Back
नारायणपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल: क्या सरकार की आंखें खुलेंगी?
HSHEMANT SANCHETI
Sept 01, 2025 12:46:42
Narayanpur, Chhattisgarh
एंकर - नारायणपुर जिले के बख़रूपारा क्षेत्र के बाजार पसरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आज हड़ताल के 15वें दिन प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराते हुए नगर में शव यात्रा भारी बारिश के बीच निकाली और जय स्तंभ चौक में सड़क पर मुंडन कर सरकार की बंद आंखें खोलने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। संविदा कर्मियों का कहना है कि वे लगातार शांतिपूर्ण और रचनात्मक तरीकों से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने यह भी कहा कि वे बार-बार मोदी की गारंटी और सरकार के वादों की याद दिला रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की 10 सूत्रीय मांगों में सबसे प्रमुख मांग नियमितीकरण की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताली कर्मियों ने बताया कि वे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे हैं और पिछले कई वर्षों से कम वेतन, अस्थिर भविष्य और असमान कार्य परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। अब उनका मानना है कि न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य सरकार से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में लेकर वार्ता करें और मांगों का समाधान निकाले, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और कर्मचारियों को भी सम्मानजनक जीवन मिल सके।
बाइट 01 संविदा स्वास्थ्य कर्मी
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MDMahendra Dubey
FollowSept 01, 2025 14:05:06Damoh, Madhya Pradesh:
बारिश के दौरान पड़ोसी के मकान की दीवार गिरी, पति की मौत पत्नि गम्भीर...
एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहाँ के हटा थाना क्षेत्र के भटिया गावँ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां बरसात के बीच एक मकान की दीवार एक घर पर गिर गई और मलबे में दबने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नि गम्भीर घायल हुई है। दरअसल जिले में कल रात से भारी बारिश हो रही है, भटिया गावँ में भी बारिश का कहर जारी है, यहाँ देवेंद्र लोधी अपनी पत्नी के साथ घर पर थे कि अचानक पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई और इसके मलबे के नींचे देवेंद्र और उनकी पत्नी पूनम दब गई। आसपास के लोगो ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन देवेंद्र ने दम तोड़ दिया जबकि पूनम को गंभीर हालत में पहले हटा और फिर दमोह अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हटा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowSept 01, 2025 14:04:42Greater Noida, Uttar Pradesh:
ग्रेटर नोएडा --भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार ब्रेजा कार ,कार में सवार थे पांच लोग, एक छात्रा की मौत, चार घायल, बेनेट यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे छात्र ,घायलों को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का मामला।
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:
रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित एम्स में भारत सरकार की अमृत फार्मेसी में जमकर हो रही है मनमानी तीमारदारों से फर्जी दवाई देकर किया जा रहा परेशान
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 01, 2025 14:04:32Raipur, Chhattisgarh:
बालोद
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलायी जा रही सख्त कार्रवाई के तहत जिला बालोद में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न की गई है आज 23 प्रकरणों में जप्त कुल 296.623 किलोग्राम गांजा एवं 26,082 नशीली दवाइयों का विधिवत् नष्टिकरण किया गया है जहां समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
यह कार्यवाही जिले के थाना भिलाई भट्टठी क्षेत्र में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 के भस्मीकरण यंत्र में किया गया, जहाँ नष्टिकरण योग्य मादक पदार्थों को विधिपूर्वक जलाकर नष्ट किया गया। जप्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 30 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एक अलग ही रूप में नजर आई वह हेलमेट पहन कर भिलाई इस्पात संयंत्र की भट्टी तक पहुंचे हुए थे और विधि वक्त रूप से अपनी नजरों के सामने सभी नस्तीकरण योग्य मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया।
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोर रूख अपनाते हुए इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है, जिससे जिले में नशे एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर कड़ी चोट पहुँचाई जा सके। इस कार्यवाही से जिले में नशामुक्त समाज की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है, और प्रशासन इस दिशा में पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ रहा है।
0
Report
AMAbhishek Malviy
FollowSept 01, 2025 14:04:16Noida, Uttar Pradesh:
दिल्ली में बारिश के चलते कहीं जगह लगा लंबा जाम बारापूला से लेकर dnd तक हम
मोती बाग से धौला कुआं तक जाम।
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowSept 01, 2025 14:04:06Goreya Pipar, Chhattisgarh:
एंकर -अंबिकापुर नगर निगम भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर निगम के कांग्रेस पार्षद सहित कार्यकर्ताओ ने मोर्चा खोल दिया। जहां आज अंबिकापुर शहर के जयस्तम्भ चौक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। दअरसल अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक हर 2 महीने में आयोजित की जाती है। लेकिन पिछले 4 महीनो से सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं की गई है। जिसकी वजह से अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दे सदन की पटल पर नहीं रखने की वजह से कई काम नहीं हो पाए हैं। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता हाल हो चुकी है। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। शहर के नाली की साफ सफाई के अलावा जनहित से जुड़े मुद्दे धराशाई होते हुए नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि नगर निगम की विपक्षी दल कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
बाईट_01_सफी अहमद_नेता प्रतिपक्ष_नगर निगम_अंबिकापुर
बाईट_02_आतिफ़ रज्जा_युवा नेता_कांग्रेस
बाईट_03_नायब तहसीलदार_अंबिकापुर
0
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowSept 01, 2025 14:03:58Mungeli, Chhattisgarh:
एंकर - इस बार खाद को लेकर के किसान बहुत ही ज्यादा परेशान नजर आ रहे है पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत बनी हुई है जगह-जगह खाद को लेकर के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मुंगेली जिले में भी खाद की किल्लत है खाद लेने के लिए किसान सड़कों पर उतर रहे हैं जितनी खाद की जरूरत उनको है उतने खाद की आपूर्ति नहीं हो रही है इस बात को लेकर के किसान बहुत नाराज हैं उनका कहना है की फसल में अगर सही समय में खाद नहीं डाला गया तो फसल बर्बाद हो जाएगी इस बात से किसान चिंतित भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन का कहना है कि खाद बाहर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो फिर इन किसानों को खाद क्यों नहीं वितरण किया जा रहा है क्यों यह किसान खाद लेने सड़कों पर उतरने मजबूर हैं आज भारी संख्या में किस लोरमी ब्लाक के तहसील चौक में चक्का जाम करने इकट्ठा हुए थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें समझे देते हुए हर किसान को एक बोरी खाद देने का निर्देश दिया वहीं एक बोरी खाद लेने के लिए भारी संख्या में किसान साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी लाइन लगाकर खड़े हुए हैं और एक बोरी खाद के लिए जद्दो जहद कर रहे हैं वहीं किसानों में इस बात को लेकर के नाराजगी भी है कि जिन किसानों को 5 से 6 बोरी खाद की आवश्यकता है उन्हें सिर्फ एक बोरी खाद का ही वितरण किया जा रहा है ऐसे में उनकी फसल बर्बाद होने की स्थिति में आ गई है इस बात को लेकर किसान बहुत ही ज्यादा चिंतित है।
बाइट,,,01,02,,03,,04,,05,, किसान ,महिलाएं
वही इस बात को लेकर जब प्रशासन से बात की गई तो उनका कहना था किकिसानों को पंजीयन करने के लिए बोला गया है और जिन किसानों को पंजीयन हो गया है उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो रहा है जो किसान पंजीयन नहीं कराए हैं उन्हें ही इस तरह की समस्याएं आ रही हैं और प्रशासन उन्हें भी खाद उपलब्ध कर रहा है और किसानों से प्रशासन ने अपील भी की है कि वे अपना पंजीयन कराए...
बाइट,,, मायनंद चंद्रा(SDM LORMI) सफेद शर्ट में
0
Report
VPVinay Pant
FollowSept 01, 2025 14:03:43Jaipur, Rajasthan:
जयपुर
एंकर– राजधानी के बजाज नगर थाना इलाके में शनिवार रात नगर निगम और विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक 24 वर्षीय युवक की जान ले ली। बरकत नगर में अर्जुन नगर अंडरपास के पास बाइक सवार एक युवक सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया और जब उसने खुद को गड्ढे में जाने से बचाने के लिए पास में मौजूद बिजली के पोल को पकड़ा तो पोल में आ रहे करंट के चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद कुछ लोग भाग कर आए और जब उन्होंने युवक को गड्ढे में से निकालने की कोशिश की तब उन्हें करंट आने का पता चला। जिस पर उन्होंने पुलिस और विद्युत विभाग में फोन कर इसकी जानकारी दी। विद्युत विभाग द्वारा जब इलाके की विद्युत आपूर्ति को बंद किया गया तब जाकर युवक के शव को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।
वीओ 1– भरतपुर का नदबई निवासी 24 वर्षीय अजय सिंह बरकत नगर में अहिंसा मार्ग पर किराए के कमरे में अपने छोटे भाई के साथ रहता था और त्रिवेणी नगर स्थित एक कैफे में काम किया करता था। शनिवार रात जब वह कैफे से काम पूरा करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने किराए के कमरे पर लौट रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हुआ। मृतक अजय सिंह घर में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था जिसकी दीपावली के बाद शादी होनी थी। एक महीने पहले ही मृतक की सगाई हुई थी और परिवार में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी।
नोट– मौके से किया गया WT लगाएं।
वीओ 2– मौके पर खुला हुआ गड्ढा नगर निगम की लापरवाही और बिजली के पोल में आ रहा करंट विद्युत विभाग की लापरवाही को साफ जाहिर करता है। वहीं हादसे के बाद अपनी गलती छुपाने के लिए दोनों ही विभागों ने लीपापोती करते हुए आनन फानन में रविवार को टीमों को मौके पर भेजा। नगर निगम की टीम ने अपनी गलती छुपाते हुए गड्ढे के ऊपर से थोड़ी सी मरम्मत कर वहां पर लोहे का जाल लगा दिया। वहीं विद्युत विभाग ने पोल पर लटक रहे और पोल के नीचे से निकल रहे तारों को काटकर इतिश्री कर ली।
नोट– मौके से किया गया WT लगाएं।
फाइनल वीओ– बजाज नगर थाना इलाके में ही जुलाई माह में केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के पास इसी तरह से फुटपाथ पर चल रहे एक छात्र की विद्युत पोल से आ रहे हैं करंट की चपेट में आने के चलते मौत हो गई थी। अब एक माह के अंदर ही यह दूसरा हादसा सामने आया है। लगातार हो रहे हादसों से आखिर कब नगर निगम और विद्युत विभाग चेतेगा यह देखने की बात होगी। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की रिपोर्ट।
नोट– मौके से किया गया WT लगाएं।
नोट– खबर के साथ फोटो अटैच करके भेजी गई है।
नोट– फीड OFC की गई है।
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 01, 2025 14:03:37Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर ब्रेकिंग
गाय को राज्य माता घोषित करने युवक ने काटी अपनी उंगली.. गौ सेवक आदेश सोनी ने काटी अपनी उंगली.. उंगली काटते हुए वीडियो भी आया सामने.. गौ सेवक आदेश सोनी ने कहा-हम मांग करते है कि राज्य सरकार गौ माता को राज्य माता घोषित.. वहीं अन्य गौ सेवको ने आदेश को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है..
0
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 01, 2025 14:03:17Sambalpur, Odisha:
(FIRST PTC)
ସବୁଜ ସନାତନପାଲି ର ସହଯୋଗ ରେ ଉନ୍ନତ ଧରଣ ର ପନିପରିବା ଚାଷ କରି ବେଶ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର କରି ସ୍ୱାବଲମ୍ବୀ ହେଇଛନ୍ତି ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଜୁଯୁମୁରା ବ୍ଲକ ବିରସିଂହ ଗଡ଼ ର ଚାଷୀ |ପୂର୍ବରୁ ସେମାନେ ଧାନ ଚାଷ ଉପରେ ନିର୍ଭରଶୀଳ ଥିଲେ | ହାତୀ ଆସି ଫସଲ ନଷ୍ଟ କରୁଥିବା କାରଣରୁ ଅନେକ କ୍ଷତି ସହୁଥିଲେ ଏବେ ତାର ଜାଲି ଲଗାଇ ପନି ପରିବା ଚାଷ କରି ଭଲ ଦୁଇ ପଇସା ରୋଜଗାର କରିବା ସହ ବାହାର କୁ ମଧ୍ୟ ପନିପରିବା ରପ୍ତାନି କରୁଥିବା କହିଛନ୍ତି | ପୂର୍ବେ ପନିପରିବା ଭୂଇଁ ଉପରେ ଚାଷ କରୁଥିଲେ ଯେଉଁଠିକି ପୋକ ଜୋକ ଖାଇଯିବାର ସମ୍ଭାବନା ବେଶୀ ରହୁଥିଲା ଓ ଅନେକ କ୍ଷତି ମଧ୍ୟ ହେଉଥିଲା ଏବେ ତାର ଜାଲି ଲଗାଇ ଧାଡି ପ୍ରଣାଳୀ ରେ ଚାଷ କରୁଥିବା କାରଣରୁ ପନିପରିବା ବି ନଷ୍ଟ ହେଉନାହିଁ ଓ ଭଲ ଚାଷ ମଧ୍ୟ ହେଉଛି ଏବଂ ଭଲ ରୋଜଗାର ମଧ୍ୟ ହେଉଛି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଚାଷୀ |
Byte - ଉମାକାନ୍ତ ଭଏଂସା,ପନିପରିବା ଚାଷୀ
Byte - ଅନନ୍ତ ସେଠ, ପନିପରିବା ଚାଷୀ
Byte - ଗଣେଶ ସେଠ,ପନିପରିବା ଚାଷୀ
Byte - ପ୍ରମୋଦ ଗରଡିଆ,ସବୁଜ ସନାତନ ପାଲି
Byte - ମନବୋଧ ବାରିକ,ସବୁଜ ସନାତନ ପାଲି
(END PTC)
0
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 01, 2025 14:03:09Patran, Punjab:
पातडा़ं से सतपाल गर्ग
स्टोरी।हल्का शुतराना में घग्गर दरिया पर प्रशासन की तिखी नज़र, स्थिति कंट्रोल में,
ऐकर।
हल्का शुतराना क्षेत्र में घग्गर दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एहतियातन प्रशासन सतर्क मोड में है और नदी किनारे बसे गाँवों में चौकसी बढ़ा दी गई है। 24 घंटे स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।
कांग्रेस पार्टी के एससी विभाग हल्का शुतराना कोऑर्डिनेटर व मालवा जोन के एससी विभाग के वाइस चेयरमैन दर्शन सिंह सिद्धू ने भी बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की और वहाँ तैनात मनरेगा मजदूरों को पीने के पानी की बोतलें भी उपलब्ध करवाईं। उन्होंने कहा कि “हालात अभी कंट्रोल में हैं, भगवान से अरदास है कि किसानों की मेहनत से तैयार फसल सुरक्षित रहे।”
किसानों ने भी बताया कि इस समय खतरे की स्थिति नहीं है, लेकिन पीछे से पानी आने पर नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रशासन अलर्ट पर
एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक दरिया का बहाव काबू में है और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी। नदी किनारे निगरानी टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी आदेशों का पालन करें।
ड्रेन विभाग की तैयारी
ड्रेन विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मिट्टी के थैले भरकर तैयार रखे गए हैं। किसानों की सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
बाईट किसान
बाईट दर्शन सिंह सिद्धू
बाईट ड्रेन विभाग अधिकारी
बाईट एसडीएम अशोक कुमार
: 0109ZP_PTR_GHAGGAR_R
0
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:
रायबरेली जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के राजघाट चौकी की पुलिस पर थाना क्षेत्र की रहने वाली नीरज सोनकर नाम की महिला ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत किया है और कार्रवाई की मांग की
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 01, 2025 14:01:41Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi
AVB
FEED ON 2C
SLUG- 0109ZTJALG KIRIT SOMAIYA JARNGE PATIL
Assigned by -
Date- 01-09-25
File _VDO 2 Photo
Byte -4
जळगाव
भाजपचे नेते किरीट सोमय्या यांनी आज जळगावत येऊन पोलीस अधीक्षक तसेच जिल्हाधिकारी यांची भेट घेतली
बोगस जन्मप्रमाणपत्र घेऊन जळगावमध्ये 43 जण वास्तव्य करत असल्याच्या प्रकरणात कारवाईसाठी किरीट सोमय्या यांनी पोलीस अधीक्षक व जिल्हाधिकारी यांची भेट घेतली
बोगस जन्म प्रमाणपत्र घेणाऱ्या लोकांवर कारवाई संदर्भात जळगाव जिल्हा पोलीस दलाच्या कारभारावर किरीट सोमय्या यांनी प्रश्नचिन्ह उपस्थित करत नाराजी व्यक्त केली आहे
बोगस कागदपत्रांच्या आधारे भारतीय नागरिक बनायचा प्रयत्न करणाऱ्यांवर पोलिसांना कारवाई करावीच लागेल , अन्यथा मुख्यमंत्र्यांकडे याबद्दल तक्रार करणार असल्याचं किरीट सोमय्या यांनी सांगितले..
जळगाव पोलिसांची जी मानसिकता आहे तिच्याशी मी सहमत नाही या संदर्भात गृहसचिव तसेच विशेष पोलीस महासंचालकांकडे पाठपुरावा करणार असल्याचे किरीट सोमय्या यांनी सांगितले
पोलिसांना आपली भूमिका बदलावीच लागणार आणि कारवाई करावीच लागणार असं मत देखील यावेळी किरीट सोमय्या यांनी व्यक्त केला आहे..
यादरम्यान किरीट सोमय्या यांना जरांगे पाटील यांच्या आंदोलनावर प्रश्न विचारला असता त्यांनी बोलणं टाळले...
बाईट _किरीट सोमय्या, भाजप नेते..
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 01, 2025 14:01:34Yamuna Nagar, Haryana:
एंकर --- एक तरफ हथिनी कुंड बैराज पर यमुना उफान पर है। 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में बह रहा है। पानी की स्पीड बहुत तेज है। ऐसे में पहाड़ों से यमुना में आने वाली लकड़ियां चलते पानी से निकलना कुछ लोगों का रोजगार बन चुका है। वास्तव में यमुना कई जंगली इलाकों से होकर निकलती है, ऐसे में कई पेड़ यमुना के पानी में बह कर आते हैं। इसी के चलते हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले जाते हैं, ताकि बैराज के गेटों को कोई नुकसान ना हो। पानी में बह कर आने वाले पेड़ों एवं लकड़ी को यमुना से बहते पानी से निकलना एक टेढ़ी खीर है, लेकिन कुछ लोग यह काम कर रहे हैं । जान को जोखीम में डाल रहे हैं। आप देख सकते हैं तस्वीरे हैरान परेशान करने वाली हैं। पानी तेजी से बह रहा है और काफी संख्या में लोग बहते पानी से लकड़ियां निकाल रहे हैं। हादसा कभी भी हो सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारी बार-बार चेतावनी देते हैं कि पानी लगातार आ रहा है, लेकिन यह लोग यमुना के पानी में घुसकर लकड़ियां निकल रहे हैं। जिससे कोई भी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
वीओ -- अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने अपनी टीम के साथ हथिनीकुंड बैराज का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यमुना में पानी 3 लाख 29 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। जो धीरे-धीरे कम हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह यमुना के आसपास ना जाए। जो कोई यमुना के साथ लगते निचले इलाकों में रह रहा है वह ऊंचे स्थान पर चला जाए। उन्होंने कहा कि गांव में पानी आने की स्थिति में ऊंचे स्थान, स्कूलों एवं मंडी के शेड का इंतजाम किया गया है।
बाइट -- नवीन आहूजा अतिरिक्त उपायुक्त
वीओ -- अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जो लोग चलते पानी से लकडिया या कोई और सामान निकालने के लिए पानी में जाते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को यमुना के आसपास ना जाने दे, ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो जाए।
बाइट --नवीन आहूजा अतिरिक्त उपायुक्त
0
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 01, 2025 14:01:19Hathras, Uttar Pradesh:
हाथरस में आसमानी प्रहार
बारिश से मच गया हाहाकार
मेला परिसर में गिरा पंडाल
करीब 100 बच्चे पंडाल में फंसे
पुलिस प्रशासन ने तुरंत संभाला मोर्चा
3 बच्चे मामूली रूप से घायल
हाथरस में करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया... मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में बारिश के कारण मंदिर के पीछे लगे शिविर का टेंट गिर गया... इसमें नृत्य, गायन और वादन प्रतियोगिता में भाग लेने आए करीब 100 बच्चे और अन्य लोग फंस गए... कार्यक्रम में मौजूद राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु गौड़ और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थे... पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य किया... हादसे में तीन बच्चे मामूली रूप से घायल हुए... शहर में कुल 23 एमएम बारिश दर्ज की गई... बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं...
0
Report