Back
ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का भव्य आरम्भ, भक्तों का उत्साह चरम पर
HNHARENDRA NEGI
Dec 04, 2025 09:33:19
शीतकालीन यात्रा
पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आज बृहस्पतिवार को शीतकालीन यात्रा का विधिवत एवं मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर तक महिला मंगल दल, युवा मंगल दल तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई दी और मार्गभर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में भी भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बद्री–केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया। keदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि वे भगवान ओंकारेश्वर से क्षेत्र तथा प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर यात्रा का शुभारम्भ कर चुके हैं। इस वर्ष भी उसी उत्साह और भव्यता के साथ यात्रा का आरम्भ किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने आएँगे। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि आज से शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत, पार्किंग एवं सुरक्षा के सभी प्रबंधों को समय रहते दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा का सीधा लाभ जिले की स्थानीय आर्थिकी पर पड़ता है तथा यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका भी सुदृढ़ होती है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने कहा कि यह मंदिर पंचकेदार की गद्दी स्थली है। यहाँ दर्शन करने से भगवान केदारनाथ के दर्शन का ही पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ओंकारेश्वर मंदिर पहुँचकर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया। शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान, बद्री–केदार समिति के सदस्य विनीत पोस्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, मंदिर समिति से जुड़े पुजारी, कीर्तन मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 04, 2025 10:10:010
Report
SNShashi Nair
FollowDec 04, 2025 10:09:430
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 04, 2025 10:09:270
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 04, 2025 10:09:120
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 04, 2025 10:08:560
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 04, 2025 10:08:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 04, 2025 10:07:470
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 04, 2025 10:07:110
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowDec 04, 2025 10:06:540
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 04, 2025 10:05:180
Report
HBHemang Barua
FollowDec 04, 2025 10:03:440
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 04, 2025 10:03:300
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 04, 2025 10:03:110
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 04, 2025 10:03:010
Report
0
Report