Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
माचिल के रंग बाला में आग, विधवा सजा बेगम घर जलकर राख; मदद की मांग
WMWaqar Manzoor
Mar 05, 2026 13:16:42
A tragic fire incident occurred in Rang Bala area of Machil, resulting in the complete destruction of the house of a widow identified as Saja Begum. According to initial reports, the fire broke out suddenly and engulfed the entire house within moments, reducing the structure and all household belongings to ashes. The affected woman, Saja Begum, belongs to a poor family and is the sole caretaker of her four minor children. Following the incident, the family has been left homeless and is now forced to live under the open sky. Essential household items including bedding, clothes, food supplies, and other basic necessities were also destroyed in the blaze, leaving the family in severe financial and humanitarian distress. Local residents immediately tried to control the fire using their own resources, but due to the intensity of the flames, they were unable to save the house. Fortunately, no loss of life has been reported, though the financial damage is said to be extensive. Residents of the area have urged the district administration and concerned authorities to visit the site immediately, conduct a proper assessment of the damage, and provide emergency financial assistance, temporary shelter, and essential supplies to the affected family. They have also appealed to philanthropists and charitable organizations to come forward and extend support for the rehabilitation of the distressed family. The incident calls for urgent attention, compassion, and effective government intervention so that the affected family can rebuild their lives with dignity and security.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DDDeepak Dwivedi
Mar 05, 2026 14:45:28
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:19 मार्च से प्रारंभ होगा राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीसी माध्यम से की है अधिकारियों से चर्चा अभियान के अंतर्गत 23 से 24 मई तक भोपाल में अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन का होगाआयोजन 25 से 26 में तक शिप्रा परिक्रमा यात्रा 26 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर शिप्रा तट पर महादेव नदी कथा 30 मई से 7 जून तक भारत भवन भोपाल में सदानीरा समागम होगा अभियान के तहत वन्यजीवों को पानी को उपलब्धता के लिए 25 करोड़ 10 लख रुपए की लागत से 400 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण और 189 तलाव का किया जाएगा गहरीकरण मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के संबंध में दिए निर्देश अभियान में ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण के विरुद्ध की जाए कार्रवाई नदियों के उद्गम स्थलों को व्यवस्थित रूप से किया जाए विकसित सार्वजनिक स्थलों पर सुगमता से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्व हो बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजुरा अशोक वर्णवाल संजय दुबे नीरज मंडलोई दीपाली रस्तोगी शिवसेखर शुक्ला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 05, 2026 14:45:20
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में दहाड़े उत्तराखंड के धाकड़ धामी हिंगलगंज से धामी ने भरी हुंकार, परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ धामी का हमला: बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति ने विकास रोका युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी कर्ज में डूबा बंगाल, ममता दीदी के राज में मातृशक्ति असुरक्षित: मुख्यमंत्री धामी पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल UCC, धर्मांतरण कानून और अवैध मदरसों पर कार्रवाई का जिक्र ‘धामी मॉडल’ बना राष्ट्रीय चर्चा का विषय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा और रोड शो में भी उन्होंने भाग लिया। बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे。 अपने संबोधन में धामी ने सनातन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि "सनातनी हिंदू कभी डरता नहीं, वह सत्य और राष्ट्र के लिए खड़ा रहता है"। उनके इस वक्तव्य पर जनसभा में जोरदार उत्साह देखने को मिला। धामी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया गया है。 उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को कर्मवीर बनाने के बजाय भत्तावीर बनाया जा रहा है। इससे युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है。 धामी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल करोड़ों के कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है。 उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को भी उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। कार्मिकों को उनका डीए और महंगाई भत्ता तक समय पर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य कमजोर हो रहा है। धामी ने सीमा पार से हो रही अवैध घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर विषय पर राज्य सरकार की चुप्पी चिंताजनक है。 धामी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अराजक व्यवस्था समाप्त की जाएगी और राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा。 उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोच्च सिद्धांत है और इसी विचार के साथ पार्टी देश और समाज की सेवा कर रही है。 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ और निर्णायक फैसलों के कारण देशभर में अलग पहचान बना चुके हैं। उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है。 धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून, अवैध मदरसों पर कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने जैसे फैसले अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बन रहे हैं। यही कारण है कि आज उत्तराखंड से बाहर भी लोग धामी को सुनना चाहते हैं और उनके नेतृत्व को मजबूत व निर्णायक शासन का प्रतीक मानते हैं।
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 05, 2026 14:45:10
Jaipur, Rajasthan:वैशाली नगर में अवैध निर्माण का आरोप, जेडीए नियमों के उल्लंघन की शिकायत जयपुर। राजधानी जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर शिकायत सामने आई है। इस संबंध में स्थानीय व्यक्ति द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के प्रवर्तन अधिकारी, जोन-7 को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है。 शिकायत में बताया गया है कि प्लॉट संख्या 641, सारथी मार्ग, एसबीआई चौराहा के निकट, चित्रकूट स्कीम, वैशाली नगर स्थित भू-खण्ड पर तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह निर्माण जेडीए के नियमों और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किया जा रहा है। शिकायत पत्र के अनुसार संबंधित क्षेत्र घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है, जबकि यहां कथित रूप से कमर्शियल निर्माण किया जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में यातायात और सार्वजनिक व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि निर्माणकर्ता द्वारा सेटबैक और साइटबैक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा तथा भवन का निर्माण प्लॉट की सीमाओं से सटाकर किया गया है। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान तीन फीट तक सड़क सीमा पर अतिक्रमण किया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि भवन की दीवारें और कॉलम प्लॉट की सीमाओं से सटाकर बनाए गए हैं, जिससे आसपास के घरों में प्रकाश और वेंटिलेशन प्रभावित हो रहा है तथा पड़ोसी संपत्तियों के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब स्थानीय लोगों ने निर्माणकर्ता को नियमों का पालन करने के लिए कहा तो उसने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और राजनीतिक संरक्षण होने की बात कही। साथ ही जेडीए के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस मामले में इससे पहले भी 14 फरवरी 2026 को शिकायत संख्या 25/2026 के तहत जेडीए में शिकायत दर्ज कराई जानी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने जेडीए से मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र की मास्टर प्लान व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को प्रभावित होने से बचाया जा सके।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 14:41:24
Raebareli, Uttar Pradesh:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तपेश्वर नाथ धाम मंदिर पीढी मे होली के दुसरे दिन भी एक दिवसीय चाचर मेले का आयोजन किया गया जिसमे दूर दूर से आयी दुकानो मे लोगो ने जमकर खरीददारी की बच्चो के लिये मिक्की माऊस झूला चाट चाऊमीन आदि दुकानो लगी है वही खूब बिकी जलेबी पानी के बताशे वही लोगो ने जमकर खरीदारी की और नाग नाथन का भी आयोजन किया गया लोगो ने देखकर मन भावुक हो गये वही मदिर प्रांगण मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भवानी दत दीक्षित के नेतृत्व मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या मे लोगो ने तिलक लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी गई वही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भवानी दत दीक्षित ने
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 05, 2026 14:35:09
Noida, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के दो पक्षों के बीच गोलीकांड हुआ। एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर की घटना के सामने पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आज मामूली विवाद के चलते दो पट्टीदारों के बीच गोली चल गई जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रमेश सोनकर के बेटे भोलू सोनकर ने वीरेंद्र प्रताप सोनकर के घर आकर विवाद बढ़ाया। भोलू ने पांच राउंड गोली चला दी, जिससे वीरेंद्र सोनकर के परिवार के मोहित सोनकर को दो गोली लगीं और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल मंगल सोनकर के भी गोली लगी है जिसे डॉक्टर ने गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है; जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 05, 2026 14:34:45
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- Sंतकबीरनगर जिले में दो बाइकों की टक्कर में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के शिकार हेड कॉन्स्टेबल की पहचान 48 वर्षीय जनार्दन यादव के रूप में हुई है जो सिद्धार्थनगर जिले के एन्टी पावर थेप्ट थाने में तैनात थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाई में जुटी है। धनघटा थाना क्षेत्र के टाडा गांव के पास हुआ। बताया़ जाता है कि हेड कॉन्स्टेबल जनार्दन यादव बाइक से किसी काम से बाहर जा रहे थे इसी दौरान धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर टाडा के पास सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में कांस्टेबल की जनार्दन यादव की मौत हो गई। जब कि बाइक सवार अन्य दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Mar 05, 2026 14:31:37
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा जिले में हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा लाखो रुपए की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर विग्रेड की टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कड़ी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। मामला अजनर थाना व कस्बा क्षेत्र का है जहां सड़क किनारे अखिलेश भुर्जी की हार्डवेयर की दुकान है। आज होली का त्यौहार होने के कारण दुकान बंद थी और दुकान के अंदर से धुआं के गुबार निकलते देख स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में दुकान का ताला खुलवाया गया और आग की सूचना फायर बिग्रेड को देकर लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर मौके में पहुँची फायर बिग्रेड ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि इस अग्निकांड में उसका लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है जिसमें हार्डवेयर में कलर की बाल्टियां, पाइप सहित हार्डवेयर का काफी सामान जलकर राख हो गया है।
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Mar 05, 2026 14:31:14
Mau, Uttar Pradesh:UP में मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के मुस्कुरा गांव में 4 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पत्रकार नीतीश कुमार और उनके परिवार पर जानलेवा हमला हुआ. हमलावरों ने ईंट-पत्थरों, लाठियों से परिवार पर हमला बोला. पीड़ित के चाचा कुशहर यादव और बहन आकृति यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. हमलावर घर में घुसे, सामान तोड़ा-फोड़ा, प्रेस वाली कार को नुकसान पहुंचाया और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया. घटना से पहले दिन में लगभग 1:30 बजे पत्रकार नीतीश कुमार ने 112 पर सूचना दी; पुलिस आकर चली गई. इसके बावजूद हमला हुआ. घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुशहर यादव को मऊ जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां वे जीवन-मरण की स्थिति में हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top