Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaya823001

गया शहर में I Love Mohammad पोस्टर, क्या बन गया है सियासी तूफान?

JPJAY PRAKASH KUMAR
Sept 28, 2025 08:01:06
Gaya, Bihar
Story:- यूपी के बाद गया शहर के सड़कों पर लगा I Love Mohammad का पोस्टर,पोस्टर पर मुस्लिम समुदाय ने कहा नहीं होनी चाहिए सियासत,I love Mohammad कहना अगर है गुनाह तो यह गुनाह हर मुसलमान को करना चाहिए। Description:- उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल छिड़ा है। यूपी के अलग-अलग जिलों से इस मामले में गिरफ्तारी से लेकर मुकदमे तक की बात सामने आई है। वहीं इस पोस्टर को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है।गया शहर के गया पटना मुख्य सड़क मार्ग पंचायती अखाड़ा मोहल्ला में कई स्थानों पर बीच सड़क के ऊपर I Love Mohammad का बैनर लगा है।बताया जा रहा है कि यह हाल हीं के दिनों में लगाई गई है।इसी पोस्टर को लेकर यूपी के कई जिलों में झड़प और विवाद हुआ है।लेकिन गया शहर इस विवाद और पोस्टर के बीच आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहा है। गया कर्बला के खादिम सैयद शब्बीर शाह आलम ने शनिवार को बताया कि कानपुर में कुछ नौजवानों पर आई लव मोहम्मद लिखने पर कार्रवाई हुई है जो बिल्कुल गलत है।वजह यह है कि मोहम्मद पैगंबर की जयंती पर अंग्रेजी में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया था।यह इसी के खिलाफ लगता है तो यह बात समझ में नहीं आती है।और फिर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करती हैं।जिसके विरोध में आई लव मोहम्मद का बैनर लेकर सड़को पर वहां निकल रहे है।जो एहतेजाज कर रहे है।वह बता रहे है कि यह बिल्कुल गलत है।अमन,शांति कायम रहा है हमारे मुल्क में।हमारे यहां दीपावली हो,होली, ईद,शबे बारात हो सभी पर्व त्यौहारों में एक दूसरे से यहां आते जाते है।वहां तो ऐसी कभी बात नहीं हुई।इसे सियासत का रंग देना बिल्कुल गलत है।अगर मुसलमान मोहम्मद से मोहब्बत नहीं दिखाएगा नहीं करेगा तो वह मुसलमान हीं नहीं है।अगर इजहारे मोहब्बत हुजूर सरावसल्लम जुर्म है तो हम यह कहते है कि देश हर मुसलमान को यह जुर्म करने में फर्क महसूस करना चाहिए।हमारे देश में हर धर्म की आजादी है।मुसलमान भी मोहर्रम में ताजिया में बैनर लेकर निकलते है।हिंदू भी अपना प्रोसेशन लेकर निकलते है।अभी दशहरा का समय चल रहा है।हर मजहब को यहां आजादी हैं हर जगह आजादी है।फिर यह सियासत रंग देना और आपस में नफरत फैला देना और इस तरह से नौजवानों पर लाठियां बरसा देना गलत है।इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह से किया जा रहा है। पूरी दुनिया के लिए मोहम्मद ने रहमत बनाकर भेजा है।वह पूरी दुनिया के लिए रहमत है।आज उनकी जिंदगी पर किताबें लिखी गई है वह किसी और पर रिसर्च नहीं किया गया।इस पर सियासत रंग नहीं देना चाहिए। हमारा मुल्क अमन और शांति का रहा है।यहां हर मजहब को आजादी मिली है। आपस में लोग मोहब्बत से रहे जो सियासत रंग दे रहे है उन्हें इस तरह का काम नहीं करना चाहिए। बाइट:- सैयद शब्बीर शाह आलम,कर्बला के खादिम
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVishwas Kumar
Sept 28, 2025 10:08:03
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 28, 2025 10:07:44
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Sept 28, 2025 10:06:30
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल में कर्णप्रयाग में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कुछ लोग छात्रों के आंदोलन को गलत दिशा में ले जा रहे है जो कि सरासर गलत है सरकार ने इसकी जांच ले के लिए एसआईटी का गठन कर दिया। जीएसटी में कमी को लेकर उन्होंने कहा कि आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है । बीओ 1 / कर्णप्रयाग में आयोजीत प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पेपर लीक के मामले को कुछ लोग तूल दे रहे है । जो कि सरासर गलत है । धामी सरकार ने 25 हजार युवाओं को नॉकरी देने का काम किया है । पेपर लीक के मामले की सरकार जांच कर रही है । जरूरत पड़ेगी तो सरकार इसकी सीबीआई जांच भी करेगी । बाईट / अनिल नौटियाल विधायक कर्णप्रयाग
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Sept 28, 2025 10:06:16
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-लापता डिजिटल पत्रकार का 11वें दिन जोशियाडा झील में मिला शव रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में पिछले 11 दिनों से लापता चल रहे डिजिटल पत्रकार राजीव प्रताप का शव आज जोशीयाडा झील से रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है बताते चलें कि 18 सितंबर से डिजिटल पत्रकार राजीव प्रताप लापता चल रहा था और लगातार रेस्क्यू टीम भागीरथी नदी में राजीव प्रताप की खोजबीन में जुटी थी राजीव प्रताप का मिलने के बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी है वही पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार का कहना है कि राजीव प्रताप के शव की शिनाख्त परिजनों के द्वारा की जा चुकी है और अब पोस्टमार्टम किया जाएगा और अग्रिम जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह जारी रहेगी वहीं राजीव प्रताप के परिजनों ने राजीव की हत्या की भी आशंका जताई है। बाइट-01 शैलेंद्र कोहली पूर्व ब्लाक प्रमुख डुंडा बाइट-02 जनक पंवार पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Sept 28, 2025 10:06:02
Sambalpur, Odisha:ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କ ମନ୍ଦିର ପରିସରରେ ଗତ କିଛି ଦିନ ତଳେ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ନୂଆଁଖାଇ ଭେଟଘାଟ ଅବସରରେ ଗୀତ ନାଚ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ବିରୋଧ କରିଥିବା ବେଳେ ଏବେ ନବରାତ୍ର ଅବସରରେ ସିନେମା ଗୀତ ରେ DJ ବାଜି ଦାଣ୍ଡିଆ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ବିରୋଧ କରିଛନ୍ତି ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ବିଜେଡି ର ପୁରୁଖା ନେତା ଇଞ୍ଜିନିଅର ରୋହିତ ପୂଜାରୀ| ସମଲେଶ୍ୱରୀ ମନ୍ଦିର ପରିସରରେ ସିନେମା ଗୀତ ସହ ଆଧୁନିକ ଗୀତ ନାଚ ଦ୍ୱାରା ଦାଣ୍ଡିଆ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା |ବାରମ୍ବାର ଏଭଳି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଗୁଡିକୁ ମନ୍ଦିର ପରିସରରେ କରୁଥିବା କାରଣ ରୁ ଏହାକୁ ବିରୋଧ କରି ସରକାର ଙ୍କୁ ଟାର୍ଗେଟ କରିଛନ୍ତି ରୋହିତ |ପୂର୍ବେ ନୂଆଁଖାଇ ନାଁ ରେ ଏବଂ ଏବେ ଗରୱା ନାଁ ରେ ଅଶ୍ଳୀଳ ଗୀତ ନାଚ କୁ ବିରୋଧ କରାଯାଇଛି | Byte - ରୋହିତ ପୂଜାରୀ,ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Sept 28, 2025 10:04:50
Dholpur, Rajasthan:वारदात की फिराक में घूम रहा बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार , कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर किया जब्त सरमथुरा , धौलपुर आँगई थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर जब्त किया है। आँगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में रमेश की घेर के पास एक बदमाश अवैध हथियारों के साथ किसी संगीन वारदात की फिराक में घूम रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित आरोपी बदमाश अनुज मीना निवासी चौधरीपुरा थाना आँगई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध कट्टा 315 बोर जब्त किया हैं। आँगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है।कार्रवाई के दौरान आँगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Sept 28, 2025 10:04:43
Baghpat, Uttar Pradesh:एंकर :--- बागपत की साइबर क्राइम पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।दरअसल, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बच्चों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी टिपलाइन और भारत सरकार द्वारा बनाए गए साइबर पोर्टल से मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। बागपत साइबर क्राइम पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा – बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और साइबर अपराधियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बाईट :--- कलानिधि नैथानी ( पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ जोन )
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 28, 2025 10:04:35
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में रविवार की सुबह एक बड़ी घटना होते-होते टल गया। गृह कलेश से परेशान एक बुजुर्ग ने यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते राहगीरों ने साहस दिखाते हुए बुजुर्ग को खींचकर सुरक्षित बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लक्ष्मी नगर पुल की घटना मथुरा- लक्ष्मी नगर स्थित यमुना पुल पर राया क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह फौजी नामक बुजुर्ग आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचा। बताया गया कि वह लंबे समय से पारिवारिक विवाद और पत्नी के साथ चल रहे कलह से बेहद परेशान थे। परिजनों के साथ आए दिन हो रहे विवाद से हताश होकर वे घर से बिना बताए निकले और पुल से लटककर यमुना में छलांग लगाने लगे। इसी दौरान राहगीरों ने बुजुर्ग को पुल से लटका देखा तो तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने मौके पर दौड़कर उसे पकड़ लिया और काफी मशक्कत के बाद खींचकर सुरक्षित ऊपर ले आए। घटना की सूचना पाकर लक्ष्मी नगर पुलिस चौकी पर उन्हें ले जाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। पत्नी से थे परेशान बुजुर्ग सुरेंद्र सिंह ने पुलिस और स्थानीय लोगों से बातचीत में बताया कि वह पत्नी से होने वाले विवाद और बच्चों की उपेक्षा से काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। आए दिन घर में झगड़े होते थे, जिसके चलते उन्होंने जिंदगी खत्म करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि अब जीने की इच्छा नहीं रही, लेकिन समय रहते लोगों ने उन्हें बचा लिया।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top