Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

सावन का पहला सोमवार: गुप्तेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता!

DSdevendra sharma2
Jul 14, 2025 06:05:51
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
@devendra_jpr राजसमंद सावन का पहला सोमवार आज, सावन का महीना शिव भक्तों के लिए होता है खास, शिव मंदिरों में शिव भक्तों का लग रहा तांता, कांकरोली के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति का एक अलग ही नजारा, लगभग 1000 साल पुराना है यह गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, स्वयंभू शिवलिंग और अपनी रहस्यमयी गुफा के लिए जाना जाता है यह मंदिर, बारिश के बीच श्रद्धालु पहुंच रहे भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए, राजसमंद झील जो कि एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की कृत्रिम झील है,,,,,,मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य महाराणा राज सिंह के द्वारा करवाया गया,,,,,,, राजसमंद। सावन के महीने का आप पहला सोमवार है। पूरा सावन शिव भक्तों के लिए खास होता है। ऐसे में राजसमंद के कांकरोली स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति की एक अलग ही लहर देखने को मिल रही है। बता दें कि यह प्राचीन मंदिर करीब 1000 साल पुराने स्वयंभू शिवलिंग और अपनी रहस्यमयी गुफा के लिए जाना जाता है। सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि मंदिर तक पहुचने का रास्ता गुफा से होकर गुजरता है। ऐसे में भक्तों को लगभग 135 फीट लंबी गुफा से होकर जाना पड़ता है।इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह राजसमंद झील के किनारे स्थित है, जो एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की कृत्रिम झील है। जब झील का जलस्तर बढ़ता है, तो पानी अपने आप गुफा के अंदर पहुचकर शिवलिंग का जलाभिषेक करता है। वन_2_वन,,,,श्रद्धालु,,,,,मंदिर गुफा जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top