Back
गाजियाबाद: यूपी का पहला जिला; आवारा कुत्तों का डेटा माइक्रोचिप से रिकॉर्ड
PGPiyush Gaur
Sept 14, 2025 13:02:11
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद अब उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां न केवल तीन एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर संचालित होंगे बल्कि शहर के आवारा कुत्तों को माइक्रोचिप लगाकर उनकी संख्या, बंध्याकरण और वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।
नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। माइक्रोचिप इंजेक्शन के जरिए कुत्तों के शरीर में डाली जाएगी, जिसे एक स्कैनिंग डिवाइस से पढ़ा जा सकेगा। इससे पता चलेगा कि संबंधित कुत्ते का बंध्याकरण हुआ है या नहीं और उसकी वैक्सीन कब लगी थी।
अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से न केवल आवारा कुत्तों की सटीक संख्या का रिकॉर्ड मिलेगा बल्कि उनके लिए एक डाटा बैंक भी तैयार होगा। नगर निगम के उप मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. अनुज के अनुसार, कर्मचारियों को कुत्तों को ABC सेंटर लाने की जरूरत नहीं होगी, वे मौके पर ही चिप इजेक्ट कर पाएंगे।
भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक रेबीज से शून्य मृत्यु का लक्ष्य रखा है। गाजियाबाद नगर निगम की यह पहल मिशन 2030 को गति देगी, क्योंकि माइक्रोचिप से समय पर वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सकेगा।
वर्ष 2021 की पशु गणना में शहर में 50,000 से अधिक आवारा कुत्तों की संख्या दर्ज की गई थी, जो अब और बढ़ चुकी है। ऐसे में गाजियाबाद में दो एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू हो चुके हैं और तीसरा एबीसी सेंटर भी जल्द शुरू किया जाएगा, जहां रोजाना 50 से 120 कुत्तों का स्टेरलाइजेशन किया जा सकेगा। इसके साथ ही गाजियाबाद पहला जिला बन गया है, जहां कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन ना होने की दशा में ₹10000 की राशि कादंड भी रखी गई है।
यह योजना न सिर्फ शहर को रेबीज मुक्त बनाने में मदद करेगी बल्कि आवारा कुत्तों के प्रबंधन की दिशा में भी एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
121 उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉ अनुज से बातचीत करते हुए
शॉट्स
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowSept 14, 2025 15:03:581
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 14, 2025 15:03:400
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 14, 2025 15:03:280
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 14, 2025 15:03:120
Report
AKAtul Kumar
FollowSept 14, 2025 15:02:540
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 15:02:420
Report
AZAmzad Zee
FollowSept 14, 2025 15:02:020
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 14, 2025 15:01:260
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 14, 2025 15:01:080
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 14, 2025 15:00:580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 14, 2025 15:00:170
Report

3
Report
RSR.B. Singh
FollowSept 14, 2025 14:48:218
Report