icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
332001
ASAshok Singh Shekhawat5 Aug 2025, 10:20 am

सीकर में आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस का भव्य आयोजन!

Sikar, Rajasthan:सीकर आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस हुआ कार्यकर्म का आयोजन राज्यस्तरीय कार्यक्रम जयपुर स्थित बिड़ला ओटोडोरियम हॉल में हुआ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम सीकर में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में हुआ कार्यक्रम राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा सहित अधिकारयों ओर जनप्रतिनिधियों के आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने बांधी राखी इस दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा उप जिला प्रमुख जिला परिषद ताराचंद धायल सहित अधिकारी जनप्रतिनिधि आंगनबाडी कर्यकर्ता रहे मौजूद एंकर सीकर महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग द्वारा आज आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में शहर के जिला परिषद स्थित सभागार में बहनों का सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया सीकर में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में हुआ कार्यक्रम राज्यस्तरीय कार्यक्रम जयपुर स्थित बिड़ला ओटोडोरियम हॉल में हुआ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम सीकर में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में कार्यक्रम हुआराज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआजिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा सहित अधिकारयों ओर जनप्रतिनिधियों के आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का इस दौरान सम्मान भी किया गया इस दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा उप जिला प्रमुख जिला परिषद ताराचंद धायल सहित अधिकारी जनप्रतिनिधि आंगनबाडी कर्यकर्ता मौजूद रहे जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा जिला कलेक्टर ने बताया कि आज मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी बहनों का सुरक्षा सम्मान दिवस मनाया गया और इसमें पूरे राज्य से सभी आंगनबाड़ी महिलाएं सम्मिलित हुई है और पूरे राज्य में कार्यक्रम का प्रसारण भी हुआ है और मुख्यमंत्री द्वारा रक्षा सूत्र भी बनवाए गए हैं और हमारी जो बहने जो कार्य कर रही है उसको सराहा भी है और उसी तर्ज पर आज जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है हमने भी रक्षा सूत्र बनवाए हैं और हम महिलाओं की रक्षा करेंगे ऐसा हमें पूरा विश्वास है और मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं जो यह काम करते हैं जितने भी छोटे बच्चे होते हैं सब का पोषण देना कागजी कार्रवाई करना और भी बहुत सारे काम होते हैं यह सब कार्य हमारे जो सुपोषित बच्चे हैं उनके लिए आवश्यक है अपने जैसे देखा कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में कहा था जय सुपोषित भारत तो यह एक सुपोषण की दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है और मैं आशा करता हूं कि हमारी बहने इसी तरह से काम करती रहेगी और हमारा राज्य एक सुपोषित राज्य रहेगा महिला बाल विकास की अधिकारी सुमन पारीक ने बताया कि आज मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया गया और डीबीटी द्वारा उन सभी के खातों में ₹501 डाले गए हैं और राखी के उपलक्ष में एक छाता और मिठाई का डब्बा उन्हें भेंट किया गया और पोषण के लिए बताया गया कि छोटे बच्चों को 5 दिन दूध देने का है और 15 ग्राम की जगह 25 ग्राम दूध देने के लिए बताया और राखी बंधवाकर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया और मुख्यमंत्री द्वारा आज महिलाओं को राखी के उपलक्ष में उनके भाइयों द्वारा उपहार और रक्षा करने का संदेश दिया गया है बाइट मुकुल शर्मा जिला कलेक्टर बाइट सुमन पारीक अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कार्गिल विजय दिवस पर दुर्गापुर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ विशाल बाइक रैली

Durgapur, West Bengal:কার্গিল বিজয় দিবস উপলক্ষে দুর্গাপুরে ১৯ নম্বর জাতীয় সড়ক জুড়ে জাতীয় পতাকা হাতে বিশাল র‍্যালি। র‍্যালিতে উপস্থিত দুর্গাপুরের বিশিষ্টজনেরা। কোক ওভেন থানার অন্তর্গত সগড়ভাঙা থেকে বাইক র‍্যালি শুরু হয়ে মুচিপাড়া, গান্ধী মোড়, ইস্পাত নগরীর চন্ডীদাস মার্কেট হয়ে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে শেষ হবে। বাইক র‍্যালি শেষে সৃজনী প্রেক্ষাগৃহে কার্গিলের যোদ্ধাদের প্রতি পুষ্পার্ঘ অর্পন এবং শহীদদের পরিবারকে সংবর্ধনা , প্রাক্তন সেনা কর্মীদের সংবর্ধনা সহ দেশাত্মবোধের সংগীতের মাধ্যমে এই দিনের অনুষ্ঠান সম্পন্ন হয় সংকল্প ভারত ফাউন্ডেশন এর তরফে ।
0
0
Report

Kotputli-Behror के नैतिकवीर यादव ने अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड जीता

Jaipur, Rajasthan:14 साल की उम्र में अंडर 19 टेबल टेनिस में राजस्थान के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। नैतिकवीर यादव ने फ्री क्वार्टर फाइनल में नेशनल प्लेयर तुषार रामचंदानी को 3-1, क्वार्टर फाइनल में नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर भावित सिंह बिष्ट को 3-2, सेमीफाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर सौरभ कपूर को 3-2 तथा फाइनल में सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल प्लेयर लक्ष्य तोषनीवाल को 4-3 से हराकर शानदार उलटफेर करते हुए अंडर 19 टेबल टेनिस में गोल्ड मैडल जीतकर राजस्थान चैंपियन बने। नैतिकवीर को राजस्थान के समस्त टेबल टेनिस जगत द्वारा उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय चीफ टेबल टेनिस कोच श्रीकृष्ण चौधरी को दिया तथा माता-पिता विक्रम यादव पुरुषार्थी और अंजू यादव के मार्गदर्शन को। कोच श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि नैतिकवीर ने अपने से सीनियर नेशनल प्लेयर को हराकर अपनी प्रतिभा को पहचाना है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही नैतिकवीर देश के लिए खेलते हुए पूरे राजस्थान और भारत का नाम रोशन करेगा। इस दौरान अतिथियों ने नैतिकवीर को गोल्ड मैडल पहनाते हुए पारितोषिक प्रदान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर के पिता विक्रम यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी निवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नैतिकवीर का लक्ष्य ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करके पदक जीतना है ताकि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन हो।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में नाबालिग हत्या: चार नाबालिग हिरासत में

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिले के बाड़ी उपखंड के कुहावनी गांव में 19 जुलाई को हुए 16 वर्षीय नाबालिग मनोज मीणा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को निरुद्ध किया है। आरोपियों ने युवक के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था और शव को नहर किनारे प्लास्टिक की तिरपाल में लपेटकर छिपा दिया था। एडिशनल एसपी श्रवण कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को कुहावनी गांव में मनोज मीणा पुत्र मुन्ना लाल का क्षत-विक्षत शव मिला था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को संभालने के लिए एसपी विकास सांगवान और कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मौके पर बाड़ी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार को सौंपी गई। छह दिन के गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। जांच में एफएसएल टीम, साइबर टीम, ह्यूमन रिसोर्स और तकनीकी साक्ष्यों का सहयोग लिया गया। एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक मनोज और निरुद्ध किए गए चार नाबालिगों के बीच किसी युवती को लेकर दुश्मनी थी, जिसके चलते दो दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। हालांकि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कोई अन्य कारण, इस पर अभी अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को जब मनोज अपनी भैंसों को चराने के लिए नहर किनारे निकला, तो चारों आरोपियों ने उसका पीछा किया। जब मनोज मोबाइल देख रहा था, तभी आरोपियों ने पीछे से उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उन्होंने पत्थरों से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी और पत्थर जब्त कर लिए हैं। चारों नाबालिग आरोपियों को धौलपुर के बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है, और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जनता से सीधा संवाद कर दिल जीता

Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जनता से सीधा संवाद. दिया कुमारी ने महिलाओं संग भुट्टा खाकर जीता दिल. उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की और लोगों से सहज अंदाज में बातचीत कर उनका हालचाल जाना. दामोदर प्रसाद जयपुर? (removed byline) कायलाना झील के सामने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ कुछ समय रुकीं. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भुट्टे का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद किया. उनका सहज और सरल व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया. उपमुख्यमंत्री ने दुकानदारों से भी बातचीत कर उनके कामकाज और स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली. आमजन ने भी उनसे खुलकर चर्चा की और अपने विचार साझा किए. दिया कुमारी का यह आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. कार्यक्रमों के बीच आमजन से सीधे जुड़ने और उनके बीच समय बिताने की इस पहल को लोगों ने काफ़ी सराहा.
0
0
Report
Advertisement

NEET पेपर लीक शहीदों लिए राजद का कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री इस्तीफे की मांग

Ranchi, Jharkhand:NEET-UG पेपर लीक मामले से जुड़े कथित घटनाक्रम में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आज को कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च किया और दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि NEET-UG पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में यह कैंडल मार्च आयोजित किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि समय रहते छात्रों की मांगों पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी स्थिति नहीं आती। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और कई सवालों के जवाब अभी भी बाकी हैं। रंजन यादव ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई, तो कई के हाथ-पैर टूटे। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है。 उन्होंने छात्र-युवाओं और आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर के युवाओं ने एकजुट होकर छात्रों की आवाज बुलंद की, जिसके कारण यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा。 बाइट: रंजन यादव, प्रदेश अध्यक्ष, युवा राजद बाइट: नीरा यादव, उपाध्यक्ष, राजद
0
0
Report

पावटा-बुचारा में तेंदुए के हमले से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़) पावटा क्षेत्र के निकट ग्राम बुचारा स्थित ढाणी ढाणी बड़िया वाली में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने पशुपालक रामप्रताप मीणा पुत्र गुल्लाराम मीणा निवासी ढाणी बड़िया वाली (बुचारा) की 10 बकरियों का शिकार कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर बुचारा नाका प्रभारी मीर सिंह वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां तेंदुए के पगमार्क (पंजों के निशान) मिले। प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं रेंजर कोटपुतली सतपाल ढीलान को मामले से अवगत करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इस घटना के बाद लोग अपने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने, पशुओं को सुरक्षित बाड़ों में रखने तथा तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है। ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालक को शीघ्र मुआवजा दिए जाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना के बाद पूरे पावटा-बुचारा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है और ग्रामीण वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
0
0
Report
Advertisement

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद-बपावर दौरे में ग्रामवासियों की समस्याओं का जायजा लिया

Jaipur, Rajasthan:मंत्री नागर का तूफानी दौरा ऊर्जा मंत्री हीरालाल ने की जनसुनवाई मंत्री नागर ने जनता के सुने दुःख मंत्री नागर ने अधिकारियों को लगाई फटकार ​सांगोद / बपावर ​ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगोद और बपावर के प्रवास पर रहे। अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान उन्होंने दर्जनों गाँवों का तूफानी दौरा कर स्थानीय कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, विद्युत व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करने के साथ-साथ सुख-दुख में सहभागिता निभाई। ​​​दौरे के दौरान ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क, सिंचाई और मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को मुस्तैदी से सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
0
0
Report

प्रतापगढ़ के जीवनपुरा कुएं में युवक का शव: खुलासे की राह में नया मोड़

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के जीवनपुरा गांव में रविवार शाम एक कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही छोटीसादड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू कर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोक बिश्नोई पुत्र पुनाराम निवासी संत नगर, गुड़ा विसयान, थाना विवेक विहार, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले मृतक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को जीवनपुरा गांव के कुएं में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के तहत पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतक के विरुद्ध पूर्व में शराब एवं एनडीपीएस एक्ट से जुड़े तीन प्रकरण दर्ज थे। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top