icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811310
RKRaj Kishore16 Jul 2025, 11:39 am

लखीसराय में 300 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, चुनावी तैयारी तेज!

Lakhisarai, Bihar:DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-LALAN REAX DATE:-16.07.2025 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। चुनावी वर्ष में लखीसराय जिले को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सूर्यगढ़ा में तकरीबन 300 करोड़ की लागत से बनने वाली 155 सड़क और पुल योजनाओं का शिलान्यास किया। उनके साथ बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। दरसल लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद ललन सिंह ने लोगों ने इन सड़कों और पुलों का निर्माण का वादा किया था। जिसे आज पूरा किया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का यह दौरा केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं है बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है। सूर्यगढ़ा विधानसभा से पिछले चुनाव में जेडीयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल चुनाव लड़ें थे। हालांकि वे हार गए। बावजूद इसके इस बार भी जेडीयू ने अपनी दावेदारी कर रखी है। लेकिन आरजेडी से एनडीए खेमे में आए विधायक प्रहलाद यादव की दावेदारी कर रखा है। हालांकि आज ललन सिंह ने आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें इशारों में लखीसराय का आतंक बता दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सूर्यगढ़ा जेडीयू का सीट है और लखीसराय का आतंक सूर्यगढ़ा का उम्मीदवार नहीं हो सकता है। वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बाइट- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री,भारत सरकार। बाइट- अशोक चौधरी, मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

RAf 103 बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्सव

Delhi, Delhi:स्वतंत्रता दिवस पर आरएएफ 103 बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वजीराबाद पुस्ता रोड पर कार्यरत आरएएफ 103 बटालियन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बटालियन के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में कार्मिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर आरएएफ 103 बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।
0
0
Report

खगड़िया में आय से अधिक संपत्ति मामले में पथ निर्माण विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

Khagaria, Bihar:खगड़िया के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के सरकारी आवास और कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी किया है। निगरानी विभाग के डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम के द्वारा लगातार पिछले चार से पांच घंटों से छापेमारी की जा रही है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के सरकारी आवास से 81 हजार रुपए नगद फिलहाल मिला है। और कागजात की छानबीन की जा रही है निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया की संजय कुमार के खिलाफ निगरानी में एक करोड़ एक लाख रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है उसी मामले में कोर्ट से वारंट लेकर तलाशी की जा रही है। खगङिया के साथ साथ बिहार शरीफ और पटना में भी छापेमारी की जा रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त होकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले पदाधिकारी के ऊपर लगातार निगरानी विभाग के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है। इस छापेमारी से भ्रष्टाचार में संलिप्त पदाधिकारीयों में हङकंप मचा हुआ है। शशि शेखर चौधरी, डीएसपी निगरानी।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में तिरंगा फहराने का आदेश जारी किया. इस दौरान डॉ. सलीम राज ने Zee Media से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी निर्देश जारी किए गए.. उस दौरान प्रदेश के 8232 मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में ध्वजारोहण हुआ.. लेकिन कुछ कट्टरपंथियों द्वारा ध्वजारोहण नहीं किया गया. ऐसे करीब 38 लोगों की जांच के लिए निर्देशित दिए गए थे.. आखिर ये हिंदुस्तानी है या पाकिस्तानी.. ऐसी देशद्रोहियों पर एफआईआर करवाएंगे.. इनमें से कुछ ने माफीनामा दिया था.. डॉ सलीम राज ने कहा कि जो तिरंगा से प्यार करेगा उसे ही देश मे रहने का अधिकार..
0
0
Report

गंगा का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज- कहलगांव में येलो अलर्ट, सुरक्षा चौकसी तेज

Naya Chak, Bihar:भागलपुर जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर सुल्तानगंज और कहलगांव में येलो अलर्ट है। गंगा का जलस्तर 34.27 मीटर पहुंच गया है। डेंजर लेवल 34.50 मीटर है, यानी गंगा खतरे के निशान से महज 23 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। पिछले करीब 24 घंटे से जलस्तर स्थिर है, लेकिन पिछले तीन दिनों में लगातार बढ़े पानी ने घाटों की तस्वीर बदल दी है। सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अजगैबीनाथ गंगा घाट पर हालात बदल गए हैं। पानी बढ़ने के कारण घाट पर कई दुकानें बंद हो गई हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों की व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं। गंगा का पानी बढ़ने के साथ बैरिकेडिंग को भी आगे की ओर स्थानांतरित किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF की टीम और गोताखोरों को तैनात किया गया है। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। सुल्तानगंज में पुराने सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण पहले उपयोग किए जा रहे घाट के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं में बदलाव कर रहा है। फिलहाल सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर स्थिर है, लेकिन खतरे के निशान के बेहद करीब होने के कारण प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर निगरानी और व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

त्रिपोलिया गेट पर तीन सौ साल पुरानी तीज की शाही सवारी लौट आई

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर के राजघराने से तीज की शाही सवारी की परंपरा आज भी कायम है. लोक संस्कृति, कलाकारों और सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए गुलाबी नगरी में अबकी बार भी तीज की सवारी शाही अंदाज में निकलेगी, जिसका ना केवल जयपुर राजस्थान अबकी विदेशी पावणों को भी इंतजार है. कल से दो दिन शाही तीज के रंग रंगेगी गुलाबी नगरी! जमाना बदला, नहीं बदली परंपरा- जयपुर में तीज की सवारी का शाही अंदाज निराला है. संस्कृति, विरासत और सांस्कृति धरोहर को समेटे जयपुर राजघराने की 300 साल से ज्यादा पुरानी परंपरा अभी भी कायम है. पुराने जमाने से लेकर नए जमाने के तक उसी शाही अंदाज में तीज की सवारी निकाली जाती है. इस बार भी कल और 16 अगस्त को पूरे गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक त्रिपोलिया गेट से तीज की सवारी निकलेगी. तीज माता सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी में स्थित रावले में विराजमान रहती है. और वहीं पूजन किया जाता है. तीज की सवारी सिटी पैलेस से शुरू होती है. इससे पहले सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी में पूर्व राजपरिवार के सदस्य पारंपरिक पोशाक में त्रिपोलिया गेट पर माता की आरती उतारते हैं. तीज पर्व से जुड़ी ये शाही सवारी केवल रस्म नहीं, बल्कि जयपुर राजपरिवार की परंपरा और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. चांदी की पालकी में तीज माता की सवारी निकलेगी. त्रिपोलिया गेट नए रंग में- जयपुर की पहचान और राजसी विरासत के प्रतीक करीब 300 साल पुराने त्रिपोलिया गेट को नए शाही अंदाज में सजाया गया है. इस ऐतिहासिक प्रवेश द्वार पर पारंपरिक राजस्थानी शैली की नई चित्रकारी की गई है. गेट पर हाथ से बने हुए सुंदर बेल-बूटे और पुष्प आकृतियों को उकेरा गया है. इसकी नई पेंटिंग और रंग-रोगन सिटी पैलेस के उदयपोल की तर्ज पर किए गए हैं. यह ऐतिहासिक द्वार शाही सवारी और तीज के त्योहार के जुलूसों का मुख्य केंद्र रहा है, जो नए रूप में और भी भव्य दिखाई दे रहा है. चित्रकारी के लिए सिटी पैलेस के प्रसिद्ध उदयपोल की थीम को आधार बनाया गया है, जिससे त्रिपोलिया गेट अब पहले से कहीं अधिक आकर्षक और भव्य दिखाई दे रहा है. इसके रिनोवेशन का कार्य जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह के निर्देशन पर किया गया है. त्रिपोलिया गेट से निकलेगी शाही सवारी तीज- 15 और 16 अगस्त को शाम 5:35 बजे तीज माता की शाही सवारी निकलेगी. इस दौरान लोक प्रस्तुतियों का आयोजन भी होगा. तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर शहर के पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए तालकटोरा झील पहुंचेगी. माता के शाही लवाजमे में सजे-धजे हाथी, ऊंट, बैलगाड़ियां, रथ, पालकियां और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां जयपुर की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगी. इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देंगे. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली सवारी में राजस्थान की पारंपरिक कला और संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे. तीज माता की सवारी से पहले पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था त्रिपोलिया गेट के सामने बरामदे की छत पर रहेगी. जहां टूरिस्ट जयपुर के पारंपरिक मिष्ठान घेवर का स्वाद भी चखेंगे. महोत्सव के दौरान तालकटोरा झील के सामने पौंड्रिक उद्यान में क्राफ्ट और फूड बाजार लगाया जाएगा.
0
0
Report

बिहार पुलिस ने अपराध घटाने, साइबर अपराध रोकथाम और भर्ती बढ़ोतरी का दावा किया

Patna, Bihar:गृह विभाग प्रेस वार्ता गृह विभाग सचिव प्रणव कुमार पिछले की तुलना में 10.1% हत्या में कमी हुई है डकैती के मामलों में 31.32% की कमी हुई है.. दंगा में 18.97% की गिरावट दर्ज की गई है NEET प्रश्न पत्र लीक मामले में चार कांड में 35 लोगों की गिरफ्तारी हुई है साइबर अपराध पर लगातार कार्रवाई हो रही है 522 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं भूमि विवाद को लेकर भी थाना स्तर पर अनुमंडल स्तर पर जिला स्तर पर समस्या का समाधान किया गया है भूमि समाधान पोर्टल के जरिए भी काम हो रहा है डायल 112 का औसत रिस्पांस टाइम 15 से घटाकर 11 मिनट तक आ चुका है एंबुलेंस अग्निशमन वाहन को जोड़ दिया गया है पुलिस उपकरण के लिए 71 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है राज्य के 176 नए थाने में 162 करोड़ रुपए की स्वीकृति हुई है सीसीटीवी और डैशबोर्ड निर्माण हेतु यह रुपए खर्च होंगे; प्रत्येक जिले में अभियोजन निदेशालय का गठन किया गया है 700 से अधिक पद सृजित किए गए हैं दो लोगों को मृत्युदंड 553 को आजीवन कारावास और 297 को 10 वर्ष से अधिक की सजा कराई गई है; जेल में बंद बंदी की पढ़ाई की व्यवस्था भी की गई है सैनिक के आश्रित छात्रों को उनके शिक्षा को लेकर काम कर रही है गृह रक्षा वाहिनी में 15000 में गृह रक्षक किसमें शामिल हुए नियुक्ति पर लगातार कार्रवाई की जा रही है 19838 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है और वह ट्रेनिंग में है कब्रिस्तान घेराबंदी की योजना लगातार चल रही है जिसमें 9273 कब्रिस्तान में अब तक 89,143 कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई है 855 थानों में महिला ड्रेस की स्थापित किए गए हैं नागरिक सेवा पोर्टल भी आरंभ हो चुका है DGP विनय कुमार बिहार पुलिस की संख्या को बढ़ाने के लिए पिछले डेढ़ वर्षो में काफी प्रयास हुआ 22000 से अधिक की नियुक्त किया गया स्टेट पुलिस का स्ट्रैंथ 121000 हो गया पिछले महीने 20000 सिपाही योगदान कर चुके हैं इसके अलावा 26000 की नियुक्ति अलग-अलग चरण में है; डिटेल एग्जाम हो चुका है कई जगहों पर फिजिकल हो रहे हैं वायरलेस और अन्य को मिलकर 26574 की नियुक्ति विभिन्न चरण में है कि सभी पिछले एक दो महीने में योगदान कर लेंगे पिछले डेढ़ वर्षो में नियुक्तियां काफी भरपूर की गई हैं 50000 से अधिक नियुक्ति की और हम बढ़े हैं पुलिस भवन का निर्माण भी लगातार चल रहा है लगभग 600 थाना भवन का निर्माण कराया गया है राजीव नगर में पुलिस का एक भवन बन रहा है बिहार के प्रत्येक जिले में साइबर थाना स्थापित किया गया है नशा हमारे युवाओं को ग्रसित कर रहा है 60% जनता युवा की है युवा हमारे भविष्य हैं इनको बचाना हम सब की जिम्मेदारी है पिछले वर्ष की तुलना में जितनी मात्रा में उन्होंने नारकोटिक्स जप्त किया है कई गुना गिरफ्तारियां हुई है आम जनता के साथ सरकार के सभी विभाग को मिलकर काम करना होगा नारकोटिक्स वर्टिकल गठन की गई है बच्चों की ट्रैफिकिंग उनके द्वारा किए गए अपराध महिलाओं के खिलाफ अपराध इस पर काम हो रहा है अंतरराष्ट्रीय समस्या है चाइल्ड ट्रैफिकिंग की; गांव के प्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है मुखिया है सरपंच है पंच है हाल दिनों में जो हत्याएं हो रही हैं उसमें प्रेम प्रसंग जमीन विवाद पारिवारिक विवाद हो रहे हैं यह सब समाज के अंदर की घटनाएं हैं जो भी गंभीर कांड है रिकॉर्ड समय में उद्भेदित हो रहे हैं पुलिस और पब्लिक में फर्क नहीं है जो पावर पुलिस को है वह पावर आम जनता को है 1500 स्कूटर का आर्डर दिया है 15 से 20 दिनों में आपूर्ति होगा जिसमें पुलिस दीदी के लिए लाया जा रहा है पुलिस दीदी को स्कूटर के साथ प्रतिनिधित्व किया जाएगा जहां विद्यालय महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में बच्चियों सुरक्षित रहे 3100 मोटरसाइकिल का भी आर्डर दिया गया है नशा से पीड़ित व्यक्ति कुछ भी कर सकता है; नशा समाज के हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय है पुलिस 2 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के पास पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रही है POCSO Act में 700 से अधिक अभियुक्त को सजा कराया गया है हम लोगों को प्रेसिडेंट कलर अवार्ड किया गया है; बिहार को इस बार यह अवार्ड मिला है हमारे 18 कर्मियों को विभिन्न तरह के पुरस्कार मिले हैं 7 पुलिस कर्मियों को कल 51 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा जो बेहतर काम कर रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल की चिल्ड्रन वार्ड 03 में छत से प्लास्टर गिरा, 16 बच्चों को शिफ्ट

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर फिर गिरा प्लास्टर! जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा हॉस्पिटल में गिरा छत से प्लास्टर चिल्ड्रन वार्ड 03 के पास बने डॉक्टर्स के ड्यूटी रूम में गिरा छत का प्लास्टर प्लास्टर गिरने से फॉल सीलिंग भी गिरी बाल बाल बचे ड्यूटी डॉक्टर्स बीते दिनों ही चिल्ड्रन वार्ड 03 में गिरा था छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा पलंग पर भर्ती दो माह की मासूम को आई थी हल्की चोट हादसे के बाद वार्ड में भर्ती सभी 16 बच्चों को कराया था दूसरे वार्ड में शिफ्ट बीते चार साल में 11 प्रस्ताव शासन को प्रबंधन द्वारा भेजे गए है बिल्डिंग मरम्मत और बायरिंग बदलने के लिये भेजे गए है प्रस्ताव
0
0
Report
Advertisement

सतना के जिला अस्पताल में OT फॉल्स सीलिंग गिरी, गंदा पानी टपक रहा

Satna, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग के PAC कमरे की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी, मेजर OT-1 में छत से टपक रहा गंदा पानी, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल सतना। जिला अस्पताल में मरीजों की जान बचाने वाले ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की हालत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के PAC कमरे व पीजी ड्यूटी रूम की फॉल्स सीलिंग पहले ही दो अलग-अलग जगहों पर गिर चुकी है। ऊपर की छत में सीलन और पानी जमा होने से कभी भी बड़ा हिस्सा गिरने का खतरा बना हुआ है। यहां मरीजों की प्री-एनेस्थीसिया जांच होती है, फिर भी स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।इससे भी चौंकाने वाली बात मेजर OT-1 में है। छत से गंदा सीपेज पानी टपक रहा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए OT-1 को बंद कर दिया गया है। अब सभी ऑपरेशन मेजर OT-3 में हो रहे हैं, जिससे वहां दबाव बढ़ गया है। सर्जरी के दौरान गंदा पानी गिरने से ऑपरेशन क्षेत्र और उपकरण संक्रमित हो सकते हैं। फॉल्स सीलिंग या छत गिरने पर मरीज के साथ डॉक्टर, एनेस्थीसिया टीम और स्टाफ भी चपेट में आ सकते हैं।अस्पताल प्रबंधन के सामने दोहरी चुनौती है । ऑपरेशन सेवाएं सुचारू रखना और भवन की खराबी तुरंत ठीक कराना। जिस जगह मरीजों की जिंदगी दांव पर होती है, वहां छत से गंदा पानी टपकना और फॉल्स सीलिंग गिरना स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का प्रतीक बन गया है। मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा अब प्राथमिकता होनी चाहिए। अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्माण एजेंसी को पत्र लिखा है
0
0
Report

तारकेश्वर शहर मंडल के अध्यक्ष बिल्वमंगल मलिक पर हमला; बीजेपी ने पूर्व ड्राइवर उज्ज्वल अधिकारी उर्फ बाबूसोना के खिलाफ आरोप लगाए

Chinsurah, West Bengal:তারকেশ্বর শহর মন্ডলের সভাপতি বিল্বমঙ্গল মালিক আক্রান্ত! তারকেশ্বরের বিধায়ক সন্তু পানের প্রাক্তন ড্রাইভার উজ্জ্বল অধিকারী ওরফে বাবুসোনা অধিকারীর বিরুদ্ধে অভিযোগ। তারکেশ্বর বিধানসভার অন্তর্গত तारकेश्वर नया बसस्टैंड সংলগ্ন এলাকা থেকে একটি তেরঙ্গা যাত্রা শুরু হওয়ার কথা ছিলো।সেই মতো গতকাল तारकेश्वर नया बसस्टैंडে बीजेपी কর্মীরা উপস্থিত ছিলেন এবং बीजेपी तारकेश्वर শহর মন্ডল अध्यक्ष বিল্বমঙ্গল মালিক ও উপস্থিত ছিলেন এমন সময়ে উজ্জ্বল অধিকারী বিল্বমঙ্গল মালিক কে মারধোর করে। तारकेश्वर থানায় অভিযোগ দায়ের করেন বিজেপি মন্ডল সভাপতি।
0
0
Report

हरियाणा के हिसार सूर्य नगर हत्या: आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए महापंचायत का आह्वान

Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार में हुए बहुचर्चित सूर्य नगर हत्याकांड को लेकर प्रदेश में तनाव की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। महापंचायत के आह्वान के बाद आज पूरे राज्य में किसान संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने सांकेतिक बंद रखा, जिसके तहत कमेटी का दावा है कि प्रदेश के 34 में से 33 टोल प्लाजा दोपहर 3 बजे तक पूरी तरह मुक्त करा दिए गए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग मामले के मुख्य आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी है, जिसे लेकर उनका आरोप है कि पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन का दावा है कि वे अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं, जिनमें से तीन आरोपियों की पकड़ महापंचायत के ऐलान के बाद हुई है। आईजी के साथ हुई कमेटी की बैठक बेनतीजा रहने के कारण जन-आक्रोश कम नहीं हुआ है और हाईवे पर इसका असर आम जनता की आवाजाही पर साफ देखा गया, हालांकि बंद के दौरान एम्बुलेंस और सेना के वाहनों को बिना रुकावट गुजरने की विशेष छूट दी गई थी। आज टोल बंद के दौरान किसी भी तरह की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। वहीं कमेटी के सदस्यों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में तिरंगा फहराने आ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top