Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

प्रयागराज में बाढ़ ने विकराल रूप लिया, गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा!

MGMohd Gufran
Jul 14, 2025 08:10:01
Prayagraj, Uttar Pradesh
*ड्रोन से अच्छे शॉट्स भी इसमें हैं...* 1407ZUP_PRG_FLOOD_WT_R संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का विकराल रूप, देवरहा बाबा की कुटिया जलमग्न, नागवासुकी का संपर्क मार्ग डूबा, संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर के करीब पहुंचा गंगा और यमुना का जल। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ ने अब विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। गंगा और यमुना के सम्पर्क मार्ग और जलमग्न होने लगे हैं। गंगा और यमुना के स्नान घाट जलमग्न हो गए हैं। संगम जाने का मार्ग भी डूब चुका है, गंगा के परिक्षेत्र में बने देवरहा बाबा की कुटिया भी जलमग्न हो गई है। गंगा के जल से डूबी कुटिया के ऊपर देवरहा बाबा के शिष्यों ने डेरा जमा लिया है। नागवासुकी मंदिर जाने का संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से डूब गया है। तटवर्ती इलाकों की तरफ गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से अब लोग डरने लगे हैं, सुरक्षित ठिकाना तलाश रहें हैं। घाटीए और तीर्थपूरोहित पहले ही संगम क्षेत्र को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 124 सेंटीमीटर बढ़ा है तो वहीं यमुना में रिकॉर्ड 175 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिस रफ्तार से गंगा और यमुना बढ़ रही हैं, इससे माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में गंगा का जल संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर के परिसर में प्रवेश कर जाएगा। वहीं बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट घोषित किया है, घाट और उसके आस पास रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कह दिया गया है। वॉक थ्रू... शास्त्री ब्रिज से देवरहा बाबा की डूबी कुटिया दिखाते हुए वॉक थ्रू... नागवासुकी मार्ग के जलमग्न होने पर... बाइट -- राजेश पाठक, तीर्थ पुरोहित संगम बाइट -- चेतना पाल, स्थानीय बाउट -- चेतन द्विवेदी, स्थानीय
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top