ब्रज रज उत्सव में उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की गजल-भजन प्रस्तुति ने बंधा समां
मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर चल रहे ब्रज रज उत्सव के दूसरे दिन पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की गजल और भजन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांसद हेमा मालिनी ने कार्यक्रम की शुरुआत दोनों गायकों का सम्मान करते हुए की। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने उत्सव की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा में बकरीद सुरक्षा: ड्रोन और पैदल मार्च से सुरक्षा कड़ी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- कल गोंडा जिले में होने वाले बकरीद त्यौहार को लेकर के गोंडा पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। आज बुधवार देर शाम 7.30 बजे बकरीद त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के लिए ड्रोन से निगरानी करते हुए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सैकड़ो पुलिसकर्मियों के साथ पूरे शहर में पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। बकरीद को लेकर बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों से जानकारी लेकर शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद त्यौहार मनाने को लेकर के निर्देश दिया है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने खुले में कुर्बानी करने पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। कहा कि अगर कोई सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के विपरीत कार्य करेगा तो उसके खिलाफ गोंडा पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। अति संवेदनशील इलाकों की बकरी त्यौहार को लेकर के ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी रखी जा रही है। ताकि कल गोंडा जिले में सकुशल बकरीद का त्योहार संपन्न कराया जा सके। कल बकरीद को लेकर दिए जाने वाले कुर्बानी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी पुलिस ने अपील की है कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना दें अन्यथा मामला सामने आने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों की कैमरे से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। बकरीद को लेकर के गोंडा पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भी आधुनिक तरीके से एक्टिव कर दिया गया है। जहां लगातार सोशल मीडिया पर 24 घण्टे नजर सोशल मीडिया सेल द्वारा रखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैला करके माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ भी गोंडा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
जालौन में DM-SP ने बकरीद से पहले पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बकरीद पर्व के पहले डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ किया मार्च, बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की लगाई गई ड्यूटी, डीएम ने धारा 163 का हवाला देते हुए देते हुए शांतिपूर्ण त्यौहार बनाने की आवाम से की अपील, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं से संवाद कर खुले में कुर्बानी न करने की दी सख्त हिदायत, एसपी ने सख्त लहजे कहा- नवाज खुले स्थान और रास्ते में नही होगी, कुर्बानी खुले स्थानों पर नही होगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हालत में नही होगी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में डीएम-एसपी ने की फुट पैट्रोलिंग।0
0
Report
तिगरी धाम के लिए 1.41 करोड़ का भव्य उत्सव भवन बनेगा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी धाम को मिली बड़ी सौगात, 1.41 करोड़ से बनेगा भव्य उत्सव भवन अमरोहा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने तिगरी धाम के विकास को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों और धार्मिक स्थलों के विकास को लगातार प्राथमिकता दे रही है। विधायक ने बताया कि तिगरी धाम में श्रद्धालुओं और धार्मिक आयोजनों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भव्य उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उत्सव भवन बनने से धार्मिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र के लोगों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे तिगरी धाम के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।0
0
Report
Advertisement
डोल टूटने से राजगढ़ में पारिवारिक विवाद, 4 घायल, 2 गंभीर
Thana, Rajasthan:अलवर के राजगढ़ में खेत की डोल टूटने पर पारिवारिक विवाद, लाठी-डंडों से हमला; 4 घायल, 2 गंभीर अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ईशवाना गांव में खेत की डोल (मेड़) टूटने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल होने वालों में हेमा मीणा, लाली मीणा, सास प्रेम सहित अन्य लोग शामिल हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के हरबल, भोलाराम, बादल, संजू, आंशू, सचिन, विमला और पुनी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। बाइट:घायल महिला बताया जा रहा है कि घायल पक्ष ने अपने खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर बुलाया था। इस दौरान ट्रैक्टर से दूसरे पक्ष के खेत की डोल टूट गई, जिससे विवाद शुरू हुआ और बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
बकरीद को लेकर एसएसपी का बयान
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में बकरीद से पहले एसएसपी डीएम ने पैदल मार्च किया है वहीं एसएसपी ने कहा कि पीस कमेटी की मीटिंग कर ली गई है और सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी और अपील है कि फर्जी v भ्रामक पोस्ट करने बचे0
0
Report
छत्तीसगढ़ में जंगलराज: दीपक बैज ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
Karhi, Chhattisgarh:प्रदीप सोनी हत्याकांड पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कहा- छत्तीसगढ़ में कानून नहीं जंगलराज “ग्रामीण बाजारों में बीच बाजार हत्या अकल्पनीय”, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कांग्रेस का बड़ा हमला “आम आदमी को खुद करनी पड़ेगी सुरक्षा”, मुख्यमंत्री से माफी की मांग, कांग्रेस ने बड़े आंदोलन के दिए संकेत कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या और लूट की घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गुरुवार को दीपक बैज पेंड्रा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि मैदान और ग्रामीण इलाकों के बीच बाजार में इस तरह गोली मारकर हत्या की घटना अकल्पनीय है। कोटमी जैसे ग्रामीण क्षेत्र के बड़े साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप सोनी बहादुरी के साथ अपना सोना-चांदी से भरा बैग बचाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला दहशत और आक्रोश में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार केवल “सुशासन तिहार” आयोजित करने और अधिकारियों को फटकार लगाने में व्यस्त है, जबकि आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा — मुख्यमंत्री या गृह मंत्री? दीपक बैज ने कहा कि अब हालत ऐसे हो गए हैं कि आम लोगों को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी, क्योंकि इस सरकार से सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी साबित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जब राजधानी रायपुर में विधायक और भाजपा नेता तक सुरक्षित नहीं हैं, तो राजधानी से लगभग 300 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करती रही है और अब सरकार को जगाने के लिए जल्द ही प्रदेश स्तर पर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान दीपक बैज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंच से दिए गए बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी “चूड़ी पहनकर नहीं बैठी है।” आम जनता ने सरकारी कर्मचारियों और पुलिस को वर्दी जनता की सुरक्षा के लिए दी है। यदि सुरक्षा देने में असफल रहेंगे तो कांग्रेस पार्टी की ओर से कड़ा विरोध और चेतावनी दी0
0
Report
Advertisement
UP NEWS : खुटराया गांव के युवक की इलाज के दौरान बरेली में मौत
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में 14 दिन पहले खजुरिया नवीराम जाने वाले रोड पर हुए एक्सीडेंट में किशोर की इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां पुष्पा देवी की तहरीर पर बिलसंडा पुलिस ने बाइक चालक विकास गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्जकर। घटना की जांच शुरूकर दी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है थाना बिलसंडा क्षेत्र के खुटराया गांव के रहने वाले राजेश कुमार कश्यप का बेटा अमन 14 वर्ष अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। बताया जा रहा है अमन और विकास की बाइक में भिड़ंत हो गई थी जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। जिन्हें सीएचसी बिलसंडा ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। अमन की इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। वहीं मृतक अमन की मां पुष्पा देवी ने आरोपी बाइक चालक विकास गुप्ता आढ़ती के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।0
0
Report
जयपुर एयरपोर्ट पर इबोला स्क्रीनिंग शुरू; अफ्रीकी देशों से यात्रियों के लिए एडवायरी जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एयरपोर्ट पर इबोला रोग को लेकर स्क्रीनिंग शुरू। टर्मिनल-1 पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही। अफ्रीकी देशों कॉन्गो, यूगांडा, दक्षिण सूडान में इसका प्रसार अधिक। इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी। यात्रियों से खुद ही जानकारी देने की अपील की गई। वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही। प्रत्येक यात्री से भरवाया जा रहा है सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म। कि यात्री ने पिछले समय में इन देशों में यात्रा तो नहीं की है। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही। देश के कुछ एयरपोर्ट्स पर 23 मई से शुरू हुई जांच प्रक्रिया। जयपुर एयरपोर्ट पर भी चिकित्सा विभाग के सहयोग से स्क्रीनिंग शुरू। खाड़ी देशों में शारजाह, अबूधाबी, मस्कट से जयपुर आती हैं फ्लाइट्स0
0
Report
कुएं हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों से मंत्री परमार की मुलाकात, मदद का भरोसा
Panna, Madhya Pradesh:प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कुआं हादसे में मृत श्रमिक परिवारों के सदस्यों से की भेंट। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन। आज पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कुआं हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उनका हर संभव मदद का भरोसा दिया। आज ही सभी मृतकों का अंतिम संस्कार भी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की गति बढ़ाने के लिए शिविरों की समीक्षा की
Chapra, Bihar:CHHAPRA: किसानों के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अमनौर और मढ़ौरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों एवं डोर-टू-डोर सर्वे कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अमनौर प्रखंड के अपहर, अमनौर हरनारायण समेत अन्य पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने प्रगति की समीक्षा की तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि विभाग के कर्मियों एवं सर्वे टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमाबंदी रैयतों की अद्यतन सूची मोबाइल नंबर सहित प्राप्त कर किसानों से सीधे संपर्क स्थापित किया जाए, ताकि फार्मर रजिस्ट्री निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं मढ़ौरा प्रखंड के दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम के साथ टेहटी, मिर्जापुर एवं अन्य पंचायतों में चल रहे विशेष शिविरों और घर-घर सर्वे अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नई एवं पुरानी जमाबंदी रैयतों की अपडेटेड सूची तैयार कर लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वार्ड सदस्यों, मुखिया प्रतिनिधियों और विकास मित्रों की सहायता से अधिकाधिक किसानों तक पहुंच बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अलग-अलग टीम गठित कर डोर-टू-डोर अभियान चलाने तथा छूटे हुए किसानों की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित कर्मी समन्वय बनाकर समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण पूरा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और आसानी से मिल सकेगा。0
0
Report
सिवनी में 87 किलो गांजा तस्करी पकड़ी, दो गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लखनादौन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 87 किलो गांजा और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 44 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत लखनादौन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा नागपुर से भोपाल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्घ 44 पर बम्होडी ब्रिज के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर कार से 87 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से जाकिर मियां और कमल जाटव नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भोपाल के निवासी बताए जा रहे हैं और नागपुर से गांजा लेकर भोपाल जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
अलीराजपुर की मंडी ने बकरीद छुट्टी रद्द; ईद के दिन भी खुली रहेगी बिक्री
Alirajpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर में जहां एक तरफ सरकारी विभागों और मंडियों में बकरीद (ईद-उल-जुहा) के त्योहार पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है, वहीं आलीराजपुर की सरकारी कृषि उपज मंडी ने इस बार बकरीद की छुट्टी को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।जी हां, मंडी प्रशासन ने इसके लिए बाकायदा एक लिखित आदेश भी जारी किया है। इस सरकारी आदेश के मुताबिक, ईद के दिन भी मंडी पूरी तरह खुली रहेगी और वहां आम की खरीदी-बिक्री का काम सामान्य दिनों की तरह ही चालू रहेगा।" अब आपको बताते हैं कि प्रशासन ने इस फैसले के पीछे क्या दलील दी है। मंडी प्रशासन ने खराब या बदलते मौसम का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया है। प्रशासन का मानना है कि इस वक्त क्षेत्र में आम की बंपर आवक है और मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों की फसल को नुकसान से बचाना बेहद जरूरी है। अगर मंडी बंद रही, तो किसानों का माल खराब हो सकता है।" लेकिन, इस फैसले के सामने आते ही अब पूरे जिले और प्रदेश में यह मामला जन चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ जहां त्योहार के दिन काम जारी रखने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे किसानों के हित से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस आदेश पर आगे क्या प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में ईद पर पुलिस अलर्ट, खुराफातियों पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में ईद उल अजहा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है गांव से लेकर शहर की गलियों में पुलिस के जवान फ्लैग मार्च कर रहे है। वहीं उपद्रवी,खुराफाती और असमाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया है कि थाना स्तरों और ग्रामीण क्षेत्रों में पीस कमेटी की मीटिंग कर समाज सेवियों, धर्म गुरुओं और गणमान्य नागरिकों के साथ कर उन्हें बताया गया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कतई न करें। साथ हो उन्होंने कहा सार्वजनिक जगहों और पूजा स्थलों पर खुले में कुर्बानियां और नमाज़ न पढ़ने और किसी तरह की नई परंपरा ना डालने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। नई परंपरा डालने वालों और खुराफात करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
रामसर साइट आसन वेटलेंड पर खनन से उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड की पहली रामसर साइट और आसन वेटलेंड कंजर्वेशन रिजर्व के नाम पर मशहूर आसन झील और उसके आसपास का क्षेत्र जहां पहले विदेशी पक्षियों के दीदार को जाना जाता था, वहीं अब इसे खनन जोन से जाना जाने लगा है. एंकर: उत्तराखंड की पहली रामसर साइट का दर्जा प्राप्त आसन झील के आस-पास ढालीपुर, ढकरानी आदि क्षेत्रों में यमुना नदी के किनारे खनन पट्टे और अन्य खनन गतिविधियाँ हो रही हैं, जिससे सवाल उठ रहे हैं. SD0 चकराता वन प्रभाग राजीव नयन नौटियाल ने कहा कि आसन वेटलेंड कंजर्वेशन रिजर्व एक राष्ट्रीय धरोहर है, जिसकी दस किलोमीटर की परिधि में गैर-वानिकी काम और खनन गतिविधि नहीं हो सकती, तथा इसके लिए नेशनल वाइल्ड लाइफ की अनुमति अनिवार्य है. कई पट्टा संचालक और क्रेशर संचालकों ने अनुमति नहीं ली है, जिससे खनन गतिविधियाँ अवैध मानी जा रही हैं. कैलाश रीवर बैड मेटेरियल कम्पनी पर भी उन्होंने सवाल उठाए. हालाँकि प्रदेश ने खनन के क्षेत्र में नए कृतिमान हासिल किए हैं और खनन से जुड़े लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए गए हैं, पर रामसर साइट आसन वेटलेंड कंजर्वेशन रिजर्व पर मंडरा रहे खतरे की ओर बतौर संकेत साफ इशारा कर रहे हैं.0
0
Report
झारखंड कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों पर मुहर, इनाम नीति भी मंजूर
Ranchi, Jharkhand:رांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आज झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने इसकी जानकारी दी है। निषिद्ध मादक पदार्थ और उसके तश्करी के बारे में सूचना देनेवाले सरकार पुरस्कृत करेगी. पुरस्कार नीति की मंजूरी दी गई. न्यूनतम तीन हजार और अधिकतम दो लाख तक का पुरस्कार मिलेगा. दुमका हवाई अड्डा पर विमान सेवा शुरू करने हेतू मौसम विभाग से एकरारनामा कि स्वीकृति। 1.1.2026 के प्रभाव से महंगाई भत्ता राज्य सरकार के कर्मियों और पेंशन पारिवारिक पेंशन भोगियों का बढा। झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश के अनुसचियीय सेवा भत्ता में वृद्धि करने की स्वीकृति वंदना डाडेल, कैबिनेट सचिव, झारखंड0
0
Report
Advertisement
