Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

पहले प्यार, फिर शादी: रुखसाना की न्याय की गुहार!

JCJitendra Chaudhary
Jul 13, 2025 08:36:28
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय मे पहले प्यार फिर शादी और फिर लाखो रूपये ठंगने के बाद प्रेमी के परिवार द्वारा मारपीट और प्रेमी द्वारा जान मारने क़ी धमकी से डरी सहमी एक महिला जगह जगह न्याय क़ी गुहार लगा रही है। इस मामले मे प्रेमीका ने अपने पति पर न सिर्फ कई गंभीर आरोप लगाया है बल्कि प्रेमी के परिवार द्वारा मारपीट का भी आरोप लगाया है। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे कराया गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी क़ी है। महिला क़ी पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी के रहने वाले कबूल उर्फ मकबूल क़ी पत्नी रुखसाना खातून के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे रुखसाना खातून ने बताया क़ी सात साल पहले गावं का ही रहने वाला कबूल उर्फ मकबूल उसके पीछे पड़ा हुआ था। जिसकी शिकायत उसके परिवार के लोगो और उसने मकबूल के घर वालो से क़ी पर परिवार के लोगो ने इस पर कोई कारवाई नहीं क़ी। धीरे धीरे मकबूल ने उसके साथ जीने मरने क़ी कसम खाई तो वो पिघल गई और उसके साथ वर्ष 2022 मे कोर्ट मैरेज शादी क़ी। बाद मे दोनों दिल्ली जाकर रहने लगे कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चला उसके बाद कबूल उर्फ मकबूल ने धंधा करने के नाम पर उसके पास से और उसके परिवार वालो से जमा लाखो रूपये कर्ज के रूप मे ले लिया। धीरे धीरे उसके स्वभाव मे बदलाव होता गया और वो उसके साथ मारपीट करने लगा। फिर वो तीन महीना तक ठीक रहा और एक दिन उसको दिल्ली से बेगूसराय भेज दिया। उसके बाद उसने उसका मोबाइल तक ब्लॉक कर दिया। बाद मे वो दुसरे लड़की का नंगा और साथ का फोटो भेज कर उसे अपनी पत्नी बता कर भेजनें लगा। जिससे तंग आकर उसने महिला थाना मे इसकी शिकायत क़ी तो उधर से जान मारने क़ी धमकी और गंदा गंदा गाली देने लगा। वो लाचार होकर एसपी से गुहार लगाने पहुंची। उसी दिन जब वो बेगूसराय से अपने घर जा रही थी तो उसने चौक पर ही अपने रिश्तेदार से मिलकर अपनी आपबीती बताने लगी तभी ससुराल पक्ष के लोगो ने उसके साथ सरेआम मारपीट करने लगा। जिसके बाद मौजूद लोगो ने आरोपियों क़ी पिटाई क़ी। इस घटना मे वो बुरी तरीके से जख्मी हो गई और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची। इस घटना से वो और उसका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है।फिलहाल जाँच के बाद ही महिला के आरोपों क़ी पुस्टि हो पायेगी। पर जिस तरह एक प्रेम विवाह इस अंजाम तक पहुंचा है वो लोगो के बीच चर्चा का बिषय बना हुआ है। अब देखना है क़ी महिला को कब तक न्याय मिल पाता है। महिला को एक छोटा बच्चा भी है। जिसके साथ मिलकर महिला लोगो से न्याय क़ी गुहार लगाते फिर रही है। बाइट - रुखसाना खातून -पीड़ित महिला
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top