125055
गोकुल सेतिया ने सिरसा की सफाई के लिए मंत्री से मांगी भीख!
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया एक बार फिर से प्रशासन और शासन की कार्यप्रणाली से खफा दिखाई दिए है। दरअसल पिछले कई दिनों से सिरसा में साफ़ सफाई चरमाई हुई है जिसको लेकर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने अपने स्तर पर सिरसा जिला के अफसरों को अवगत भी करवाया साफ सफाई को दुरुस्त करने की गुजारिश भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आज विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सिरसा दौरे पर आए हुए थे लगे हाथ गोकुल सेतिया ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार से एक मीटिंग की और मीटिंग में वीडियो और गंदगी के ढेर की फोटो भी मंत्री कृष्ण लाल पंवार को दिखाई जिसके बाद गोकुल सेतिया ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार को सिरसा के हालात के बारे में जानकारी भी दी। इसके साथ ही सिरसा में विकास के लिए गोकुल सेतिया ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सामने कई बार हाथ जोड़कर दुहाई भी दी यहाँ तक कि गोकुल सेतिया ने मंत्री पंवार के समक्ष भीख भी मांगी। मंत्री पंवार ने गोकुल सेतिया की गुजारिश को गौर से सुना और जल्द ही समस्या का समाधान निकालने की बात भी कह डाली। वोल 1 मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि सिरसा के हालात सुधारने के लिए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के समक्ष गुजारिश की गई है। सिरसा के हालात सुधारने के लिए मैंने मंत्री के सामने भीख भी मांगी। सिरसा के लोगों ने मुझे वोट दिए है वोटों के अहसान के लिए कुछ भी करुगा। सिरसा के लोगों के लिए हर वक्त काम करुगा। विधानसभा सिरसा के 31 गांवों के हालात के बारे में मंत्री कृष्ण लाल पंवार को जानकारी भी दी गई है। सिरसा में विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी साफ़ सफाई को लेकर गौर नहीं करते है। विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। सिरसा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सिरसा को अफसरों ने नर्क बना दिया है । सिरसा के विकास के लिए सौगात देने की गुजारिश मैंने की है। विधानसभा चुनाव में 9 महीने के बावजूद सिरसा में कोई विकास नहीं हो रहा है। सिरसा के हालात सुधरे तो मंत्री कृष्ण लाल पंवार का धन्यवाद भी करुगा। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सिरसा में हालात सुधारने के लिए आश्वासन दिया है । सिरसा के विकास के लिए मंत्री और सरकार के समक्ष 100 बार गुजारिश करूंगा। सिरसा में अफसरों की क्या परफॉरमेंस चल रही है कब तक बर्दाश्त करेंगे। बाइट गोकुल सेतिया , विधायक , कांग्रेस , सिरसा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Jamui नाबालिग केस पर विवेक ठाकुर: सख्त कार्रवाई; अखिलेश यादव Bareli से Rath Yatra
Noida, Uttar Pradesh:DELHI VIVEK THAKUR (BJP MP) ON JAMUI MINOR ASSAULT CASE AND STRICT LEGAL ACTION AGAINST ACCUSED / AKHILESH YADAV LAUNCHING PDA RATH YATRA FROM RAE BARELI AHEAD OF UP ASSEMBLY ELECTIONS0
0
Report
पलामू में वित्त मंत्री की रातभर चेकिंग, विपक्ष- कांग्रेस-बिजपी बयानबाजी तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पलामू में सड़क पर उतर कर खुद कोयला, गिट्टी, बालू और लकड़ी की ढुलाई से जुड़े ट्रकों के कागजात की जांच करते दिखे और अवैध ढुलाई वाले वाहनों को थाने को सुपुर्द कर दिया. वहीं इस मामले को लेकर राजधानी में बयानबाजी तेज हो गई है. पलामू में वित्त मंत्री के द्वारा देर रात वाहनों की चेकिंग पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी झारखंड आने वाले हैं, अब अपने सरकार की पोल पट्टी, उनके मंत्री ही खोलें तो समझा जा सकता है मामला क्या है. कहीं ऐसा न हो कमीशन के बंटवारे में उनको उचित हिस्सा नहीं मिल रहा था, ऐसे में ट्रक गिनती के लिए रात में सड़क पर बैठ गए ताकि राहुल गांधी को पक्का हिसाब किया जा सके. कांग्रेस अब अपने ही सरकार की बखिया उधेड़ रही है. दीन दयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी. इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वित्त मंत्री अपना काम कर रहे हैं अगर राजस्व बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो ये अच्छी पहल है. केंद्र सरकार ने जिस तरह से एमएमडР के जरिए राज्य पर जो डंडा चलाया है अगर उसकी भरपाई के लिए राज्य के मंत्री से लेकर प्रशासन लगा हुआ है तो इसमें मिर्च लगने की जरुरत नहीं है. वित्त मंत्री इस राज्य के विकास के लिए हमेशा सोचते हैं और अपने काम को करते हैं. वित्त मंत्री दिन भर में न ड्रेस बदलते हैं और न 10 लाख का शूट पहनते हैं. वित्त मंत्री अगर राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए सड़क पर आते हैं तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए. कमल ठाकुर, कांग्रेस. राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का काम सराहनीय है; वो रात में पलामू के छतरपुर में इंस्पेक्शन करने का काम किया सराहनीय है और करना भी चाहिए ताकि गलत करने वाले लोगों का मनोबल डाउन हो और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो. डॉ मनोज कुमार, प्रवक्ता, झारखंड राजद0
0
Report
पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में मेघालय विधायक बीजेपी में शामिल, किरन रिजिजू मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:DELHI KIREN RIJIJU (UNION MINISTER) ON MEGHALAYA MLA JOINS BJP IN PRESENCE OF PARTY LEADERSHIP0
0
Report
Advertisement
सांगानेर में महिला मजदूर के शव मामले पर परिजन धरना दे रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:सांगानेर सदर थाने इलाके में रिंग रोड के पास महिला मजदूर का शव मिलने का मामला महात्मा गांधी हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर धरना दे रहें हैं परिजन परिजन आरोपियों को पकड़ने की मांग लेकर दे रहे धरना मृतका ललिता देवी वाटिका निवासी सतीश प्रजापत की पत्नी थी ललिता सोमवार को चौखटी से निकलती थी मजदूरी करने परिजनों ने ललिता से दुष्कर्म और हत्या करने की आशंका जताई, पुलिस ने देर रात शव को रखवाया महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर दे रहे धरना, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत, आसपास के CCTV फुटैज खंगालें के साथ जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
जयपुर में देर रात काली थार का आतंक, स्कूटी सवार घायल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में देर रात काली थार का आतंक राजा पार्क इलाके में देर रात मौत बनकर दौड़ी थार उदय मार्ग पर एक स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवक उदय हुआ हादसे में गंभीर घायल, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, जवाहर नगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
कुरुक्षेत्र शाहाबाद: किसान महापंचायत के लिए तैयारी, पुलिस बल तैनात
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों की महापंचायत आज, किसानों का पहुंचने का दौर जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात धान खरीद की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में कल पुलिस और किसानों के बीच काफी टकराव हुआ । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 जो दिल्ली से अमृतसर जाता है उसको जाम करना चाहते थे पुलिस के द्वारा किसानों को वहां से रोकने के लिए उनके ऊपर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। जिसके बाद बराड़ा रोड पर ही अपना पक्का मोर्चा लगाकर बैठ गए और आज एक बार फिर से महापंचायत के लिए किसानों के द्वारा कॉल दी गई है भारतीय किसान यूनियन चढूनी के द्वारा इस प्रदर्शन की शुरुआत की गई थी लेकिन अब उनके समर्थन में हरियाणा और भारत की दूसरी किसान यूनियन भी खड़ी हो गई है हालांकि पुलिस के द्वारा किसान नेताओं को डिटेल करने का काम किया जा रहा है ताकि वह महापंचायत में शामिल होने के लिए न पहुंचे इसके बावजूद भी आज शाहाबाद में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा भी किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है अब देखना होगा कि आज किसान महा पंचायत में किसानों के द्वारा क्या फैसला लिया जाता है0
0
Report
Advertisement
फतेहाबाद में चलती कार में आग, चालक बाल-बाल बचे
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में आग का गोला बनी चलती कार, बाल बाल बचे कर सवार फतेहाबाद से हिसार की और जा रहे थे कार सवार गाँव धांगड़ के समीप चलती कार के इंजन से अचानक उठने लगा धुंआ देखते ही देखते कार से उठने लगी आग की लपटें समय रहते कार से कूदे कार सवार, बाल बाल बचे जान0
0
Report
NH-30 के बदले वैकल्पिक मार्ग: कांगेर घाटी क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए निर्देश
Jagdalpur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ो की कटाई को देखते हुए भारी वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है, इसके तहत जगदलपुर से सुकमा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समय में NH-30 के बजाय वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा, निर्धारित समय के दौरान कोंटा और सुकमा की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को जगदलपुर दंतेवाड़ा सुकमा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा, वाहन चालकों से कांगेर घाटी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले NH-30 मार्ग पर इस समयावधि में जाने से बचने की अपील की गई है, पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है。0
0
Report
25 सितम्बर से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू, भोपाल से 351 बसें हरी झंडी
Chhindwara, Madhya Pradesh:25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत मध्य प्रदेश में होगी। भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीएम मोहन यादव यहां से अलग-अलग शहरों के लिए 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होने वाली है मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा। भोपाल से 351 बसों को सीएम मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सारी बसें। शहर के अंदर और इंटरसिटी में चलेंगी ये बसें। मध्य प्रदेश में सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी ‘ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा ’ का 25 सितंबर 2026 को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत प्रदेश में लगभग 1500 बसें चलना शुरू हो जाएंगी.0
0
Report
Advertisement
भरत शर्मा ने बूंदी नगर परिषद की बागडोर संभाली; विकास पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति भरत शर्मा ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण किया। प्रशासक एवं जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव तथा आयुक्त बृजेश रॉय ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया। इससे पहले भरत शर्मा ने संत राम लखन दास जी महाराज एवं बालक दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया और नगर परिषद मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उपसभापति संजय भूटानी का भी अभिनंदन किया गया। परिषद परिसर में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ जारी है। भरत शर्मा ने कहा कि शहर का विकास, स्वच्छता, यातायात, पेयजल और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता रहेगी।0
0
Report
गोड्डा के पहाड़िया आदिवासियों को राशन नहीं मिला, कार्डधारक नाराज, कार्रवाई की मांग
Godda, Jharkhand:गोड्डा में गरीबों के निवाले पर आफ़त मच गई है।PVTG समुदाय में आनेवाले पहाड़िया आदिम जनजाति को सरकारी अनाज से मरहूम रखने की कोशिशें की जा रही हैं।वहीं संबंधित अधिकारी कुछ भी बोलना नहीं चाहते हैं। मामला गोड्डा जिले के आदिवासी बहुल बोआरीजोर प्रखंड के कुसुमघाटी का है।इस पहाड़िया गांव में आदिम जनजातीय समुदाय के कार्डधारकों को डाकिया योजना के तहत मिलने वाला राशन करीब तीन माह से नहीं मिलने के कारण कार्डधारी में आक्रोश बढ़ने लगा है। राशन नहीं मिलने से दर्जनों कार्डधारियों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन को लेकर कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, राशन कार्ड में वर्ष 2022 में ही सभी कॉलम भर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक नया राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। कई कार्डधारकों के कार्ड में जगह नहीं बचने के कारण कॉपी में लिखकर राशन का विवरण दर्ज किया जाता है। लगातार तीन माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राशन का वितरण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मामले को लेकर जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुछ भी खास जानकारी देने से बचते दिखे। उन्होंने ऑफ द रिकॉर्ड दो माह का बकाया राशन की बात स्वीकार की है अब देखना होगा कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और लंबित राशन का वितरण कब शुरू कराया जाता है। बाइट पीड़ित जनता0
0
Report
खूँटी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मवेशी भी परेशान
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। बंगाल की खाड़ी पर हुए निम्न दाब के कारण इसका असर खूँटी जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिसके कारण विगत देर रात से ही हल्की बारिश शुरू हुई और फिर आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। हल्की हवा चलने के साथ हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। जिसके कारण बाजार भी खाली और सड़कें सूना है। वहीं आज मवेशी पालकों को ज्यादा परेशानी हो गयी है। गाय बैल बकरी घास चराने के लिए मुश्किल हो गया है। जिसके कारण किसी तरह घर में ही कुछ लोग मवेशियों को बंद करके रखें हैं तो कुछ लोग पानी में भींगकर बकरियां चरा रहे हैं। ताकि मवेशियों का पेट भर सके। लेकिन झमाझम बारिश छुटने का नाम नहीं ले रहा है। जहां मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर बारिश होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
जमुई घटना के विरोध में राजद ने इनकम टैक्स गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला
Patna, Bihar:जमुई में हुई घटना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आज राजद प्रदेश कार्यालय से इनकम टैक्स गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला गया और इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका गया. राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा. राजद नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी ने खुद कहा था कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो वह इस्तीफा देंगे, तो अब वह इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं. सरकार अपराधियों की जात देख रही है—अपराधियों की कोई जात नहीं होती है. बिहार सरकार के मंत्री श्रेयसी सिंह को लेकर भी राजद नेताओं ने हमला बोला और कहा कि खुद महिलाएं और महिला होकर महिला का सम्मान करना नहीं जानती.0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता
Noida, Uttar Pradesh:एशियाई खेल: रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज़ धालीवाल की तिकड़ी ने महिलाओं के स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। शूटिंग के स्कीट इवेंट में तीन दिन के क्वालीफाइंग राउंड के बाद, भारतीय तिकड़ी माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल और रायजा ढिल्लों ने 331 के संयुक्त स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि रायजा ढिल्लों करनाल जिले के शामगढ़ गांव से हैं0
0
Report
सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों ने सीखे ट्रैफिक नियम,मॉकड्रिल का आयोजन।
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में मॉकड्रिल कराया गया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा और शिक्षक राहुल राज ने बताया कि छात्रों में जागरूकता लाने और ट्रैफिक नियमों का पालन सिखाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित सड़क पार करने के तरीके बताए गए। मौके पर शिक्षक पप्पू कुमार यादव, आले अहमद रजा, सुरेंद्र राम, आदित्य राजपूत, नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुमार पंडित, शाहीना खातून, मो. अकरम, सबरून नेशा, सोनी कुमारी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
