Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
भद्रवाह में दिनभर ट्रैफिक जाम, पार्किंग व्यवस्था सुधार की मांग तेज
RRRAJA REHBER JAMAL
Dec 07, 2025 06:32:52
Forest Block,
Anchor: Picturesque Bhadarwah is grappling with frequent traffic jams, causing massive inconvenience to residents and visitors alike. Despite the town’s narrow and congested roads, vehicles can be seen parked on both sides, choking movement throughout the day. Locals blame the administration and traffic authorities for failing to manage the situation. Let’s take a look at this report of Raja Rehber Jamal from Bhaderwah… VO:The scenic town of Bhadarwah—known for its beauty and tourist footfall—is now battling a serious traffic crisis. From the New Bus Stand to Pasri via Seri Bazaar, vehicles remain stranded for hours due to rampant roadside parking and narrow stretches. The route that normally takes less than twenty minutes now takes several hours, especially at key choke points including ITI, Old Hospital, Lakshmi Narayan Temple, Ikhwan Chowk, Ganpat Bazaar and other locations. VO:Commuters say the traffic authorities have failed to manage the situation, leaving locals to struggle on their own. They claim that for over a month now, there has been no respite from the chaos. Amir Amin Sheikh, Showroom owner near ITI said, "I have been stuck in the jam for the last half an hour due to wrong parking near ITI. There was no one from the traffic department. We ourselves managed traffic and cleared all vehicles." VO:Locals also point to a lack of coordination between the police and civil administration. They fear that without a practical and long-term traffic management plan, the situation may get worse in the coming days. Amir added that authorities must take action. Paid parking near the market can help reduce jams. VO:People are demanding immediate measures, including the establishment of a dedicated paid parking space to prevent roadside parking and ensure smooth vehicular movement. With daily commuters facing long delays, residents expect urgent intervention from the administration to restore normalcy on Bhadarwah’s roads.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AVArun Vaishnav
Mar 03, 2026 02:32:38
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 03, 2026 02:32:30
Farrukhabad, Uttar Pradesh:होली पर यात्रियों को न हो दिक्कत, चलाई गई होली स्पेशल ट्रेन फर्रुखाबाद : होली पर घर आने वाले लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पहले से ही तैयारी कर ली गई है। एक होली स्पेशल ट्रेन सहित दो अन्य ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसमें से एक ट्रेन सोमवार को फर्रुखाबाद पहुंची। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे अतिथि ट्रेन का संचालन कर रही है पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा की ओर से बताया गया 04823 जोधपुर मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है रविवार को यह ट्रेन जोधपुर से शाम 5:00 बजे रवाना होकर जयपुर भरतपुर मथुरा होते हुए कासगंज फर्रुखाबाद होकर कानपुर जाएगी। सोमवार को यह ट्रेन फर्रुखाबाद पहुंची वहीं मंगलवार को यह कानपुर से चलकर फर्रुखाबाद होती हुई जोधपुर को वापस जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर स्पेशल होली ट्रेन चलाई गई है। यह फररुखाबाद आज पहुंचेगी। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन का भी संचालन किया गया है। मालूम हो की होली बुधवार को है ऐसे में लोगों का घर आना शुरू हो चुका है.
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 03, 2026 02:32:20
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक 40 फिट ऊंचे फुटओवर ब्रिज से नीचे लटककर हंगामा करने लगा । युवक द्वारा नीचे कूदने की धमकी देते हुये फुटओवर ब्रिज से लटककर हंगामा करते हुये देखकर यात्रियों और लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गयी । वहीं मौके पर पहुँचे जीआरपी , आरपीएफ के कर्मियों और आम यात्रियों ने उसे काफी देर तक समझाया लेकिन युवक नहीं माना ,जिसको देखते हुये ऐहतियातन आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक के ऊपर से निकली ओएचई वायर की बिजली सप्लाई को भी बंद करवा दिया । जिसके बाद युवक कूदने की धमकी देते हुये 40 फिट ऊंचे फुटओवर ब्रिज से पटरियों पर नीचे कूद गया , युवक ओएचई वायर से टकराते हुये नीचे गिरा । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया , घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है , युवक के हंगामा करने और नीचे कूदने का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है ,जिसकी पहचान मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 27 वर्षीय अमित रजक के रूप में हुई है । फिलहाल युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अब तक नहीं हुई है ।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 03, 2026 02:32:05
Sikar, Rajasthan:होली पर्व पर फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में देर रात तक फाल्गुनी कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिनमे स्थानीय लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर बांसुरी की धुन पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए उपस्थित श्रोताओं को फाल्गुनी बयार में थिरकने को बाध्य कर दिया। फतेहपुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी होली पर्व पर गिंदड का आयोजन हुआ तो फाग उत्सव का भी आयोजित किए गए जहां देर रात्रि तक युवाओं ने फाल्गुनी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए गिन्दड खेली। शहर के स्वामी ऑयल मील, भोजक मोहल्ला, आजाद अखंड चौराहा, चार बत्ती के पास, भादरा की बगीची, गोस्वामी भवन के पास सहित एक दर्जन स्थानों पर देर रात तक गिंदड का आयोजन किया गया जहां नगाडे की डंकार के साथ स्थानीय लोक कलाकारों ने फाल्गुनी लोक गीतों व धमाल की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए लोगों को थिरकने को बाध्य कर दिया वहीं मेहरी कलाकारो ने भी आकर्षण नृत्य की प्रस्तुति दी। कस्बे के मुख्य डाकघर के पास, भोकज मोहल्ला, मस्तान चौक, मुख्य डाक घर के समीप आदि स्थानों पर रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लोक कलाकारों ने फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुति दी। शहर में जगह-जगह आयोजित हुए फाग उत्सव में देर रात्रि तक लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 03, 2026 02:31:50
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में “कोई भूखा न रहे” के संकल्प के साथ शुरू हुई अन्नपूर्णा रसोई योजना अब सवालों के घेरे में है। महज 8 रुपए में भरपेट भोजन देने का दावा करने वाली इस योजना में फर्जी टोकन का खेल सामने आया है। 88 हजार से ज्यादा टोकन में से 2450 टोकन संदिग्ध पाए गए हैं। यानी सरकारी अनुदान पर सीधा सेंध। अब इस गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लेने जा रहा है। रसोई के गेट पर AI बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो हर आने-जाने वाले की गिनती और फेस रीडिंग करेंगे। सवाल ये है क्या तकनीक से थमेगा फर्जीवाड़ा। जयपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित अन्नपूर्णा रसोई योजना, जिसका मकसद “कोई भूखा न रहे” के संकल्प के साथ महज 8 रुपए में रोटी, सब्जी, दाल और चावल सहित पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है, अब तकनीकी निगरानी के दायरे में आने जा रही है। गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने अन्नपूर्णा रसोई पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। वजह सिस्टम में सेंध और फर्जी टोकन का खुलासा। नगर निगम रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी माह में 88 हजार 260 टोकन में से 2450 टोकन फर्जी पाए गए हैं। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब सरकार भोजन पर प्रति थाली 22 रुपए का अतिरिक्त अनुदान देती है। यानी 8 रुपए आमजन से और 22 रुपए सरकार की ओर से कुल 30 रुपए प्रति थाली का व्यय। ऐसे में फर्जी बिलिंग सीधे सरकारी अनुदान पर असर डाल रही थी। जयपुर शहर में करीब 63 अन्नपूर्णा रसोई संचालित हो रही हैं। प्रत्येक रसोई में सुबह और शाम 200-200 थालियों का लक्ष्य निर्धारित है। सरकार इसी तय संख्या के आधार पर अनुदान जारी करती है। अब एआई कैमरे से हेडकाउंट और फेस रीड नगर निगम प्रशासन ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक रसोई में AI कैमरे लगाया। स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है निगरानी। एंट्री पर हर व्यक्ति का हेडकाउंट होगा। फेस रीडिंग से वास्तविक उपस्थिति का मिलान होगा। पोर्टल पर जनरेट बिल और एंट्री डेटा का क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जाएगा। पायलट सफल रहा तो जयपुर नगर निगम सीमा की सभी रसोइयों में इसे लागू किया जाएगा। यदि परिणाम सकारात्मक रहे तो नगर निगम सीमा में संचालित सभी अन्नपूर्णा रसोईयों में यह तकनीक लागू की जाएगी। बहरहाल, नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी अनुदान का दुरुपयोग रोका जा सकेगा। नगर निगम प्रशासन के इस कदम के साथ डेटा गोपनीयता और तकनीकी सटीकता जैसे मुद्दे भी अहम रहेंगे, जिन पर स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाने की जरूरत होगी। फिलहाल अन्नपूर्णा रसोई योजना अब मानवीय निगरानी से आगे बढ़कर तकनीकी निगरानी की ओर कदम बढ़ा रही है ताकि जरूरतमंद तक भोजन पहुंचे और सिस्टम में सेंध पर लगाम लग सके। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 03, 2026 02:31:16
Sikar, Rajasthan:सीकर नवविवाहित ने घर-घर की ईसर गणगौर की पूजा अर्चना, होली के दूसरे दिन धुलंडी के दिन से नवविवाहिताएं गणगौर की पूजा की आज से शीतला अष्टमी तक कच्ची गणगौर की पूजा करती है तो शीतला अष्टमी से लेकर गणगौर तक पक्की गणगौर की पूजा की सीकर जिले में गणगौर का महा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही बालिकाएं व नवविवाहित महिलाएं ईसर गणगौर की पूजा के लिए बाग से डूब तोड़कर पानी के लोटे में सजाकर मंगल गीत गाते हुए गणगौर की पूजा अर्चना की। लड़कियां व नवविवाहित महिलाएं जोड़ें बनाकर ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की। धुलण्डी से ही लड़कियों व नवविवाहित महिलाएं 16 दिन गणगौर की पूजा अर्चना करती है और आज सभी सुहागन महिलाएं भी ईश्वर गणगौर की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग व परिवार के लिए मंगल कामनाएं मांगी। वहीं कुंवारी लड़कियां सुंदर वर के लिए वरदान मांगी नवविवाहीत रश्मि ने बताया कि होली के दूसरे दिन से लड़कियां गणगौर की पूजा करती है जो धुलंडी से लेकर शीतलाष्टमी तक की कच्ची गणगौर पूजती है और उसके बाद मिट्टी लेकर पक्की गणगौर बनाती है और गणगौर को कपड़े पहनाकर शृंगार करती हैं और पक्की गणगौर की पूजा करती हैं जो गणगौर के दिन तक पूजती हैं और लड़कियां विवाहित अपने-अपने घरों पर बनोरे भी निकालती है गणगौर के दिन तक की गणगौर की पूजा करती है कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए गणगौर की पूजा करती है विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए गणगौर की पूजा करती है
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 03, 2026 02:30:15
Noida, Uttar Pradesh:गंगधार, झालावाड़ झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के गंगधार, चौमहला, डग, उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। क्षेत्र में दर्जनों प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन हुआ। दहन से पूर्व महिलाओं ने विधि विधान के साथ होलिका का पूजन किया साथ ही सुख समृद्धि की कामना करके होलिका के चारों ओर परिक्रमा लगाई। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई। पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार गश्त की गई। चंद्र ग्रहण के कारण महिलाओं ने होलिका पूजन किया। ग्रहण के चलते कई जगह दोपहर से महिलाएं पूजन किया और विधि-विधान से होलिका की परिक्रमा की।
0
comment0
Report
PPPRAFULLA PAWAR
Mar 03, 2026 02:15:12
Chendhare, Maharashtra:दक्षिण रायगडात पारंपारिक पद्धतीने होळीचे दहन विधिवत पूजा करून देवाला गाऱ्हाणे मानकऱ्यांच्या हस्ते होळीचे दहन अँकर - कोकणात होळीच्या सणाचा उत्साह शिगेला पोहोचला आहे. गावागावात पारंपारिक पद्धतीने सण साजरा होत आहे. दक्षिण रायगडच्या महाड, माणगाव, पोलादपूर, म्हसळा, श्रीवर्धन या तालुक्यांमध्ये रात्री होळी दहनाचा कार्यक्रम पारंपारिक पद्धतीने पार पडला. होळी सजवल्यानंतर तिची विधिवत पूजाअर्चा करण्यात आली. त्यानंतर ग्रामस्थानी होळीच्याभोवती फेर धरत फाग म्हटले आणि सर्व देवांना होळीसाठी आमंत्रण दिलं. त्यानंतर मानकऱ्याच्या हस्ते होळी प्रज्वलित करण्यात आली. त्यासाठी गावोगावच्या माळरानावर ग्रामस्थानी गर्दी केली होती. रायगड जिल्ह्यात चार हजाराहून अधिक ठिकाणी होळ्या प्रज्वलित करण्यात आल्या.
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 03, 2026 01:45:43
Churu, Rajasthan:चूरू। बीदासर से बड़ी खबर बीदासर की द रॉयल ट्रीट होटल पर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में होटल कारोबारी मनीराम मंडा की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायल भीखाराम पुत्र नर्साराम जाट, श्रवण पुत्र मोतीराम जाट, प्रभुराम पुत्र हड़मानाराम कुम्हार निवासी डडीबा घायल होकर सुजानगढ़ के बgadड़िया अस्पताल लाए गए, जहां उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिए गए। घटना दो अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग बताई जा रही है। मृतक शराब व होटल कारोबार से जुड़ा हुआ था; इलाके में रंजिश की बात बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बीदासर पुलिस को खाली कारतूस मिले; होटल को सील कर दिया गया। चूरू के SP जय यादव ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए टीम लगी है; FIR दर्ज होने के बाद ही पूरी जानकारी होगी। फिलहाल सुजानगढ़ बगाड़िया अस्पताल व बीदासर में पुलिस बल तैनात है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Mar 03, 2026 01:45:08
Noida, Uttar Pradesh:1.सबट्रॉपिकल वेस्टर्न जेट स्ट्रीम, जिसमें समुद्र तल से 12.6 km ऊपर 110 knots की कोर हवाएं चल रही हैं, नॉर्थवेस्ट इंडिया में बनी हुई है। 2.4 मार्च, 2026 की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वेस्टर्न हिमालयी इलाके को प्रभावित कर सकता है। 3.6 मार्च, 2026 से एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वेस्टर्न हिमालयी इलाके को प्रभावित कर सकता है। 1.अगले 24 घंटों में मिनिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3°C बढ़ सकता है। अगले 7 दिनों में यह नॉर्मल (1.6°C से 3.0°C) से लेकर नॉर्मल (3.1°C से 5.0°C) तक काफी ऊपर रहने की संभावना है। 2.अगले 7 दिनों में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 3-4°C की बढ़ोतरी होगी। अगले 7 दिनों में तापमान नॉर्मल से काफ़ी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) से लेकर नॉर्मल से काफ़ी ज़्यादा (5.1°C या उससे ज़yada) रहने की संभावना है। 3.3 से 5 मार्च 2026 तक, लगातार सतही हवाएँ (स्पीड 15-25 kmph) चलेंगी, दिन में कभी-कभी 35 kmph तक की रफ़्तार से हवाएँ चल सकती हैं।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 03, 2026 01:31:07
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर होली से पहले अमरोहा में सनसनीखेज वारदात, गश्त कर रहे सिपाही पर शख्स ने किया गंडासे से जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका अमरोहा में होली से पहले उस समय सनसनी फैल गई जब गश्त कर रहे एक सिपाही पर अज्ञात शख्स ने गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। नगर के मोहल्ला छेवड़ा के पास हुई इस घटना में सिपाही राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि त्योहार को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी अचानक एक व्यक्ति ने सिपाही पर गंडासे से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने स्थानीय युवकों की मदद से हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़ा गया हमलावर मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है और वह अपना नाम-पता भी सही ढंग से नहीं बता पा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल सिपाही राहुल कुमार की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गश्त कर रहा पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top