Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaithal136027

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025: अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाई!

VSVIPIN SHARMA
Jul 31, 2025 09:34:04
Kaithal, Haryana
Kaithal News Reporter Vipin Sharma 3107ZDN_KTH_HETET_R हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025: 30-31 जुलाई को जिले में हो रही है सुचारू रूप से संपन्न. हरियाणा में 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हो रही है। इस परीक्षा में जिले के लगभग 14,348 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए हैं, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। अभ्यर्थियों ने प्रशासन और सरकार के इंतजामों की सराहना की है। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ने पहले CET की परीक्षा में भी शानदार व्यवस्था की थी और इस बार HTET में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपनी मेहनत पर भरोसा जताते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि बिना किसी पर्ची-खर्ची के, हमारी मेहनत के दम पर नौकरी मिलेगी।" अभ्यर्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार परीक्षाओं का आयोजन और जल्द वैकेंसी निकलने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।प्रशासन और सरकार की इस पहल को अभ्यर्थियों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे पारदर्शी और सुव्यवस्थित आयोजनों की उम्मीद जताई। Byte : अभ्यर्थियों की पीटीसी रिपोर्टर विपिन शर्मा
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDevender Bhardwaj
Aug 01, 2025 06:51:37
Gurugram, Haryana:
गुरूग्राम - में मोहन लाल बड़ोली ने यशो आरम्भ कि हुई शुरुवात शिक्षा के क्षेत्र में यशो आरम्भ का रहेगा अहम योगदान -मोहन लाल बड़ोली गरीब और आर्थिक कमजोर परिवार के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा गुरूग्राम में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कई बड़े काम, अब गैर सरकारी संस्थाओं को भी आना चाहिए आगे एंकर गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने यशो आरम्भ संस्था का शुभारम्भ किया... यह संस्था गरीब और आर्थिक कमजोर परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगी... इस मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि आज सरकार की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं लेकिन गैर सरकारी संस्था भी यदि इस क्षेत्र में काम करें तो निश्चित तौर पर और मजबूती मिलेगी और इसी कड़ी में यश आरंभ संस्था इसमें अहम योगदान निभाएगी... इस दौरान शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को भी सम्मानित किया गया और कहा कि शिक्षा एक ऐसा रथ है यदि उसको आगे बढ़ाया जाएगा तो देश का भविष्य सुनिश्चित होगा... बाइट, मोहन लाल बड़ोली, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बाइट, यश भारद्वाज, प्रेजिडेंट,यशो आरम्भ बाइट, हेमलता भारद्वाज, वाईस प्रेजिडेंट, यशो आरम्भ बाइट, अमित भारद्वाज, समाज सेवी
0
Report
Aug 01, 2025 06:51:25
Naikanapura, Uttar Pradesh:
महोबा जिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां इलाज के अभाव में एक वृद्ध मरीज की मौत हो गई। यह मामला गुरुवार रात का है जब चरखारी तहसील के रिवई गांव निवासी मानसी अपने वृद्ध ससुर तुलसीदास को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के चलते जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने बाहर की महंगी दवाएं लिख दीं। मजबूरन मानसी ने 800 रुपये उधार लेकर दवाएं खरीदीं, लेकिन आरोप है कि देर रात तक कोई डॉक्टर मरीज को देखने नहीं आया। BYTE- मानसी (परिजन)
0
Report
VSVIPIN SHARMA
Aug 01, 2025 06:51:13
Kaithal, Haryana:
Kaithal News Reporter Vipin Sharma 0108ZDN_KTH_TRAFFIC_R कैथल में ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान: स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश एंकर : कैथल जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत बच्चों को ट्रैफिक नियमों की महत्ता समझाई गई और इसके बाद एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नारेबाजी करते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली का मुख्य संदेश था- "ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। अभियान का उद्देश्य :कैथल में समय-समय पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इस बार का अभियान खास था क्योंकि इसमें स्कूली बच्चों को शामिल किया गया। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि बच्चे न केवल जल्दी सीखते हैं, बल्कि वे अपने परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना था, बल्कि उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना भी था।बच्चों को दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारीअभियान की शुरुआत स्थानीय स्कूलों में आयोजित जागरूकता सत्रों से हुई। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इन नियमों में शामिल थे: हेलमेट का उपयोग: मोटरसाइकिल चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना अनिवार्य है। सीट बेल्ट: कार चलाते समय ड्राइवर और सह-यात्री दोनों को सीट बेल्ट लगाना चाहिए। मोबाइल फोन से परहेज: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। वाहन के दस्तावेज: वाहन के सभी कागजात जैसे लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, और बीमा हमेशा साथ रखें। सड़क संकेतों का पालन: ट्रैफिक सिग्नल, स्पीड लिमिट, और अन्य सड़क संकेतों का पालन करें। इन नियमों को बच्चों को न केवल सैद्धांतिक रूप से समझाया गया, बल्कि व्यावहारिक उदाहरणों और कहानियों के माध्यम से भी प्रस्तुत किया गया ताकि वे इसे आसानी से समझ सकें।रैली के माध्यम से जागरूकताजागरूकता सत्र के बाद, स्कूली बच्चों ने शहर की सड़कों पर एक रंगारंग रैली निकाली। रैली में बच्चे हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जिन पर ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लिखे थे। कुछ प्रमुख नारे थे:"हेलमेट पहनो, जिंदगी बचाओ!" "सीट बेल्ट लगाओ, सुरक्षित रहो!" "मोबाइल छोड़ो, सड़क पर ध्यान दो!" "ट्रैफिक नियम पालना, सबकी जिम्मेदारी है!" कैथल में आयोजित यह जागरूकता अभियान न केवल बच्चों के लिए एक सीखने का अवसर था, बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक प्रेरणा भी बना। स्कूली बच्चों की रैली और उनके उत्साह ने यह साबित कर दिया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में युवा पीढ़ी की भूमिका अहम हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि "सुरक्षा पहले, नियम पालने में ही समझदारी है।"आने वाले समय में ऐसे अभियानों की निरंतरता से उम्मीद है कि कैथल में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए अधिक जागरूक होंगे। wt रिपोर्टर विपिन शर्मा के साथ बच्चों की बातचीत बाइट नरेश कुमार ट्रैफिक एसएचओ
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Aug 01, 2025 06:50:37
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर डाक संभाग में डाक सेवाएं अब आधुनिक तकनीक की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। भारतीय डाक विभाग 4 अगस्त से एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी यानी APT प्रणाली लागू करने जा रहा है। इसके लिए 2 अगस्त को डाकघरों में सभी प्रकार का सार्वजनिक लेनदेन बंद रहेगा। हालांकि, रेल डाक सेवा के तहत बुकिंग कार्य पूर्ववत जारी रहेगा।APT प्रणाली भारतीय डाक विभाग की अगली पीढ़ी की तकनीक है, जो पारंपरिक डाक सेवाओं को स्मार्ट और डिजिटल बनाएगी। इस नई प्रणाली के लागू होने से सेवा की गुणवत्ता, ट्रैकिंग सुविधा और ग्राहक अनुभव में बड़ा सुधार देखा जाएगा। बिलासपुर डाक संभाग के सभी डाकघरों में यह तकनीक 4 अगस्त से प्रभावी रूप से शुरू की जाएगी।APT सिस्टम के सफल क्रियान्वयन के लिए 2 अगस्त को डाकघरों में लेनदेन पूरी तरह बंद रहेगा। यह अस्थायी निलंबन डेटा माइग्रेशन, सिस्टम वैलिडेशन और कॉन्फ़िगरेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक है। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव से भविष्य में डाक सेवाओं की कार्यप्रणाली और अधिक तेज़ और सुरक्षित हो जाएगी..... बाइट–विनय प्रसाद(अधीक्षक, डाक विभाग, बिलासपुर)
0
Report
LSLaxmi Sharma
Aug 01, 2025 06:49:45
Dausa, Rajasthan:
बांदीकुई (दौसा) शहरवासियों के लिए खुशखबरी... मांग हुई पूरी बांदीकुई एक्सप्रेस वे पर कनेक्टिविटी को सड़क परिवहन मंत्रालय ने दी हरी झंडी विधायक भागचंद सैनी टांकड़ा के प्रयासों से बांदीकुईवासियों की मांग हुई पूरी श्यामसिंहपुरा-द्वारापुरा में एंट्री-एग्जिट रैंप के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निर्माण को लेकर जारी किया आदेश 16.5 करोड़ रुपये लागत से बनेगा एंट्री-एग्जिट रैंप बांदीकुई क्षेत्र के लोग लम्बे समय से कर रहे थे इंटरचेंज की मांग विधायक टांकड़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार
4
Report
MDMritunjay Das
Aug 01, 2025 06:49:31
Bankura, West Bengal:
গ্রামের রাস্তা পাকা, স্কুলের রাস্তা কাদায় ঢাকা। সরকারি জুতো মিললেও কাদায় ঢাকা সে রাস্তায় পড়ুয়াদের ব্রাত্য জুতো, হাতে চপ্পল নিয়ে পিচ্ছিল সে রাস্তায় স্কুল আনাগোনাই দস্তুর ক্ষুদে পড়ুয়াদের স্কুলের পাঁচটি ক্লাসের ৭৬ জন পড়ুয়ার জন্য বরাদ্দ মাত্র ২ জন শিক্ষক। জরাজীর্ণ ৩ টি ক্লাসরুমে কোনোক্রমে চলে পঠন পাঠন। ফলে পঠন পাঠনের হাল বেশ বেহাল। পানীয় জল থেকে শৌচালয় সবক্ষেত্রেই রয়েছে পরিকাঠামোগত নানান সমস্যা। কিন্তু সেসব সমস্যাকে ছাপিয়ে এই বর্ষায় বড় সমস্যা হয়ে দাঁড়িয়েছে স্কুলে যাওয়ার একমাত্র রাস্তার অত্যন্ত বেহাল দশা। কাদায় ঢাকা সেই রাস্তা দিয়ে স্কুলে যাতায়াতই যেন দুস্কর কান্ড। ঘটনা বাঁকুড়া এক নম্বর ব্লকের ধগড়িয়া প্রাথমিক বিদ্যালয়ের। রাজ্য সরকারে পালাবদলের পর প্রাথমিক স্কুলগুলির পড়ুয়াদের জন্য স্কুলের পোষাক দেওয়ার পাশাপাশি শুরু হয় জুতো, ছাতা, ব্যগ সহ বিভিন্ন সামগ্রী দেওয়ার রেওয়াজ। নিয়ম মেনে সরকারি বরাদ্দে জুতো পেয়েছে বাঁকুড়া এক নম্বর ব্লকের কেঞ্জাকুড়া গ্রাম পঞ্চায়েতের ধগড়িয়া প্রাথমিক বিদ্যালয়ের ৭৬ জন পড়ুয়াও। কিন্তু সে জুতো ব্যবহারের উপায় নেই ওই স্কুলের ক্ষুদে পড়ুয়াদের। সরকারি বরাদ্দে পাওয়া জুতো বাড়ির দাওয়ায় ঝুলিয়ে অগত্যা ক্ষুদে পড়ুয়ারা পায়ে হাওয়াই চপ্পল গলিয়ে স্কুলে যায়। বর্ষাকাল ছাড়াও বছরের প্রায় অর্ধেক সময় সেই হাওয়াই চপ্পলও পায়ে না থেকে উঠে আসে হাতে। হাতে চপ্পল জোড়া নিয়ে সার্কাসে বারের খেলা দেখানোর মতো করে টাল সামলে কোনোক্রমে স্কুলে পৌঁছানো রীতিমত চ্যলেঞ্জের বিষয় হয়ে ওঠে পড়ুয়াদের কাছে। সৌজন্যে গ্রাম থেকে স্কুল পর্যন্ত কয়েকশো মিটার বেহাল রাস্তা। গ্রামে যাতায়াতের রাস্তা পাকা হয়েছে। কারন সে রাস্তায় হাঁটাচলা করে বড়রা। বড়রা ভোট দেয়। কিন্তু ক্ষুদে পড়ুয়ারা তো আর ভোটার নয়। তাই তাদের কথা আর ভাবে কে? অগত্যা সব জেনেশুনেও স্কুলের সেই রাস্তা পাকা করার কথা ভাবেনি কেউ। যেমন ভাবা হয়নি ওই স্কুলে শিক্ষক সংখ্যা বৃদ্ধি, পানীয় জলের ব্যবস্থা, ক্লাসরুম মেরামত বা শৌচালয় তৈরীর কথা। অগত্যা জীবনের ঝুঁকি নিয়ে গত এক দশকেরও বেশি সময় ধরে এভাবেই চলছে স্কুল যাতায়াত। অবশেষে দেরিতে হলেও ঘুম ভেঙেছে এলাকার অভিভাবকদের। অবিলম্বে স্কুলের রাস্তা পাকা করা সহ স্কুলের পরিকাঠামো উন্নয়নের দাবিতে আন্দোলনে নেমেছেন অভিভাবকেরা। স্কুলে তালা লাগিয়ে বিক্ষোভও দেখান স্থানীয়েরা। অভিভাবকেরা আন্দোলনে নামতেই ঘুম ভাঙে পুলিশের। অবিলম্বে স্কুলের রাস্তা তৈরীর আস্বাসও দেওয়া হয়। কিন্তু কাটমানির রাজত্বে আদৌ কী ওই স্কুলে যাওয়ার পাকা রাস্তা পাবে পড়ুয়ারা প্রশ্ন তুলছেন এলাকার বিজেপি বিধায়ক। বাঁকুড়া জেলা পরিষদের দাবি বিষয়টি তাঁদের নাকি জানাই ছিল না। তবে এব্যপারে এবার দ্রুত পদক্ষেপ করা হবে। বাইট :- (অভিভাবক) বাইট :- যমুনা লোহার (অভিভাবক) বাইট :- অরুনা দাস (আইসিডিএস কর্মী) বাইট :- নিলাদ্রী শেখর দানা (বিজেপি বিধায়ক, বাঁকুড়া) বাইট :- অনুসূয়া রায় (সভাধিপতি, বাঁকুড়া জেলা পরিষদ)
4
Report
KNKAILASH NATH VERMA
Aug 01, 2025 06:48:13
Gonda, Uttar Pradesh:
कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन नवागत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बृहस्पतिवार के शाम को जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को सुबह कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
0
Report
VAVINEET AGARWAL
Aug 01, 2025 06:47:37
Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 0108ZUP_AMR_SUICIDE_R एंकर अमरोहा जनपद में छात्रा ने ब्लैकमेलर युवक से परेशान होकर की आत्महत्या वीडियो वायरल की धमकी से थी परेशान, हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में किए सनसनीखेज खुलासे अमरोहा जिले के थाना सैदनगली क्षेत्र के देहरा मिलक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ब्लैकमेलिंग से परेशान एक छात्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक रुचि के हाथ पर लिखा मिला सुसाइड नोट पूरे मामले की भयावहता बयां कर रहा है। छात्रा ने सुसाइड नोट में अरुण और सुशील नामक युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पर छात्रा का एक साल पुराना वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप है। छात्रा ने लिखा है कि अरुण उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, मृतक छात्रा रुचि के मुताबिक उसके ही गांव का अरुण उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है , मृतक छात्रा की रिश्तेदार महिला ने बताया कि अरुण ने एक साल पहले छात्रा का उसके सहपाठी के साथ वीडियो बनाया था जिसको वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, तभी से छात्रा को धमकियां मिलनी शुरू हुईं और मानसिक शोषण लगातार बढ़ता चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छात्रा के हाथ पर लिखा सुसाइड नोट का फोटो खींचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। बाइट मोनिका मृतक की रिश्तेदार बाइट पुष्पा मृतक की रिश्तेदार रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Aug 01, 2025 06:47:20
Firozabad, Uttar Pradesh:
Location--Firozabad Name--Premendra kumar Feed transfar by 2c ( 0108ZUP_FZB_saza_R ) Date--01/08/2025 बलात्कार कर हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास Anc- यूपी के फिरोजाबाद जिले की विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बुधवार को आठ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या के दोषी को महज 43 दिन में फैसला सुनाते हुए आजीवन कारावास तथा मुख्य आरोपी के माता- पिता और भाई को 7-7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई. पुलिस ने अपनी जांच में इन्हें सह अभियुक्त बनाया था. कोर्ट ने दोषियों पर अर्थ दंड भी लगाया. अर्थदंड न देने पर सभी दोषियों को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. Vo - - हाथरस जिले की रहने वाली आठ साल की लड़की नारखी थानाक्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई थी. 17 जून 2025 की शाम को यह लड़की लापता हो गई थी. कौशल पुत्र अर्जुन सिंह उसे बहला कर अपने साथ ले गया था. उसने बालिका के साथ बलात्कार किया और बाद में उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी. पुलिस ने उसके घर से लड़की का शव एक बोरे से बरामद किया. बाद में पुलिस ने कौशल, उसके पिता अर्जुन, भाई मनीष तथा मां राधा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने विवेचना के बाद उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. मुकदमा की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मुमताज अली की अदालत में हुई. और अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक अवधेश भारद्वाज ने बताया कि मुकदमे दौरान नौ गवाहों ने गवाही दी. इस दौरान 17 साक्ष्य न्यायालय के सामने पेश किए गए. गवाहों की गवाही तथा साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने कौशल को पॉक्सो का दोषी माना और न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर एक लाख 40 हजार रुपया अर्थदंड भी लगाया. कोर्ट ने उसके पिता अर्जुन, मां राधा और भाई मनीष को बीएनएस की धारा 238 का दोषी माना.न्यायालय ने उन्हें 7- 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई. कोर्ट ने उन पर भी 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया. अर्थदंड न देने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. Byte - रविशंकर प्रसाद ( एसपी सिटी, फिरोजाबाद) Byte - विष्णु गुप्ता (बच्ची का पिता) Byte - अवधेश भारद्वाज ( सरकारी वकील) Premendra kumar Zee up/uk, firozabad 9720626609,9456460660
0
Report
AMAjay Mehta
Aug 01, 2025 06:47:04
Fatehabad, Haryana:
फतेहाबाद। ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के खिलाफ बिजली निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा बिजली निगम कार्यालय में निगम कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन निगम और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी कर्मचारियों ने कहा सरकार और विभाग की इस नीति से कर्मचारियों में है जबरदस्त रोष कहा सरकार के समक्ष पहले भी नीति का विरोध दर्ज करवा, इसे लागू न करने की कर चुके हैं मांग कहा मांग पूरी नही हुई तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए होना होगा मजबूर बाइट - विजयपाल जाखड़, कर्मचारी नेता
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Aug 01, 2025 06:46:55
Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा: फरह के पास मंगलवार को हुई चांदी लूट की घटना में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया है, जबकि उसका साथी घायल हो गया है. यह मुठभेड़ रैपुराजाट चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई. पुलिस ने लुटेरों के पास से लूटी गई 75 किलो चांदी और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है. लूट का पूरा मामला श्रीजी ज्वैलर्स के मालिक हरिओम सोनी के बेटे कन्हैया और गौरव अपने चालक शब्बीर के साथ मंगलवार शाम को आगरा से अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से 75 किलो चांदी लेकर मथुरा आ रहे थे. फरह के हिंदुस्तान इंटर कॉलेज के पास बाइक और बोलेरो सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोका. हथियारों के बल पर बदमाशों ने चालक को बाहर निकाला और कन्हैया व गौरव को अगवा कर लिया. वे चांदी लूटकर अछनेरा रोड की तरफ भागे, लेकिन पुलिस की गश्त देखकर उन्होंने युवकों को वहीं उतार दिया और वापस हाईवे की तरफ मुड़ गए. पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई पुलिस को लूट की सूचना मिली और उन्होंने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया. इसी दौरान रैपुराजाट चौकी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया और दूसरा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. इस कार्रवाई से मथुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है.
0
Report
ASAkash Sharma
Aug 01, 2025 06:46:50
Fazalpur, Uttar Pradesh:
*NOTE :- FEED मे नोटिस कॉपी और कार्यालय के फ़ाइल विजुअल है बाकी BYTE करके जल्द फ़ाइल करेंगे।* Story Details...... मुरादाबाद के समाजवादी कार्यालय पर संकट के बादल गहरा गए है क्योंकि जिला प्रशासन मुरादाबाद की तरफ़ से समाजवादी पार्टी मुरादाबाद कों नोटिस भेज कर 1 माह के भीतर खाली कर जिला प्रशासन कों कब्ज़ा देने का आदेश दिया गया है, साथ ही लिखा ये भी गया है की अगर ये आदेश पूरा नहीं होता है तो प्रतिदिन 1000 रुपए का जुर्माना जगह का बसूलने का जिला प्रशासन अधिकारी होगा। ये नोटिस जिलाधिकारी मुरादाबाद के कार्यालय की तरफ़ से मुरादाबाद की एडीएम फाइनेंस ने जारी किया है। बता दें 13 जुलाई 1994 कों शासन द्वारा तत्कालीन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कों 250 रुपए प्रति माह पर 953.71 वर्गमीटर नजूल की भूमि आवंटित की गई थी जिसका स्वामी उत्तर प्रदेश राज्य और नगर निगम मुरादाबाद के प्रबंधन मे है, लेकिन 2022 मे मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के पश्चात् इस भवन के नामांतरण के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ़ से कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। जिसके चलते समाजवादी पार्टी कों पूर्व मे भी नोटिस जारी किया गया था। फिलहाल अब मुरादाबाद जिला प्रशासन की तरफ़ से जो फाइनल नोटिस समाजवादी कों किया गया है उसमे इस जगह की जरूरत के लिए लिखा गया है की वर्तमान मे सरकारी योजनाओं हेतु विभाग कों शासकीय भूमियो कों आवश्यकता है और अधिकारियो के आवास की भी आवश्यकता है और ऐसी परिस्थिति मे उक्त भवन की आवश्यकता शासकीय हित मे होने के कारण उक्त भवन कों खाली कराया जाना आवश्यक है जिससे की शासकीय हित मे इसका प्रयोग किया जा सके। नोटिस मे साफ साफ शव्दो मे समाजवादी पार्टी कों सूचना प्रदान की गई है की भवन कों नोटिस प्राप्ति के 1 माह के अंतर खाली कर उसका कब्ज़ा वाकई कब्ज़ा और दखल जिला प्रशासन कों देकर उसके दखल की प्राप्ति जिला प्रशासन से प्राप्त कर ली जाए, तो वहीँ सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन ने इस नोटिस मे साफ कर दिया है की यदि आपने इस नोटिस की पूर्ति नहीं की तो आपके विरुद्ध इस भवन कों रिक्त कराने के लिए सक्षम न्यायलय मे वाद योजित करना पड़ेगा और आपसे 1000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से हर्जा इस्तेमाल भी जिला प्रशासन बसूल करने का जिला प्रशासन अधिकारी होगा। नोटिस संभाल कर रखियेगा ताकि वक्त जरूरत पर न्यायलय मे तलब कराया जा सके।
0
Report
SSSUNIL SINGH
Aug 01, 2025 06:46:28
Sambhal, Uttar Pradesh:
लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 1/8/2025 टॉपलाइन । संभल में विवादित जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मामले में 4 महीने से जेल में बंद विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली की हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज 4 महीने बाद मुरादाबाद जेल से रिहाई हो गई है । मुरादाबाद की जेल से रिहा होने के बाद सदर जफर अली फिल्मी अंदाज में खुली कार में संभल पहुंचे , संभल पहुंचने पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समर्थकों ने सदर जफर अली का भारी स्वागत किया है , मुस्लिम समर्थकों के द्वारा सदर जफर अली को फूल माला पहनाकर कंधों पर बैठाकर शहर में जुलूस भी निकाला गया । सदर जफर अली की रिहाई की खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई है ,पटाखे छोड़े गए ...हाईकोर्ट से जमानत पर 4 महीने बाद जेल से रिहा हुए सदर जफर अली ने अपनी रिहाई को अल्लाह का करम और कोर्ट पर अपना भरोसा बताया है । बाइट .जफर अली , सदर विवादित जामा मस्जिद संभल
0
Report
ASARUN SINGH
Aug 01, 2025 06:46:19
Farrukhabad, Uttar Pradesh:
फर्रुखाबाद अरुण सिंह 700 वर्ष पुरानी मजार को क्षतिग्रस्त करने के मामले में शराबी युवक की तलाश पुलिस मौके पर माहौल मैं शांति बनाने का प्रयास शराबी युवक की तलाश जारी अराजक तत्वों ने मजार को क्षतिग्रस्त करने का किया प्रयास अराजक तत्वों ने खान बहादुर बाबा की मजार में लगी जाली को तोड़कर मजार को किया छातिग्रस्त मजार पर लगे टाइलो को तोड़कर अराजक तत्वों ने फैलाई अराजकता खान बहादुर बाबा की 700 वर्ष पुरानी बताई जा रही है मजार सूचना पर सीओ कायमगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल में जुटे मजार क्षतिग्रस्त की सूचना पर ग्रामीणों की लगी भीड़ कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मटकी शिवरई अचरा मार्ग का मामला बाइट--खुश्बू खा मौलाना बाइट--संजय वर्मा क्षेत्राधिकार
0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 01, 2025 06:46:11
DMC, Chandigarh:
चंडीगढ़ हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बैठक जारी।। बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, कृष्ण लाल पंवार, विपुल गोयल, आरती राव , कृष्ण बेदी, महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा और राज्य मंत्री राजेश नागर समेत तमाम मंत्री मौजूद।
0
Report
Advertisement
Back to top