Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghaziabad201002

गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान: 'ग्रेटर गाजियाबाद' बनने की तैयारी!

Piyush Gaur
Jun 28, 2025 10:04:21
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद के विकास को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गाजियाबाद को अब "ग्रेटर गाजियाबाद" के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। मुंबई की तर्ज पर गाजियाबाद में वृहद नगर निगम का गठन किया जाएगा, जिसमें आसपास की तीन बड़ी नगरपालिकाएं—मुरादनगर, खोड़ा और लोनी को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने गाजियाबाद दौरे के दौरान नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान और विकास कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन तीनों क्षेत्रों को गाजियाबाद नगर निगम में सम्मिलित करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए। इस एकीकरण से गाजियाबाद का दायरा न सिर्फ बढ़ेगा बल्कि शहर के समग्र विकास की राह भी आसान होगी। गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार नगर निगम जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमित संसाधनों और कम मैनपावर के बावजूद उत्तर प्रदेश के अन्य नगर निकायों की तुलना में कहीं बेहतर कार्य कर रहा है। यही वजह है कि सरकार अब गाजियाबाद को वृहद नगर निगम का दर्जा देने पर विचार कर रही है। > "मुख्यमंत्री जी ने जिस विश्वास के साथ गाजियाबाद नगर निगम की तारीफ की है, उसके बाद अब हमारी ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है। मुरादनगर, खोड़ा और लोनी को नगर निगम से जोड़ने का प्रस्ताव हम तैयार कर रहे हैं और जल्द ही शासन को भेजा जाएगा, जल्द नगर पालिका शामिल होने के बाद कर्मचारियों के नियुक्ति के लिए भी पद सृजित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर गाजियाबाद के तहत आने वाले क्षेत्रों में स्मार्ट सड़कों, जल निकासी, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं और डिजिटल निगरानी जैसे बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह पूरी कवायद गाजियाबाद को प्रदेश के अग्रणी और आदर्श शहरी केंद्रों में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नगर विकास विभाग और स्थानीय प्रशासन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। फाइल बाइट योगी आदित्यनाथ,मुख्यमंत्री,उत्तरप्रदेश सरकार बाइट सुनीता दयाल, मेयर, गाजियाबाद नगर निगम गाजियाबाद अब छोटे कस्बों के जोड़ से नहीं, बल्कि एक संयुक्त और संगठित "ग्रेटर गाजियाबाद" के रूप में उभरेगा—जहां विकास, सुशासन और सुविधाएं हर नागरिक तक समान रूप से पहुंचेगी। मुख्यमंत्री के विज़न और नगर निगम की तत्परता ने इस परिवर्तन की नींव रख दी है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement