Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Haridwar247667

रुड़की में पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली, इलाके में हड़कंप!

Vinit Tyagi
Jul 03, 2025 11:07:36
Roorkee, Uttarakhand
रुड़की। एंकर - रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली इलाके के डिफेंस कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वही जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय कुलदीप त्यागी के रूप में हुई है। कुलदीप त्यागी डिफेंस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर में रखी रायफल से गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। वही गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे, तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। और मृतक कुलदीप त्यागी का शव लहूलुहान हालत में कमरे के अंदर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूर्व सैनिक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। बाईट - शेखर चंद्र सुयाल ( एसपी देहात )
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement