icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
249401
KKKARAN KHURANA7 Sept 2025, 09:03 am

हरकी पौड़ी पर दोपहर में हुई गंगा आरती, चंद्रग्रहण का असर!

Haridwar, Uttarakhand:#हरिद्वार/उत्तराखंड स्लग - दोपहर में हुई हर की पौड़ी पर गंगा आरती एंकर - चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू होने से पहले ही देश भर के सभी मंदिरों में इसका असर देखा जा रहा है। हरिद्वार में हरकीपौड़ी पर शाम होने वाली गंगा आरती दोपहर साढ़े 12 बजे हुई। गंगा आरती के बाद सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। हरिद्वार के मनसा देवी , चंडी देवी, दक्ष प्रजापति मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद सभी मंदिरों की साफ सफाई की जाएगी। जिसके बाद ही पूजा पाठ शुरू होगा। उधर हरकीपौड़ी पर हुई इस विशेष गंगा आरती में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। तीर्थपुरोहितों के अनुसार ग्रहण के सूतक काल में केवल मंत्रों का जाप किया जा सकता है। बाइट - तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री, श्री गंगा सभा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फिरोजपुर के सरपंच कुलदीप भुल्लर ने डेढ़ किलो सोना दान कर मिसाल कायम की

Firozpur, Punjab:फिरोजपुर के सतिये वाला गांव के सरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर ने अमृतसर के भगत पूर्ण सिंह पिंगलवाड़ा को डेढ़ किलो सोना व डेढ़ करोड़ के बांड दान किए और गांव के गुरुद्वारा साहिब और स्कूल को दिए दस दस लाख कुलदीप सिंह भुल्लर लम्बे समय से पत्रकारिता कर रहे थे और अब वो एक योगासन के साथ लोगो को प्रेरित कर रहे हैं और पचास से ज़्यादा बार रक्त दान कर चुके है उनका मानना है की अगर शरीर ठीक है तो सब कुछ भगवान का दिया हुआ है दुनिया की सबसे बड़ी दौलत आपका शरीर और परिवार है और अपनी मृत्यु के बाद शरीर के सभी अंग भी दान कर दिए है
0
0
Report

1243 एकड़ जमीन के अधिग्रहण पर किसान आंदोलन तेज, मुआवजे-पुनर्वासन की मांग गूंज

Hajipur, Bihar:वैशाली में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। करीब 1243 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मुआवजे और पुनर्वास को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसानों का आरोप है कि 2026 में जमीन ली जा रही है, लेकिन मुआवजे की गणना 2005 के पुराने दर से की जा रही है। इंडस्ट्रियल पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों की मांग है कि उनकी जमीन का मुआवजा मौजूदा दर के आधार पर दिया जाए। किसानों का कहना है कि पुराने दर पर मुआवजा मिलने से जमीन जाने के बाद उनके लिए दोबारा जमीन खरीदना और मकान बनाना मुश्किल होगा। किसानों का दावा है कि अधिग्रहण की जद में ऐसे परिवार भी आ रहे हैं, जिनकी पूरी जमीन चली जाएगी। ऐसे परिवारों के सामने आवास और भविष्य की आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए किसान उचित मुआवजे के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। मुआवजे और दूसरी मांगों को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल दो दिन पहले वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह से मिलने पहुंचा था। किसानों का आरोप है कि करीब पांच घंटे इंतजार के बाद उनकी मुलाकात हुई और इस दौरान कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस कथित बयान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में जिलाधिकारी या प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। किसानों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत उनकी जमीन और भविष्य की सुरक्षा से नहीं चुकाई जानी चाहिए। अब 1243 एकड़ जमीन के प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर सरकार किसानों की मांगों पर क्या फैसला करती है और आंदोलन को खत्म कराने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजर है।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा के डरहार में धमकी के बाद महिला पर हमला, हाथ काटने की कोशिश

Darbhanga, Bihar:दरभंगा में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में पवन कुमार मिश्रा के परिवार में सोमवार को छत पर पूजा करने के दौरान एक महिला करिश्मा कुमारी पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर ने महिला का हाथ काटने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि महिला के परिवार को पहले धमकी भरा पत्र दिया गया था. पत्र में घर खाली करने की धमकी देते हुए लिखा था—‘मौत पढ़ो।’ वहीं दूसरे पन्ने पर लिखा था—‘तुम अपना कन्या बच्चा लेकर दूर चली जाओ। जो गलती एक बार छोड़ दिया है, दोबारा नहीं छोड़ेंगे। अब तुम्हें जान से मार देंगे और तुम्हारी कन्या को भी नहीं छोड़ेंगे।’ धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से परिवार के लोग भय के माहौल में थे. उसी बीच सोमवार को महिला छत पर पूजा कर रही थी. तभी उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी और वह जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों का आरोप है कि पहले धमकी भरा पत्र देकर डराया गया और आज उसी धमकी के बाद महिला पर हमला कर दिया गया. घायल महिला को तत्काल डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना बहादुरपुर थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस धमकी भरे पत्र और महिला पर हुए हमले की जांच कर रही है. मामले को लेकर परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है.
0
0
Report

हाईवे पर पलटा कैंटर: 18 पशुओं की मौत, ट्रैफिक बाधित—जांच शुरू

Dholpur, Rajasthan:हाईवे पर पलटा कंटेनर 18 पशुओं की हुई मौत धौलपुर। जिले के मनियां थाना क्षेत्र में देर रात नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुआ के बाग के पास मुरैना से आगरा की ओर जा रहा पशुओं से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर में सवार 18 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैंटर मुरैना से पशुओं को लेकर आगरा जा रहा था। देर रात करीब सुआ के बाग के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कैंटर तेज रफ्तार में सड़क पर पलट गया। पलटते ही कैंटर में भरे पशु नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास ढाबों पर मौजूद लोग और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-44 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हाईवे पर जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मनियां थाना प्रभारी अनिल गौतम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन मंगवाकर पलटे हुए कैंटर को सीधा करवाया और सड़क पर पड़े मृत पशुओं को हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया जा सका। थाना प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि हादसे में 18 पशुओं की मौत हुई है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। मृत पशुओं को जेसीबी की मदद से सड़क किनारे से हटवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
0
0
Report

हरिद्वार में सावन के अंतिम सोमवार को 21 फीट शिव प्रतिमा का लोकार्पण

Haridwar, Uttarakhand:धर्मनगरी हरिद्वार को सावन के अंतिम सोमवार पर एक नई पहचान मिली है। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से ॐ पुल के पास एफआरपी से बनी 21 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। करीब 100 साल की लाइफ वाली इस प्रतिमा से ॐ पुल की खूबसूरती में और निखार आएगा और यह श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ प्रतिमा का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भीमगोड़ा बैराज से वर्षों से हो रही सीपेज की समस्या को बिना गेट बंद किए गेट बदलकर दूर किया गया है। इसका लाभ 15 जिलों के किसानों को सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के रूप में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की इस दिव्य प्रतिमा का अनावरण शुभ संकेत है और यहां प्रतिदिन स्तुति भी की जाएगी। सिंचाई मंत्री ने आगामी कुंभ मेले को लेकर धामी सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी हर संभव मदद की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में घर के बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी,

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन घर के बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, पत्नी और दो साल के मासूम बच्चे के साथ टंकी पर चढ़कर दी कूदने की धमकी, पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने मौके से एसडीएम को बुलाने की लगाई गुहार, तीन भाइयों के बीच बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने और निकलने का रास्ता न मिलने से परेशान था युवक, युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर कूंदने की दी धमकी, करीब 2 घण्टे तक टंकी पर चढ़ा रहा युवक, टंकी पर चढ़े युवक द्वारा कूंदने की धमकी से इलाके में मचा हड़कंप, पानी की टंकी पर चढ़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को काफी देर तक समझाती रही, पुलिस की काफी समझाइश और सामाधन के आश्वासन के बाद नीचे उतरा युवक, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सरोजिनी नायडू पार्क के पास का मामला।
0
0
Report

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ला नष्ट

Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबन्धन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले नष्ट आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीमों ने जेवर टोल प्लाजा समेत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पनीर, घेवर, खोया और रसगुल्ले के कुल सात नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं, सरफाबाद सेक्टर-72 स्थित एक रसगुल्ला निर्माणशाला में करीब 100 किलो रसगुल्ले दूषित अवस्था में मिलने और उन पर मक्खी-मच्छर पड़े होने के कारण नष्ट करा दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की रात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ओपी सिंह और रविन्द्र नाथ वर्मा की टीम ने जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच की। टीम ने अलीगढ़ के पिसावा जलालपुर स्थित चौधरी डेयरी से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे पनीर का एक नमूना लिया। इसी तरह मथुरा के बाजना स्थित भीमसेन डेयरी से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे पनीर के दो नमूने लिए गए। विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-134 स्थित बीएस बीकानेर स्वीट्स से घेवर का एक नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने इकोटेक-2 के प्लॉट नंबर-66 स्थित शगुन स्वीट्स की निर्माणशाला से खोया और घेवर का एक-एक नमूना लिया。 वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विशाल गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने सेक्टर-72 के सरफाबाद स्थित प्रदीप कुमार की रसगुल्ला निर्माणशाला में जांच की। यहां रसगुल्ले का एक नमूना लिया गया। जांच के दौरान करीब 100 किलोग्राम रसगुल्ले प्रदूषित अवस्था में मिले और उन पर मक्खी-मच्छर पड़े हुए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि सभी सात नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि رक्षाबंधन पर्व को देखते हुए आगे भी इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी, ताकि लोगों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

DFO की बड़ी कार्रवाई: समरानियां नाके के तीन वनकर्मी निलंबित

Baran, Rajasthan:DFO की बड़ी कार्रवाई, समरानियां नाके के 3 वनकर्मी सस्पेंड बारां जिला वन अधिकारी बड़े विवेकानंद मणिकराव ने वन विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। डीएफओ ने समरानियां वन नाके पर तैनात तीन वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में फोरेस्टर अजय पाल और दो वनरक्षक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन वनकर्मियों के खिलाफ किसानों से अवैध वसूली और वन भूमि पर अतिक्रमण कराने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद डीएफओ ने यह सख्त कदम उठाया है। डीएफओ ने खुद मौके पर जाकर अतिक्रमण ओर वसूली करने की जांच की गई इसके बाद एक्शन लिया वन विभाग की इस कार्रवाई से वन नाकों पर तैनात अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

शोपियां में तीन ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, एके-47 और ग्रेनेड बरामद

Srinagar, Uttarakhand:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के 3 संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के तीन संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विस्फोटक भी बरामद किए गए。 अधिकारियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर दो हैंड ग्रेनेड और हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके में कश्मीरी पंडित के एक खाली घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। उन्होंने बताया कि बरामद सामान में एक AK-47 असॉल्ट राइफल, तीन मैगज़ीन, 72 राउंड गोलियां और चार हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top