Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ratlam457001

रतलाम का गुफेश्वर महादेव: अद्भुत शिवभक्ति का रहस्य जानें!

CSChandrashekhar Solanki
Jul 13, 2025 10:02:49
Ratlam, Madhya Pradesh
CHANDRASHEKHAR SOLANKI/ratlam सावन का महीना, और शिवभक्ति की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। जहां एक ओर देशभर में प्रसिद्ध शिवधामों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं जो प्रकृति की गोद में छुपे हैं — अलौकिक, रहस्यमयी और बेहद पवित्र। ऐसा ही एक स्थल है रतलाम का गुफेश्वर महादेव, जो अपने नाम की तरह ही अनोखा है। यह स्थान रतलाम शहर से सटे बिबड़ोद गांव के पीछे की पहाड़ियों में स्थित है। यहां तक पहुंचने का रास्ता दुर्गम है, लेकिन प्रकृति की छटा और शिव की भक्ति इस यात्रा को आध्यात्मिक बना देती है। गुफेश्वर महादेव की यह गुफा एक विशाल चट्टान में प्राकृतिक रूप से बनी है। मान्यता है कि एक सावन के महीने में यहां आकाशीय बिजली गिरी, जिससे यह गुफा निर्मित हुई और भीतर शिवलिंग और गणेश प्रतिमा प्रकट हुई। यह चमत्कारी घटना आज भी गांववालों के बीच आस्था का केंद्र है। इस स्थान की एक विशेष बात यह है कि यहां शिव के दर्शन घुटनों पर चलकर करने होते हैं। जैसे ही आप गुफा में प्रवेश करते हैं, गुफा संकरी होती जाती है और आगे बढ़ने के लिए सिर झुकाकर, फिर घुटनों पर चलकर ही भगवान गुफेश्वर के दर्शन संभव होते हैं। शुरुआत में केवल कुछ स्थानीय लोग ही इस स्थान के बारे में जानते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी ख्याति बढ़ रही है। फिर भी कई शिवभक्त आज भी इस अलौकिक धाम से अनभिज्ञ हैं। जी मीडिया आज आपको करवा रहा है दर्शन, उस गुफेश्वर महादेव के जो छुपे हैं पहाड़ों की गोद में, और विराजे है, आप भी कीजिये घुटनो के बाल चकलकर बाइट - रमेश ( सेवादार परिवार पुजारी WT_GUFESHWAR_MAHADEW_R. Mp4 रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top