Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamida Jan: Bandipora के लिए शिक्षा-स्वास्थ्य और NH दर्जा बजट में नहीं
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 08, 2026 09:19:04
Hamida Jan Criticises J&K Budget, Calls on Bandipora Legislators to Push for Colleges, Healthcare and NH status Anchor:-Political and social activist Hamida Jan criticised the Jammu and Kashmir government’s budget, saying it offers little relief to the common people and ignores long-pending demands of districts like Bandipora. Speaking to the media in Bandipora, Jan said the budget failed to address core issues of education, health, and infrastructure. “This budget looks good on paper, but on the ground there is nothing substantial for the common man of Kashmir, especially for backward districts like Bandipora,” she said. She urged Bandipora’s MLAs to raise strong demands in the Assembly for establishing a law college, a medical college and a women’s college in the district. “Our students are forced to migrate to other districts for higher education. Bandipora deserves its own institutions,” Jan said. Highlighting infrastructure gaps, she added that while other districts are demanding rail connectivity, Bandipora is still struggling for basic road development. “It is unfortunate that even today Bandipora does not have national highway status. Poor connectivity continues to affect trade, healthcare access and employment,” she said. She appealed to elected representatives to prioritise people’s issues over politics. Byte By Hamida Jan Political and social
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
Feb 08, 2026 12:50:40
Chowk, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले की भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर भारतीय सरकार के द्वारा भारतीय सेना की तरफ से नेपाली सेना को 50 सैन्य ट्रक सुपुर्द किए गए. नेपाली सेना के मेजर सैन्य समान लेकर सोनौली सीमा से नेपाल रवाना हुए. इंडियन आर्मी के अधिकारीयों ने पुलिस और एसएसबी की उपस्थिति में भारत–नेपाल सीमा पर सद्भावना एवं मित्रता के प्रतीक के रूप में 7.5 टन के 20 नग एएलएस ट्रक और 2.5 टन के ट्रक 30 नग सुपुर्द किए गए. भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर्नल जपेंद्र पाल सिंह एवं मेजर अर्जुन चौहान ने नेपाल सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल हरी प्रसाद भट्टराई के साथ सहभागी रहे. आगमी 5 मार्च को नेपाल में लोकसभा चुनाव भी होना है. भारत और नेपाल दोनों देशों के बलों और लोगों के बीच सेवा, सुरक्षा, भाईचारे की भावना व्यक्त की गई. नेपाली सेना के अधिकारी सीमा पर उक्त सामान को अपनी अभिरझा में लेकर गंतव्य को रवाना हो गए. असिस्टेंट कमांडेंट सी विवेक और निरीक्षक कुमार सिंह समेत अन्य जवान द्वारा वाहनों के सुचारू हस्तांतरण को सुनिश्चित किया गया।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 08, 2026 12:49:23
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा के मुख्य अतिथि में जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान समारोह, डोटासरा ने भाजपा पर कंसा तंज एंकर इन्ट्रो- पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा आज एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आये जहां पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत की। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका बोर्ड का 5 साल का कार्यकाल पुर्ण होने पर आयोजित सम्मान समारोह में लक्ष्मणगढ़ नगर पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, प्रधान मदन सेवदा, फतेहपुर विधायक हाकम अली, चूरू के पूर्व विधायक मकबुल मंडेलिया, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों का साफा, माला शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका मण्डल व लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति का पांच साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस कार्यालय में सब ने मिलकर विकास कार्य करवाए हैं उसी तरह आने वाले आगामी चुनाव में जीत दर्ज करवाये जिससे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य हो। डोटासरा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा विभाग ने मास्टरों के तबादले दुभावना से किये है। हालंकि भजन लाल सरकार ने दो साल में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक रूपया भी खर्च नहीं किया है। डोटासरा ने कहा कि आगामी होने वाले नगर निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। सभी को एकजुटता के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। बाइट पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 08, 2026 12:49:02
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन अंधकार के तहत अरनोद थाना क्षेत्र के देवल्दी गांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान गांव में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शन को चिन्हित कर उन्हें काटा गया और बड़ी मात्रा में केबल, ट्रांसफार्मर व पानी की मोटरें जब्त की गईं। यह कार्रवाई आईजी उदयपुर रेंज के निर्देशन में एक एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज के रूप में की गई, जिसमें पुलिस और विद्युत निगम की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। ऑपरेशन में जिले के विभिन्न थानों के थाना अधिकारी और जवानों सहित कुल 200 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष रूप से तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के घरों में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शन को चिन्हित किया गया। मौके से 27 सिंगल फेज ट्रांसफॉर्मर, 4 थ्री फेज ट्रांसफॉर्मर और 8 सिंगल फेज पानी की मोटरें जब्त की गईं। विद्युत निगम की ओर से इस कार्रवाई के तहत कुल 35 वीसीआर (विद्युत चोरी प्रकरण) बनाए गए हैं, जिनमें 23 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जब्त किए गए उपकरणों और कनेक्शनों को लेकर विद्युत विभाग द्वारा आगे अनुसंधान एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध बिजली कनेक्शन, बिजली चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके。
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 08, 2026 12:48:43
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तिजारा पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 5 साल से फरार आरोपी ओमप्रकाश गुप्ता और उसकी पत्नी पूनम गुप्ता, निवासी शालीमार अलवर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपियों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगो से लाखो की ठगी कर चुके है, आरोपी विभाग में अच्छी पहचान का दावा करते हुए परिवादी से करीब 3 लाख 45 हजार रुपये ले लिए थे। आरोपियों ने परिवादी को रजिस्ट्रार जनरल राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के फर्जी हस्ताक्षर वाले नियुक्ति और जॉइनिंग लेटर भी सौंप दिए। कुछ समय बाद जब दस्तावेजों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए। इस पर पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना तिजारा में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। वही फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी में और कितने लोग शिकार बने हैं।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 08, 2026 12:48:27
Jaipur, Rajasthan:नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, लूट में नाकाम, CCTV में घटना कैद जयपुर के करधनी थाना इलाके में शुक्रवार (6 फरवरी) रात करीब 9:45 बजे नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकानदार से लूट की कोशिश की। गोविंदपुरा निवासी योगेंद्र प्रसाद शर्मा (49) की कविराज मार्केट स्थित फैंसी आइटम की दुकान तनिश्का स्टोर में दो युवक खरीदारी के बहाने घुसे और अचानक हमला कर दिया।बदमाशों ने दुकानदार के बाल पकड़कर आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और चाकू से हमला कर बंधक बनाने की कोशिश की। चाकू के वार से योगेंद्र की जैकेट कट गई। दुकानदार के शोर मचाने पर बदमाश घबरा गए और बाहर खड़ी स्कूटी छोड़कर भागने लगे।शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और करधनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तलाशी में उनके पास से दो चाकू और मिर्च पाउडर बरामद किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 08, 2026 12:47:57
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू विप्र समाज का विप्र स्नेह मिलन समारोह चूरू। जिला मुख्यालय पर सामुदायिक भवन में सर्व ब्राहमण महासभा की और से विप्र समाज का विप्र स्नेह मिलन एवम् नवीन कार्यकारिणी घोषणा एवम् नियुक्ति मनोनयन पत्रक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सरंपच राकेश शर्मा, ओम सारस्वत सहित कई लोग मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रवज्ज्वलन मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर बोलते हुऐ सर्व ब्राहम्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि सर्व ब्राहमण महासभा विप्र हित के लिए कार्य करने वाला एक सामाजिक संगठन है जिसका उदेश्य सर्व समाज को साथ लेकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सर्व ब्राहमण महासभा का 10 देशो में गठन हो गया है और यह एक अन्तराष्ट्रीय संस्था बन चुकी है। विश्व स्तर पर भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण एवम् उनकी पूजा की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है उन्होंने कहा कि विप्र समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शिक्षा हेतु महासभा द्वारा आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रतिभाशाली विप्र समाज के विघार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते है उन्हें संसाधन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन देते हुऐ कहा कि शीध्र ही राजस्थान सरकार एवम् चूरू के जनप्रतिनिधियों से वार्ता करके विप्र हॉस्टल एवम् सामुदायिक केन्द्र बनवाने के लिए प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर बोलते हुऐ प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज को मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए जिससे समाज की गौरव और प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि यह संगठन गैर राजनैतिक संगठन है और सम्पूर्ण विप्र समाज के कल्याण का मंत्र लेकर चलने वाला संगठन है। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सरंपच राकेश शर्मा ने कहा कि आज हम सब के लिए गौरव की बात है कि राजस्थान में एक ब्राहम्ण मुख्यमंत्री है जो सफलता पूर्वक प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे है। उन्होंने मांग करते हुऐ कहा कि इडब्ल्यूएस के आरक्षण को पंचायत चुनाव एवम् स्थानीय निकाय में लागू किया जाये जिससे समाज के ज्यादा लोगो को राजनैति में सहभागीता करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इडब्ल्यूएस में क्रिमिलेयर की बात हो जिससे समाज के ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं को राजकिय सेवा में जाने का मौका मिले। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वैघ बनवारी लाल शर्मा ने शब्दो के माध्यम से सभी का स्वागत करते हुऐ कहा कि चूरू की इस पावन धरा पर आप जैसे गणमान्य लोगो की उपस्थिती से समाज को संबल प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि चूरू को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है और यह विप्र स्नैह मिलन समाज में सकारात्मक भाव पैदा करेगा। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि चूरू के सभी वरिष्ठजनो एवम् समाज के आमजन को साथ लेकर वे समाज हित के लिए कार्य करेगे। उन्होंने सभी समाज के लेगो से अपील करते हुऐ कहा कि कलयुग में संगठन मे ही शक्ति होती है इसलिए संगठित रहेगे तो हमारी बात को मजबूती के साथ सुना जा सकेगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथग्रहण भी हुआ। बाइट _सुरेश मिश्रा, सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष । नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मो. 9414776072
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 08, 2026 12:47:29
Jalore, Rajasthan:भाद्राजून थाना क्षेत्र के ग्राम गोलिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए अवैध शराब तस्कर पर युवक की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर भाद्राजून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आहोर मोर्चरी भिजवाया। परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Feb 08, 2026 12:47:20
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा -जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज: अनशन पर बैठीं शहीद पर्यावरण प्रेमी राधेश्याम विश्नोई की मां हॉस्पिटल में भर्ती जैसलमेर राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन अब प्रदेशव्यापी रूप ले चुका है। बीकानेर में संतों के सानिध्य में विश्नोई समाज एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा शुरू किए गए खेजड़ी संरक्षण आंदोलन के तहत जैसलमेर में भी भावनात्मक और गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में अनशन पर बैठीं स्वर्गीय पर्यावरण प्रेमी राधेश्याम पैमाणी (विश्नोई) की माता रतनी देवी और पत्नी निरमा विश्नोई की तबीयत बिगड़ गई। रतनी देवी को जैसलमेर के प्रिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि निरमा विश्नोई को पोकरण में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन दिन अन्न-जल त्याग, बिगड़ी तबीयत बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं मंगलवार 3 फरवरी से खेजड़ी संरक्षण के समर्थन में अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठी थीं। संतों के हस्तक्षेप और आंदोलन की रणनीति में बदलाव के बाद अनशन तो समाप्त किया गया, लेकिन अचानक खान-पान शुरू करने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। आंतों में सूजन और कमजोरी, ग्लूकोज पर इलाज प्रिया हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. राजेश्वरी धनदेव ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक भूखे रहने के कारण रतनी देवी की आंतों में ऐंठन और सूजन हो गई है। उन्हें उल्टियां हो रही हैं और अत्यधिक कमजोरी है। फिलहाल उन्हें ग्लूकोज और लिक्विड डाइट पर रखा गया है तथा उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। “खेजड़ी बचाने के लिए जान भी कुर्बान” हॉस्पिटल बेड पर भी रतनी देवी का हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "हमें अपनी जान की परवाह नहीं है। मेरे बेटे राधेश्याम ने वन्यजीवों को बचाते हुए अपनी जान दे दी। अगर हमें भी बलिदान देना पड़े तो कोई गम नहीं। हमारी मांग है कि सरकार खेजड़ी को बचाने के लिए सख्त कानून बनाए।" शहीद पर्यावरण प्रेमी की विरासत को आगे बढ़ा रहा परिवार गौरतलब है कि स्वर्गीय राधेश्याम विश्नोई पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रतीक रहे हैं। सड़क हादसे में उनकी मृत्यु भी वन्यजीवों की रक्षा के प्रयास के दौरान हुई थी। अब उनका परिवार उसी पर्यावरण संरक्षण की मशाल को आगे बढ़ा रहा है। इस घटना के बाद विश्नोई समाज एवं पर्यावरण प्रेमियों में भारी आक्रोश है और सरकार से खेजड़ी संरक्षण को लेकर तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है। बाइट- रतनी देवी, खेजड़ी संरक्षण अनशनकर्ता बाइट-धर्माराम विश्नोई, रतनी देवी के बेटे बाइट-डॉ. राजेश्वरी धनदेव, चिकित्सक, प्रिया हॉस्पिटल
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Feb 08, 2026 12:47:03
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर/ सारे रह प्रदेश की लाड़ली बहन के साथ मारपीट, सोशल मीडिया वीडियो हुआ viral, वीडियो वायरल होने के बाद जिले में चर्चा का विषय बन गया है. सिहावल विधानसभा के बहरी बाजार का बताया जा रहा है वीडियो. बाजार में लगी दुकान हटने पर महिला के साथ मारपीट करते युवक का वीडियो वायरल है. बहरी थाना क्षेत्र का पूरा मामला. बता दें कि यह पूरा मामला बहरी बाजार का बताया गया है जहां एक वीडियो 33 सेकंड का वायरल किया गया जिसमें एक युवक द्वारा महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है, फिर उसके बाद दूसरा वीडियो सामने आया जहां विवाद की शुरुआत महिला द्वारा चप्पल उतारकर युवक को मारने दौड़ी है, उसके बाद युवक द्वारा जमकर मारपीट की गई है. वही घटना के बाद युवक संतोष पाठक द्वारा घटना को स्वीकार करते हुए वीडियो जारी किया गया है. संतोष पाठक द्वारा बताया गया है कि विगत दिनों प्रशासन द्वारा बहरी बाजार में अतिक्रमण हटाया गया था उसी दौरान भी विवाद की स्थिती बनी थी, उसी को लेकर महिला द्वारा युवक के घर पहुंच कर पहले विवाद किया जाने लगा फिर यह विवाद हिंसक रूप ले लिया और महिला द्वारा भी युवक के साथ हाथापाई की गई है, महिला की शिकायत पर बहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 08, 2026 12:46:35
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हुई घूसखोर पंडित को लेकर जगदलपुर में ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखा गया, फिल्म के नाम और ट्रेलर को लेकर ब्राह्मण समाज ने अपनी आपत्ति जताई है, ब्राह्मण समाज का कहना है कि फिल्म का नाम ब्राह्मण समाज के प्रति वैमनस्य प्रदर्शित कर रहा है, वहीं फिल्म के ट्रेलर को भी आपत्तिजनक बताया , ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण समाज भवन से कोतवाली थाने तक रैली निकाली, यहां पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और फिल्म के डायरेक्टर के खिलार FIR की मांग की , इसके अलावा ब्राह्मण समाज ने फिल्म निर्देशक नीरज पांडे और मुख्य कलाकार मनोज बाजपेई का पुतला भी फूंका।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top