Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Handwara GMC में सुरक्षा जाँच: पुलिस-प्रशासन ने परिसर का व्यापक मुआयना किया
WMWaqar Manzoor
Nov 21, 2025 10:49:25
Handwara Police, in coordination with the administration, on Friday carried out a checking drive at GMC Handwara, inspecting multiple sections of the institution, including lockers. The verification process, which began today, was conducted as part of routine security and administrative measures. Officials said the exercise aims to ensure transparency, maintain discipline, and strengthen overall campus security. The raid was conducted in the presence of the Tehsildar Handwara and the SHO Handwara.
101
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DCDILIP CHOUDHARY
Nov 21, 2025 11:34:22
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर ) ग्रामीण बस ने बाइक को लिया चपेट में, करीब 1 किलोमीटर दूर तक बाइक को घसीटती ले गई बस, हादसे में बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल को उपजिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित। बापुगांव निवासी था मृतक महेंद्र, बस चालक बस छोड़कर मौके से हुआ फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ दिए और मौके पर हंगामा किया। चाकसू के स्टेट हाईवे-2 पर मांगीलाल पुलिया के पास एक ग्रामीण बस ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी और करीब एक किलोमीटर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महेंद्र रेगर बापूगांव का रहने वाला था। हादसे के बाद बस चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ दिए और मौके पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही चाकसू पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 21, 2025 11:34:01
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक खाद के लिए किसानों की भीड़, आपूर्ति की रखी मांग ख़बर: ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के कट्टे की मांग के बदले आपूर्ति कम होने और खाद वितरण व्यवस्था पर किसानों ने नाराज़गी जताई। सुबह एक किसान को दो कट्टे वितरण किया जा रहा था, दोपहर बाद एक किसान को एक कट्टा वितरण किया गया। इस पर भी किसानों ने खाद आपूर्ति की मांग को लेकर व्यवस्थापक को आड़े हाथ लिया। व्यवस्थापक संजय नाम ने बताया कि यूरिया खाद 560 कट्टे आपूर्ति हुई थी; आसपास के गांवों से आए किसानों को खाद कट्टे वितरण किए गए; किसानों की भीड़ के कारण कई किसानों को खाली हाथ जाना पड़ा। जीएसएस अध्यक्ष महिपाल आकोदिया ने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार आपूर्ति कम हुई थी; खाद आपूर्ति बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को डिमांड भेज कर जल्द उपलब्ध करवा कर किसानों को राहत दिलाई जाएगी।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 21, 2025 11:33:47
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Nov 21, 2025 11:33:21
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के सरकारी अस्पताल में मरीजों के बेड पर कुत्तों का आराम, वीडियो वायरल खंडवा के किल्लौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के पलंग पर कुत्ते आराम फरमा रहे हैं। इस अस्पताल की अव्यवस्था दिखाने के लिए एक जागरूक ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कदम उठाने के निर्देश दिए। खंडवा जिले के किलोद ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर मरीजों के लिए लगाए गए बेड पर आवारा कुत्ते आराम करते नजर आए। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि दो कुत्ते बेखौफ आराम फरमा रहे हैं और तीसरा भी अपनी जुगाड़ जमा रहा है। वार्ड में कोई स्टाफ नहीं है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बिस्तरों की सुविधा है और यहां लगभग 32 लोगों का स्टाफ है। इतने लोग होने के बावजूद यहां के हालात इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में न तो बीएमओ की निगरानी रहती है और न ही स्टाफ की मौजूदगी तय है। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी शून्य हो चुकी है। स्थिति यह है कि वार्ड के दरवाजे खुले रहते हैं और कुत्ते अंदर तक पहुंचकर बेड पर बैठ जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि CHC में डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं रहते। नर्सिंग स्टाफ घंटों गायब रहता है। यह सब कुछ अस्पताल में बेड पर आराम फरमाते कुत्तों की फोटो ने साफ कर दिया है। यहां संक्रमण नियंत्रण के मानकों का कितना पालन होता होगा समझा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता से तत्काल कार्रवाई की मांग की। वो वायरल वीडियो को लेकर खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने माना कि यह तो अस्पताल के BMO और सुरक्षा कर्मियों की भारी लापरवाही को दिखाता है। कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को जांच कर कड़ी कार्रवाई की करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तत्काल जांच में जुट गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हमारे संज्ञान में आया है कि किल्लौद के CSC में मरीजों के बिस्तर पर कुत्ते सोते दिखाई दिए हैं। हमने इसमें कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया ओर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Nov 21, 2025 11:32:28
Pendra, Chhattisgarh:युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी ने अपनी सोशल मीडिया एकाउंट में स्टोरी पोस्ट कर नक्सली कमांडर हिड़मा के एनकाउंटर के बाद हिड़मा की फोटो पोस्ट की है और लाल सलाम लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है, पोस्ट के बाद उन्होंने इसे व्यक्तिगत सोच और व्यक्तिगत मत बताया है.. वही जिला कांग्रेस कमेटी ने इस तरह के कृत्य से पल्ला झाड़ लिया.. गौरेला पेंड्रा मरवाही के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मामले पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर पूरे मामले पर चर्चा की जिसके बाद प्रीति मांझी के राष्ट्रीय सह सचिव पद पर होल्ड लगा दी गई है एवं इस मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है... गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रहने वाली यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी की सोशल मीडिया पोस्ट इन दोनों विवादों में है, दरअसल प्रीति मांझी ने अपनी फेसबुक के स्टेटस पर कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की फोटो स्टेटस स्टोरी पोस्ट करके उस पर लाल सलाम लिखकर पोस्ट करना नक्सली विचारधारा के समर्थन की ओर इशारा करता है, सैकड़ो हजारों निर्दोषों की हत्या के लिए कुख्यात और मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के साथ नक्सलियों का एक बड़ा अध्याय समाप्ति की ओर है उसकी मौत के बाद न सिर्फ सुरक्षा एजेंटीयों ने बल्कि नक्सल प्रभावित बड़े क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी की एक पदाधिकारी द्वारा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कुख्यात नक्सली कमांडर की फोटो लाल सलाम लिखकर पोस्ट करना नक्सली विचारधारा के समर्थन की ओर इशारा करता है, मामले पर प्रीति मांझी ने अब सफाई देने की शुरुआत की है, उन्होंने कहा है कि मैंने पोस्ट नहीं स्टोरी डाल कर एक मैसेज देने की कोशिश की है पर छत्तीसगढ़ के नागरिक होने की वजह से यह उनकी व्यक्तिगत विचारधारा है, अब उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि वे नक्सली विचारधारा का समर्थन नहीं करती हैं वह एक AI पोस्ट है जो उन्होंने लाल सलाम लिख कर पोस्ट की है.. राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी के बयान से कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है एवं उनके इस पोस्ट के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से फोन पर बात की जिसके बाद उनसे मिले निर्देश एवं जानकारी के बाद उन्होंने बताया कि प्रीति मांझी के इस पोस्ट या बयान या विचारधारा से कांग्रेस पार्टी बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखती, कांग्रेस पार्टी शुरू से नक्सली विचारधारा की विरोधी रही है उनकी कांग्रेस की एक पूरी पीढ़ी नक्सली आतंकी शिकार हुई है ऐसे में उनका इस तरह का पोस्ट निंदनीय है उनके इस तरह के पोस्ट के बाद इस पर एक जांच कमेटी बनाई गई है साथ ही उनके राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर होल्ड लगा दिया गया है...हालांकि कांग्रेस की यह पूरी कवायत डैमेज कंट्रोल की है पर पहले से ही अलग-अलग बयानों और बिहार में मिली हार के बाद किरकिरी और आलोचना झेल रही कांग्रेस पार्टी के लिए अब नक्सलियों का समर्थन की यह पोस्ट एक बड़ी मुसीबत लेकर आ गया है..
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 21, 2025 11:32:11
Keonjhar, Odisha:ସ୍ଲଗ-ଭିଜିଲାନ୍ସ ଦ୍ୱାରା ଅବକାରୀ ଅଧିକ୍ଷକ ଓ ଚମ୍ପୁଆ ଅବକାରୀ ଏଏଇସଆଇ ଗିରଫ ହୋଇ ହେଲେ କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ । ଆଙ୍କର: ଲାଞ୍ଚ ନେଇ ଜେଲ ଗଲେ ଅବକାରୀ ବିଭାଗ ର ସର୍ଵଗିଳା ଅଧିକାରୀ, ଗତକାଲି ୪୦ହଜାର টଙ୍କା lାଞ୍ଚ ନେଇ ଭିଜିଲାନ୍ସ ଜାଲରେ ପଡିଲା ପରେ ତାଙ୍କର ଏକାଧିକ ସ୍ଥାନରେ ଚଢ଼ାଉ ପରେ ଶେଷରେ ଆଜି ଉଭୟ ଙ୍କୁ ଜେଲ ର ଚାରିକାନ୍ଥ ଭିତରକୁ ପଠାଇଛନ୍ତି ଭିଜିଲାନ୍ସ ବिभାଗ ।କେନ୍ଦୁଝର ଅବକାରୀ Superintendent ଏବଂ ଚମ୍ପୁଆ ଅବକାରୀ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟର ASI ଭିଜିଲାନସ୍ ଦ୍ୱାରା ଗିରଫ ହୋଇ ଆଜି କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ କରାଯାଇଛି, ଜଣେ ବିଦେଶୀ ମଦ ଦୋକାନୀଙ୍କ ଠାରୁ ୪୦ ହଜାର ଟଙ୍କା ଲାଞ୍ଚ ନେବା ମାମଲାରେ କେନ୍ଦୁଝର ଅବକାରୀ Superintendent ସୀତାରାଣୀ ପଟ୍ଟାୟତ ଓ ଚମ୍ପୁଆ ଅବକାରୀ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟର ASI ବିଜୟ କୁମାର ମହାନ୍ତଙ୍କୁ ଗତକାଲି ଗିରଫ କରିଥିଲା ଭିଜିଲାନସ୍ । ଏହାପରେ ସୀତାରାଣୀ ପଟ୍ଟାୟତଙ୍କର ୩ଟି ଠିକଣା ଓ ବିଜୟ କୁମାର ମହାନ୍ତଙ୍କର ୨ଟି ଠିକଣାରେ ଭିଜିଲାନସ୍ ଚଢ଼ାଉ କରି ଥିଲା l ଗତକାଲି ୪ମାସ ପୂର୍ବରୁ କେନ୍ଦୁଝର ଅବକାରୀ ଅଧିକ୍ଷକ ଭାବେ କାର୍ଯ୍ୟଭାର ଗ୍ରହଣ କରିବା ପରଠାରୁ ବ୍ୟବସାୟ ସଠିକ୍ ଢ଼ଙ୍ଗରେ ଚଳାଇବା ପାଇଁ ବିଦେଶୀ ମଦ ଦୋକାନୀ ମାଲିକଙ୍କ ଠାରୁ ଲାଞ୍ଚ ମାଗୁଥିଲେ ସୀତାରାଣୀ l ଅନ୍ୟ ଉପାୟ ନପାଇ ଚମ୍ପୁଆର ଜଣେ ବିଦେଶୀ ମଦ ଦୋକାନୀ ଭିଜିଲାନସ୍ ର ଦ୍ୱାରସ୍ଥ ହୋଇଥିଲେ । ଗତକାଲି ୪୦ହଜାର ଟଙ୍କା ଲାଞ୍ଚ ନେଉଥିବା ବେଳେ, ଉଭୟଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଥିଲା ଭିଜିଲାନସ୍ ବିଭାଗ । , ଅବକାରୀ ଅଧିକ୍ଷକ ଭଡାରେ ରହୁଥିବା ଘର ଯାଞ୍ଚ ବେଳେ ତାଙ୍କ ନିକଟରୁ ୩୮ହଜାର ଟଙ୍କା ମିଳିଥିବା ନେଇ ଭିଜିଲାନ୍ସ ଏସ୍ପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି l ଏହି ମାମଲାରେ ବାଲେଶ୍ଵର ଭିଜିଲାନସ୍ ବିଭାଗ ତରଫରୁ ଉଭୟଙ୍କ ବିରୋଧରେ କେସ୍ ରୁଜୁ କରାଯାଇ ଆଜି କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ କରାଯାଇଛି । ବାଇଟ-ଅରୁଣ କୁମାର ନାଇକ (ଏସପି ' ଭିଜିଲାନ୍ସ )
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 21, 2025 11:31:45
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के मुद्दे पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- भगवान राम की मूर्ति पर तीन सालों से लगातार विवाद चल रहा है, सरकार आने के बाद विधानसभा में मुद्दा उठा, कमेटी बनी और नई मूर्ति का ऑर्डर भी दिया गया, लेकिन वो मूर्ति मुरैना जा रही है ऐसा पता चला तो हमने पत्र लिखा. अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही और लालफीताशाही की वजह से बहुत सारी कार्ययोजना धरातल पर उतर नहीं पाती इसलिए हमने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा दिग्विजय सिंह के नक्सल मामले में बयान और युवा कांग्रेस नेत्री मांझी के वायरल पोस्ट मामले में बृजमोहन ने कहा- जब नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है तब कांग्रेस के नेता सो कर उठ रहे हैं. नाखून कटा के वो शहीद बनना चाहते हैं. उन्हें समझ आ गया है कि अब नक्सलवाद खत्म होने वाला है. नक्सलवाद का दंश देने वाली कांग्रेस है. सरेंडर करने वालों के लिए लाल कार्पेट बिछाकर तैयार है विधेयकों के मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और छत्तीसगढ़ में राजभवन में लंबित विधेयकों आये कांग्रेस के बयान पर अग्रवाल ने कहा- आरक्षण संशोधन विधेयक राष्ट्रपति के पास गया है, वो तो सही तरीके से पास ही नहीं हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोई बाध्यता नहीं है समय की, ऐसे में तो कांग्रेस बैकफुट पर है, उसे तो सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Nov 21, 2025 11:31:36
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी जिले के गांव बलकरा में एक महिला चोर के साथ अन्य चोरों ने पशुपालक विजय के चार भैंस और दो कटड़ी चोरी कर ली और गाड़ी में लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना पर ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीण एसपी अर्श वर्मा से मिलकर चोरों की तलाश और कार्रवाई की मांग उठाई गई. चोरी की घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं. दादरी लघु सचिवालय में एसपी अर्श वर्मा से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालक विजय के प्लॉट में बने कमरे से चोर ताला तोड़कर चार भैंस और दो कटड़ी चोरी कर ले गए. जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. चोरी की घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई. जिसमें चोरों के साथ एक महिला भी दिख रही है. डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने भैंस चोरी मामले को लेकर कहा कि पुलिस CCTV फुटेज व दूसरे माध्यम से चोरों की तलाश कर रही है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Nov 21, 2025 11:31:06
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में उदयपुर रोड पर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात के समय एक क्रूज़र जीप की टक्कर के बाद दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर के मामले में एक और घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। सदर थाना एसआई भवानी शंकर ने बताया कि फूलशंकर पुत्र मावा रोत निवासी पाल देवल डूंगरपुर में अपने काम से आया था। देर रात को वह बाइक लेकर वापस अपने घर की तरफ जा रहा था। डूंगरपुर रेलवे स्टेशन के पास पीछे से आ रही एक क्रूज़र जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार फूलशंकर रोत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में निलेश पुत्र नारायण अहारी निवासी छैला खेरवाड़ा, कपिल पुत्र शंकर परमार निवासी मसानिया और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेस से डूंगरपुर अस्पताल लाए। डॉक्टर ने जांच के बाद निलेश की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान निलेश की भी मौत हो गई। इसके बाद फूलशंकर और निलेश दोनों के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए। परिजनों ने क्रूज़र जीप चालक के खिलाफ टक्कर मारने और बाइक की टक्कर से मौत की रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Nov 21, 2025 11:30:43
Solan, Himachal Pradesh:सोलन में बुधवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई जब एक युवक ने निजी विश्वविद्यालय के पास पिस्टल हवा में लहराते हुए कई फायर दाग डाले। सोलन में इस तरह की घटना सामने आना लोगों के लिए और भी चिंता का विषय बन गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने सड़क किनारे अचानक पिस्टल निकालकर कई राउंड हवा में चला दिए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी फैल गई और छात्र-स्थानीय लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। सोलन राज कुमार चंदेल ने कहा कि गोली चलाने वाले लड़के को पकड़ लिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाल रही है और पिस्टल लाइसेंसी बताई जा रही है और घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 21, 2025 11:30:14
Tonk, Rajasthan:टोंक के ग्राम पंचायत निवारिया में राशन डीलर चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संग्रामपुरा निवासी माया कुमारी सामरिया ने समिति द्वारा किए गए चयन पर आपत्तियाँ जताते हुए जांच की माँग की है। प्रार्थीया माया कुमारी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 नवंबर 2025 को हुए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सभी शैक्षणिक व पात्रता संबंधी मूल दस्तावेज—एमए, बीएड, रीट, आरएससीआईटी, एससी श्रेणी, तलाकशुदा महिला होने का प्रमाण तथा बीपीएल दस्तावेज—समिति के समक्ष प्रस्तुत किए थे। इसके बावजूद समिति ने उन्हें प्राथमिकता नहीं देकर उनसे कम योग्य महिला सुनीता गुर्जर का चयन कर लिया। माया कुमारी का आरोप है कि चयनित महिला सुनीता गुर्जर ग्राम पंचायत निवारिया की निवासी नहीं है, बल्कि अपने ससुराल ग्राम निमोला में रहती हैं, जहाँ उनका आधार कार्ड व राशन कार्ड भी जारी है। साथ ही, चयन में राजनीतिक दबाव का आरोप भी लगाया गया है। प्रार्थीया का कहना है कि समिति ने उनके योग्यता दस्तावेजों का उचित अवलोकन किए बिना मनमाने रूप से निर्णय लिया, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से चयन की संपूर्ण पत्रावली तलब कर निष्पक्ष जांच करवाने तथा योग्य उम्मीदवार का चयन करने की माँग की है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top