Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

हेमंत खंडेलवाल की कावड़ यात्रा: श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम!

RKRupesh Kumar
Jul 18, 2025 08:35:21
Betul, Madhya Pradesh
एंकर- पवित्र सावन माह में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा ताप्ती उद्गम स्थल मुलताई में देखने को मिला,जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कावड़ यात्रा में शामिल हुए। मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज पवित्र नगरी मुलताई पहुंचे। यहां उन्होंने ताप्ती उद्गम स्थल से निकली परंपरागत कावड़ यात्रा में भाग लिया। हेमंत खंडेलवाल ने भक्तों की भीड़ के बीच खुद कंधे पर कावड़ उठाई और ताप्ती तट पर पैदल भ्रमण किया। यह कावड़ यात्रा मुलताई से सालबर्डी महादेव तक जाती है और वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।प्रदेश अध्यक्ष की भागीदारी से यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल और भी खास हो गया।धार्मिक आयोजनों में नेताओं की सहभागिता से न सिर्फ परंपरा को बल मिलता है,बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top