Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
Tangmarg Town Hall में 6 Dogra Regiment और GMC Srinagar का रक्तदान शिविर सफल
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Dec 29, 2025 08:39:51
Gulmarg,
Blood Donation Camp Organised by 6 Dogra Army and GMC Srinagar at Town Hall Tangmarg A blood donation camp was successfully organised by the 6 Dogra Regiment of the Indian Army in collaboration with Government Medical College (GMC) Srinagar at Town Hall Tangmarg on Wednesday. The camp witnessed enthusiastic participation from local residents, volunteers, and Army jawans, who came forward to donate blood for a noble cause. People appreciated the initiative and said such camps are crucial, especially during emergency situations in hospitals. Speaking on the occasion, the blood donors expressed happiness in contributing to society by donating blood. They urged the youth, in particular, to actively participate in blood donation drives, stating that a single donation can save precious lives, especially of the needy and poor during emergencies. Around 30 to 40 units of blood were collected during the camp. Locals also appealed to the health authorities to organise similar blood donation camps in other areas on a regular basis to strengthen emergency healthcare services. The initiative was widely appreciated for promoting humanitarian values and strengthening cooperation between the Army, health institutions, and the local community.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Dec 29, 2025 10:07:56
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से SNMMCH के गायनी वार्ड से चोरी हुआ नवजात बच्चे को पुलिस ने सही सलामत बरामद कर लिया है और फिलहाल चिकित्सकों के निगरानी में बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया है. बच्चे का स्वास्थ्य सामान्य है. इस घटना को लेकर आज एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अस्पताल भी पहुंचे. एसएसपी अब स्वयं अस्पताल की सिक्योरिटी ऑडिट करेंगे ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृृति न हो. नवजात चोरी मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है जिसमे अस्पताल का भी एक कर्मी शामिल है. धनबाद SNMMCH एक फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार का मामला अचंभित करने वाला है. दरअसल दो दिन पहले SNMMCH के गायनी वार्ड से महज दो दिन के नवजात की चोरी हो गई थी. एक तरफ जहाँ बच्चे की मां का रो - रो कर बुरा हाल था तो वही बच्चे के परिजन स्थानीय लोगों के साथ SNMMCH में हंगामे पर उतारू थे. धनबाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया. एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम में सिटी एसपी, डीएसपी विधि व्यवस्था, सरायढेला थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापामारी कर महज 36 घंटे के भीतर भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती से नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. नवजात को उसकी मां को सौंप दिया गया है. इस मामले में एसएसपी प्रभात कुमार SNMMCH पहुंचे जहाँ बच्चे की मां से भी मिले साथ ही अस्पताल प्रबंधन के साथ वार्ता कर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये. एसएसपी ने बताया कि वे स्वयं भी जल्द ही अस्पताल की सिक्योरिटी ऑडिट करेंगे. उन्होंने बताया इस घटना में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में एक अस्पताल का कर्मी भी है जोकि पुरे घटना क्रम में संलिप्त रहा है. उन्होंने बताया यह चोरी की वारदात बच्चा एडॉप्शन से जुड़ा है. प्रभात कुमार, एसएसपी इधर नवजात को पाकर उसकी मां अब बेहद खुश है और उन्होंने पुलिस को भी धन्यवाद दिया. जोकि तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटो में बच्चे को बरामद की. नवजात की मां सरिता देवी ने बताया कि बच्चे को पाकर खुश हैं उन्होंने बताया अभी बच्चे का नामकरण नहीं किया है. इधर जेएमएम नेता रतिलाल टुड्डू ने कहा कि पुलिस की तत्परता से बच्चे की सकुशल बरामदगी हुईं है. अस्पताल प्रबंधन से यह मांग है कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता में लिया जाना चाहिए. सरिता देवी, नवजात शिशु की मां रतिलाल टुड्डू, झामुमो नेता नवजात बच्चे के चोरी का यह मामला बीते शनिवार की रात की है. गायनी वार्ड से बच्चा चोरी कर लिया गया था. घटना CCTV में भी कैद हुईं थी परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया था। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। बहरहाल, SNMMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल नवजात के परिजन बच्चा पाकर खुश हैं और राहत की सांस ले रहे हैं.
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Dec 29, 2025 10:06:04
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर:लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खानकाह मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक जायलो गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बाल्टी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसी का भी प्रयास सफल नहीं हो सका। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग की चपेट में आकर जायलो गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और केवल उसका लोहे का ढांचा ही बच सका।बताया जा रहा है कि जली हुई जायलो गाड़ी खानकाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। बाइट-दमकल कर्मी ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
comment0
Report
HHHarvinder Harvinder
Dec 29, 2025 10:04:17
Mahendragarh, Haryana:अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने की मुहिम के तहत यूथ कांग्रेस ने आज नारनौल शहर में जोरदार पैदल मार्च निकाला। मार्च के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अरावली क्षेत्र से जुड़े नियमों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध दर्ज कराया गया। इस पैदल मार्च में नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी, उनके पुत्र संदीप चौधरी, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के पुत्र कृष्ण राव, यूथ कांग्रेस जिला प्रधान पुनीत बुलाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे。 यूथ कांग्रेस जिला प्रधान पुनीत बुलाना ने कहा कि किसी भी हाल में अरावली को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा अरावली पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। यदि अरावली के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस और यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और अरावली को नुकसान पहुंचना सीधे तौर पर जल, जंगल और जमीन पर खतरा है。 वहीं भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अरावली के संरक्षण से जुड़े नियमों में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि अरावली से छेड़छाड़ का मतलब पूरे क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन से खिलवाड़ है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मुद्दे पर ठोस और स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन आगे चलकर बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है。 बाइट मंजू चौधरी कांग्रेस विधायक नांगल चौधरी पुनीत बुलाना जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस जिला महेंद्रगढ़
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Dec 29, 2025 10:03:59
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में यमुना सफाई को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जाते हों, लेकिन जमीनी हकीकत एक बार फिर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद सुर घाट से निकलने वाली यमुना नदी का पानी फिर से काला और बदबूदार हो गया है। हालात ऐसे हैं कि घाट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु भी खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। वजीराबाद सुर घाट पर यमुना का पानी काले रंग में तब्दील नजर आ रहा है। नदी से उठती तेज दुर्गंध आसपास के इलाके में फैल रही है। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि यमुना को मां मानकर वे यहां पूजा करने आते हैं, लेकिन गंदगी और बदबू की वजह से श्रद्धा के साथ पूजा करना भी मुश्किल हो गया है। कई श्रद्धालु बिना स्नान और पूजा किए ही वापस लौटने को मजबूर हैं। यमुना सफाई का मुद्दा अक्सर सुर्खियों में रहता है। सरकार और संबंधित विभाग समय-समय पर यमुना को साफ करने के लिए योजनाओं और करोड़ों रुपये खर्च किए जाने की बात करते हैं। लेकिन वजीराबाद सुर घाट की मौजूदा तस्वीरें इन दावों की सच्चाई को उजागर कर रही हैं। यहाँ साफ दिख रहा है कि नदी में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसी इलाके में वजीराबाद वाटर वर्क्स स्थित है, जहां से यमुना के पानी को रीसायकल कर दिल्ली के लोगों तक पीने का पानी पहुंचाया जाता है। ऐसे में यमुना का गंदा और बदबूदार होना लोगों के मन में पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नदी का पानी इतना प्रदूषित है, तो भविष्य में इसका सीधा असर आम जनता की सेहत पर पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों और पर्यावरण विशेषज्ञों का आरोप है कि बिना ट्रीटमेंट के सीवर और गंदा पानी लगातार यमुना में गिराया जा रहा है। प्रशासन की लापरवाही और निगरानी की कमी के चलते हालात और खराब हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यमुना सफाई सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहती है या वाकई धरातल पर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Dec 29, 2025 10:03:09
Jaipur, Rajasthan:जयपुर व्यापार महासंघ और चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किशनपोल विस प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवारा के नेतृत्व में व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, जिसमें मंत्री ने आश्वासन दिया। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि चांदपोल बाजार में शराब की दुकान खुलने से शराबियों का जमावड़ा रहता है। इस दुकान से स्थानीय निवासी, राहगीर और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर आबकारी विभाग और विधायक को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से व्यापारी और स्थानीय निवासियों में रोष है। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की, वरना जयपुर बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि जयपुर पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में जयपुर की छवि अच्छी बनाए रखने हेतु चांदपोल बाजार से शराब की दुकान हटाने की कार्रवाई आवश्यक है।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Dec 29, 2025 10:02:55
Noida, Uttar Pradesh:आज नई दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतीक-चिह्न स्वरूप माँ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम का मोमेंटो तथा मिथिला पेंटिंग से निर्मित शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया। साथ ही संगठन की सुदृढ़ता, मखाना, मिथिला पेंटिंग एवं बिहार के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सतत प्रेरणास्रोत है। उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन जनसेवा एवं संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव पथप्रदर्शक बना रहेगा।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Dec 29, 2025 10:01:55
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର କେନ୍ଦୁଝର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ତିନି ଦିନ ଗସ୍ତ ର ଆଜି ହେଉଛି ତୃତୀୟ ଦିନ ଥିଲେକିଡା ଠାରେ ଅସ୍ଥାୟୀ ହେଲିପ୍ୟାଡ୍ ରେ ପହଂଚିଥିଲେ। ସେଠାରେ ତାଙ୍କୁ ବିରାଟ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ରେ ସ୍କୁଲ ପରିସର କୁ ପାଛୋଟି ନେଇଥିଲେ। ସେଠାରେ ପିଏମ ଶ୍ରୀ ସରକାରୀ ସ୍କୁଲ ର ପ୍ରତିଷ୍ଠାତା ନିତ୍ୟାନନ୍ଦ ବିଶ୍ୱାଳ ଏବଂ ଉତ୍କଳମଣି ଗୋପବନ୍ଧୁ ଦାସ ଙ୍କ ପ୍ରତିମୂର୍ତ୍ତି କୁ ଉନ୍ମୋଚନ କରିଥିଲେ। ପରେ ପୁରାତନ ଛାତ୍ର ସାଂସଦ ପକ୍ଷରୁ ଆୟୋଜିତ ସୁବର୍ଣ୍ଣ ଜୟନ୍ତୀ ସମାରୋହ ରେ ଯୋଗ ଦେଇ ଉପସ୍ଥିତ ଜନସମାବେଶ ଉଦବୋଧନ ଦେଇଥିଲେ। ତେଲକୋଇ ବ୍ଲକ ର ଉପାନ୍ତ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ଏଭଳି ଏକ ଶିକ୍ଷାନୁଷ୍ଠାନ ଗଠନ କରି ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳ ରେ ଶିକ୍ଷା ର ଭିତିଭୂମି ସୁଦୃଢ କରିଥିବାରୁ ସ୍କୁଲ ପ୍ରତିଷ୍ଠାତା ସଦସ୍ୟ ଙ୍କୁ ସାଧୁବାଦ ଜଣାଇଥିଲେ। ଏହି ଅବସରରେ ସୁବର୍ଣ୍ଣ ଜୟନ୍ତୀ ସ୍ମଣରିକା ଶି଱୍ରାଣ ଉନ୍ମୋଚନ କରିଥିଲେ। ପରେ ସେଠାରେ ଉପସ୍ଥିତ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ଉଚ୍ଚ ଶିକ୍ଷିତ ହୋଇ ସମାଜ, ରାଜ୍ୟ ଓ ଦେଶ ର ବିକାଶ ରେ ସହାୟକ ହେବାକୁ ପରାମର୍ଶ ଦେବା ସହ ବିଭିନ୍ନ କ୍ଷେତ୍ର ରେ ଉଲେଖନୀୟ କାର୍ଯ୍ୟ ପାଇଁ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ପୁରସ୍କୃତ କରିଥିଲେ। ଏହି ସମାରୋହ ରେ ତେଲକୋଇ ବଧୟାୟ ଫକୀର ନାଏକ, ପାଟଣା ବିଧାୟକ ଅଖିଳ ଚନ୍ଦ୍ର ନାଇକ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ତେଲକୋଇ ର ବିକାଶ ପାଇଁ ଅର୍ଥ ର ଅଭାବ ନାହିଁ, ଜନହିତକର ପ୍ରକଳ୍ପ କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ପାଇଁ ପ୍ରଶାସନ କୁ ପ୍ରସ୍ତାବ ଦେବାକୁ ବୁଦ୍ଧିଜୀବୀ ମାନଙ୍କୁ ଆହ୍ୱାନ ଦେଇଥିଲେ。
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Dec 29, 2025 10:01:34
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन कपास मंडी में किसानों ने किया जमकर हंगामा। सीसीआई द्वारा पूर्व में एक एकड़ में 12 क्विंटल कपास खरीदी के बाद आज से केवल 5 क्विटल 70 किलोग्राम कपास खरीदी का किसान कर रहे हैं विरोध। किसानों की मांग एक एकड़ में 12 क्विंटल खरीदी जाए कपास की फसल। किसानों ने मंडी का मुख्य गेट किया बंद। अपर कलेक्टर रेखा राठौर,उप संचालक कृषि एसएस राजपूत,सीसीआई,मंडी के अधिकारी और पुलिस भी पहुंची मौके पर। अधिकारी किसानों को दे रहे समझाइश खरगोन के आनंद नगर स्थित कपास मंडी का मामला। किसानों का कहना किसान से 5 क्विंटल की खरीदी करने का निर्णय किसानों से सीसीआई द्वारा कपास खरीदी नहीं की जाने जैसा है किसान अपने वाहनों में 30 क्विंटल से अधिक माल लेकर आता है । ओरउससे 5 क्विंटन खरीदी करना किसानों को परेशान किया जा रहा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top