Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Anantnag में रमजान के मौके पर मुनाज़िरा-ए-कुरआन में छात्रों को सम्मान
WMWaqar Manzoor
Feb 22, 2026 11:19:03
Anantnag, Feb 22: On the eve of the holy month of Ramadan Mubarak, a spiritually enriching ceremony was organized in Anantnag by Daragah Kair-un-Nisa in collaboration with Jammu and Kashmir Falah-e-Insaniat Foundation to felicitate students on the successful completion of Munazira Al-Quran. The event was held under the leadership of JKFIF Chairman, Farooq Ahmed Anznoo. Eight Munazir Al-Quran students were honored for their dedication and achievement. All their teachers—each an Aalim and Hafiz—were also felicitated in recognition of their sincere efforts in imparting religious education. On the occasion, Mufti Muhammad Yousuf Azhari highlighted the significance of the program and emphasized the importance of Quranic knowledge, unity, and moral values in society. A notable highlight of the event was the participation of a local Kashmiri Pandit who recited a beautiful Naat and was warmly felicitated by the organizers. His presence symbolized communal harmony and brotherhood. Basant Kumar Pandit, who also played a facilitating role in organizing the program, appreciated the initiative and said that such gatherings reflect the true spirit of secularism and social unity. He termed the event a positive step towards strengthening communal harmony and mutual respect in society. The ceremony concluded with special prayers for peace, prosperity, and blessings during the holy month of Ramadan.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Feb 22, 2026 12:53:24
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल। संभल । धनारी थाना इलाके में दबंगई का हैरान करने वाला मामला आया सामने .. 10 साल पहले महिला के लव मेरिज करने से नाराज दबंग 1 दर्जन लोगों के साथ घर में घुसकर महिला को जबरन ले गए अपने साथ. दिन दहाड़े घर की दीवार फांद कर घर में घुसे थे आरोपी दबंग. महिला को घसीटते हुए जबरन ले जाते दबंगों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिला को घसीटकर जबरन ले जाते दिखाई दे रहे है आरोपी दबंग। मामले की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी.. महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को आरोपी दबंगों से जताया जान का खतरा ..आरोपी दबंगों पर घर में लूटपाट का भी आरोप लगाया. धनारी थाना इलाके का मामला सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तहरीर की कॉपी पुलिस की बाइट अभी नहीं है
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 22, 2026 12:53:02
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ बारां सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा का तीसरा चरण शनिवार को बकानी मंडल से शुरू हुआ है। कार्यक्रम के दूसरे दिन आज पदयात्रा खेड़ा से शुरू हुई, बकानी कस्बे में भी पहुंची। सांसद दुष्यंत सिंह का बकानी पहुंचने पर व्यापारियों और कस्बेवासियों ने जोरदार स्वागत किया। तो वहीं सांसद दुष्यंत सिंह भी बहुत ही सादगी के साथ स्थानीय लोगों और व्यापारियों से मिले इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह कहीं व्यापारियों की दुकानों पर भी पहुंचे और वहां बैठकर चर्चाएं कर स्थानीय समस्याओं को जाना। आजमान ने भी अपनी समस्याओ से सांसद को अवगत कराया। जिस परसामने रखी सांसद दुष्यंत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। बकानी कस्बे के सब्जी दुकानदारों ने नई सब्जी मंडी बनाने के लिए पत्र दिया। सांसद दुष्यंत सिंह का जगह जगह विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत बकानी के द्वारा भी स्वागत किया गया। जनसंवाद पदयात्रा में पूर्व विधायक नरेंद्र नागर सहित भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने बकानी के गांधी परिवार के यहां इडली सांभर भी खाया। सांसद जनसंवाद पदयात्रा आज देर शाम खोली गांव तक जाएगी, जहां जनसुनवाई के बाद सांसद दुष्यंत सिंह रात्रि विश्राम करेंगे.
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Feb 22, 2026 12:52:45
Hathras, Uttar Pradesh:हतारस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के पुननेर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई... जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है... मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है... इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से लाठी डंडों से मारपीट हो रही है... घटना पुननेर गांव में हुई, जहां लाठी-डंडे चले... मारपीट के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया... मारपीट में राजकुमार, उनके बेटे प्रदीप और संजीव घायल हुए हैं... घायलों के परिजनों का आरोप है कि एक पक्ष पहले भी उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुका है... घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 22, 2026 12:52:30
Jaipur, Rajasthan:गांव में विकास बनाम भ्रष्टाचार के आरोप — ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा में उठे गंभीर सवाल जयपुर | सांगानेर तहसील | ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा जयपुर जिले की सांगानेर तहसील स्थित ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। आरोप हैं कि पंचायत में करोड़ों रुपये के विकास कार्य केवल कागजों में दिखाए गए, जबकि जमीनी स्तर पर काम या तो हुआ ही नहीं या बेहद घटिया गुणवत्ता का किया गया। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2018–19 में स्वीकृत सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं हुईं। उनका कहना है कि कई स्थानों पर न तो सड़क बनी और न ही नालियां, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान उठा लिया गया। सरपंच पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने तत्कालीन सरपंच बंशीधर गड़वाल पर सरकारी धन के दुरुपयोग, फर्जी बिलिंग और मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के विकास को लेकर भी उनकी भूमिका संदिग्ध रही है。 2025 में दी गई थी शिकायत 2025 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जिला कलेक्टर जयपुर और लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगो में रोष है。 RTI के माध्यम से प्राप्त दस्तावेज़ों में भी भुगतान और मौके पर हुए कार्यों में बड़ा अंतर सामने आने का दावा कर रहे है सरपंच बंशीधर गड़वाल का पक्ष पूरे मामले पर सरपंच बंशीधर गड़वाल ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए कहा — “ये सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मैंने अपने कार्यकाल में नियमों के तहत विकास कार्य करवाए हैं। शिकायतों की निष्पक्ष जांच होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी।” उन्होंने सभी आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर कार्य करते हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता में उनकी कोई भूमिका नहीं है। जांच की मांग तेज देखने का विषय यह है के अब आगे की कार्यवाही कैसे होगी और कब होगी • शिकायतों और दस्तावेज़ों के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों? • क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? • सच्चाई किस पक्ष के साथ है — ग्रामीणों के आरोप या सरपंच का दावा? फिलहाल पूरा मामला जांच का विषय है और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 12:50:46
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Feb 22, 2026 12:50:45
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे चले, फायरिंग का आरोप, तीन गंभीर घायल हरदोई में सुरसा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग भी की और घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की।घटना से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर हालात कुछ काबू में आए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कई दिन पहले विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि सुरसा पुलिस ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। इसी लापरवाही के चलते रविवार को दोबारा तनाव भड़क गया और जमकर बवाल हुआ। संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जबकि गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Feb 22, 2026 12:50:32
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 22, 2026 12:50:21
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 22, 2026 12:49:59
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन रंगोत्सव: रंगभरी एकादशी पर उमड़ेगा जनसैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मथुरा। ब्रज के विश्वप्रसिद्ध रंगोत्सव एवं आगामी रंगभरी एकादशी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख मंदिरों के सेवायतों के साथ वृहद समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्सव के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि रंगभरी एकादशी के दिन होने वाली परिक्रमा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह गड्ढा मुक्त करने तथा निरंतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मार्ग में जगह-जगह एम्बुलेंस की तैनाती रहेगी तथा प्रमुख अस्पतालों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर के भीतर एवं बाहर ऐसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सफोक्शन (दम घुटने) जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए होल्डिंग एरिया विकसित किए जा रहे हैं तथा ड्यूटी चार्ट को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। भीड़ नियंत्रण हेतु प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद, विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं। बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार सहित ISKCON और बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रंगोत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उत्सव का मुख्य आकर्षण 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी से प्रारंभ होगा।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 22, 2026 12:49:15
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 22, 2026 12:48:23
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर:वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने कहा कि पर्यटन स्थल राजगीर में आने वाले पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। नालंदा के राजगीर स्थित नेचर सफारी में अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने पत्रकारों से कहा कि राजगीर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नेचर सफारी और ज़ू सफारी में पहले प्रतिदिन एक हजार पर्यटकों के लिए टिकट की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर अब दो हजार पर्यटकों के लिए करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्णय से अधिक संख्या में आने वाले सैलानियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें टिकट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि राजगीर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। आनंद किशोर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना ही नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना भी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top