Back
फ्रांस में हरपाल की हत्या: वीडियो में खून से लथपथ हालत सामने
DKDARSHAN KAIT
Sept 26, 2025 18:47:52
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के गांव सतोड़ा के एक युवक की फ्रांस में की हत्या,खून से लथपथ होने का वीडियो आया, इकलौता बेटा था, शव आने में एक माह लगेगा
कुरुक्षेत्र: जिले के युवक की फ्रांस में हत्या कर दी गई। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 40 वर्षीय हरपाल सिंह हैरी खून से लथपथ फर्श पर पड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद से पिहोवा के गांव सतौड़ा में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अभी उन्हें नहीं पता कि हरपाल के साथ क्या हुआ।
हरपाल उर्फ हैरी 15 साल पहले काम की तलाश में फ्रांस गया था। वहां वह होटल में काम करता था। हरपाल के पिता बलबीर सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। उन्हीं के साथ हरपाल की पत्नी व दो बच्चे रहते हैं। परिजनों का कहना है कि शव आने में करीब एक महीना लग सकता है। पहले फ्रांस पुलिस मामले की जांच करेगी।
वीडियो में हरपाल खून से लथपथ जमीन पर गिरा नजर आ रहा है। उसके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, हालांकि उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे। वे हिंदी में बात कर रहे हैं, इससे लगता है कि वे भारतीय ही होंगे। कोई व्यक्ति बेजान हो चुके हरपाल की गर्दन उठाकर पानी की बोतल लेकर खड़ा है। पीछे से आवाज आ रही है कि पानी मत पिलाओ। कोई हरपाल की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाता है। पीछे से आवाज सुनाई पड़ रही है कि कहां-कहां मारा है। पेट के अलावा सीने में हार्ट व किडनी के पास गहरे घावों से खून
वीडियो में चेहरा किसी का नजर नहीं आ रहा है, लेकिन पीछे से महिलाओं के रोने-चिल्लाने की आवाज आ रही है। महिलाओं की आपस में पंजाबी में बातचीत भी सुनाई पड़ रही है। पंजाबी का लहजा लगभग वैसा है जैसा लबाणा बिरादरी के लोग बोलते हैं। पिहोवा व आसपास के इलाकों में लबाणा बिरादरी की आबादी काफी है। इन लोगों में विदेश जाने का चलन रहता है।
वीडियो में नजर आ रहा है, एक युवक हरपाल के पैरों की तरफ बैठा है। वह बार-बार हरपाल की तरफ देख रहा है, फिर घुटनों में सिर छिपा लेता है। ऐसा लगता है कि वो सुबक रहा है। इस बीच पीछे से आवाजें आ रही हैं-कि माइया है इदे... मेरे हिसाब नाल...।
हैरी के पिता बलबीर सिंह बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं। उनके आस-पड़ोस के लोग बता रहे हैं कि 20 सितंबर को फ्रांस से हैरी के दोस्त ने ये 27 सेकेंड का वीडियो भेजा। इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। ऐसा लग रहा है कि धारदार हथियार घोंप कर हत्या की गई है। वीडियो किसी घर का है, जिसमें और भी लोग रहते होंगे।
हरपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेहतर भविष्य के लिए उसने फ्रांस जाने की इच्छा जताई थी। किसान पिता ने संसाधन जुटाकर बेटे को विदेश भेजा। हरपाल के दो बच्चों का पिता बना। वह खूब मेहनती था और जमा पूंजी घर भिजवाता था। इसी से घर का गुजारा चल रहा था।
परिजनों के मुताबिक अभी फ्रांस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक शव भारत नहीं लाया जा सकता। ऐसे में केस प्रॉपर्टी के तौर पर इसे प्रिजर्व किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद इसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। परिजनों की मांग है कि सरकार शव को जल्द से जल्द घर लाने में मदद करे, ताकि उसे अपने जमीन की मिट्टी नसीब हो सके।
शोक जताने पहुंच रहे लोग, दोषियों को सजा की मांग जिस किसी को भी हरपाल के बारे में पता चल रहा है, वो उनके घर पहुंच रहा है। हरपाल के घर के सामने ही गली में भी लोग बैठे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि हरपाल बहुत मेहनती थी। घर-बार संभाल रहा था। बुजुर्ग मां-बाप को उम्मीद थी कि जल्द ही बेटा लौटेगा।
पिता बलबीर सिंह हाथ जोड़कर बस यही कहते हैं-पता नहीं ये क्या हो गया। हमें तो कुछ पता नहीं है वहां क्या हुआ होगा। जिसने गलत काम किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement

9
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 26, 2025 19:01:1014
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 26, 2025 19:01:0011
Report
AGAbhishek Gour
FollowSept 26, 2025 19:00:4812
Report
NANasim Ahmad
FollowSept 26, 2025 19:00:236
Report
D1Deepak 1
FollowSept 26, 2025 18:50:473
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowSept 26, 2025 18:50:351
Report
4
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 18:48:593
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 18:48:504
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 26, 2025 18:48:324
Report
AMALI MUKTA
FollowSept 26, 2025 18:46:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 26, 2025 18:30:333
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowSept 26, 2025 18:30:193
Report