Back
प्रतापगढ़ में समूह लोन गबन: दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बड़ा खुलासा
HUHITESH UPADHYAY
Sept 19, 2025 08:32:13
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 1909ZRJ_PRTP_POLICE_R
जिला : प्रतापगढ़
विधानसभा : प्रतापगढ़
खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़
जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796
हेडर/हेडलाईन : समूह लोन गबन मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने समूह लोन गबन मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
11 अगस्त को स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अरविन्द सिंह, संजय धनगर, पवन मेघवाल, विजयपाल सिंह और राजेंद्र सिंह चन्द्रावत ने मिलकर समूह लोन की किस्तो की करीब 9 लाख रुपये की राशि कंपनी खाते में जमा करने के बजाय निजी कामों में खर्च कर गबन कर ली। और खाताधारकों के साथ विश्वासघात करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना प्रतापगढ़ पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी अरविन्द सिंह को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी संजय धनगर निवासी सुरखेडा, मंदसौर (मध्यप्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowSept 19, 2025 10:21:210
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowSept 19, 2025 10:21:080
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowSept 19, 2025 10:20:240
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 19, 2025 10:20:020
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 19, 2025 10:19:514
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 19, 2025 10:19:280
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 19, 2025 10:19:170
Report
KAKapil Agarwal
FollowSept 19, 2025 10:19:080
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 19, 2025 10:18:570
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 19, 2025 10:18:440
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 19, 2025 10:18:150
Report
ADArvind Dubey
FollowSept 19, 2025 10:18:050
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 19, 2025 10:17:580
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowSept 19, 2025 10:17:480
Report