Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hazrat Fatima (RA) ki zindagi parivar aur samaj ke naitik bal ka prateek: Mirwaiz
WMWaqar Manzoor
Feb 21, 2026 13:48:26
On the third of Ramzan, the death anniversary of Hazrat Fatima (RA), the beloved daughter of Prophet Muhammad (peace be upon him), was observed with deep devotion and reverence. In keeping with tradition, a Majlis Waaz-o-Tableeg was held at Naqshband Sahib, where Mirwaiz-e-Kashmir Molvi Umar Farooq delivered a sermon to commemorate her life and pay tribute to her enduring legacy. Addressing the gathering, Mirwaiz highlighted that Hazrat Fatima (RA) remains a timeless symbol of dignity, faith, and moral strength. He emphasized her profound role as a daughter, wife, and mother, noting that the foundation of a strong family and a healthy society is built within the home. At a time when moral values are steadily declining and material pursuits increasingly overshadow spiritual principles, he said, the life of Hazrat Fatima (RA) offers vital guidance for the community. Mirwaiz stated that as a daughter, she was deeply devoted to her father, standing by him during times of hardship and offering unwavering comfort and support. As a wife, she fostered harmony, patience, and mutual respect within her household, demonstrating that strong families are founded on compassion, sacrifice, and shared responsibility. As a mother, she nurtured her children with faith, strong character, and resilience, raising personalities who became guiding lights for the Ummah. He stressed that the upbringing of children is not merely a duty but a sacred trust, and that mothers play a central role in shaping the moral and spiritual direction of future generations. In conclusion, Mirwaiz urged the community to revive the values of faith, simplicity, and character-building within their homes, drawing inspiration from the life of Hazrat Fatima (RA) to strengthen families and safeguard the moral fabric of society.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Feb 21, 2026 15:05:12
Churu, Rajasthan:सरदारशहर– भानीपुरा पुलिस थाने के सामने एक करोड़ रुपए की अवैध शराब से भरे ट्रक को जप्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा पुलिस और चूरू स्पेशल टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। भानीपुरा थानाधिकारी अरविन्दसिंह के अनुसार पुलिस थाना भानीपुरा की ओर से डीएसटी चूरू व साइबर सैल के सहयोग से कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान थाना भवन के सामने मेगा हाईवे पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें अवैध शराब भरी हुई थी। जो पंजाब से अवैध शराब की तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब सहित ट्रक को जब्त कर शराब तस्कर बालोतरा निवासी 24 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र खरताराम जाट व बाड़मेर निवासी 26 वर्षीय अमराराम पुत्र किशनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 1425 कार्टून के साथ एक ट्रक को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस थाना भानीपुरा में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जब्तशुदा ट्रक व पंजाब निर्मित अवैध शराब व बीयर की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक है। इस कार्रवाई में भानीपुरा थानाधिकारी अरविन्दसिंह, हैडकांस्टेबल रामचंद्र बुडानिया, विनोद कुमार, कांस्टेबल कुलदीपसिंह, डीआर हरेन्द्रपाल, राजेन्द्र प्रसाद, डीएसटी प्रभारी चूरू जयप्रकाश, डीएसटी कांस्टेबल मुकेश कुमार, मोहरपाल, मुकेश कुमार, प्रमोद, भीमसिंह व साइबर सेल चूरू के एएसआई भागीरथ की विशेष भूमिका रही।
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Feb 21, 2026 15:04:45
Dhar, Madhya Pradesh:स्लग नहीं: मधुमखी के हमले से एक की मौत धार जिले के कुक्षी तहसील के डेहरी क्षेत्र के ग्राम झिगरी बयड़ी में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया जब मृत्यु भोज आयोजन में शामिल होना एक व्यक्ति की मृत्यु का कारण बन गया। डेहरी के ग्राम झिगरी बयड़ी में आदिवासी परिवार में मौत गमी के बाद कल 20 फरवरी को ग्राम में मृत्यु भोज का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में मृतक परिवार के रिश्तेदार शामिल हुए। आज 21 फरवरी को शाम 4 बजे के करीब सभी रिश्तेदार खेत पर पहुंचे जहाँ अचानक खेत के समीप पेड़ पर मौजूद मधुमक्खी के छत्ते में हरकत हुई और मधुमक्खियां के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़त्म मच गया। इस दौरान हुसैन पिता गुलाब निवासी ग्राम गातला नामक 60 वर्षीय व्यक्ति मधुमक्खीयों के डंक का शिकार हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने जैसे-तैसे मधुमक्खियों के हमले से खुद को बचाया और मधुमक्खी के डंक के शिकार बढ़ी संख्या में पीड़ितों को सूचना मिलने पर जननी स्वास्थ्य वाहन के चालक रमेश डोडवे तत्परता दिखाते बाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, वहीं मृत व्यक्ति हुसैन पिता गुलाब के शव को भी बाग स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक की पड़ताल के बाद मधुमक्खी के डंक से उक्त व्यक्ति की मृत्यु होना बताया। उधर 5 से अधिक घायलों का बाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज जारी है। उधर घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 21, 2026 15:04:36
Jodhpur, Rajasthan:ओसियां क्षेत्र के गिंगाला निवासी डॉ जितेंद्र सारण ने बिना दहेज व नशा मुक्त शादी कर क्षेत्र व समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया है जानकारी के अनुसार ओसियां क्षेत्र के गिंगाला निवासी पूर्व बैंक मैनेजर मोटाराम सारण के पुत्र डॉक्टर जितेंद्र की शादी लोहावट के सदरी निवासी सरकारी शिक्षक चूनाराम डूडी की पोस्ट ग्रेजुएट पुत्री चंदा के साथ कल ही संपन्न हुई है दोनों ही शिक्षित परिवारों ने शादी समारोह को पूर्णतः नशा मुक्त व सामाजिक कुरीतियों से रहित बिना फिजूल खर्ची किये परंपरागत रीति रिवाजों व सादगी के साथ संपन्न की बिना लेनदेन के शादी कर दिया बाद संदेश शादी समारोह में डॉ जितेंद्र के ससुराल पक्ष द्वारा 5 लाख 51 हजार रुपए नेक में दिए गए जिसको सम्मान पूर्वक वापस कर दिया वर डॉ. जितेंद्र के पिता मोटाराम,ताऊ शेरसिंह व अग्रज भ्राता एईन संजय सारण ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था के अनुसार हम सभी ने निर्णय ले रखा है कि दहेज नहीं लेंगे और नेक की राशि को भी ₹1 और नारियल के रूप में स्वीकार किया है दूल्हे के बड़े भाई डिस्काम के सहायक अभियंता संजय सारण ने बताया कि हम सभी जब शिक्षित समाज से आते हैं समाज की मान मर्यादाओं का ख्याल रखना जरूरी होता है और जब हम लोकसेवक की भूमिका में है तब तो और जिम्मेदारी बढ़ जाती है बहु को बेटी के तरह मानकर लक्ष्मी के रूप में स्वीकारा है लक्ष्मी से बढ़कर दहेज नहीं हो सकता है दहेज एक सामाजिक कुरीति है शिक्षित व साधन संपन्न परिवार से समाज भी बेहद अपेक्षा रखता है जिस पर वर-वधू के दोनों परिवारों ने सामाजिक बुराइयों को त्यागते हुए अनूठी मिसाल कायम कर समाज व क्षेत्र को प्रेरणादायक संदेश दिया है बिना दहेज व नशा मुक्त शादी की क्षेत्र में सराहना वर व वधू पक्ष के दोनों परिवारों ने बिना दहेज व नशा मुक्त शादी समारोह आयोजित कर क्षेत्र और समाज के लिए अनूठी छाप छोड़ी है दोनों परिवारों द्वारा सामाजिक पहल को अंगीकृत करने पर सामाजिक पंचो व बड़े -बुजुर्गों ने इस कदम की सराहना की है आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने के दौरान पांचला सिद्ध के महंत सूरज नाथ महाराज ने कहा कि इस निर्णय से सामाजिक जागृति व जन चेतना को और ज्यादा मजबूती व बल मिलेगा इस अनुकरणीय पहल पर दोनों परिवार साधुवाद के पात्र हैं शादी समारोह में ओसियां विधायक भैराराम सियोल शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ फलोदी विधायक पब्बा राम बिश्नोई पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर भामाशाह महेंद्र सिंह उम्मेद नगर फलोदी कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार डिस्काम के अभियंताओं सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ संत जनों ने भी शिरकत कर आशीर्वाद प्रदान किया
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 21, 2026 15:04:21
Karauli, Rajasthan:आगामी जनगणना की तैयारी को लेकर फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, करौली जिले में आगामी जनगणना–2027 की तैयारियों के तहत आयोजित दो दिवसीय एवं तीन दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जनगणना को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित करने, जनगणना ब्लॉक के सटीक निर्माण, नक्शा तैयारी और मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण पर विशेष जोर दिया गया。 जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करौली में चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों, आयुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के लिए आयोजित फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि जनगणना ब्लॉक का सटीक निर्माण ही जनगणना की मुख्य आधारशिला है, क्योंकि इससे आंकड़ों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित होती है。 उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रथम चरण में चार्ज अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। राज्यभर में जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) का फील्ड कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण करेंगे। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में जनगणना ब्लॉकों का सही चयन, स्पष्ट सीमा निर्धारण और त्रुटिरहित निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्र में सुचारू रूप से कार्य कर सकें। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक ने बताया कि जनगणना–2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत जिले में प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक ने पीपीटी के माध्यम से मकान सूचीकरण, जनगणना ब्लॉक निर्माण तथा पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि करौली जिले में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण 19 से 21 तारीख तक आयोजित किया गया, जिसमें अंतिम दिन 21 तारीख को प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी—तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर परिषद/नगर पालिका आयुक्त—और उनके तकनीकी स्टाफ को जनगणना ब्लॉक निर्माण, नक्शा तैयारी तथा आगे की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहली बार है जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक सांख्यिकी, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी, एसीपी डीओआईटी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आयुक्त, अधिशासी अधिकारी तथा जिला जनगणना प्रकोष्ठ के कार्मिक उपस्थित रहे। बाइट - अधिकारी
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 21, 2026 15:03:59
Betul, Madhya Pradesh:एंकर – बैतूल में ट्रेचिंग ग्राउंड की शिकायतों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। विधायक हेमंत खंडेलवाल की शिकायत पर नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त संकेत भोंडवे ने गोठाना क्षेत्र स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त भोंडवे ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण,कचरे के संकलन और पुनर्चक्रण की व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया और स्थानीय रहवासियों से सीधे चर्चा की। रहवासियों ने ट्रेचिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू, वायु प्रदूषण और आवारा कुत्तों की समस्या बताई। इस पर आयुक्त ने नगरपालिका को तुरंत बायो-ट्रीटमेंट कराने के निर्देश दिए, ताकि दुर्गंध से राहत मिल सके। शिकायतों के आधार पर कॉन्ट्रैक्टर और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है। आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि 3 से 4 दिन में दुर्गंध की समस्या दूर की जाए और 15 दिन के भीतर ट्रेचिंग ग्राउंड से कचरा हटाया जाए। साथ ही आवारा कुत्तों और मवेशियों पर भी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 21, 2026 15:03:01
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 21, 2026 15:02:25
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी हैँ, जंहा बिस्टुपुर एरिया के सीएच एरिया निवासी कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण कांड में पुलिस ने पूरे गैंग का पर्दाफाश करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि 13 जनवरी को कैरव गांधी का अपहरण कदमा सोनारी लिंक रोड से कर लिया गया था। करीब 13 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद 26 और 27 जनवरी की मध्य रात्रि को पुलिस ने अपहृत कैरव गाँधी को बिहार झारखण्ड के बॉर्डर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुईं। जाँच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि इस अपहरण की साजिश करीब छह महीने पहले रची गई थी। मुख्य साजिशकर्ता अपने सहयोगी अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह के साथ जमशेदपुर आकर रहने लगा था। साकची इलाके में किराए का कमरा लेकर अपहृत की गतिविधियों की लगातार रेकी की जा रही थी। इसमें पंजाब के लुधियाना निवासी अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह और मनप्रीत सिंह सेखो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बिहार के शेखपुरा निवासी राजकरण यादव और संतोष कुमार उर्फ संतोष विल्लेन को भी पुलिस ने दबोचा है। इसके अलावा गुरदीत शेर सिंह को भी कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, मोहम्मद इमरान आलम उर्फ आमिर, रमीज राजा और मोहन कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने एक-दूसरे की पहचान जानबूझकर साझा नहीं की थी, ताकि गिरफ्तारी की स्थिति में पूरा षड़यंत्र उजागर न हो सके। घटना वाले दिन कुछ आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर मौके पर पहुंचे थे। मनप्रीत सिंह वाहन चालक की भूमिका में था। अपहरण के बाद कैरव गांधी को स्कॉर्पियो वाहन से चांडिल गोलचक्कर के पास ले जाकर दूसरे वाहन में शिफ्ट किया गया। इसके बाद अपहृत को रांची होते हुए डोभी ले जाया गया और फिर गया जिले के बिसर गांव में रखा गया। घटना के बाद आरोपी पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार की ओर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। इस टीम ने पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 21, 2026 15:02:03
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ मैट्रिक परीक्षा के दौरान अचानक तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अफरा तफ़री मच गईं लिहाजा आनन फ़ानन में एम्बुलेंस से सभी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज़ जारी है। दरअसल बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के बीच बगहा शहर स्थित चीनी मिल हाई स्कूल में शनिवार को मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली के दौरान तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परीक्षा दे रही छात्राएं ख़ुद को असहज महसूस करने लगीं, लिहाजा परीक्षा केंद्र पर मौजूद शिक्षकों औऱ कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलते हीं एंबुलेंस के माध्यम से तीनों छात्राओं को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है की बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती छात्राओं में चंपी कुमारी (ग्राम कैलाशनगर), सोहानी कुमारी (ग्राम धर्मकता) औऱ नंदनी कुमारी (ग्राम आईठहिया) शामिल हैं। जिन्हें चक्कर खाकर बेहोशी औऱ जी मचलने की शिकायत आईं थीं। हालांकि अब इनकी स्थिति स्थिर होने का दावा किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पुष्पराज ने बताया है कि तीनों छात्राओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। प्रारम्भिक जांच में अत्यधिक घबराहट और कमजोरी की शिकायत सामने आई है इलाज करने के बाद सभी छात्राओं की हालत अब खतरे से बाहर है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। बता दें की कुछ परीक्षार्थी खाली पेट परीक्षा देने चले आ रहें हैं ऐसे में एसिडिटी बनने के साथ हीं उन्हें चक्कर आ जाना सामान्य घटना है लिहाजा परीक्षा देने वाले छात्रों को हल्का नाश्ता पानी फल खाकर हीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश की सलाह दी गई है। बाइट - डॉ. पुष्पराज, चिकित्सा पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल बगहा
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 21, 2026 15:01:45
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर आज शाम 5 बजे से चुनावी प्रचार का शोर थम गया है। अब 23 फरवरी, यानी सोमवार को धनबाद के नगर निकाय चुनाव में खड़े तमाम प्रत्याशियों के भाग का फैसला मतदाता अपने मत से करेंगे। वहीं, मतदान की तमाम तैयारियों को लेकर आज धनबाद उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने जानकारी दी। धनबाद समाहरणालय के मुख्य सभागार ने शनिवार की शाम एक प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतदान, मतदान से पूर्व डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मियों की रवानगी सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि 23 फरवरी की सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो जाएगी, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए धनबाद में कुल 1019 बूथों बनाए गए है, जिसपर कुल 9.4 लाख मतदाता मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदो के चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे। इस दौरान करीब 6 हजार मतदानकर्मी इन बूथों पर तैनात रहेंगे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपिल करते हुए कहा कि यह मतदान बैलेट पेपर से होगा, इसलिए सभी मतदाता ध्यान से मुहर लगाए, ताकि उनका वोट बर्बाद न हो और सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धनबाद पॉलिटेक्निक परिसर में बने डिस्पैच सेंटर से रविवार सुबह मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर, मत पेटी और अन्य मतदान सामग्रियों के साथ अलग-अलग 350 वाहनों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अबतक कुल 42 आचार संहिता उलंघन के मामले सामने आए हैं, जिसमे से 40 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 2 मामलों की जांच अभी जारी है। वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार बे बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर 3500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ही छह डीएसपी 25-25 पुलिस जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे, जो किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 71 अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित किया गया है, जहाँ विशेष चौकसी बरती जएगी। इसके साथ ही धनबाद न्यायालय के समीप मुख्य कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 21, 2026 15:01:15
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान एक टाटा पिकअप वैन से नकली विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है. वैन से नकली महंगी ब्रांड की शराब की बोतलें, फर्जी स्टिकर, बारकोड, स्प्रिट से भरे जार, बोतलों के कैप तथा शराब को सील करने की मशीन भी मिली. ड्राइवर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. होली जैसे त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान जारी रहेगा. बोकारो नगर निगम और नगर परिषद के साथHolI पर्व को देखते हुए यह बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई. पुलिस ने मामले की आगे की छानबीन शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 21, 2026 15:00:56
Pakur, Jharkhand:पाकड़ में नगर निकाय चुनाव का शोर आज शाम 5 बजे धम गया है...जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है...आगामी 23 फ़रवरी को मतदान होगा...कल पोलिंग पार्टी को सुबह आठ बजे बाजार समिति प्रांगण से बूथों के लिए रवाना किया जाएगा... जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया... कहा नगर निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गयी है...शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन कटिबंध है... पाकुड़ नगर परिषद् में कुल 21 वार्ड है...21 वार्ड के लिए 42 बूथ बनाया गया है...कुल 37033 मतदाता है...जिसमे महिला मतदाता 18677 और पुरुष मतदाता है...सवेदनशील 6 ओर अतिसेवेदनशील 4 बूथ है...अध्यक्ष पद के लिए 10 और वार्ड सदस्य पद के लिए 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं...पाकुड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है...साथ ही 8 वार्ड महिलाओं के लिए भी आरक्षित है...पाकुड़ नगर परिसद में आगामी 23 फ़रवरी को मतदान है ओर 27 फ़रवरी को मतगणना होगी...मतगणना के लिए बाजार समिति परिसर में स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य चल रहा है... डीसी मनीष कुमार ने बताया की पाकुड़ नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो इसके लिए सारी व्यवस्था की गयी है...एसपी निधि द्विवेदी ने बताया की मतदान को लेकर पुलिस बल भारी संख्या में लगाया गया... गस्ती तेज कर है दी गयी है हर आने जाने वाले पर कड़ी जाँच की जा रही है... काफी संख्या में फोर्स लगाया जाएगा...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top