203408
हापुड़ में रिफाइंड ऑयल के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Gulaothi, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ के बाबूगढ़ कस्बे में एक रिफाइंड ऑयल के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन आग ने जल्दी ही विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। बाबूगढ़ पुलिस और दमकलकर्मी मिलकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड तंजीम ने 63 लाख मतदाताओं के चिन्हांकन के समयसीमा बढ़ाने की मांग की
Ranchi, Jharkhand:झारखंड तंजीम का प्रतिनिधि मंडल शमशेर आलम के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मुलाकात किया प्रतिनिधिमंडल में फहीम अहमद सरवर आलम महबूब आलम तनवीर गद्दी अब्दुल रहमान शामिल हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात के दौरान मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में SIR के तहत मतदाताओं का चिन्हितकरण जारी है, जिसके दौरान बड़ी संख्या में आ रहे दावा आपत्ति आवेदन की सुनवाई हो रही है जो 63 लाख हैं और इतने मतदाताओं का चिन्हितकरण 30 सितम्बर तक संभव नहीं है इसलिए समय सीमा बढ़ाया जाए। SIR प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग की गई। मुलाकात के बाद झारखंड तंजीम के अध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मांगों पर विचार करते हुए समय सीमा बढ़ाने एवं प्रक्रिया को सरल बनाने का आश्वासन दिया, साथ ही एक भी वास्तविक मतदाता का नाम नहीं काटने का भरोसा भी दिया। आलम ने झारखंड के पड़ोसी राज्य में हुए SIR के अनुभव के आधार पर विदेशी नागरिक के नाम पर मुसलमानों को टारगेट किए जाने का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि झारखंड में विदेशी नागरिक के नाम पर अल्पसंख्यक मुसलमानों को अगर परेशान किया जाएगा तो झारखंड तंजीम चुप नहीं बैठेंगी।0
0
Report
सायला नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के मांगीलाल फोलामुथा विजयी
Jaipur, Rajasthan:सायला, जालोर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सायला नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम जारी हो गया है। भाजपा के मांगीलाल फोलामुथा उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। मांगीलाल फोलामुथा को कुल 18 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मूलाराम मेघवाल को 7 मत प्राप्त हुए। सायला नगर पालिका में भाजपा के 17 निर्वाचित पार्षद थे, वहीं एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी को कुल 18 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सूरजभान बिश्नोई ने चुनाव परिणाम जारी किया। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल नजर आया और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताई। सायला नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है।0
0
Report
एंबुलेंस में मरीज की जगह मवेशी तस्करी, तीन पशु बरामद
Guwahati, Assam:एंबुलेंस में मरीज की जगह तस्करी के मवेशी धुबरी जिले में तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एंबुलेंस में मरीज की जगह तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन मवेशी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, गोलकगंज के आगमनी इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लदी एक एंबुलेंस को जब्त किया है। यह एंबुलेंस पश्चिम बंगाल की तरफ से आगमनी के खेरबाड़ी होते हुए गौरीपुर की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, खेरबाड़ी चौथे खंड गांव के पास संदिग्ध एंबुलेंस को रोकने की कोशिश की गई। चालक एंबुलेंस लेकर भागने लगा, जिसके बाद आगमनी पुलिस ने पीछा किया और रतियादह ट्रैफिक प्वाइंट के पास एंबेलंस को रोक लिया। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर से तीन मवेशी बरामद किए गए। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। जब्त वाहन का नंबर ML-13 A-7086 बताया गया है। अब सवाल यह है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस आखिर मवेशियों की तस्करी के लिए कैसे इस्तेमाल हो रही थी? पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
किंग कोबरा ने छोटे सांप पर हमला किया; वायरल वीडियो डरावना दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...इसमें घर के बरामदे में एक तरफ इंडियन कोबरा फन फैलाए बैठा है और दूसरी तरफ एक बहुत बड़ा किंग कोबरा खड़ा है. दोनों में लड़ाई हो जाती है...किंग कोबरा अचानक छोटे सांप पर हमला कर देता है. छोटा सांप दर्द से तड़पने लगता है...कुछ ही सेकंड की इस वायरल क्लिप को देखकर नेटिजन्स यही पूछ रहे हैं कि क्या छोटा कोबरा बच पाया छोटे सांप पर किंग कोबरा का अटैक वीडियो में प्रकृति का डरावना नजारा0
0
Report
बेगूसराय बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोनू सूद लौटे, राहत सामग्री वितरित
Begusarai, Bihar:बिहार का बेगूसराय प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी बाढ़ की चपेट में लंबे समय तक रहा और गंगा के जलस्तर में कमी के बाद भी लोगों की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं। लेकिन ऐसे में हर बार की तरह फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर लोगों के बीच मदद के लिए पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल से ही लगातार सोनू सूद आपदा के समय लोगों को मदद पहुंचाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं । और अब बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति के बाद बेगूसराय पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम मटिहानी प्रखंड के बाढ़ प्रीत स्थलों पर घर-घर जाकर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और लोगों को से हाल-चाल जानने के बाद उन्हें और मदद का आश्वासन भी दिया। मटिहानी के बाद सीधे सोनू सूद तेघरा अनुमंडल के विभिन्न स्थलों पर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की एवं राहत सामग्री का वितरण किया। जब पत्रकारों ने सोनू निगम से बात की तो उन्होंने बताया कि आपदा के समय लोगों के बीच आने से انہیں سुकून मिलता है और लोगों की मदद करके उनसे एक आत्मीय एहसास भी प्राप्त होता है। रियल लाइफ और रिल लाइफ के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा की हर वक्त कैमरे के सामने रहना किसी के लिए संभव नहीं है लेकिन रियल लाइफ का कैमरा ऊपर वाले के हाथ में रहता है और ऊपर वाले सब चीज देखते रहते हैं। लोगों की कटाक्ष के संबंध में उन्होंने कहा कि भले ही कोरोना के समय भी उन पर टिप्पणियां की गई लेकिन लोगों को आपदा के समय पीड़ित लोगों के बीच आना चाहिए और यही जीवन का असली सत्य है। वही आशुतोष कुमार ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए कहा कि वह लगातार लोगों के बीच रहते हैं और आपदा के समय लोगों का हर संभव मदद करने का प्रयास करते हैं । चुनावी स्टंट के सवाल पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह तो बेगूसराय के स्थानीय है भी नहीं। बेगूसराय के लोगों को ही तय करना होगा उनके जनप्रतिनिधि आपदा के समय कितने कारगर साबित हुए हैं।0
0
Report
बगहा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज़ के आरोपों के बीच पुलिस जांच
Bagaha, Bihar:बगहा जिले के रामनगर से बड़ी खबर है जहां बहुअरी वार्ड नंबर 23 में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिवारीजनों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर निर्मम हत्या का आरोप लगाया है, वहीं मृतका की सासु माँ ने पंखे से लटककर आत्महत्या करने का दावा किया है। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। खास बात यह है कि हत्या से पहले Hasan Tara ने पीटाई और घायल होने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को 19 सेकंड की क्लिप भेजी थी। दरअसल रामनगर में फिर एक बहु दहेज़ की बलि चढ़ गई है; समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे के बावजूद आज भी लालच में कुछ लोग किसी की बेटी या बहु को मौत की नींद सुलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रामनगर के बहुअरी से है जहाँ Hasan Tara की हत्या का आरोप सरफराज पर लगा है जो घर छोड़कर फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान Hasan Tara खातुन के रूप में हुई है; उसकी माँ Sonia खातून ने अपने दामाद Sarfaraz Alam पर दहेज में KTM bike की मांग करने और बेटी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि मृतका की सासु माँ Madina खातून ने पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पंखे में फंदे से लटक कर खुदकुशी करने का दावा किया है। शादी के समय परिवार की ओर से तीन लाख रुपये नकद और करीब आठ लाख रुपये के गहने दिए गए थे, इसके बावजूद दामाद द्वारा दहेज में KTM बाइक की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि मृतका ने पिटाई का वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजा था और अपनी स्थिति से अवगत कराया था। अब मौत के बाद पति सहित ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जबकि बच्ची गंभीर बीमारी के बिना रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। रामनगर थानाध्यक्ष Mahendra Kumar ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए SDH भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण स्पष्ट होंगे। इधर रामनगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, हालांकि अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा की पिटाई के बाद परिजनों की पिटाई—वीडियो वायरल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के अली नेऊरा स्थित देजाबू स्कूल ऑफ इनोबेशन में क्लास रूम के अंदर एक छात्रा आराध्या की पिटाई का मामला सामने आया. घटना के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक प्रिंस कुमार की पिटाई कर दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. शिक्षिका ने गलती कबूल की थी. छात्रा के परिजनों और मीनापुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 33 के पार्षद हिमांशु गुप्ता के साथ अन्य सहयोगी भी स्कूल पहुंचे और शिक्षक की पिटाई कर दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज मौजूद बताई जा रही है.0
0
Report
छत्तीसगढ़ कांग्रेस: प्रशिक्षण शिविर समाप्त, सरकार पर चौतरफा सवाल, जनता के मुद्दों पर घेरा
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन. संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन. समापन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की प्रेस कॉन्फ्रेंस. कहा- सभी पांचों संभागों में 3 दिनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. 80 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर और 300 से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी गई. आने वाले दिनों में विभिन्न मुद्दे को लेकर सरकार को ये घेरेंगे, जनता के बीच मुद्दों को लेकर जाएंगे. नये कलेवर में जमीनी स्तर पर जनता के बीच हम काम करेंगे, जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगे भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर असम में हमले का मामला. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- असम में कांग्रेस नेताओं पर पथराव चिंता की बात है. भाजपा वहां डरी और घबराई है, इसीलिए कांग्रेस नेताओं पर पथराव कर रही है. ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हमला करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए प्रदेश में गायों की मौत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप, कहा- लगातार गायों की मौत प्रदेश भर में हो रही है. पिछले एक महीने में 240 गायों की मौत हुई है. भाजपा सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति करती है, भाजपा सरकार ने गायों को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है नगरीय निकाय चुनाव में मंत्रियों को मिल रही जिम्मीदरी के मामले पर बैज का तंज, कहा- अभी तो मंत्री, ऐसा न हो कि दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव प्रचार में बुला लें. महंगाई, बदहाल कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार फेल है. नगरीय निकाय चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी भाजपा पार्षद पर हमला मामले में बैज का बयान, कहा- भाजपा, कांग्रेस नेताओं और आम लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं. कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, चाकू चल रहे हैं और हत्या हो रही है सड़कों की खराब स्थिति को लेकर बैज ने कहा- कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से सड़कों की स्थिति खराब हो चुकी है. सड़कों की स्थिति बदहाल है और अब सरकार डेटलाइन दे रही है, लेकिन बनाने के लिए पैसा कहां है, खराब सड़कों के लिए उन्हें तो माफी मांगनी चाहिए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कसा था तंज. श्यामबिहारी जायसवाल के गुरु - चेला और नकल वाले बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- श्याम बिहारी जायसवाल के स्तर की यह बात नहीं है. नकल को अकल की जरूरत भाजपा को है. श्याम बिहारी जायसवाल को इस बारे में मंत्री केदार कश्यप से पूछना चाहिए नौकरी के मामले पर बैज ने कहा- सरकार के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं, भाजपा ने एक लाख नौकरी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? युवाओं को नौकरी नहीं मिला, घोषणाएं सिर्फ हुई. पीएससी भर्ती में गड़बड़ी की बात आ रही है, नौकरी के लिए युवाओं को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान हाथ बाहर आया, लोग बोले गुडबॉय – चौंकाने वाला मॉमेंट
Noida, Uttar Pradesh:गणपति विसर्जन के समय जब भक्त गणेश जी की प्रतिमा को नदी में विसर्जित करके पीछे खड़े होते हैं। उसी वक्त अचानक उनका हाथ बाहर आता है। वह लम्हा कुछ इस तरह का होता है कि मानों बप्पा खुद कह रहे हो कि ‘अच्छा, चलता हूं।’ लोगों के लिए यह गूसबंप्स मोमेंट होता है जाते-जाते बप्पा ने नदी से निकाला हाथ लोग बोले- ये गुडबॉय था!0
0
Report
Advertisement
शादी के दिन की मौत: दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
Naugarh, Uttar Pradesh:जिस घर में 24 घंटे पहले शहनाई गूंजी थी...आज उसी घर में मातम पसरा है..शादी के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत से हर कोई हैरान है..सवाल ये की, आखिर ऐसा क्या हुआ की नई-नवेली जिंदगी का आगाज...मौत पर खत्म हो गया? फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और पुलिस की जांच से ही सामने आएगी...लेकिन नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही आई मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.0
0
Report
दोपहिया के पीछे मासूम बच्चों को पिंजरे जैसी टोकरी में ठूंसने वाला वीडियो आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में एक शख्स अपनी दोपहिया गाड़ी के पीछे लोहे की जालीदार टोकरी बनाकर उसमें मासूम बच्चों को इस तरह ठूंसकर ले जाता दिख रहा है...जैसे कोई मुर्गियों को मंडी ले जा रहा हो...इस खौफनाक सफर को देखकर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया है मुर्गियों की तरह पिंजरे में भरे 5 बच्चे सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: श्रेयंका पाटिल की टीम ने गोल्ड मेडल जीता
Noida, Uttar Pradesh:NAGOYA (JAPAN): SHRIYANKA PATIL (INDIAN WOMEN TEAM MEMBER) INDIAN WOMEN'S CRICKET TEAM WON THE GOLD medal AT THE AICHI-NAGOYA ASIAN GAMES 2026 जापान: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल कहती हैं, "इस मैच से पहले मैं बहुत उत्साहित थी। मैं पहले से ही सोच रही थी कि 'अरे, मैं गोल्ड मेडल पहनूंगी,' क्योंकि मुझे मैनिफ़ेस्ट करना और विज़ुअलाइज़ करना पसंद है। तो हाँ, इस गोल्ड मेडल को पहनकर और पोडियम पर खड़े होकर मैं बहुत खुश और आभारी महसूस कर रही हूँ..."0
0
Report
Advertisement
पटना: FIR दर्ज, SIT बना; 24 घंटे में नंदन यादव और हरिराम यादव गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना में घटना का संज्ञान लेते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले के संज्ञान में आते ही एफआईआर दर्ज की गई और एसआईटी का गठन किया गया। कुछ ही घंटों में तीन गिरफ्तारियां हुईं और 24 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरिराम यादव को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस को अपराध के खिलाफ खुली छूट दी गई है और 24 से 48 घंटे के भीतर कार्रवाई का परिणाम देने के निर्देश हैं। यह गंभीर अपराध है और इसमें दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता की गोपनीयता भंग करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और सोशल मीडिया पर पीड़िता से जुड़े वीडियो के प्रसारण को गंभीर मामला माना जाना चाहिए। विपक्ष के नेताओं समेत जिसने भी ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला है, उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराध में जाति नहीं ढूंढनी चाहिए; मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरिराम यादव हैं, इसलिए पुलिस उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अपराधी की पहचान उसके अपराध से हो, जाति से नहीं।0
0
Report
masaurhi ke kevda OP kshetra me railway patr ke paas shav, hatya ki asankha
Masaurhi, Bihar:सूर्यमंदिर रेलवे पटरी के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद। हत्या की आशंका। मसौढ़ी केवड़ा ओपी थाना क्षेत्र में जोलबिघा सूर्य मंदिर और रेलवे पटरी के बीच एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। उसके गले पर तेज हथियार से वार करने के निशान हैं। इस कारण ऐसी आशंका थी कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। सुबह में आसपास के लोगों ने एक शव देखने की सूचना पुलिस को दी। केवड़ा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शुरू में तो ट्रेन से गिरकर मौत होने की चर्चा हुई लेकिन जब मृतक के गले में तेज हथियार से वार करने के निशान मिले तो आशंका हत्या पर भी गहराई। मृतक ने सफेद शर्ट और काला पेंट पहन रखा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। केवड़ा ओपी के प्रभारी एसएचओ ने बताया कि मृतक के गले और हाथ पर तेज हथियार से वार करने के निशान थे। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।0
0
Report
खेती से परेशान पिता ने बेटी की विदाई से पहले जहरीला पदार्थ खाकर मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में बेटी की विदाई की तैयारियों के बीच एक पिता ने कथित तौर पर खेती में हुए भारी नुकसान से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जालौन के मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, राठ थाना क्षेत्र के टोला गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (47) खेती-किसानी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि खेती में लगातार हुए नुकसान को लेकर वह परेशान चल रहे थे। इसी बीच बेटी की विदाई से पहले उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, उरई रेफर कर दिया। उरई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सुरेंद्र मिश्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटी की विदाई से पहले हुई इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
