना की गई, जिसे डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार शाम हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय फलक से जोड़ना किसानों और व्यापारियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है। केवल स्थानीय मंडियों तक सीमित न रहकर जब उत्पाद विदेशी बाजारों में पहुंचेंगे, तो मांग में वृद्धि होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित व लाभकारी मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों और व्यापार मंडल से उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, मानक पैकेजिंग और निर्यात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।गोण्डा के गैर-बासमती चावल का नेपाल निर्यात होना जिले के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह कदम प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के निर्यात प्रोत्साहन लक्ष्यों को गति देता है।नेपाल को सीधे आपूर्ति शुरू होने से स्थानीय आढ़तियों, व्यापारियों और किसानों के लिए नए व्यापारिक रास्ते खुलेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।आने वाले समय में जिले से अन्य फसलों और मोटे अनाजों को भी पड़ोसी देशों के बाजारों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। मण्डी समिति के अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए निर्यात प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया。0
0
Report
जालौन में त्योहारों से पहले उरई कोतवाली की सघन यातायात चेकिंग; उल्लंघन पर कार्रवाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में त्योहारों से पहले उरई कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, उरई कोतवाली पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर चलाया सघन चेकिंग अभियान, चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी और वाहनों को किया गया चैक, काली फिल्म लगाकर चलने वाली कारों से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म, दो पहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों और बिना हेलमेट चलने वालों पर की गई कार्रवाई, यातायाथ नियमों का उल्लंघन करने वालों में मचा हड़कंपज़ जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया अभियान।0
0
Report
बांदा और नरैनी में अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री भंडाफोड़ किया गया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं और मौके से 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त घर में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते थे और निर्मित अवैध शस्त्रों की 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा व आसपास के जनपदों में बिक्री करते थे। नरैनी पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करके 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित अवैध तमंचे, कारतूस तथा शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। दिनांक 24/25.08.2026 की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम मोतियारी के बाहर अवैध शस्त्र निर्माण होता पाया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी एवं छापेमारी की गई, जहां 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने घर में अवैध तमंचों का निर्माण करते थे तथा निर्मित अवैध शस्त्रों को 07 से 08 हजार रुपये प्रति तमंचा बांदा एवं आसपास के जनपदों में बिक्री/सप्लाई करते थे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के इस नेटवर्क में इनके साथ काम करने वाले, सहयोग करने वाले तथा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अन्य संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नरैनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई और गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। बांदा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर शहरी सीट पर वोटरों की राय: विकास, धार्मिक मुद्दे और गंगा किनारे
Noida, Uttar Pradesh:मीरजापुर की शहरी सीट से वोटर गंगा किनारे वाला टॉप एंगल से गंगा जी दिखाते हुए स्पेशल शूट इसमें शॉट्स भी गए है इस सीट से भाजपा के रत्नाकर मिश्रा लगातार दो बार के विद्यायक है।इस सीट में विंध्याचल कॉरिडोर भी आता है इस इलाके के वोटर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय दे रहे है। कोई gen z का मामला बता रहा है तो कोई विकास की बात कर रहा है तो कोई धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रख रहा है।0
0
Report
त्यौहार से पहले FSDA की छापेमारी: पारा-खोया में मिलावट का बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: त्यौहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने पारा और दुबग्गा इलाकों में संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की। पारा थाना क्षेत्र में तीन गाड़ियों को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में सेहत के लिए खतरनाक तेल और बच्चों का चूरन भरा हुआ था। वहीं, लखनऊ के दुबग्गा इलाके में खोये से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसकी मौके पर जांच की गई। FSDA अधिकारियों की मौजूदगी में सैंपल लिए गए और उनकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने खोया व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि मिलावटी खोया न बेचा जाए, अन्यथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के साथ FIR भी दर्ज की जाएगी। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा, "पारा में तीन गाड़ियां पकड़ी गई हैं। ये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हम लोगों ने जांच के दौरान पकड़ी हैं। हमारी चार टीमें लगाई गई थीं, जो चार नाकों पर, लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे एंट्री पॉइंट्स पर तैनात थीं... जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तीनों गाड़ियों को हम डिटेन रखेगें..."0
0
Report
ईदगाह इमाम ने मिलाद-उन-नबी पर शांति की दुआ निकालीं लखनऊ में जुलूस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: लखनऊ ईदगाह इमाम, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, "ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। आज रात जुलूस निकाले जाएंगे। देश के ज़्यादातर हिस्सों में कल जुलूस निकाले जाएंगे। लखनऊ में भी सुबह अमीनाबाद पार्क से ईदगाह तक जुलूस निकाला जाएगा। ईदगाह पर एक प्रोग्राम होगा और देश की खुशहाली के लिए दुआ की जाएगी...ऐसे नारे न लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे..."0
0
Report
Advertisement
मथुरा बांके बिहारी मंदिर: SC आदेश बाद DM ने सुविधाओं के विस्तार की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: बांके बिहारी मंदिर में दान और चढ़ावे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मथुरा के DM चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "आज कोर्ट का निर्णय आया कि जो श्रद्धालु आ रहे हैं उनके लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए मंदिर परिसर और बाहर विकास किया जाए...कोर्ट ने आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति जो चढ़ावा चढ़ाता है वे भगवान के खाते में जाए। कोई भी व्यक्ति उसे अपना व्यक्तिगत धन ना समझे। वो मंदिर की संपत्ति है और मंदिर के खाते में जानी चाहिए।"0
0
Report
विदिशा जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए पोषण प्रबंधन और देखभाल जारी
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। जिला अस्पताल में गंभीर तीव्र कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के उपचार के लिए इंटीग्रेटेड सैम मैनेजमेंट की व्यवस्था लागू है. इसके तहत बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों के साथ उनकी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी उपचार किया जा रहा है. पिछले चार महीनों में जुलाई तक 203 और चालू माह में 26 नए बच्चों सहित कुल 229 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया गया है. अस्पताल पहुंचने वाले अति कुपोषित बच्चों की स्थिति के अनुसार उन्हें पीडियाट्रिक वार्ड या पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती किया जाता है. बुखार, दस्त, डिहाइड्रेशन और सांस संबंधी समस्याओं का इलाज करने के साथ एनआरसी की निर्धारित विशेष डाइट दी जाती है. हालत सामान्य होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाता है. यहां बच्चों को 14 दिनों तक विशेष देखभाल और दिन में आठ बार पौष्टिक आहार दिया जाता है. परिजनों को वेज कॉम्पन्सेशन के तौर पर 120 रुपये प्रतिदिन की आर्थिक सहायता भी दी जाती है. डिस्चार्ज के बाद दो महीने तक हर 15 दिन में फॉलोअप कर बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी की जाती है. जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में 20 बेड की क्षमता है, लेकिन तीन स्वीकृत नर्सिंग स्टाफ के मुकाबले फिलहाल एक ही नर्सिंग स्टाफ कार्यरत है और मेडिकल ऑफिसर का पद भी रिक्त है. इसके बावजूद शिशु रोग विभाग की टीम आपसी समन्वय से बच्चों का उपचार और पोषण प्रबंधन जारी रखे हुए है. बाइट - डॉ. प्रमोद मिश्रा, शिशु विभाग प्रभारी, जिला अस्पताल विदिशा. बाइट - डॉ. बृजेंद्र छारी, शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल विदिशा. बाइट - ममता, बच्चे की परिजन.0
0
Report
जमीन अपने नाम कराने के दबाव ने दामाद की हत्या कर दी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा.... मझिगवां में सास की मौत निकली हत्या, दामाद पर लगा आरोप.. जमीन अपने नाम कराने की जिद बनी हत्या की वजह.... दामाद ने गमछे से घोंटा सास का गला, पुलिस ने खोला राज.... बरगवां पुलिस ने आरोपी राजेंद्र यादव को किया गिरफ्तार... हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद, आरोपी भेजा गया जेल... सिंगरौली.....जमीन अपने नाम कराने की जिद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में 52 वर्षीय भानमती यादव की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की मौत हादसा या सामान्य मौत नहीं, बल्कि उसके दामाद राजेंद्र प्रसाद यादव ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी。 21 अगस्त की शाम मझिगवां गांव में भानमती यादव की मौत की सूचना पुलिस को मिली। मामला संदिग्ध था, इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच के साथ पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान शक की सुई मृतका के दामाद राजेंद्र प्रसाद यादव की ओर घूमने लगी。 सिंगरौली एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी के निर्देशन और बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। आरोपी से पूछताछ हुई तो पुलिस के सामने हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई。 पुलिस के मुताबिक राजेंद्र प्रसाद यादव की पहली पत्नी की मौत के बाद वर्ष 2025 में बच्चों की देखरेख के लिए उसकी सास भानमती यादव को अपने साथ रखा गया था। भानमती अपनी बेटी सोनमती यादव और दामाद राजेंद्र के साथ रह रही थी। करीब 4-5 साल पहले भानमती को लकवा मार गया था और वह चलने-फिरने में असमर्थ थी。 जांच में सामने आया कि राजेंद्र अपनी सास की जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराना चाहता था। वह लगातार जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन भानमती इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था。 पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की सुबह राजेंद्र ने भानमती को अकेला पाकर गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया。 पुलिस ने आरोपी राजेंद्र प्रसाद यादव को 24 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
SP-कलैक्टर की संयुक्त तैयारी, धौलपुर नगर पालिका चुनाव के लिए आवेदन 27 से
Dholpur, Rajasthan:पालिका चुनाव और त्योहारों को लेकर एसपी,कलेक्टर का बाड़ी विजिट एसडीएम ऑफिस में ली चुनाव से जुडी मीटिंग,थाने में सीएलजी बैठक में हुए शामिल बाड़ी : धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाड़ी का विजिट किया। नगर पालिका चुनाव को लेकर सबसे पहले उन्होंने एसडीएम कार्यालय में बनाए गए चुनाव कार्यालय से जुड़े सभी कार्मिकों की बैठक ली और उनको आवेदन प्रक्रिया से लेकर मतदान तक कि चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष रूप से भयमुक्त होना चाहिए। इसके लिए पूर्व से ही पूरी तैयारी की जाए। उन्होंने कार्मिकों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी यदि कोई भी समस्या सामने आती है तो तुरंत उसका समाधान करें। बैठक के बाद कलेक्टर और एसपी ने कोतवाली थाने में आयोजित सीएलजी बैठक में पहुंच सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी,पुलिस मित्र एवं अन्य से शहर की समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शहर में सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मतदान से जुड़े किसी भी कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव को लेकर 27 तारीख से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन जमा होंगे। 3 सितंबर तक आवेदन वापस लेने का समय रहेगा। इसके बाद चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपखंड अधिकारी अमित वर्मा से शहर के कुल वार्डों और मतदान केंद्रों की भी जानकारी ली, साथ में हर बूथ पर पूर्व से ही सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसपी विकास सांगवान ने बताया कि आपराधिक तत्वों को किसी भी दृष्टि से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व से ही ऐसे लोगो को पाबंद किया जा चुका है। यदि कहीं कोई धनबल या भुजबल की बात सामने आती है तो सीएलजी सदस्य उन्हें जानकारी दें। जिससे उस संदर्भ में कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की की बिना भय के निष्पक्ष रूप से बिना प्रलोभन के मतदान करें और अपने वार्ड से एक अच्छे व्यक्ति को नगर पालिका में पहुंचाएं,जिससे शहर से जुड़े नगर पालिका में अच्छे बोर्ड का गठन हो बाइट 1 श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर0
0
Report
सभासद न किस पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के खीरी नगर पंचायत एक सभासद ने अपने ही अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। सभासद जहीरुल ने मामले का एक वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में सभासद सिस्टम की पोल खोलते नजर आ रहा है। नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए वाहन को बिना इस्तेमाल के लगातार उसमें हर महीने खर्च होने वाले 3600 लीटर डीजल का भुगतान फर्जी तरीके से निकाला जा रहा है। कई गाड़ियां खरीद तो ली गई लेकिन आज तक प्रयोग में नहीं आई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सभासद जहीरुल हसन ने नगर पंचायत चेयरमैन और ई ओ पर जनता के पैसे का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए है । मामले में जब इस मीडिया की टीम जहीरुल के पास उनका पक्ष जाने के लिए गई तो सभासद ने भृष्टाचार पर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की जमकर खिंचाई की। मामले में अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया की क्योंकि बरसात के कारण गाड़ी खड़ी करने वाले स्थल के रास्ते पर जल भराव की स्थिति बन जाती है जिसके चलते बड़ी गाड़ियां वहां से निकल पाना संभव नहीं होता। बाकी सभी गाड़ियां उनकी वर्किंग में है। ऐसे में अधिशासी अधिकारी के और दावे पर सवाल उठता है कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से लाये गए यह वाहन निष्प्रयोज्य क्यों पड़े हुए है?वाहनों को भगवान भरोसे खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है। अन्य छोटी गाड़ियों से कूड़ा कचरा उठाया जा रहा है।0
0
Report
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम; यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लगा।0
0
Report
Advertisement
विदिशा की साईं फॉर्चुण कॉलोनी में चोरों ने रात 4 बजे ताले तोड़े
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा की साईं फॉर्चुण कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने एक मकान के दो ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी समेत सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनी की करीब 3 फीट ऊंची बाउंड्री होने के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हो जाते हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, कॉलोनी के रहवासियों ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
सSingrauli में जीरो टॉलरेंस: नियम उल्लंघन पर वाहन जब्त, सड़क सुरक्षा पर जोर
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मालवाहक और यात्री वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक MP 53 HA 2233 और MP 66 H 2013 में अनियमितता पाए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बारिश और कम दृश्यता को देखते हुए सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा मालवाहक और यात्री वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात में उनकी दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके। विभाग ने वाहन चालकों से नशे से दूर रहने, बारिश में नियंत्रित गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की अपील की है। शासकीय कार्रवाई में बाधा डालने वालों पर FIR की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार अनावश्यक विवाद, ब्लैकमेलिंग, कर्मचारियों से अभद्रता या शासकीय कार्य में बाधा डालने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी विभागीय कार्रवाई को लेकर शिकायत या आपत्ति होने पर संबंधित व्यक्ति RTO चेक पॉइंट सिंगरौली कार्यालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपनी बात रख सकता है। परिवहन विभाग के मुताबिक अगस्त माह में अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से ₹11 लाख 34 हजार का शासकीय राजस्व एकत्र किया गया है। विभाग ने कहा है कि जीरो टॉलरेंस और सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
बस्तर में बाढ़-बारीश से तीन महिलाओं की मौत, संकट गहराने की आशंका
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बाढ़ और भारी बारिश का असर, अलग अलग स्थानों पर 3 महिलाओं की मौत0
0
Report
Advertisement
