Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
PDD के कर्मचारियों ने J&K में पावर वितरण के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Feb 12, 2026 09:06:45
Gulmarg,
All PDD Employees helds strong Protest Against Proposed Privatisation of Power Distribution in J&K. Employees of the Power Development Department (PDD) in Tangmarg Sub-Division have held a strong protest against the proposed move to privatise power distribution services in the area. The staff members expressed serious concerns over the decision, stating that such a move could adversely affect both employees and consumers. According to the protesting employees, privatisation may lead to job insecurity for hundreds of workers who have been serving in the department for years. They fear that the step could result in loss of employment, reduction in workforce, and uncertainty regarding their future service conditions. The employees further stated that the public may also suffer due to possible increase in power tariffs and decline in service accountability. They emphasized that PDD staff, being locally posted and familiar with the terrain and public needs, have been efficiently managing electricity distribution even in challenging weather and geographical conditions of the region. Speaking on the occasion, representatives of the protesting staff said that they are not against reforms, but any decision regarding restructuring or privatisation should be taken after proper consultation with employees and stakeholders. They demanded that the government reconsider the proposal and safeguard the interests of both workers and consumers. The protesting employees appealed to higher authorities to initiate dialogue and address their grievances at the earliest. They warned that if their concerns are not addressed, they may intensify their protest in the coming days. Meanwhile, locals and consumers have also shown mixed reactions, with many expressing apprehension over the possible impact on electricity services in the sub-division. The situation remains under close watch as PDD employees prepare for further course of action in response to the proposed privatisation plan.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Feb 12, 2026 10:34:07
Indore, Madhya Pradesh:एंकर-इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा एमआर-4 रोड पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की चाकू से गला काटकर हत्या की गई है। वीओ- दरअसल सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मृतक की पहचान खोजराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। वह इंदौर में रहकर नौकरी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी जुटाई जा रही है कि वह रात में किस समय घर या काम से लौटा था और आखिरी बार किसके संपर्क में था। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं—आपसी रंजिश, लूट या अन्य संभावित कारणों—को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बाइट. रूपेश व्यास डीआईजी इंदौर
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Feb 12, 2026 10:33:53
:पखांजूर के जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर पखांजूर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम चर्चा की… इस दौरान कापसी में लंबे समय से लंबित थाना खोलने की मांग भी रखी गई… जिस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि कापसी में जल्द से जल्द थाना खोलने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी… जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सुरक्षा मजबूती मिलेगी। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री को पखांजूर आने का निमंत्रण भी दिया… जिसे उन्होंने स्वीकार किया… जिसे सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया… और क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई… फिलहाल कापसी में थाना खोलने के आश्वासन के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है… अब देखना होगा कि यह घोषणा जमीन पर कब तक उतरती है…
0
comment0
Report
PSParmeshwar Singh
Feb 12, 2026 10:33:40
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के श्री जी की गांवड़ी गांव में प्राथमिक सरकारी स्कूल में भवन की छत गिरने की घटना के बाद अब हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं। इस हादसे के बाद बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है। आज हालात यह हैं कि बच्चे स्कूल की जर्जर बिल्डिंग में बैठने से डर रहे हैं और मजबूरी में स्कूल परिसर से दूर पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। परिजनों को हर पल इस बात का डर सता रहा है कि कहीं कोई और बड़ा हादसा न हो जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल भवन की खराब स्थिति को लेकर शिक्षकों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गौर करने वाली बात यह है कि जिस समय स्कूल की छत गिरी, उस समय बच्चे लंच के लिए घर गए हुए थे। वजह यह थी कि स्कूल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बच्चों को दोपहर के समय घर जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, स्कूल में शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे खासकर छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है। स्कूल की छतें और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। स्कूल की छत से सरिया निकल रहा है। छत की मोटाई भी काफी कम है। दीवारों पर सीलन और क्षतिग्रस्त है। स्कूल का फर्स भी पूरी तरह से खुदा हुआ है। वहीं शौचालय की भी बहुत बुरी स्थिति है। स्कूल भवन में किसी भी प्रकार की किचेन की व्यवस्था भी नहीं है। स्कूल की ये हालात किसी बड़े हादसे को खुला नियंत्रण दे रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब शिकायतें पहले से की जा चुकी थीं, तो हादसे का इंतज़ार क्यों किया गया? और अगर अगली बार कोई बच्चा चपेट में आ गया, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 12, 2026 10:33:25
Noida, Uttar Pradesh:Maharashtra: पुणे में MIT-WPU कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेशी फूड स्टॉल में तोड़फोड़, BJYM कार्यकर्ताओं पर आरोप पुणे के MIT World Peace University में आयोजित World Cultural Festival के दौरान बांग्लादेशी फूड स्टॉल में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई और बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज जला दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विश्वविद्यालय प्रशासन औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित निजी विश्वविद्यालय MIT World Peace University (MIT-WPU) में आयोजित World Cultural Festival के दौरान बांग्लादेशी फूड स्टॉल में कथित तौर पर तोड़फोड़ और बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज जलाने की घटना सामने आई है। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों के छात्रों ने अपने-अपने फूड स्टॉल लगाए थे। इसी दौरान बांग्लादेशी स्टॉल पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवाद शुरू हो गया। स्टॉल में तोड़फोड़ की गई और झंडा जलाया गया। बीजेवाईएम के पुणे शहर अध्यक्ष दुष्यंत मोहोल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय छात्रों ने स्टॉल पर लगे बांग्लादेशी झंडे को हटाने की मांग की थी। उनका आरोप है कि बांग्लादेश के भारत विरोधी रुख के कारण यह आपत्ति जताई गई। मोहोल के अनुसार, झंडा हटाने के बजाय दूसरा झंडा लगाए जाने से विवाद बढ़ गया, जिसके बाद स्टॉल में तोड़फोड़ की गई और झंडा जलाया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग स्टॉल में तोड़फोड़ करते और बांग्लादेश विरोधी नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जांच जारी। MIT-WPU के रजिस्ट्रार गणेश पोकले ने कहा कि कुछ अनधिकृत लोग परिसर में घुस आए थे और विश्वविद्यालय पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल का उद्देश्य सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करना और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को मंच प्रदान करना है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 12, 2026 10:33:02
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मपरिवर्तन के लिये दबाव बनाने का मामला मामले की जांच के लिये SIT बनाई गई TT नगर ACP के नेतृत्व में जांच करेगी SIT ACP अंकिता खातरकर के नेतृत्व में SIT का गठन महिला थाने की थाना प्रभारी , कोहेफिजा थाना प्रभारी को भी SIT में शामिल किया गया SIT में कुल चार सदस्यों को शामिल किया गया क्या और युवतियों को आरोपियों ने शिकार बनाया इसकी भी जांच की जायेगी पीड़ित छात्रा आरोपीयों के संपर्क में कैसै आई इसकी भी जांच होगी आरोपी माज की भूमिका और वीडियो बनाने को लेकर भी जांच की जाएगी पीड़िता से भी SIT की टीम मुलाकात करेगी दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ होगी आरोपी औसाफ और माज के दोस्तों की भूमिका को लेकर भी जांच की जाएगी नाबालिग छात्रा से कार में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मपरिवर्तन के लिये दबाव बनाने का आरोप है
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 12, 2026 10:32:49
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के पत्र पर कांग्रेस का बयान कांग्रेस नेता डॉ.विक्रम चौधरी का बयान नैतिकता के आधार पर बीजेपी के नेताओं को नहीं आना चाहिए सत्र में विधि मैं मर्यादा की रेखा नहीं खींची गई वह तो हमें स्वयं को ही करना है जिनके ऊपर सुप्रीम कोर्ट तक सख्ती कर रही है ऐसे लोग बैठेंगे तो कोई मर्यादा नहीं रहेगी जीतू पटवारी के पत्र पर मुख्यमंत्री और पूरी बीजेपी को अपनी राजनीति परिभाषित करना चाहिए बाइट.. डॉ विक्रम चौधरी,.. कांग्रेस नेता.. भाजपा नेता लोकेंद्र पाराशर का पलटवार कांग्रेस नैतिकता की बात करती है यदि उनके नेताओं की हिस्ट्री खंगाले तो इनका एक भी नेता विधानसभा में जाने लायक नहीं है दुर्घटनाएं होना प्राकृतिक के प्रकोप के कारण भी होता है इस पर राजनीतिक रोटी सीखना सही बात नहीं सभी मामलों में मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता दिखाई है जिनको अपनी पार्टी में आस्था नहीं हमारे प्रति आस्थावान कैसे होंगे बाइट.. लोकेंद्र पाराशर.. भाजपा नेता
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 12, 2026 10:32:34
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 12, 2026 10:32:05
Panchkula, Haryana:राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), हरियाणा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 15 किलो 084 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। *डीजीपी ने सराहा ऑपरेशन, दोहराई जीरो टॉलरेंस नीति* इस संबंध में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने जीआरपी चंडीगढ़ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे मार्गों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए अंतरराज्यीय समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज को सुरक्षित रखने हेतु व्यापक स्तर पर निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। *विशेष चेकिंग अभियान में संदिग्धों पर नजर, ट्रॉली बैग से बरामद हुई चरस* एसपी जीआरपी श्रीमती नितिका गहलोत ने बताया कि रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ पर सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रबंधक निरीक्षक उर्मिला देवी के नेतृत्व में गठित टीम—जिसमें उप-निरीक्षक सत्यबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे—ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के ट्रॉली बैग से 31 पैकेट चरस बरामद हुए, जिनका कुल वजन 15 किलो 084 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र तारा चंद, निवासी गांव चौगाँ, तहसील कुल्लू, थाना भुंतर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र लगभग 24 वर्ष तथा रमजान पुत्र मोहम्मद अली, निवासी गांव राहदर, तहसील भुंतर, थाना भुंतर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई। *कमर्शियल क्वांटिटी में दर्ज हुआ मामला, आरोपियों को लिया गया पुलिस रिमांड पर* बरामद मादक पदार्थ की मात्रा ‘कमर्शियल क्वांटिटी’ की श्रेणी में आने के कारण दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जीआरपी चंडीगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। *तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस* उन्होंने बताया कि जीआरपी चंडीगढ़ अब आरोपियों के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है, ताकि मुख्य सप्लायर एवं इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंच बनाई जा सके। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी के पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। *नशे के कारोबारियों को नहीं मिलेगी कोई राहत* उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे परिसरों में विशेष तलाशी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 12, 2026 10:31:49
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - योगी कि सख़्ती का असर, सभी ने कहा शांति से मनाए जाएंगे त्यौहार महाकाय निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने रंग में भंग डालने की कोशिश करने वालों से सख़्ती से निपटने के निर्देश दिए, जिसका असर ग्राउंड पर दिख रहा है। उन्नाव जिला प्रशासन ने एडीएम सुशील गोन्ग के नेतृत्व में सभी धर्म के लोगों की बैठक उन्नाव सदर कोतवाली में बुलाई, जिसमें सभी धर्म से जुड़े लोगों ने कहा कि महाशिवरात्रि और होली का पर्व बेहद शांति से संपन्न होगा, सभी हंसी खुशी त्यौहार मनाएंगे और अराजकता फैलाने वालों से सख़्ती से निपटा जाएगा। अपर SP अखिलेश सिंह ने पुलिस को सतर्क रहने और सहयोग की अपील भी की।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 12, 2026 10:31:27
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में शिया समुदाय की पवित्र दरगाह पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने कब्रें तोड़ीं, ताजियों में लगाई आग! फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में शिया समुदाय की पवित्र जगह 'मौला अली नज़फ़ उल अशरफ' (चिलसरा रोड) पर अज्ञात बदमाशों ने रातों-रात हमला बोल दिया। हाफिज जी और हाजी जी की दो कब्रों पर भारी तोड़फोड़ की गई, दरगाह के अंदर आग लगा दी गई। इससे रखे ताजिया-अलम और मेहंदी जलकर राख हो गए। पास की पुरानी इमारत में रखे ताजियों की छत और धन्नियां भी आग की लपटों ने चपेट में ले लीं।देखभालकर्ता साबिर अली की दरगाह का ताला खोलते ही साबिर अली को आग की लपटें दिखीं। उन्होंने तुरंत मतवाली शारिफ हुसैन रिजवी को फोन किया। रिजवी ने बताया, "पीछे ताजियों वाली जगह पर आग भड़क रही थी। पुरानी इमारत होने से आग तेजी से फैल गई। हमने थाना मऊदरवाजा और अधिकारियों को सूचना दी। दमकल की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।"पिछली घटना रिजवी ने खुलासा किया कि 5-6 महीने पहले भी यहां चोरी हुई थी। सीसी कैमरा, एलसीडी और चांदी के अलम चोरी हो गए थे। थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. आरती सिंह, सीओ अमृतपुर संजय वर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एसडीएम रजनीकांत पांडेय, तहसीलदार सनी कनौजिया, थाना प्रभारी अजब सिंह, हैबतपुर गढ़िया चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह और एसआई अजय कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइट--आरती सिंह एसपी का बयान: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा, "आपराधिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ की और आग लगाई। तीन विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी."फर्रुखाबाद में सांप्रदायिक सौहार्द को चुनौती देने वाली यह घटना सदमे की लहर बिखेर रही है। पुलिस जांच तेज। बाइट--साबिर अली कर्बला के संचालन
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Feb 12, 2026 10:31:05
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 12, 2026 10:30:38
Sambhal, Uttar Pradesh:टॉपलाइन ...संभल में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मस्जिद और मदरसों पर योगी फोर्स का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है ... संभल में चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना इलाके के नरौली कस्बे में खाद के सरकारी गड्ढों और रास्ते पर अवैध कब्जा कर बनाए गए अवैध मदरसे पर बुलडोजर कार्यवाही कर जिया उल उलूम मदरसे को पूरी तरह जमींदोज कर सरकारी जमीन को मदरसे के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है ... जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के निर्देश पर चंदौसी तहसील के एसडीएम आशुतोष तिवारी सीओ मनोज कुमार सिंह ने आज लगभग सुबह 11 बजे पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ 2 नरौली के बंजारी कुंआ पहुंचकर 2 बुलडोजर की मदद से अवैध मदरसे को ध्वस्त करने की कार्यवाही की है .. आज सुबह 2 बुलडोजर और पुलिस फोर्स के साथ मदरसे को ध्वस्त करने के लिए पहुंची प्रशासन की टीम को देखकर बंजारी कुंआ मोहल्ले में हड़कंप मंच गया ...आनन फ़ानन में मदरसा कमेटी और मोहल्ले के लोगों ने मदरसे में रखी किताबें और अन्य सामान को निकालना शुरू कर दिया ...अवैध मदरसे पर योगी फोर्स के बुलडोजर एक्शन से मुस्लिम काफी नाराज दिखाई दिए ..मुस्लिमों ने प्रशासन पर एक तरफा बुलडोजर कार्यवाही का आरोप लगाया है ।। ... अवैध मदरसे को ध्वस्त किए जाने के बाद मदरसा स्थल से सटे 8 से अधिक अवैध मकान भी बुलडोजर कार्यवाही की जद में है ..यह अवैध मकान भी खाद के सरकारी गड्ढों और रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए है ...इन अवैध मकानों पर भी जल्दी ही बुलडोजर गरज सकता है .. ... नगर पंचायत नरौली में मदरसे जिया उल उलूम के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन के मामले में डीएम राजेंद्र पेंसिया का बयान भी सामने आया है । खाद के सरकारी गड्ढे और रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा कर मदरसे का अवैध निर्माण किया गया था। ... तहसील दार कोर्ट में चल रहा था मामला ..तहसील दार कोर्ट के फैसले के बाद मदरसा कमेटी को डीएम कोर्ट में अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया था ... मदरसा कमेटी ने डीएम कोर्ट में 30 दिन की अवधि में कोई अपील नहीं की ..जिसके बाद मदरसे के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की कार्यवाही की गई है ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top