Back
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम जल्द, जानें डा. पवन कुमार का बड़ा बयान!
NSNAVEEN SHARMA
Aug 11, 2025 07:35:51
Bhiwani, Haryana
बाईट : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार
भिवानी
अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने को लेकर तेजी से हो रहा कार्य : शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार
एचटेट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैनिंग का कार्य हो चुका पूरा, -विभिन्न स्तर पर जांच के बाद जल्द होगा परिणाम जारी
विभिन्न विषयों में परीक्षार्थियों से मांगे गए ऑब्जेशन अनुसार सब्जेक्ट एक्सपर्ट का निर्णय परिणामों में किया जा चुका शामिल : बोर्ड चेयरमैन
सबसे अधिक आब्जेक्शन इंग्लिश विषय में हुए प्राप्त, वैद व तार्किक ऑब्जेक्शन पर किया जा चुका विचार : बोर्ड चेयरमैन
त्रिभाषा फॉर्मूला के तहत संस्कृत के अलावा पंजाबी या उर्दू भी पढ़ सकेंगे छात्र-छात्राएं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने त्रिभाषा फॉर्मूले को अपना : बोर्ड चेयरमैन
भिवानी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। इसको लेकर आंस्वर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। किसी भी परीक्षार्थी के साथ अन्याय ना हो, इसके लिए रिजल्ट को विभिन्न स्तरों पर जांच के बाद उसे जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-1, लेवल-2 व लेवल-3 में परीक्षार्थियों से आब्जेक्शन दर्ज करवाने के बाद एक्सपर्ट का रिव्यू ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक ऑब्जेक्शन इंग्लिश विषय के आए है। जो ऑब्जेक्शन तकनीकी व तार्किक तौर पर सही है, उन्हे अंकों में परिवर्तित किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि आंस्वर की को रिवाईज नहीं किया जाएगा।
बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि 30 व 31 जुलाई को आयोजित हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम पूर्ण सतर्कता के साथ तैयार किए जाएंगे। जिन्हे जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। एक प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि सीईटी की परीक्षा पैटर्न अध्यापक पात्रता परीक्षा के पैटर्न से अलग था। क्योंकि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में तीन लेवल में परीक्षाएं हुई है। जो तीन विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की योग्यता जांचने का कार्य परीक्षा के माध्यम से हुआ है। वही उन्होंने कहा कि त्रिभाषी फॉर्मूला के तहत हरियाणा में संस्कृत के अलावा पंजाबी व उर्दू भाषा को भी पढऩे का अवसर परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा विभिन्न भाषाओं की जननी है। जिसका प्रयोग आदि काल से होता आ रहा है।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Anupshahar, Uttar Pradesh:
अनूपशहर-अहार मार्ग पर जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासी परेशान हैं। यह मार्ग अंबकेश्वर महादेव मंदिर, माँ अवंतिका देवी मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के साथ-साथ दर्जनों गांवों और स्कूलों को जोड़ता है।कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव का आरोप है कि जल निकासी के लिए अभिलेखों में दर्ज नाले पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।उन्होने
उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें। साथ ही नाले पर हुए अवैध कब्जे की जांच कराकर उसे कब्जामुक्त कराएं। इससे सैकड़ों किसानों, छात्रों, अध्यापकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
0
Report
Mahoba, Uttar Pradesh:
महोबा संरक्षण एवं विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित कजली मेला महोत्सव-2025 के अंतर्गत कीरत सागर सांस्कृतिक मंच पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कल शाम कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जे. पी. अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा एवं जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सभी को कजली मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महोबा अपनी वीरता और शौर्य के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला उत्तर भारत का अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक आयोजन है
0
Report
SPSatya Prakash
FollowAug 11, 2025 09:49:34Raipur, Chhattisgarh:
डिलवरी ब्वाय की हत्या मामले में रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह का बयान, कहा-
डिलीवरी ब्वाय और आरोपी के बीच वाद विवाद और मारपीट हुई. उसी दरमियान आरोपी ने चाकू मार दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
खरोरा में माँ-बेटी की संदिग्ध लाश मिलने के मामले में लाल उमेद सिंह ने कहा-
खरोरा में माँ बेटी की संदिगध परिस्थिति में माँ-बेटी की लाश मिली थी, इसकी जांच की गई है, शव पंचनामा किए जाने पर पोस्टमार्टम में भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा
तोमर बंधुओं के घर की हो सकती है कुर्की की कार्रवाई. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा-
तोमर बंधुओं को 18 अगस्त तक का समय मिला है, उसके बाद घर के कुर्की की कार्रवाई की जाएगी, आरोपियों के लगातार गिरफ्तारी की कोशिशें भी की जा रही है
बाईट- लाल उमेद सिंह, एसएसपी, रायपुर.....
1
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowAug 11, 2025 09:49:28Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप आज अपने पैतृक गांव सासाराम के बड्डी पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला वाराणसी से सासाराम क्षेत्र में प्रवेश किया। सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी तथा स्थानीय लोगों ने इंडियन क्रिकेटर राकेशदीप का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड दौरा में आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर पूरे दुनिया को चौंका दिया था। आकाशदीप के कारण ही भारत ने इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन कर सका। ऐसे में जब इंग्लैंड के लंबे दौरे के बाद आकाशदीप अपने गांव लौटे तो लोगों ने उनका स्वागत किया है। आकाशदीप ने कहा कि वह देश के लिए खेलते हैं और आज गर्व हो रहा है कि जब इंग्लैंड में उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और वे घर लौटे हैं तो घर के लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। यह काफी सम्मान और गौरव की बात है। बता दे की आकाशदीप शिवसागर के बड्डी गांव के रहने वाले हैं। उनका बचपन यही बीता है। बाद में वह पश्चिम बंगाल क्रिकेट खेलने चले गए। पहले आईपीएल, उसके बाद टेस्ट मैच और बाद में उनका चयन वनडे के लिए हुआ। आकाशदीप ने अपने तमाम मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
बाइट -- आकाशदीप (इंडियन क्रिकेटर)
1
Report
SKSundram Kumar
FollowAug 11, 2025 09:49:21Patna, Bihar:
लोकेशन पटना
रिपोर्ट सुन्दरम
राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय के पास परिचारी नियुक्ति को लेकर पटना सहित बिहार के अन्य जिलों से सैकड़ो की संख्या में कर्मी पहुंचे.
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि हमारी मांग है कार्यालय परिचारी का नियुक्ति जो पूरे बिहार में 2011 से लंबित है लेकिन सरकार द्वारा टालमटोल लगाई जा रही है. अभी हम लोग की नियुक्ति नहीं हुई और नया नियुक्ति की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई. कहां जा रहा है नीतीश कुमार है तो रोजगार है, यह कैसा रोजगार. पिछले 6 महीना से हम लोग गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे थे फिर भी मांग पूरा नहीं की गई. हमारी बात मुख्यमंत्री जी के पास नहीं पहुंचाई जा रही अगर हमारी बात पहुंचती तो नियुक्ति हो जाती.
जदयू कार्यालय के बाद प्रदर्शन कर रहे है परिचारी कर्मी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय के बाहर पहुंचे वहाँ भी वह लोग अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद दलबल के साथ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय पहुंचे.
मृत्युंजय तिवारी से प्रदर्शन कर रहे परिचारी के लोग मिले इसके बाद मृत्युंजय तिवारी ने लोगो को अस्वाशन दिया कि उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा. इसके बाद प्रदर्शन कर रहा है परिचारी कुर्मी गर्दनीबाग धरना स्थल की ओर चले गए
वही आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह लोग पिछले 15 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे थे, सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है. नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के पास इनकी मांग पत्र को पहुंचाया जाएगा अब इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तब इनकी मांगों को पूरा किया जाएगा. संगठन के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा ज्ञापन दिया गया है ज्ञापन को हम नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के पास पहुंचाएंगे और तेजस्वी यादव जी इनकी मांगों के समर्थन में खडे है
बाइट : मृत्युंजय तिवारी, प्रवक्ता, आरजेडी
परिचारी लोग के घेराव को लेकर डीसीपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि इन लोगों का मूल रूप से स्थाई नियुक्ति की माँग है. इन लोगों को स्पष्ट कहा गया है कि आप लोगों को अपनी मांग को रखना है तो गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाएं और वहां पर आप लोग अपनी मांग को रखे प्रदर्शन करें. उसके बाद भी ये लोग अरे हैं और कह रहे हैं कि हम लोग के मांग को नहीं सुनी जा रही है और यह लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं तो हमने कहा है कि आप अपने प्रतिनिधि मंडल को आप लोग जहां भी जाते हैं भेजना हम लोग उन्हें वहां भेज देते हैं . पहले यह लोग जादयू कार्यालय में गए थे अब राजद कार्यालय में आए हैं. जहां पर यह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं यह जगह धरना स्थल नहीं है और यह लोग किसी भी तरह की यातायात बाधित नहीं कर सकते हैं यह बातें इन लोगों को कही गई है फिर भी अगर आप लोग चाहते हैं कि धरना देना अपनी बातों को रखना तो आप लोग गर्दनीबाग में ऑलरेडी धरना स्थल है वहां पर जाकर के अपनी बातों को रख सकते हैं.
बाइट : कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीएसपी, कोतवाली
3
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowAug 11, 2025 09:49:12Puri, Odisha:
Duplicate Gumasta arrested
() ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରୁ ୧୨ଜଣ ନକଲି ଗୁମାସ୍ତା ଗିରଫ। ସିଂହଦ୍ଵାର ଥାନା ପୁଲିସ ଓ ଟାଉନଥାନା ପୁଲିସ ମିଳିତ ଭାବେ ଚଢ଼ାଉ କରି ଏହି ନକଲି ଗୁମାସ୍ତାଙ୍କୁ ଗିରଫ କରି କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ କରିଛନ୍ତି। ତେବେ ପୁରୀ ପୋଲିସ ଏକ ବିଶ୍ୱସ୍ତ ସୁତ୍ରରୁ ସୂଚନା ପାଇବା ପରେ ଅପରେସନ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିଲା। ଅସାମାଜିକ ବ୍ୟକ୍ତି ଏବଂ ଗୁଣ୍ଡାମାନେ ନିଜକୁ ମନ୍ଦିର ଗୁମାସ୍ତା ପରିଚୟ ଦେଇ ପୁରୀକୁ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ଆସୁଥିବା ଭକ୍ତଙ୍କଠାରୁ ବେଆଇନ ଭାବେ ଟଙ୍କା ଆଦାୟ କରୁଛନ୍ତି। ଏହି ବ୍ୟକ୍ତିମାନେ ନିୟମିତ ଭାବରେ ବଡ଼ଦାଣ୍ଡ ଏବଂ ପରିକ୍ରମା ରାସ୍ତାରେ ଏକତ୍ରିତ ହୋଇ ଭକ୍ତମାନଙ୍କୁ ବିଶେଷକରି ଅଣ-ଓଡ଼ିଆମାନଙ୍କୁ ଟାର୍ଗେଟ କରୁଥିବା ଏବଂ ପାରମ୍ପରିକ ପୋଷାକ ପିନ୍ଧି ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିରର ସେବାୟତମାନଙ୍କ ପରିଚୟ ଦେଉଥିବା ଜଣାପଡିଥିଲା। ଏହି ଖବର ଜଣାପଡିବା ପରେ ପୁରୀ ଏସପି ଏହି ଅପରାଧୀ ମାନଙ୍କୁ ଧରିବା ପାଇଁ ଏକ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ଟିମ୍ ଗଠନ କରିଥିଲେ। ଦୁଇଦିନ ଧରି ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର ପୋଲିସ ଟିମ୍ ଏହି ବ୍ୟକ୍ତିମାନଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟକଳାପ ଉପରେ କଡ଼ା ନଜର ରଖିଥିଲେ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିଦର୍ଶନ କରୁଥିବା ତିର୍ଥଯାତ୍ରୀ ଏବଂ ଭକ୍ତଙ୍କ ଠାରୁ ବେଆଇନ ଭାବେ ଅର୍ଥ ଆଦାୟ, ଧମକ ଏବଂ ହିଂସା ସମେତ ସଂଗଠିତ ଅପରାଧରେ ଲିପ୍ତ ଥିବା ଦେଖିଥିଲେ। ଅଭିଯୁକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତିମାନେ ଟଙ୍କା ବିନିମୟରେ ମନ୍ଦିର ପରିଦର୍ଶନ ସମୟରେ ଭକ୍ତମାନଙ୍କୁ ମାର୍ଗଦର୍ଶନ କରିବାକୁ ପ୍ରସ୍ତାବ ଦେଉଥିଲେ ଏବଂ ମନା କରିବା ପରେ, ଅପମାନଜନକ ଭାଷା ଏବଂ ଧମକ ଦେଉଥିଲେ। ପୋଲିସ ଟିମ୍ ସେମାନଙ୍କୁ ପିଛା କରିବା ପରେ ଏହି ବ୍ୟକ୍ତିମାନଙ୍କୁ ସଫଳତାର ସହ ଗିରଫ କରିଥିଲା। ପଚରାଉଚୁରା କରିବା ପରେ ଏହା ପ୍ରମାଣିତ ହୋଇଥିଲା ଯେ ସେମାନଙ୍କର ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିରର ରୀତିନୀତି କିମ୍ବା ପରମ୍ପରା ସହିତ କୌଣସି ସମ୍ପର୍କ ନାହିଁ।
ଅଭିଯୁକ୍ତମାନେ ନିଜକୁ ସେବାୟତ ବୋଲି ପରିଚୟ ଦେଇ ପୂଜା କରିବା ଏବଂ ମାଗଣା ଦର୍ଶନ ଦେବାର ମିଥ୍ୟା ପ୍ରତିଶ୍ରୁତି ଦେଇ ଭକ୍ତମାନଙ୍କୁ ଠକୁଥିବା ଏବଂ କୌଣସି ଅଧିକାର କିମ୍ବା ପ୍ରାପ୍ତି ବିନା ଜୋରଜବରଦସ୍ତି ଟଙ୍କା ଆଦାୟ କରୁଥିବା ଜଣାପଡ଼ିଥିଲା। ପୁରୀ ପୋଲିସ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିର ଏବଂ ଏହାର ପରମ୍ପରାର ପବିତ୍ରତା ଏବଂ ଅଖଣ୍ଡତା ବଜାୟ ରଖିବା ପାଇଁ ନିଜର ପ୍ରତିବଦ୍ଧତାକୁ ପୁନର୍ବାର ଦୋହରାଇଛି। ଭକ୍ତ ଦର୍ଶନାର୍ଥି ଓ ଜନସାଧାରଣଙ୍କୁ ଆଶ୍ୱାସନା ଦେଉଛି ଯେ ଏପରି ଘୃଣ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟକଳାପକୁ ପୁଲିସ ପକ୍ଷରୁ ବରଦାସ୍ତ କରାଯିବ ନାହିଁ। ତେବେ ଏମାନଙ୍କ ନିକଟରୁ ୧୪ ଟି ମୋବାଇଲ୍ ଫୋନ୍, ନଗଦ ୨୦,୦୦୦ ଟଙ୍କା ଜବତ କରାଯାଇଛି।
ତେବେ ଜେଲ ଯାଇଥିବା ଅଭିଯୁକ୍ତ ମାନେ ହେଉଛନ୍ତି ହରଚଣ୍ଡିସାହୀ ନାଗାମଠ ଲେନର ପ୍ରଦିପ କୁମାର ବେହେରା, ବଳରାମ ବଡପଣ୍ଡା, ଲୋକନାଥ ରୋଡର ମହିମା ପ୍ରସାଦ ବରାଳ , ବାସେଳିସାହୀ ମନୋରଜନ ସାହୁ, ମାଟିମଣ୍ଡପସାହୀର ଜଗନ୍ନାଥ ଦାସ, ମାର୍କଣ୍ଡେଶ୍ୱର ସାହିର ଅର୍ଜୁନ ପୃଷ୍ଟି, ମଣି ମହାସୁଆର ବଗିଚାର ଜଗନ୍ନାଥ ମିଶ୍ର , ଲୋକନାଥ ଘାଟରୁ ମହେଶ୍ୱର ଦାସ,ନୁଆ ପାଟଣା ଗଳିର ସନ୍ତୋଷ ରାଉତ,ଦୋଳମଣ୍ଡପ ସାହିର ସୋନୁ ଦାସ, ମାର୍କଣ୍ଡେଶ୍ୱର ସାହିର ପ୍ରଦୀପ ତ୍ରୀପାଠୀ ଓ ସାଗର ରଥ ବୋଲି ଜଣାପଡ଼ିଛି। ଏମାନଙ୍କ ବିରୁଦ୍ଧରେ ସିଂହଦ୍ଵାର ଓ ଟାଉନଥାନାରେ ସମାନ ଦଫାରେ ଗୋଟିଏ ଲେଖାଁଏ ମାମଲା ରୁଜୁ ହୋଇଛି। ତେବେ ସିଂହଦ୍ଵାର କେଶ୍ ନମ୍ବର ୧୨୨/୨୫ ଓ ଟାଉନଥାନାର କେଶ୍ ନମ୍ବର ୩୫୩/୨୫ । ଦଫା 111(2)(b)/111(4)/111(6)/308(4)/61(2)BNS
4
Report
MTManish Thakur
FollowAug 11, 2025 09:49:05Kullu, Himachal Pradesh:
जिला कुल्लू में बीते दिनों से जहां भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ। तो वही बाढ़ आने से भी कई गांव को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मणिकर्ण घाटी के बड़ोगी में भी बीते दिनों बाढ़ आने से चार पुलिया बह गई। तो वहीं अब गांव के पीछे एक पानी की झील भी बन गई है। जिससे गांव को कभी भी नुकसान हो सकता है। इसी मुद्दे को लेकर पंचायत के प्रतिनिधियों ने ढालपुर में डीसी से मुलाकात की और गांव में पुलिया के निर्माण की भी बात कही। रतोचा पंचायत के उप प्रधान रिंकू शाह ने बताया कि ग्राम पंचायत रतोचा के अंतर्गत वार्ड नं0 2 बड़ोगी गांव में 8 अगस्त को बादल फटने के कारण गांव को नुकसान हुआ है। जिसमें लोगों के घरों, गौशाला, फसलों, सेब, पलम के बगीचे तथा पंचायत द्वारा निर्मित 4 पुलों को क्षति पहुंची है। पानी का बहाव अधिक होने से नाले के दोनों और बनी सुरक्षा दीवार को भी नुकसान हुआ है। जिस कारण एक किलोमीटर के लगभग सड़क को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि जिस कारण वहां पर बसों, गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है व बाढ़ आने से गांव के पीछे पानी की एक झील भी बनी है। जिस कारण वहां पर कचरा और पानी इकट्ठा हुआ है। उन्होंने डीसी से मांग रखी कि लोक निर्माण विभाग को सड़क ठीक करने बारे, नाले व इकट्ठा पानी की झील को एलएनटी से साफ करने बारे, पुलों के निर्माण करने बारे तथा सुरक्षा दीवार को पुनः तैयार किया जाए। ताकि गांव के लोगों की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो जाए।
बाइट - रिंकू शाह उप प्रधान रतोचा पंचायत
4
Report
AOAjay Ojha
FollowAug 11, 2025 09:47:30Banswara Rural, Rajasthan:
नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है ।
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238
एंकर - बांसवाड़ा शहर में सुने मकान में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है,ऐसा एक मामला शहर के विद्युत कॉलोनी में देखने को मिला, जहां पर दो मकान मालिक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने अपने गांव गए थे,तभी चोरों ने दोनों मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 70 हजार रुपए के सोने चांदी के आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की। आज जब दोनों मकान मालिक रक्षाबंधन का पर्व बनाकर अपने घर पहुंचे तो मकान का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला, पीड़ित मकान मालिकों ने कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
वीओ - चोरी
बाइट - मकान मालिक
1
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowAug 11, 2025 09:47:10Mahendragarh, Haryana:
महेंद्रगढ़ जिले के दर्जन भर सरपंचों व चेयरमैनाे ने की प्रेस वार्ता
शाहिद राव तुलाराम स्मारक बनाने की मांग
सरकार और जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
6 महीने में बने शहीद स्मारक अन्यथा होगा बड़ा आंदोलन
महर्षि चव्वन मेडिकल कॉलेज नामकरण विवाद पर बोले चेयरमैन कर्मपाल यादव
नामकरण से जरूरी है अस्पताल में सुविधा का होना
हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सुविधाओं लेकर उठाए कदम
नामकरण से जरूरी है मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की न्युक्ति हो बच्चों के एडमिशन हो
नामकरण को लेकर कर रहे राजनीतिक लोगों से मेरा हाथ जोड़कर निवेदन सुविधा शुरू करो नाम बाद में बदल लेना
2
Report
STSumit Tharan
FollowAug 11, 2025 09:46:16Jhajjar, Haryana:
बहादुरगढ़ नगर परिषद के तीन मनोनीत पार्षदों को दिलवाई शपथ।
भीम प्रणामी, अमित कौशिक और राजबाला बने मनोनीत पार्षद।
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने दिलाई शपथ।
सरोज राठी ने कहा - 15 अगस्त से पहले बहादुरगढ की सभी छोटी बड़ी सड़को की सफाई होगी।
नगर परिषद के बजट और अधिकारियों के तालमेल का किया।
टेंडरों से जुड़ी समस्याओं को भी किया जा रहा निदान
अब बोर्ड की बैठक पूरी तैयारी के साथ जल्द बुलाएंगे।
मनोनीत पार्षद बोले- शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाना है प्राथमिकता।
बहादुरगढ विधानसभा संयोजक भाजपा नेता दिनेश कौशिक भी रहे मौजूद।
एंकर:-
बहादुरगढ़ नगर परिषद के तीन मनोनीत पार्षदों को आज शपथ दिलवाई गई। बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने उन्हें शपथ दिलवाकर पद ग्रहण करवाया। प्रदेश सरकार ने बहादुरगढ़ के भाजपा नेता भीम सिंह प्रणामी, अमित कौशिक और लोक गायिका राजबाला को बहादुरगढ़ नगर परिषद का पार्षद मनोनीत किया है। सभी मनोनीत पार्षदों ने शहर की जनता के लिए बेहतर काम करने की बात कही। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने मनोनित पार्षदों को शुभकामनाएं दी।
मनोनीत परिषदों का कहना है कि उनकी प्राथमिकता सबसे पहले शहर की गली, नाली और सड़कों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना है। उनका कहना है कि सरकार ने उन पर भरोसा जताकर यह पद दिया है। वह इसका पूरा मान सम्मान रखेंगे और बहादुरगढ़ की जनता की भलाई के लिए काम करेंगे। वही बहादुरगढ़ के भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने भी मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं दी और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और तमाम मंत्रियों का धन्यवाद भी किया।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद में मनोनीत पार्षद जो भी सुझाव देंगे उनके आधार पर काम करवाए जाएंगे। सरोज राठी ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई टीम में काम कर रही हैं। इतना ही नहीं शहर में बेहतर विकास करवाने के लिए कई कार्यों के टेंडर अभी लाइन में है। जल्द ही शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगने वाली है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से पहले शहर की सभी सड़कों की पूरी तरह सफाई करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बोर्ड की बैठक भी बुलाई जाएगी ।इससे पहले अधिकारियों में तालमेल और विकास के लिए बजट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
बाइट:- भीम सिंह प्रणामी, अमित कौशिक मनोनित पार्षद, दिनेश कौशिक भाजपा नेता, सरोज राठी चेयरपर्सन नगर परिषद
झज्जर
सुमित कुमार
2
Report
JKJitendra Kanwar
FollowAug 11, 2025 09:45:53Chhattisgarh:
जांजगीर चांपा ब्रेकिंग
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता की ट्रेलर की चपेट में आने से हुई थी मौत,,,
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हुआ मौत का खुलासा,
टेलर की टक्कर से युवती सिर में गंभीर चोंट आने से मौत का बताया कारण,,,
मृतिका पूजा केवंट के पति राहुल साहू पर परिजन लगा रहे थे षडयंत्र कर हत्या का आरोप,
9 अगस्त की रात बिलासपुर से लौटते वक्त हुआ था दर्दनाक हादसा,
लव मैरिज के एक साल बाद मौत ने तोड़ा साथ,
रात करीब 12 बजे अकलतरा ओवरब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी,
पति राहुल साहू और देवर प्रकाश साहू को आई हैं मामूली चोंट ,
अकलतरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला, पुलिस कर रही है मामले की जांच,,,
4
Report
RKRakesh Kumar
FollowAug 11, 2025 09:45:37Delhi, Delhi:
खजूरी खास में युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।
यमुनापार इलाके में 6 दिन में 3 हत्याएं, कानून-व्यवस्था पर उठे रहे है गंभीर सवाल।
यमुनापार उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते छे दिनों के भीतर हुई तीन हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अपराध की बढ़ती घटनाओं से उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस की प्रभावी मौजूदगी पर उंगली भी उठाई जा रही है.
ताजा मामला यमुनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से सामने आया है आज सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके के लोगों में दहशत है।जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सी-ब्लॉक, गली नंबर 1 में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलते ही खजूरी खास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
मृतक की पहचान रजी अहमद (33 वर्ष) पुत्र मोहम्मद बारिक, निवासी गली नंबर 1, हरकेश मार्केट, खजूरी खास के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। मामले की जांच जारी है।
बाइट -- परिजन
rakesh chawla
north east delhi
9999186003
1
Report
ASANIMESH SINGH
FollowAug 11, 2025 09:45:30Ujjain, Madhya Pradesh:
संतनगर में पान की दुकान पर रात में जिस युवक पर चाकू से हमला हुआ, वह महापौर मुकेश टटवाल का मौसेरा भाई है, जिसे हार्ट के पास फेफड़े में चाकू लगा है। रविवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ लेकिन डॉक्टरों ने 72 घंटे हालत नाजुक बताई है।
घटना को लेकर महापौर टटवाल ने बताया कि मेरी ही पान की दुकान है, जिसे मौसेरा भाई संभालता है। दुकान बंद करते समय सौंफ नहीं देने पर चार युवकों ने उस पर खुलेआम हमला किया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। हमलावर ये तक बोले कि महापौर तेरा भाई तो हमारा क्या बिगाड़ लेगामैंने एसपी को फोन लगाया, तब पुलिस आई व कार्रवाई की लेकिन इसके बाद भी थाना माधवनगर पुलिस ने हमलावरों का जुलूस नहीं निकाला। ढांचा भवन निवासी लक्ष्मीकांत अंधेरिया पर संतनगर में महापौर की पान की दुकान में घुसकर किए हमले में माधवनगर पुलिस न सभी को हिरासत में लिया है हमलावर चाकू मरते सीसीटीवी फुटेज में नजर आर।हे सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में पुलिस ने कार्रवाई की है। उक्त घटना को लेकर महापौर टटवाल ने कहा कि जिस पर हमला हुआ, वह मेरा मौसेरा भाई है और अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला अकेला युवक है। एडीशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा कि पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई ही की गई है।
बाइट - महापौर मुकेश टटवाल
बाइट - एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर
1
Report
WMWaqar Manzoor
FollowAug 11, 2025 09:37:08Ganderbal, :
he Chief Medical Officer (CMO) Ganderbal. Dr. Bashir Ahmed Khan, today inaugurated the National Deworming Day (NDD) programme at Government Girls MTiddle School, Saloora Ganderbal.
Speaking on the occasion, Dr. Khan underscored the significance of timely deworming for children aged 1 to 19 years. He informed that NDD is a flagship initiative of the Ministry of Health & Family Welfare aimed at eliminating parasitic worm infections among children and adolescents.
The CMO highlighted that the campaign plays a vital role in improving nutritional uptake, preventing anaemia, enhancing concentration in studies, and ensuring better overall health.
He appealed to teachers, parents, and health workers to actively participate in the drive to ensure that every eligible child receives the deworming tablet under safe supervision.
5
Report
DIDamodar Inaniya
FollowAug 11, 2025 09:36:18Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
मो 9928382887
@ manishpurohit9
खाखड़की में सड़क निर्माण का मुद्दा गर्माया
ग्रामीणो ने दिया SDM कार्यालय के सामने धरना
SDM को सौपा राजस्व राज्य मंत्री के नाम ज्ञापन
11 बजे से लगातार तेज धूप में बैठे सेकड़ो ग्रामीण धरने पर
मृतक नवजात के माता पिता भी बैठे है धरने पर
एंकर_ डिडवाना जिले के नावां से सटे गांव खाखड़की जिसे श्रीलंका के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है । खाखड़की में सड़क निर्माण को लेकर व हाल में टूटी सड़क के कारण नवजात की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आज खाखड़की के सेकड़ो लोग एकत्रित होकर प्रसाशन व ठेकेदार के ख़िलाप जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणो ने न्याय दो न्याय दो,तानाशाही बन्द करो, प्रसाशन होश में आओ ,मृतक नवजात के बच्चे को मुआवजा दो के नारे लगाए। ग्रामीण नगरपालिका के गांधी पार्क से पैदल तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए SDM कार्यालय पहुचे जहां ग्रामीणो के पहुचने से पहले ही पुलिस ने SDM कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया , नावां व मारोठ थानाधिकारी सहित जाप्ता तैनात रहा। भीषण गर्मी में 43 डिग्रि तापमान में सेकड़ो ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे है। ग्रामीणो ने SDM दिव्या सोनी को ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में तीन मांगे रखी गई हे जिसमे मृतक नवजात बच्चे के परिजनों को मुआवाजा देने,सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने ,12 किमी सीसी सड़क का नव निर्माण करने की मांग की है। सुबह 11 बजे से सेकड़ो ग्रामीण तपती धूप में बैठ कर प्रदर्शम कर रहे है। ग्रामीणो का कहना है कि जब तक न्याय नही मिलता है और ठेकेदार के ख़िलाप कार्यवाही नही होती है तब तक धरना प्रदर्शन समाप्त नही किया जाएगा। SDM सोनी ने ग्रामीणो की समस्या सुन विधायक, मंत्री, सांसद, व जिला कलेक्टर से चर्चा कर ग्रामीणो को न्याय दिलाने व सड़क का जल्द से जल्द निर्माण करवाने के प्रयास का आस्वाशन दिया।
बाईट 01 - दिव्या सोनी- SDM नावां
5
Report