Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panchkula134108

हरियाणा में किन्नर महंत सोनाक्षी महाराज का ऐतिहासिक पट्टा अभिषेक समारोह!

DRDivya Rani
Jul 14, 2025 10:12:03
Panchkula, Haryana
हरियाणा में पहली बार किन्नर समाज की महंत सोनाक्षी महाराज का पट्टा अभिषेक समारोह आयोजित होगा पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित किसान भवन में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महाराज ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि मंगलवार को उनका पट्टा अभिषेक उनके गुरु आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। यह ऐतिहासिक समारोह सेक्टर 15 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों—गुजरात, मुंबई, नासिक, काशी, बनारस, प्रयागराज सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग 33 महामंडलेश्वर उपस्थित रहेंगे। समारोह के पश्चात किन्नर समाज द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह हरियाणा में पहली बार होने वाला ऐसा आयोजन है, जिसमें किसी किन्नर महंत का विधिवत पट्टा अभिषेक हो रहा है। दूध, दही, शहद और अन्य पूजन विधियों से यह अभिषेक संपन्न किया जाएगा। सोनाक्षी महाराज ने इसे अपने जीवन का सबसे पावन और सौभाग्यशाली दिन बताया। उन्होंने कहा कि ध्यान, सेवा और साधना के मार्ग ने उन्हें इस ऐतिहासिक पद तक पहुँचाया है। बाइट किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महंत
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top