Back
विदेशी नागरिक ने वज़ीराबाद में सफाई करके सबको चौंका दिया
NANasim Ahmad
Sept 29, 2025 05:50:15
Delhi, Delhi
स्लग :- दिल्ली के कुड़े के अम्बार पर चली विदेशी नागरिक की झाड़ू।
एंकर:
दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा के वज़ीराबाद इलाके में यमुना पुस्ता बांध पर फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बदबू और कूड़े के ढेर के बीच राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच एक विदेशी नागरिक ने यहां आकर सफाई कर एक अनोखी मिसाल पेश की है।
वीओ 1:
तस्वीरें हैं दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके की… यमुना पुस्ता बांध के पास 9 नंबर गली के बाहर सालों से कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। कूड़े से उठती दुर्गंध और मच्छरों के कारण यहां से गुजरना लोगों के लिए दिक्कत भरा हो गया है। निगम की ओर से हर दूसरे दिन सफाई करवाई जाती है लेकिन कुछ लोग घर का कचरा फिर से यहीं डाल देते हैं।
वाकथरु / सफाई अभियान चलाते हुए।
वीओ 2:
वजीराबाद को साफ व स्वछ रखने के लिए सर्बिया से आए विदेशी नागरिक लजार ने यहां पहुंचकर खुद झाड़ू उठाई और सफाई शुरू कर दी। उन्होंने कूड़े के ढेर को साफ किया और वहीं पौधारोपण कर स्वच्छता का संदेश दिया। लजार का कहना है कि उन्होंने सबसे पहले गुरुग्राम में सफाई अभियान शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग जगहों पर समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना शुरू किया।
बाईट / 121 / लजार विदेसी नागरिक
वीओ 3:
स्थानीय निवासी कासिफ कुरैशी लंबे समय से इस गली को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी वीडियो को देखकर सर्बिया से आए लजार यहां पहुंचे और कासिफ के साथ मिलकर सफाई अभियान में शामिल हुए। लजार ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकार का काम नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर का कचरा सड़क या पुस्ता पर न डालें और मिलकर इलाके को साफ-सुथरा रखें।
बाईट / 121 / कासिफ कुरेशी व स्थानीय निवासी
वीओ 4:
वहीं स्थानीय लोग भी अब इस पहल से प्रेरित हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि एक विदेशी आकर सफाई कर सकता है तो हमें भी अपने इलाके को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।विदेशी नागरिक लजार की यह पहल न सिर्फ वज़ीराबाद के लोगों को बल्कि पूरे शहर को यह सोचने पर मजबूर करती है कि सफाई सिर्फ दूसरों का नहीं, हम सबका दायित्व है।
रिपोर्ट /नसीम अहमद
Zee मीडिया
वज़ीराबाद उत्तरी दिल्ली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 29, 2025 07:37:522
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowSept 29, 2025 07:37:430
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 29, 2025 07:37:13Noida, Uttar Pradesh:LADWA, KURUKSHETRA (HARYANA): NAYAB SINGH SAINI (HARYANA CM) LAUNCH OF PAPERLESS REGISTRY TRACKING PORTAL/ INDIA’S WIN OVER PAKISTAN IN ASIA CUP FINAL/ union HOME MINISTER AMIT SHAH
0
Report
RSRavi sharma
FollowSept 29, 2025 07:37:010
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 29, 2025 07:36:520
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 29, 2025 07:36:420
Report
RSRahul shukla
FollowSept 29, 2025 07:36:320
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 29, 2025 07:36:170
Report
PSPrashant Shukla
FollowSept 29, 2025 07:36:050
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 29, 2025 07:35:490
Report
ASArvind Singh
FollowSept 29, 2025 07:35:330
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 29, 2025 07:34:530
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 29, 2025 07:33:480
Report