icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
276403
AKAbubakar KhanFollow1h ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:(मऊ)। खीरीकोटा स्थित सुभासपा कार्यालय में महाराजा सुहेलदेव राजभर विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके शौर्य और बलिदान को याद करते हुए सामाजिक एकता और जागरूकता पर बल दिया। सहप्रभारी रितेश मल्ल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन साहस और समरसता की मिसाल है, जिनके आदर्शों को अपनाना जरूरी है। वहीं, विधानसभा प्रभारी संतोष पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एकता और भाईचारे का संकल्प लिया गया।
0
0
Report
Pinewz
276403
AKAbubakar KhanFollow27 Aug 2025, 08:09 am

रेलवे क्रॉसिंग पर आरोपी युवक गिरफ्तार,

Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान आशुतोष त्रिपाठी पुत्र स्व. गोपाल जी त्रिपाठी, निवासी भाऊपुर थाना तरवां, जनपद आज़मगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई। सूत्रों के अनुसार आशुतोष अपने साथियों के साथ सोनू पुत्र भोला प्रसाद, निवासी चकजाफरी थाना मुहम्मदाबाद गोहना को ज़बरन कार में बैठाकर ले जाने के प्रयास में शामिल था। इस दौरान मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा गुप्त सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग करहां के पास सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की हुंडई कार के साथ उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम व जुर्म स्वीकार किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top