Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

भूमि विवाद में मारपीट: चार घायल, दो को अस्पताल रेफर!

SJSubhash Jha
Jul 18, 2025 08:00:20
Supal, Bihar
रिपोर्ट= सुभाष चंद्रा, सुपौल। स्लग= भूमि विवाद में मारपीट चार घायल, दो रेफर, जांच में जुटी पुलिस। एंकर= पीपरा थाना क्षेत्र के कौशलीपट्टी गाँव में भूमि विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमे चार लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद सभी घायलों को CHC पीपरा में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीपरा पुलिस CHC पीपरा पहुंच घायलों से घटना की जानकारी लेकर घटना की जांच में जुट गई है। घटना में घायल प्रमोद शर्मा ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, और कहा कि दो लोग गोली लगने के कारण घायल हुए हैं। घायल प्रमोद शर्मा ने बताया गया कि 36 कट्ठा जमीन को लेकर करीब दस साल से गांव के ही एक परिवार से विवाद चल रहा था। इस बीच उक्त विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जबरन जमीन की जुताई की जाने लगी, जिसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर हमला कर दिया जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। घायल प्रमोद शर्मा ने बताया कि विरोधी पक्ष द्वारा गोली भी चलाया गया है, जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का CHC पीपरा में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, CHC पीपरा में मौजूद चिकित्सक डॉ सतीश कुमार ने कहा कि चार लोग घायल हैं जिसमे से दो को रेफर किया गया है। वहीं उन्होंने गोली लगने की बाबत कहा कि इस पर संदेह है लिहाजा फ़र्ष्ट एड कर उसे रेफर कर दिया गया है। घटना की बाबत पीपरा थानाध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट होने की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है। पूछे जाने पर उन्होंने घटना में गोली चलने की फिलहाल पुष्टि नहीं की है। बाइट= घायल। बाइट= घायल के परिजन। बाइट= डॉ सतीश कुमार, चिकित्सक, CHC पीपरा।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top