Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गांदरबल पुलिस ने नारायण-बाग में जुआ खेलने वाले दो को गिरफ्तार किया
WMWaqar Manzoor
Feb 08, 2026 06:33:22
In a continued drive against social evils and illegal activities, Ganderbal Police apprehended two persons involved in gambling at Narayan-Bagh in the jurisdiction of Police Post Shadipora. The apprehended individuals have been identified as Bilal Ahmad Malik S/O Mohd Ismail Malik R/O Gamwara, Wakura and Manzoor Ahmad Khan S/O Jalal-u-din Khan, R/O Narayan-Bagh. During the operation, stake money amounting to Rs.3,370/- along with a deck of playing cards was recovered from the spot. Accordingly, Case FIR No. 19/2026, under Section 13 of the Gambling Act has been registered at Police Station Ganderbal, and further investigation is underway. Ganderbal Police reiterates its commitment to maintaining public order and urges citizens to cooperate with the police by reporting any illegal activities in their surroundings.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Feb 08, 2026 08:01:15
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- धनबाद के बाबूडीह खटाल निवासी लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। परिजनों के अनुसार अमित कुमार पीएनबी बैंक के लिए लोन रिकवरी का काम करते थे और बीते दिन शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें दूर जाना है और देर हो सकती है। दोपहर करीब 2 बजे परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाकर दावा किया कि अमित उसके पास हैं और फिरौती नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस हरकत में आ गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की। लोकेशन पहले गोविंदपुर ऊपर बाजार में मिली, इसके बाद सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सिटी के पास कई घंटों तक फोन सक्रिय रहा। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि मोबाइल फोन डांगी मोड़ के पास फेंक दिया गया है। थानेदार मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सूर्य हाइलैंड सिटी पहुंची और गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान विकास खंडेलवाल नामक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिस पर करीब एक करोड़ रुपये का लोन होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमित से उसका लोन सेटलमेंट को लेकर बातचीत चल रही थी। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। इधर अमित के परिजन अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अमित की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 08, 2026 08:00:36
Sikar, Rajasthan:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान-हरियाणा यमुना जल समझौते को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। डोटासरा ने कहा कि यमुना जल समझौते के तहत पहले हरियाणा अपने उपयोग के लिए पानी सुरक्षित करेगा और उसके बाद केवल बरसात के समय दिसंबर से मई के बीच अतिरिक्त पानी ही राजस्थान को मिल सकेगा, वह भी सीमित मात्रा में। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार नहीं हुई है और न ही इसके लिए राजस्थान को कोई बजट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि डीपीआर और बजट के बिना यमुना जल मिलने के दावे केवल लोगों को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के लिए वर्ष 2011 में शुरू की गई इंदिरा गांधी नहर परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 833 करोड़ रुपए की यह योजना 15 वर्षों बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। डोटासरा ने कहा कि हालिया केंद्रीय बजट में भी राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर कोई प्रावधान नहीं किया गया है और आगामी राज्य बजट में सरकार कितना आवंटन करती है, यह देखने वाली बात होगी। कोचिंग नियंत्रण बिल पर बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि बिल पारित होने के छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसके नियम-कायदे अभी तक लागू नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है और कोचिंग संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण अभी तक लागू नहीं हो पाया है。
0
comment0
Report
OSONKAR SINGH
Feb 08, 2026 07:48:07
Indore, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में मंदिर में दीपक जलाने गयी युवती के साथ युवक ने किया रेप टॉपलीड- चित्रकूट के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका के साथ मंदिर में रेप करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है की बालिका देर शाम मंदिर में दीपक जलाने गई हुई थी जहां पहले से ही गांव का एक ही वक्त घात लगाकर बैठा हुआ था और उसने लड़की को अकेला देखकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। परिजनों के खोजने पर जब मंदिर मंदिर में जाने पर घटना की जानकारी हुई तो गुस्सा आए लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वाचक में देकर भाग निकला हालांकि मौके पर युवक की बाइक छूट गई जिसको गुस्सा आए परिजनों द्वारा आग लगा दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल किया और अभियुक्त के खिलाफ ज्वालापुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना को देखते हुए गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पीड़ित पिता ने राजापुर थाने में आरोपी राजेश पुत्र मोहनलाल के खिलाफ तहरीर देकर फिर दर्ज कराई है . वही अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को देर रात एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें राजपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक बालिका के साथ गांव के ही एक आरोपी राजेश पुत्र मोहनलाल द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई है जिसे देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है और आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है साथी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 08, 2026 07:47:34
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के पास बीती रात करीब 12:15 बजे एक रईसजादे नाबालिग कार चालक ने अपनी तेज रफ्तार वाहन से सड़क पर भारी तबाही मचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने से आ रही एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इन वाहनों पर सवार कुल चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस भीषण टक्कर में दो लोगों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े, जबकि दो अन्य लोग टक्कर के बाद से ही अचेत अवस्था में हैं जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें प्राथमिक तौर पर कार चालक का नाबालिग होना सामने आया है, जो आधी रात को सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा था।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 08, 2026 07:47:18
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ ट्रेलर व बाइक की भिड़ंत बाइक सवार दो की मौत चूरू। जिले के रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर रीको तिराहे के पास शनिवार की देर रात ट्रेलर व बाइक की हुई आमने सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसے की सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आई। मिली जानकारी के अनुसार बीनादेसर निवासी 25 वर्षीय खिराज मेघवाल एवं पड़िहारा निवासी 20 वर्षीय सूरज मेघवाल बाइक पर सवार होकर हुडेरा फांटा से संगम चोराहे की तरफ आ रहे थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर से रीको तिराहे के पास मेगा हाइवे पर भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। चूरू में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को चूरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना को लेकर पुलिस में अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है。
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 08, 2026 07:47:00
Srinagar, :गर्मियां शुरू होने से पहले ही कश्मीर में पर्यटन में सुधार हो रहा है गर्मी के मौसम आने और मौसम की स्थिति बेहतर होने के साथ कश्मीर में पर्यटन में लगातार सुधार हो रहा है。 फरवरी 2025 तक लाखों पर्यटक जम्मू और कश्मीर आ चुके हैं, और अभी बड़ी संख्या में पर्यटक आने वाले महीनों के लिए कश्मीर की यात्रा की योजना बना रहे हैं; जम्मू और कश्मीर के टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों ने बुकिंग में काफी बढ़ोतरी की सूचना दी है। श्रीनगर में प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन मार्च के अंत तक पर्यटकों के लिए खुलने की उम्मीद है, जिससे पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा, श्रीनगर में बाग-ए-गुल-ए-दाऊद भी एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, खासकर दिसंबर और जनवरी के सर्दियों के महीनों में। चल रहे बजट सत्र के दौरान, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के आंकड़े बताए, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटकों का बढ़ता विश्वास उजागर हुआ। वर्तमान में, पर्यटक श्रीनगर में डल झील, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के कई अन्य पर्यटन स्थलों सहित प्रमुख जगहों पर जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए पर्यटकों ने कहा कि वे कश्मीर के पूरे माहौल से खुश हैं और अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों से गर्मजोशी भरा समर्थन और सहयोग मिला, जिससे उनका प्रवास अधिक आरामदायक और यादगार बन गया।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 08, 2026 07:45:59
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 08, 2026 07:45:45
Mathura, Uttar Pradesh:अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए मथुरा के लाल, सूरजकुंड हादसे में देवदूत बनकर बचाई थी कई जानें मथुरा: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में अपनी जान पर खेलकर दर्जनों लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकालने वाले शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद रविवार को अपने पैतृक गांव में पंचतत्व में विलीन हो गए। मथुरा के लाल को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम सलामी दी, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी गई। गांव में पसरा सन्नाटा, गम और गर्व का माहौल 5 मार्च 1968 को जन्मे जगदीश प्रसाद हरियाणा के पलवल में तैनात थे। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव पहुंचा, पूरा क्षेत्र 'जगदीश प्रसाद अमर रहें' के नारों से गूंज उठा। गांव की गलियों में sन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन दुख की इस घड़ी में भी ग्रामीणों के चेहरों पर अपने गांव के लाल की बहादुरी को लेकर गर्व साफ दिखाई दिया। देवदूत बनकर आए थे जगदीश, खुद को कर दिया कुर्बान शनिवार शाम करीब 6 बजे सूरजकुंड मेले में एक झूला तकनीकी खराबी के कारण काल बनकर गिरने लगा, तो वहाँ भगदड़ मच गई। मौके पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश ने बिना अपनी जान की परवाह किए 'देवदूत' की भूमिका निभाई। वे गिरते हुए झूले के नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए खुद खतरे के बीच कूद पड़े। कई मासूमों और महिलाओं की जान बचाते समय वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया。 हरियाणा पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को मिला गहरा दंश अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद की बहादुरी की जमकर सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि जगदीश प्रसाद का व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा विभाग के लिए हमेशा मिसाल रहेगी। वहीं, बिलखते हुए परिजनों ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात तो है, लेकिन परिवार ने अपना आधार खो दिया है। उनके लिए यह क्षति एक ऐसा दंश है, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। प्रमुख बिंदु: * शहादत: सूरजकुंड मेला, शनिवार शाम 6 बजे। * वीरता: झूला गिरने के दौरान दर्जनों लोगों की जान बचाई। * अंतिम संस्कार: मथुरा स्थित पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ। * सम्मान: हरियाणा सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये और परिवार को सभी सरकारी लाभ देने की घोषणा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top